तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 07.30 बजे हैदराबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद सिराज को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि गेंदबाज़ी मेरी अच्छी हो रही है क्योंकि मैंने वर्ल्ड कप के बाद से अपनी गेंदबाज़ी के वीडियो को देखा और फिर काफी मेहनत की| आगे सिराज ने कहा कि मैंने संजू को ऊपर गेंद किया जिसपर मुझे विकेट हासिल हुई क्योंकि लाल मिट्टी वाली विकेट पर मैं जोखिम लेकर पहली गेंद ऐसी ट्राई कर लेता हूँ जिसपर विकेट हासिल करने का चांस बन जाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अपनी गेंदबाज़ी में लगातार लाइन और लेंथ को एक तरह से रखने की कोशिश करता हूँ जिससे कि बल्लेबाज़ पर प्रेशर बनता है|
विनिंग कप्तान शुभमन गिल ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम बेहद संतुष्ट हैं| आगे बताया कि प्ले ऑफ्स से पहले इस तरह की जीत हासिल करना अच्छा है जिससे हमें मोमेंटम मिलेगा| हमने पिछले कुछ मुकाबलों से तगड़ी क्रिकेट खेली है| गेंदबाज अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंद को हिट कर रहे हैं जिससे हम गेंदबाजी में बेहतर कर रहे हैं| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि हाँ मैं अच्छा खेल रहा था इस वजह से आउट होने के बाद गुस्से में था| अपनी गर्दन की चोट के बारे में कहा कि वो बिलकुल ठीक है| जाते-जाते बताया कि हम जो करते आ रहे हैं उसी अंदाज में उसे आगे भी करते जायेंगे|
मैच गंवाकर बात करने आए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि एक बड़े लक्ष्य को चेज़ करते हुए हमने शुरुआत में ही अपने अहम विकटों को गंवा दिया था जिसके कारण हम मैच में पीछे हो गए| आगे गायकवाड ने कहा कि हमने 200 रनों का लक्ष्य सोचा था लेकिन 30 रन आधिक बन गए| हाँ ये सीज़न हमारे लिए बेहतर नहीं गया क्योंकि प्रतियोगिता की शुरुआत से ही हमारे खिलाड़ी चोटिल होना शुरू हो गए और हमारी गेंदबाज़ी कमज़ोर होती चली गई| जाते-जाते उन्होंने बोला कि कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है| ऐसे में अब मुझे उम्मीद है कि वो अगले साल भी चेन्नई के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे| वहीं एमएस धोनी के लिए कहा कि मुझे उम्मीद है कि वो भी अगले साल टीम का हिस्सा होंगे और उनकी मौजूदगी में टीम बेहतर खेल दिखाएगी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
7 ओवरों के अंदर महज 63 रनों पर अपने पांच बल्लेबाजों को गंवाने के बाद चेन्नई की टीम इस रन चेज में पूरी तरह से बिखर गई थी लेकिन फिर वहां से शिवम दुबे (47) और डेवाल्ड ब्रेविस (8) की जोड़ी ने तेजी के साथ पारी को सम्भाला और लगातार बड़े शॉट्स लगाते हुए दिखे| इस जोड़ी ने महज 21 गेंदों पर 53 रन जोड़ते हुए रन चेज को वापिस पटरी पर ला दिया था लेकिन जैसे ही दुबे का विकेट गिरा उसके बाद चेन्नई की टीम कोलैप्स की तरफ बढ़ गई और 89 रनों के बड़े मार्जिन से इस मुकाबले को हार गई| इस पारी के दौरान शुरुआत में मोहम्मद सिराज का आक्रमण दिखा तो मिडिल ओवर्स में राशिद खान ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया जबकि अंतिम में कगिसो रबाडा ने अपनी रफ़्तार से बाक़ी बचे बल्लेबाजों को गिरफ्तार कर लिया|
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब चेन्नई की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| टीम को रन चेज की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन के रूप में बड़ा झटका लगा| वहां से मोहम्मद सिराज नहीं रुके और एक के बाद एक कुल तीन विकेट लेकर सीएसके टीम को महज 29 रनों पर तीन बड़े झटका दे दिया| हाँ इस बीच कप्तान गायकवाड (16) आज अपने पुराने अंदाज में खेलते हुए दिखे लेकिन सिराज ने उन्हें फंसा लिया| मैथ्यू शॉर्ट (24) एक एंड से टिके हुए तो थे लेकिन पॉवर प्ले के भीतर ही वो भी कगिसो रबाडा का शिकार बन गए|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो गुजरात टाईटन्स की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुभमन गिल (64) और साई सुदर्शन (84) की सलामी जोड़ी ने कमाल का काम किया| पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने 125 रनों की शानदार साझेदारी निभाई और टीम को एक बड़े स्कोर का बेस बनाकर दे दिया| गिल के विकेट के बाद जोस बटलर (57) ने अपने शानदार फॉर्म का नमूना पेश किया और अंतिम तक खेलते हुए टीम को इस मुकाबले में 229 के विशाल स्कोर तक पहुँचा दिया| इस बीच एक तरफ से साई ने जबकि दूसरी तरफ से जोस द बॉस ने अपनी बल्लेबाजी की क्लास दिखाई और चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई| विकेट को देखते हुए अहमदाबाद के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक तो था लेकिन जीटी के गेंदबाजों के इरादे आज कुछ और ही थे|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 66वें मुकाबले में गुजरात टाईटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से मात दी है| इस जीत के साथ गुजरात टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी 9वीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर बनी हुई है| टॉस आज चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो पूरी तरह से ग़लत साबित हुआ| जीटी द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 229 रनों के जवाब में सीएसके की टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में पूरी तरह से बिखर गई| चेन्नई टीम के लिए इस रन चेज में शिवम दुबे ने सबसे अधिक 47 रनों की पारी खेली|
13.4
W
कगिसो रबाडा To स्पेंसर जॉनसन OUT!
