Advertisement

गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 19 Match Summary

गुजरात vs मुंबई, 2026 - टी-20 Summary

गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 19, बीसीए स्टेडियम, वडोदरा , Jan 30, 2026
गुजरात जायंट्स गुजरात जायंट्स
167/4 (20.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
156/7 (20.0)
गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जॉर्जिया वारहम
    44(26)&2/26(4)
गुजरात 167/4
Bat टॉप बैट्समैन
एश्ले गार्डनर
एश्ले गार्डनर
46 (28)
  • 7x4s
  • 1x6s
  • 164.28SR
जॉर्जिया वारहम
जॉर्जिया वारहम
44 (26)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 169.23SR
Bowl टॉप बॉलर्स
मुंबई 156/7
Bat टॉप बैट्समैन
हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर
82 (48)
  • 8x4s
  • 4x6s
  • 170.83SR
सजीवन सजाना
सजीवन सजाना
26 (25)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 104SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के अगले मैच के साथ जो 1 फ़रवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच शाम 07.30 बजे वडोदरा में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जॉर्जिया वारहम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया| इसे हासिल करने पर वो काफी खुश नजर आई| आगे बात करते हुए कहा कि ये पूरी टीम की जीत है| सबने अपनी भूमिका निभाई जिसकी वजह से हम जीत की रेखा के पार जा सके| अपने प्रदर्शन पर कहा कि मैंने नेट्स में काफी मेहनत की है| परिस्थिति को परखते हुए गेंद को थोड़ा धीमा रखा ताकि शॉट्स लगाने में मुश्किल हो| पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें परिस्थिति का अच्छा अंदाजा हो गया था जो बाद में हमारे काम आया|
विनिंग कप्तान ऐश्ले गार्डनर ने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से बेहद खुश हैं| आगे कहा कि हाँ जिस तरह का प्रदर्शन हमने किया हम सब उससे खुश हैं| हमने पिछले आंकड़े को भूलकर एक नए गेम की तरह इसे लिया| प्ले ऑफ्स में जाने पर कहा कि आज हम अपने प्लान पर टिके रहे जिसकी वजह से जीत हासिल हुई| पहले बल्लेबाजी करने पर कहा कि ये हमारे प्लान का हिस्सा था| हमने पॉवर प्ले का सही इस्तेमाल किया| अंत में बताया कि आज के मैच में गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया खासकर तब जब हरमन क्रीज पर उस तरह की बल्लेबाजी कर रही थी|
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| आगे बात करते हुए बोला कि हम इस रन चेज में पॉवर प्ले का फायदा नहीं उठा पाए| हमें साझेदारी की जरूरत थी लेकिन हमें मिल नहीं पाई| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि मुझे एक छोर से पकड़कर खेलना था लेकिन दूसरे एंड से किसी का साथ नहीं मिल सका| फील्डिंग के दौरान हमने कुछ ग़लतियाँ की जो सामने वाली टीम को कुछ अतिरिक्त रन दे गई| हमारे पास ऐसे बल्लेबाज थे जो इस लक्ष्य को हासिल कर सकते थे लेकिन कोई टिक नहीं सका|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि एक तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर (82) ने बाउंड्री लगाना जारी रखा और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| वहीं पांचवें विकेट के लिए अमनजोत कौर (13) ने अपनी कप्तान के साथ मिलकर 44 रनों की साझेदारी की और टीम के जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा लेकिन गेंदबाज़ राजेश्वरी गायकवाड ने आकर अमनजोत को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| जिसके बाद तो एक तरफ से विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया लेकिन कप्तान हरमन क्रीज़ पर बनी रही| ऐसे में एक समय 12 गेंदों पर मुंबई की टीम को जीत के लिए 37 रनों की ज़रुरत थी| तभी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार नहीं मानी और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगी लेकिन अंतिम ओवर में बेहतर गेंदबाज़ी करते हुए गुजरात टीम की कप्तान एशले गार्डनर ने अपनी टीम को 11 रनों से जीत दिलाया|
हालाँकि इस महत्वपूर्ण मैच में जब मुंबई की सेना 169 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई तो हेली मैथ्यूज़ (6) के रूप में टीम को पहला झटका जल्दी लग गया| जिसके कुछ ही देर बाद सजीवन सजना (26) ने अपना विकेट गंवा दिया जबकि इनफॉर्म बल्लेबाज़ नताली स्कीवर-ब्रंट (2) ने सोफी डिवाइन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गई| ऐसे में मुंबई टीम की पारी लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही थी| तभी मैदान पर कप्तान हरमनप्रीत ने आकर एक तरफ से संभलकर खेलना शुरू किया जबकि उनका पूरा साथ एमेलिया कर (20) देने लगी| ऐसे में दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 45 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| इसी दौरान गेंदबाज़ी करने जॉर्जिया वारहम आई और उन्होंने एमेलिया को अपनी फिरकी के जाल में फसा लिया|
जीत गई गुजरात की सेना यहाँ पर!! जी हाँ पहले बल्लेबाज़ी तो बाद में शानदार गेंदबाज़ी के दम पर गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 11 रनों से शिकस्त देते हुए 10 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है| इस जीत के साथ विमेंस प्रीमियर लीग के इस चौथे संस्करण के प्ले ऑफ्स में पहुँच गई है गुजरात की टीम!! हालाँकि मुंबई की टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 82 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी| ऐसे तो प्ले ऑफ्स में जाने की उम्मीदें अभी मुंबई टीम की जिंदा है क्योंकि दिल्ली और यूपी के बीच होने वाले मैच में अगर दिल्ली की टीम शिकस्त खा जाती है तो बेहतर रनरेट होने की वजह से मुंबई की पलटन प्ले ऑफ्स में अपनी जगह बना सकती है| तो मुंबई टीम के समर्थक आपको निराश होने की ज़रुरत नहीं है|
ओवर 20 : 156/7
14 रन
  • 619.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 119.4
  • W 19.5
  • 119.6
र. फिरदौस
1 (1)
ह. कौर
82 (48)
ए. गार्डनर
3-0-26-1
19.6
1
एश्ले गार्डनर To राहिला फिरदौस
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर और इसी के साथ गुजरात ने 11 रन से इस मुकाबले को जीत लिया है| बल्लेबाज ने मिड विकेट की ओर खेला पुल शॉट जहाँ से एक ही रन मिला|
19.5
W
एश्ले गार्डनर To पूनम खेमनार OUT!
