तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से 24 जनवरी को होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 07.30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार राजेशवरी गायकवाड को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी समय बाद खेलने का मौका मिला और मैंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया इस लिए मैं काफी खुश हूँ| आगे राजेशवरी ने कहा कि मैंने इस पल का काफी समय से इंतज़ार किया है और अब मैं यहाँ पर खड़ी हुई हूँ तो मुझे काफी अच्छा लग रहा हैं| मैंने अपनी गेंदबाज़ी में लाइन और लेंथ को बेहतर रखा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं हमेशा एक अहम बल्लेबाज़ का विकेट लेने के लिए सोचती हूँ क्योंकि अच्छी बल्लेबाज़ को आउट करने के बाद एक अलग ही ख़ुशी मिलती है|
मुकाबला जीतकर बात करने आईं गुजरात जायंट्स टीम की कप्तान ऐश्ले गार्डनर ने बताया कि हमने गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी में बेहतर खेल दिखाया है और सोफी डिवाइन के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारी की वजह से हम एक बेहतर स्कोर तक पहुँच पाए| जाते-जाते गार्डनर ने कहा कि इस पिच पर बाउंस या गति नहीं थी और यहाँ पर बस स्पिनर्स को मदद मिल रही थी|
मैच गंवाकर बात करने आईं यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि हमने गेंदबाज़ी से अच्छा खेल दिखाया लेकिन बल्लेबाज़ी में बेहतर नहीं किया है लेकिन गुजरात की टीम ने शानदार खेल दिखाया है| आगे लैनिंग ने कहा कि हमने गेंदबाज़ी के दौरान विपक्षी टीम की बल्लेबाजों के लिए रननीतियाँ बना रखीं थी जिसपर हमने काम भी किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अब अगले मैच में अच्छा खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
तभी गेंदबाज़ी करने आईं कश्वी गौतम ने सेट बल्लेबाज़ लैनिंग को पवेलियन की ओर चलता किया| तो कुछ देर बाद ही लिचफील्ड को गुजरात टीम की कप्तान ऐश्ले गार्डनर ने आकर कैच आउट करवाया| जिसके बाद तो लगातार विकटों के गिरने का सिलसिला जारी हो गया और यूपी की टीम फिर बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी| ऐसे में देखते ही देखते 97 रनों पर अपने 9 बल्लेबाजों को मेग लैनिंग की आर्मी ने गंवा दिया था| हालाँकि एक तरफ से क्लो ट्रायॉन (30) ने कुछ बेहतरीन शॉट खेला और टीम के लिए रन बनाने लगी लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला| ऐसे में अंतिम जोड़ी मैदान पर थी तभी सोफी डिवाइन गेंदबाज़ी करने आईं और क्रांति गौड़ (1) ने अपना विकेट गंवा दिया| जिसके बाद यूपी की टीम 45 रनों से मुकाबले को हार गई|
पहले बल्लेबाज़ी तो बाद में शानदार गेंदबाज़ी की वजह से गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स की आर्मी को 45 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अंक अपने नाम किया और अब पॉइंट्स टेबल में खुद को दूसरे स्थान पर पहुँचा दिया है!! जी हाँ 6 पॉइंट्स हो गए हैं गुजरात की सेना के पास यहाँ पर!! इसी बीच यूपी की टीम जब 154 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई तो उन्हें किरण नवगिरे के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया| जिसके बाद कप्तान मेग लैनिंग (14) ने एक तरफ से संभलकर खेलना शुरू किया जबकि उनका साथ फोएबे लिचफील्ड (32) ने दिया और अपनी कप्तान के साथ मिलकर लक्ष्य की तरफ बढ़ने लगी| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई|
17.3
W
सोफी डिवाइन To क्रांति गौड़ OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स की टीम को 45 रनों से शिकस्त दे दी है!! सोफी डिवाइन के हाथ लगी दूसरी विकेट| क्रांति गौड़ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटी| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर की ओर पुश करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और बल्ले को बीट करती हुई सीधा स्टंप्स को जा लगी| इसी दौरान पूरी गुजरात की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
17.2
1
सोफी डिवाइन To क्लो ट्रायॉन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
17.1
1
सोफी डिवाइन To क्रांति गौड़
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.1
wd
सोफी डिवाइन To क्रांति गौड़
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
ओवर 17 : 105/9
9 रन
W 16.1
016.2
216.3
216.4
416.5
016.6
क. ट्रायॉन
29 (21)
क. गौड़
0 (0)
र. गायकवाड
4-0-16-3
16.6
0
राजेशवरी गायकवाड To क्लो ट्रायॉन
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में गेंदबाज़ ने गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
16.5
4
राजेशवरी गायकवाड To क्लो ट्रायॉन
चौका!! क्लो ट्रायॉन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.4
2
राजेशवरी गायकवाड To क्लो ट्रायॉन
एक और दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर गैप में शॉट खेला जहाँ से 2 रन मिल गया|
16.3
2
राजेशवरी गायकवाड To क्लो ट्रायॉन
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर गैप में शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया हैं|
16.2
0
राजेशवरी गायकवाड To क्लो ट्रायॉन
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
16.1
W
राजेशवरी गायकवाड To क्लो ट्रायॉन OUT!
आउट!! रन आउट!! इस बार शिखा पांडे पवेलियन लौट गई हैं!! लॉन्ग ऑफ की ओर बल्लेबाज़ ने शॉट खेला और पहला रन लेने के बाद दूसरा के लिए भागी| तभी फील्डर सोफी डिवाइन ने गेंद को राजेशवरी गायकवाड की ओर थ्रो किया| जिसके बाद उन्होंने गेंद को स्टंप्स पर लगाया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि जब गेंद को स्टंप्स पर लगाया गया था तब बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर रह गई थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 97/9 यूपी वॉरियर्स|
ओवर 16 : 96/8
2 रन
015.1
W 15.2
015.3
115.4
115.5
015.6
श. पांडे
1 (3)
क. ट्रायॉन
20 (15)
स. डिवाइन
3-0-13-1
15.6
0
सोफी डिवाइन To शिखा पांडे
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
15.5
1
सोफी डिवाइन To क्लो ट्रायॉन
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
15.4
1
सोफी डिवाइन To शिखा पांडे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
15.3
0
सोफी डिवाइन To शिखा पांडे
ओहो!! इस बार रन आउट का मौका बन गया था लेकिन कीपर मूनी से हुई चूक!! लेग स्टंप्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और थोड़ी आगे की तरफ गई| तभी बल्लेबाज़ क्रीज़ से आगे की तरफ रन लेने भागी| जिसके बाद कीपर बेथ मूनी ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक बल्लेबाज़ क्रीज़ में लौट आई| रन नहीं मिल सका|
15.2
W
सोफी डिवाइन To सोफी एकलेसटोन OUT!
आउट!! कॉट एंड बोल्ड हो गई बल्लेबाज़ यहाँ पर!! सोफी डिवाइन को मिली विकेट!! सोफी एकलेसटोन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटी| लो फुलटॉस गेंद डाली गई थी| जिसको बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सामने की तरफ हवा में गई| ऐसे में गेंदबाज़ डिवाइन ने अपने दाहिने ओर हाथ बढ़ाकर कैच किया| 94/8 यूपी वॉरियर्स|
15.1
0
सोफी डिवाइन To सोफी एकलेसटोन
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर 15 : 94/7
3 रन
114.1
014.2
114.3
W 14.4
014.5
114.6
स. एकलेसटोन
1 (2)
क. ट्रायॉन
19 (14)
र. गायकवाड
3-0-7-3
14.6
1
राजेशवरी गायकवाड To सोफी एकलेसटोन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.5
0
राजेशवरी गायकवाड To सोफी एकलेसटोन
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
अगली बल्लेबाज़ सोफी एकलेसटोन हैं..
14.4
W
राजेशवरी गायकवाड To आशा शोभना OUT!
आउट!! कैच आउट!! यूपी की टीम को लगता हुआ सातवां झटका यहाँ पर!! आशा शोभना 7 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! राजेशवरी गायकवाड के हाथ लगी तीसरी विकेट| आगे आकर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की गति से चकमा खा गई| इसी बीच बल्ले के निचले भाग को लगती हुई गेंद मिड ऑफ पर मौजूद फील्डर एश्ले गार्डनर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 93/7 यूपी वॉरियर्स|
14.3
1
राजेशवरी गायकवाड To क्लो ट्रायॉन
पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
14.2
0
राजेशवरी गायकवाड To क्लो ट्रायॉन
इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|
14.1
1
राजेशवरी गायकवाड To आशा शोभना
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट करते हुए एक रन हासिल किया|