आउट!! कैच आउट!! गुजरात टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! इसी के साथ गुजरात ने चेन्नई की टीम को 89 रनों से शिकस्त दे दी है!! स्पेंसर जॉनसन बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे!! कगिसो रबाडा को मिली तीसरी विकेट| गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और रोकने का प्रयास किया| तभी बल्ले के करीब से होती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई जिसके बाद रबाडा ने की कैच की अपील, अम्पायर ने मना कर दिया| ऐसे में गिल ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास गई थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| वहीँ गुजरात की टीम ने फिर जीत का जश्न मनाया|
चेन्नई टीम के लिए अब आखिरी बल्लेबाज़ के रूप में स्पेंसर जॉनसन मैदान पर आए हैं...
13.3
W
कगिसो रबाडा To नूर अहमद OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच नूर अहमद 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! कगिसो रबाडा के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ परख नहीं सके और लेग साइड की ओर खेलने गए| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद हवा में गई| जिसके बाद गेंदबाज़ ने आगे की ओर भागकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 140/9 चेन्नई|
13.2
0
कगिसो रबाडा To नूर अहमद
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
13.1
0
कगिसो रबाडा To नूर अहमद
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर 13 : 140/8
4 रन
W
12.1
012.2
112.3
1 WD
12.4
W
12.4
212.5
012.6
म. चौधरी
2 (2)
न. अहमद
1 (2)
र. खान
2-0-18-3
12.6
0
राशिद खान To मुकेश चौधरी
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई राशिद के एक और सफ़ल ओवर की समाप्ति!! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं हुआ|
12.5
2
राशिद खान To मुकेश चौधरी
दुग्गी!! पैड्स लें की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
अगले बल्लेबाज़ मुकेश चौधरी हैं...
गुजरात की टीम मुकाबले पर अपनी पकड़ मज़बूत करती हुई नज़र आ रही है...
12.4
W
राशिद खान To डेवाल्ड ब्रेविस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जेसन होल्डर बोल्ड राशिद खान| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| महज 8 रन बनाकर डेवाल्ड ब्रेविस बने राशिद खान का तीसरा शिकार| गुजरात की टीम पूरी तरह से इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुकी है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर तेज गति से डाली गई लेग स्पिन गेंद| इसपर जोर से शॉट लगाने गए लेकिन गेंद से लगते हुए बल्ला स्लाइस हो गया जिसकी वजह से शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने उसके नीचे आते हुए उसे लपक लिया| 138/8 चेन्नई सुपर किंग्स|
12.4
wd
राशिद खान To डेवाल्ड ब्रेविस
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| तभी फील्ड अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
12.3
1
राशिद खान To नूर अहमद
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया है|
12.2
0
राशिद खान To नूर अहमद
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के बाहर पटकी हुई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| इसी बीच गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए| बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिला|
अगले बल्लेबाज़ नूर अहमद हैं...
12.1
W
राशिद खान To अंशुल कंबोज OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जेसन होल्डर बोल्ड राशिद खान| सातवें विकेट का पतन हो गया| अंशुल कंबोज की 19 रनों की पारी हुई समाप्त| राशिद खान को मिली उनकी दूसरी विकेट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज उसपर जोर से शॉट लगाने गए| लेग स्पिन से चकमा खाए| बल्ले का मोटा किनारा लेकर हवा में पॉइंट की तरफ गई गेंद जिसे होल्डर ने लपक लिया है| 136/7 चेन्नई सुपर किंग्स|
ओवर 12 : 136/6
13 रन
611.1
411.2
111.3
111.4
111.5
011.6
ड. ब्रेविस
8 (9)
अ. कंबोज
19 (7)
प. कृष्णा
1-0-13-0
11.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To डेवाल्ड ब्रेविस
इस बार जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा| 136/6 सीएसके|
11.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To अंशुल कंबोज
सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट खेला| हवा में थी लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पायेगा|
11.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To डेवाल्ड ब्रेविस
लो फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
11.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To अंशुल कंबोज
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक शॉट खेला गया जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
11.2
4
प्रसिद्ध कृष्णा To अंशुल कंबोज
चौका!!! बड़े शॉट के बाद अब बाउंड्री हासिल हो जायेगी| ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद स्क्वायर लेग पार कर गई चार रनों के लिए|
11.1
6
प्रसिद्ध कृष्णा To अंशुल कंबोज
छक्का! एक और बड़ा शॉट अंशुल कंबोज के बल्ले से निकलता हुआ| विकेट लाइन पर छोटी डाली गई गेंद| इसपर लॉन्ग ऑन की तरफ कड़क शॉट खेला गया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|