आउट!! कैच आउट!!! पूनम खेमनार बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गई| ये एक शानदार कॉट एंड बोल्ड है| पहले बल्लेबाज़ को एक कटर गेंद से चकमा दिया और फिर तेज़ भागते हुए एक बेहतरीन कैच लपका| आगे आकर लेग साइड पर शॉट लगाना चाहा| मिस टाइम हुआ| शॉर्ट मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 155/7 एमआई|
19.4
1
एश्ले गार्डनर To हरमनप्रीत कौर
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर!!! अब 2 गेंद पर 13 रन की दरकार है| दूसरा रन लेना चाहती थी हरमन लेकिन मौका नहीं बन सका| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया था और एक ही रन मिल पाया|
19.3
6
एश्ले गार्डनर To हरमनप्रीत कौर
छक्का!!! हरमन है तो मुमकिन है!! तीन गेंद पर 14 रन की दरकार है| इस बार आगे आकर कवर्स की तरफ हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
19.2
0
एश्ले गार्डनर To हरमनप्रीत कौर
डॉट गेंद!! इस बार मिस टाइम शॉट लगाया| डीप में गई गेंद जहाँ से रन नहीं लिया| स्ट्राइक अपने पास रखना सही भी है|
19.1
6
एश्ले गार्डनर To हरमनप्रीत कौर
छक्का!!! अब 5 गेंद पर 20 रन की दरकार है!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| इसपर हरमन ने अपना घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुई हैं|
ओवर 19 : 142/6
11 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 418.3
  • 218.4
  • 418.5
  • 118.6
ह. कौर
69 (44)
प. खेमनार
2 (2)
स. डिवाइन
4-1-23-2
18.6
1
सोफी डिवाइन To हरमनप्रीत कौर
सिंगल!! इस बार स्लॉग किया मिड विकेट की ओर| मिस टाइम हुआ जिसकी वजह से एक रन ही मिल पायेगा| अच्छी बात ये है कि हरमन अब स्ट्राइक पर रहेंगी|
18.5
4
सोफी डिवाइन To हरमनप्रीत कौर
चौका! ये है इस दिग्गज बल्लेबाज की क्लास| हरमनप्रीत के लिए लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
18.4
2
सोफी डिवाइन To हरमनप्रीत कौर
हवा में गई गेंद लेकिन कवर्स की तरफ नो मेंस लैंड में गिर गई| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.3
4
सोफी डिवाइन To हरमनप्रीत कौर
चौका! हरमनप्रीत के बल्ले से आई महत्वपूर्ण बाउंड्री| इस बार क़दमों का किया इस्तेमाल| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.2
0
सोफी डिवाइन To हरमनप्रीत कौर
एक और डॉट गेंद!! इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाने गई| लाइन और गति से चकमा खाई| बाकी का काम कीपर ने किया है|
18.1
0
सोफी डिवाइन To हरमनप्रीत कौर
रन नहीं लिया है यहाँ पर| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठी| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर 18 : 131/6
5 रन
  • 117.1
  • W 17.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
ह. कौर
58 (38)
प. खेमनार
2 (2)
ज. वारहम
4-0-26-2
17.6
1
जॉर्जिया वारहम To हरमनप्रीत कौर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.5
1
जॉर्जिया वारहम To पूनम खेमनार
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
17.4
1
जॉर्जिया वारहम To हरमनप्रीत कौर
एक और बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठी| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
17.3
1
जॉर्जिया वारहम To पूनम खेमनार
पहली ही गेंद पर अपना खाता खोला है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
पूनम खेमनार अगली बल्लेबाज हैं...
