तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के अगले गेम के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार गौतमी नाइक को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया है| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आई| आगे कहा कि ये मेरा पहला प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार है जिसके लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करुँगी| आगे बताया कि टीम मैनेजमेंट ने मेरा काफी साथ दिया है| क्रिकेट में मेरा सफ़र काफी मुश्किल भरा रहा है| इस सफर में मेरे परिवार ने मेरा काफी साथ दिया है| मैं अपनी इस ट्रॉफी को अपने सर और अपने परिवार को समर्पित करना चाहती हूँ|
विनिंग कप्तान स्मृति मंधाना ने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे कहा कि हमने प्ले ऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर लिया ये सुनकर काफी अच्छा लग रहा है| ये भी बताया कि गौतमी नाइक ने आज जिस तरह की बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| उन्होंने टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला और बड़े स्कोर तक ले गई| मध्य क्रम में भी बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया और हमें अच्छी फिनिश कराई| जाते-जाते बताया कि गेंदबाजी हमारी काफी शानदार चल रही है और आज भी जिस तरह से गेंदबाजों ने इस स्कोर को डिफेंड किया उसकी सराहना करनी होगी|
गुजरात जायन्ट्स की कप्तान ऐश्ले गार्डनर ने बात करते हुए कहा कि हम काफी निराश हैं| हमने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन बाद में गेम पर अपनी पकड़ नहीं बना पाए| पहला दो मुकाबला जीतने के बाद हम अगले तीन मुकाबले हार गए जो चिंता का विषय है| मैंने टॉस पर कहा था कि हमें विकेट लाइन पर गेंदबाजी करनी होगी लेकिन हम अपने प्लान से चूक गए| बल्लेबाजी में भी हमने कुछ खराब शॉट्स खेले जो हार का कारण बना| अब हम अपनी ग़लतियों से सीखकर आगे बढ़ना चाहेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीँ इससे पहले आरसीबी की तरफ से गौतमी नाइक ने 73 रनों की बेमिसाल पारी खेली थी और टीम को 178 रनों तक पहुँचने में मदद प्रदान की थी| विकेट से गेंद थोड़ा रुक कर भी आ रही थी और तब ऐसा देखने में लगा था कि गुजरात के सामने जो ये स्कोर रखा गया है उसमें फाईट देखने को जरूर मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ| 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब गुजरात टीम उतरी तो सोफी डिवाइन (0) और बेथ मूनी (3) की सलामी जोड़ी अपनी टीम को उम्मीद अनुसार शुरुआत नहीं दिला पाई| सयाली सतघरे ने पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और अपनी टीम को अपने पहले ही ओवर में दो बड़ी विकेट दिलाई| उसके बाद मध्य क्रम बेंगलुरु की गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से बिखर गया| कप्तान एक एंड से टिकी रही लेकिन उनको दूसरे एंड से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका| रन रेट दस ओवरों के बाद ही 14 के पार चला गया था जिसे बल्लेबाजी टीम हासिल नहीं कर पाई|
विमेंस प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टीम को 61 रनों से मात दे दिया है| गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐश्ले गार्डनर ने आज इस मुकाबले में टॉस जीतकर शाम के मैच में रन चेज करने का फैसला किया था जो अंत में जाकर ग़लत साबित हो गया| आरसीबी द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 178 रनों के जवाब में जीजी की टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई और गेम में पीछे रह गई| गुजरात के लिए इस रन चेज में कप्तान ऐश्ले गार्डनर (54) के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े तक को पार नहीं कर पाई|
रॉयल चैलेंजर्स विजयी!! पांच में से पांच मुकाबले जीतकर आरसीबी की टीम ने प्ले ऑफस में अपनी जगह पक्की कर ली है| वडोदरा के इस मैदान पर पहली बार इस लीग में ऐसा हुआ है कि किसी टीम ने स्कोर को डिफेंड किया है| वहीँ दूसरी तरफ शुरुआत में दो मुकाबले जीतने के बाद गुजरात जायंट्स की टीम ने तीन हार अपने खाते में दर्ज करा ली है|
ओवर 20 : 117/8
3 रन
119.1
119.2
019.3
019.4
119.5
019.6
र. सिंह
6 (6)
त. कंवर
11 (11)
डी क्लर्क
4-0-17-2
19.6
0
नैडीन डी क्लर्क To रेणुका सिंह
डॉट बॉल!! इसी के साथ आरसीबी ने 61 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
19.5
1
नैडीन डी क्लर्क To तनुजा कंवर
सिंगल से ही काम चलाया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
19.4
0
नैडीन डी क्लर्क To तनुजा कंवर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बड़े शॉट के लिए गई लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाई
19.3
0
नैडीन डी क्लर्क To तनुजा कंवर
बड़े शॉट के लिए गई| ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाई| इन साइड एज लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
19.2
1
नैडीन डी क्लर्क To रेणुका सिंह
सिंगल ही मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है| अब बाक़ी की गेंद महज औपचारिकता रह गई है|
19.1
1
नैडीन डी क्लर्क To तनुजा कंवर
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| सामने की तरफ इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
ओवर 19 : 114/8
11 रन
418.1
118.2
118.3
118.4
418.5
018.6
र. सिंह
5 (4)
त. कंवर
9 (7)
र. यादव
4-0-34-1
18.6
0
राधा यादव To रेणुका सिंह
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.5
4
राधा यादव To रेणुका सिंह
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.4
1
राधा यादव To तनुजा कंवर
विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| इसपर पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा गया है|
18.3
1
राधा यादव To रेणुका सिंह
ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.2
1
राधा यादव To तनुजा कंवर
सिंगल!! अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
18.1
4
राधा यादव To तनुजा कंवर
कैच ड्राप और चौका निकल गया! कवर्स बाउंड्री पर वॉल से हुई चूक और हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद| पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया था|
ओवर 18 : 103/8
3 रन
017.1
117.2
017.3
217.4
W 17.5
017.6
र. सिंह
0 (1)
त. कंवर
3 (4)
श. पाटिल
4-0-19-1
17.6
0
श्रेयंका पाटिल To रेणुका सिंह
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया है|
रेणुका सिंह अगली बल्लेबाज हैं...
17.5
W
श्रेयंका पाटिल To भारती फुलमाली OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट ग्रेस हैरिस बोल्ड श्रेयंका पाटिल| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 14 रन बनाकर भारती फुलमाली बनी श्रेयंका पाटिल का पहला शिकार| लॉन्ग ऑन से आगे की तरफ भागकर आते हुए हैरिस ने गेंद को लपका लेकिन दो बार फमबल करने के बाद उसे पूरा किया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को घसीटा था| मिस टाइम हुआ| हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आई| उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों में आकर छिटकी गेंद| उसपर नज़रें जमाई रखी और तीसरी बार में उसे लपक लिया| 103/8 गुजरात|
17.4
2
श्रेयंका पाटिल To भारती फुलमाली
2 रन मिलेगा यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिल गया है|
17.3
0
श्रेयंका पाटिल To भारती फुलमाली
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| स्विंग एंड मिस हुआ| काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.2
1
श्रेयंका पाटिल To तनुजा कंवर
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ लिया है|
17.1
0
श्रेयंका पाटिल To तनुजा कंवर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर 17 : 100/7
5 रन
116.1
1 WD 16.2
W 16.2
116.3
116.4
116.5
016.6
भ. फुलमाली
12 (12)
त. कंवर
2 (2)
स. सतघरे
4-0-21-3
16.6
0
सयाली सतघरे To भारती फुलमाली
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
16.5
1
सयाली सतघरे To तनुजा कंवर
एक और रन यहाँ पर टीम के खाते में जुड़ जायेगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
16.4
1
सयाली सतघरे To भारती फुलमाली
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|