17.2
W
जॉर्जिया वारहम To संस्कृति गुप्ता OUT!
आउट!!! एलबीडब्ल्यू!!! जॉर्जिया वारहम ने मुंबई को एक और बड़ा झटका दिया है| अपना रिव्यु भी बल्लेबाजी टीम ने गंवा दिया है| बिना खाता खोले संस्कृति गुप्ता बनी जॉर्जिया वारहम का दूसरा शिकार| लेग स्पिन डाली गई गेंद| बल्लेबाज इसपर लेग साइड पर शॉट खेलने गई| टर्न से चकमा खाई| बल्ले को बीट करते हुए सीधा पैड्स को लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाजी टीम ने रिव्यु लिया जहाँ ये पाया गया कि गेंद जाकर विकटों से टकरा रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 127/6 एमआई|
17.1
1
जॉर्जिया वारहम To हरमनप्रीत कौर
बड़े शॉट के लिए गई लेकिन मिस टाइम कर बैठी| स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
संस्कृति गुप्ता अगली बल्लेबाज हैं...
ओवर 17 : 126/5
16 रन
  • 416.1
  • 016.2
  • 1 WD 16.3
  • 616.3
  • 116.4
  • 416.5
  • W 16.6
अ. कौर
13 (12)
ह. कौर
55 (35)
र. गायकवाड
4-0-46-1
16.6
W
राजेशवरी गायकवाड To अमनजोत कौर OUT!
आउट!! स्टंप बेथ मूनी बोल्ड राजेशवरी गायकवाड| 44 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 13 रन बनाकर अमनजोत कौर बनी राजेशवरी गायकवाड का पहला शिकार| 18 गेंद पर 42 रन की दरकार है| इस बार गेंद पर आगे आकर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा| टर्न से बीट हुई जिसके बाद कीपर के पास गई गेंद| इस बार बेथ से नहीं हुई चूक और स्टम्प कर दिया| 126/5 मुंबई|
16.5
4
राजेशवरी गायकवाड To अमनजोत कौर
चौका! इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट किया| गैप मिला जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
20 OV
14 रन
ए. गार्डनर to ह. कौर प. खेमनार र. फिरदौस
  • 619.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 119.4
  • W 19.5
  • 119.6
19 OV
11 रन
स. डिवाइन to ह. कौर
  • 018.1
  • 018.2
  • 418.3
  • 218.4
  • 418.5
  • 118.6
18 OV
5 रन
ज. वारहम to ह. कौर स. गुप्ता प. खेमनार
  • 117.1
  • W 17.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
17 OV
16 रन
र. गायकवाड to ह. कौर अ. कौर
  • 416.1
  • 016.2
  • 1 WD 16.3
  • 616.3
  • 116.4
  • 416.5
  • W 16.6
16 OV
7 रन
ज. वारहम to ह. कौर अ. कौर
  • 015.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
11 रन
र. गायकवाड to ह. कौर अ. कौर
  • 114.1
  • 114.2
  • 614.3
  • 014.4
  • 214.5
  • 114.6
14 OV
6 रन
ए. गार्डनर to अ. कौर ह. कौर
  • 413.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
13 OV
4 रन
स. डिवाइन to ह. कौर अ. कौर
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 012.6
12 OV
6 रन
ज. वारहम to ए. कर ह. कौर अ. कौर
  • 111.1
  • 011.2
  • 411.3
  • 111.4
  • W 11.5
  • 011.6
11 OV
11 रन
त. कंवर to ह. कौर ए. कर
  • 110.1
  • 210.2
  • 1 WD 10.3
  • 210.3
  • 410.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
6 रन
ए. गार्डनर to ए. कर ह. कौर
  • 29.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
10 रन
र. गायकवाड to ह. कौर ए. कर
  • 18.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 48.6
8 OV
8 रन
ज. वारहम to ह. कौर ए. कर
  • 1 WD 7.1
  • 07.1
  • 47.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 07.6
7 OV
8 रन
स. डिवाइन to नताली स्कीवर ह. कौर ए. कर
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • W 6.5
  • 46.6
6 OV
10 रन
क. गौतम to स. सजाना
  • 65.1
  • 05.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 05.5
  • W 5.6
5 OV
0 रन
स. डिवाइन to ह. मैथ्यूज़ नताली स्कीवर
  • 04.1
  • 04.2
  • W 4.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
4 OV
6 रन
र. सिंह to स. सजाना ह. मैथ्यूज़
  • 03.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
9 रन
र. गायकवाड to स. सजाना ह. मैथ्यूज़
  • 42.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
2 OV
3 रन
क. गौतम to स. सजाना ह. मैथ्यूज़
  • 01.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 1 LB 1.6
1 OV
5 रन
र. सिंह to स. सजाना ह. मैथ्यूज़
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 40.6
मैच की जानकारी
  • स्थान बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
  • मौसम साफ़
  • टॉस गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जॉर्जिया वारहम
  • अंपायर Ankita Guha (IND), Tony Emmatty (IND), Vrinda Rathi (IND)
  • रेफ़री Niyati Lokur (IND)
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement