तो क्रिकेट फैन्स आज के इस एलिमिनेटर मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मैच के साथ जो 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 07.30 बजे वडोदरा के इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से बेहद खुश हैं| आगे कहा कि हमने इस टीम के खिलाफ पिछला दो मैच गंवाया था लेकिन आज एक सही समय पर जीत हासिल की है| गेंदबाजी प्लान पर कहा कि हमने जो प्लान बनाया था सभी उसपर टिकी रही| बल्लेबाजी में शफाली और लिजेल ने हमें जिस तरह से शुरुआत दिलाई वो काबिले तारीफ थी और उसकी वजह से हमपर से दबाव काफी कम हुआ| जब मैं और लौरा बल्लेबाजी कर रही थी तो हमारे बीच रनिंग काफी शानदार रही| आगे कहा कि लौरा जिस तरह की बल्लेबाजी कर रही हैं उन्होंने मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से सम्भालकर रखा हुआ है| जाते-जाते कह गई कि हम फाइनल में अच्छा क्रिकेट खेलते हुए उसे जीतने को देखेंगे|
मुकाबला गंवाकर बात करने आईं गुजरात जायंट्स टीम की कप्तान एशले गार्डनर ने बताया कि हमने पॉवर प्ले में विकटों को हासिल नहीं किया जिसके कारण हम पर काफी दवाब बन गया था लेकिन जॉर्जिया वारहम ने जिस तरफ की गेंदबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| आगे गार्डनर ने कहा कि 168 रनों का स्कोर डिफेंड होने लायक था लेकिन हम शुरुआत से ही दिल्ली की बल्लेबाजों पर दवाब नहीं बना पाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं काफी निराश हूँ क्योंकि हमारे पास फ़ाइनल में पहुँचने का मौका था जिसको हमने गंवा दिया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
यहाँ से ऐसा लगा कि टीम कहीं फिर पहले की तरह बिखर ना जाए लेकिन वहां से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स (41) और लौरा वोल्वार्ट (32) ने पारी को सम्भाला और शानदार अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पास पहुंचा दिया| इस बीच इस जोड़ी ने सभी गेंदबाजों को समझदारी के साथ खेला और सही समय पर बाउंड्री हासिल करती गई| अंत में मरियेन कैप के बल्ले से 26 गेंद पहले आया विनिंग शॉट जिसके मोमेंटम के साथ दिल्ली की टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी| वहीँ पहली पारी में जॉर्जिया वारहम (35) और बेथ मूनी (62) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुजरात जायंट्स 20 ओवरों के खेल में 167 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई थी| मैच में शुरुआत से ही दिल्ली टीम की गेंदबाजों ने शानदार लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा था और साथ में आज उनकी फील्डिंग भी कमाल की रही थी|
जीजी द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 168 रनों के जवाब में दिल्ली टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही| इस रन चेज का पीछा करने उतरी सलामी जोड़ी ने कमाल की तेज तर्रार शुरुआत दिलाई| कैपिटल्स की तरफ से शफाली वर्मा (31) और लिजेल ली (43) ने शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर रन चेज में बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी| पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने 7 ओवरों के आस पास 89 रन लगा लिए थे और तब ऐसा लगा इस रन चेज को आसानी से पूरा कर लिया जाएगा लेकिन आठवें ओवर में जॉर्जिया ने आकर दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट लिया और गेम में अपनी टीम को वापसी कराई|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स, ये होंगी विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के सीजन की दो फाइनलिस्ट टीम| जी हाँ दोस्तों करीब एक महीने का इन्तेजार अब समाप्ति पर है जहाँ हम इस चौथे संस्करण की विजेता पाने से बस एक मुकाबला दूर हैं| विमेंस प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात जायंट्स टीम को 7 विकेट से मात दी है| इनके बीच हुए पिछले दो मुकाबलों में गुजरात जायंट्स ने बाजी मारी थी तो आज दिल्ली की टीम ने अहम समय पर जीत हासिल करते हुए खुद को लगातार चौथी बार इस लीग के फाइनल में पहुंचाया है| दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने आज इस नॉक आउट मुकाबले में टॉस जीतकर रन चेज करने का फैसला किया था जो अंत में जाकर सही साबित हो गया|
15.4
4
जॉर्जिया वारहम To मरियेन कैप
चौका!! इसी के साथ मरियेन कैप ने विनिंग शॉट लगाया है!! ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स की टीम को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए विमेंस प्रीमियर लीग के फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर गैप में शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान पूरी दिल्ली की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
15.3
1
जॉर्जिया वारहम To लौरा वोल्वार्ट
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
15.2
lb
जॉर्जिया वारहम To मरियेन कैप
लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करना चाहा| गेंद की गति से बीट हो गई और पैड्स पर बॉल लगती हुई लेग साइड की ओर गई| इसी बल्लेबाजों ने लेग बाई के रूप में भागकर एक रन लिया|
15.1
3
जॉर्जिया वारहम To लौरा वोल्वार्ट
तीन रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| ऐसे में फील्डर गेंद के पीछे भागी लेकिन बल्लेबाजों को 3 रन लेने से रोक नहीं सकी| दिल्ली को अब जीत के लिए 6 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 15 : 160/3
12 रन
114.1
614.2
114.3
414.4
W
14.5
014.6
म. कैप
0 (1)
ल. वोल्वार्ट
28 (22)
र. गायकवाड
3-0-33-1
14.6
0
राजेशवरी गायकवाड To मरियेन कैप
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
अगली बल्लेबाज़ मरियेन कैप हैं...
14.5
W
राजेशवरी गायकवाड To जेमिमा रॉड्रिग्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! दिल्ली टीम को लगता हुआ तीसरा झटका!! ऐसे में जेमिमा रॉड्रिग्स 41 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! राजेशवरी गायकवाड को मिली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का निचला भाग लेकर गेंद मिड ऑफ पर मौजूद फील्डर सोफी डिवाइन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 160/3 दिल्ली कैपिटल्स, जीत से 9 रन दूर|
14.4
4
राजेशवरी गायकवाड To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!! कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ओवर रन कर बैठी जिसके कारण गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
14.3
1
राजेशवरी गायकवाड To लौरा वोल्वार्ट
आगे आकर एक बार फिर से बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| फील्डर ने वहां पर आकर गेंद को फील्ड किया| तभी एक रन बल्लेबाज़ ने लिया|
14.2
6
राजेशवरी गायकवाड To लौरा वोल्वार्ट
छक्का!! लौरा वोल्वार्ट के बल्ले से आया सिक्स यहाँ पर!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेजा छह रनों के लिए|
14.1
1
राजेशवरी गायकवाड To जेमिमा रॉड्रिग्स
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
ओवर 14 : 148/2
13 रन
413.1
213.2
413.3
113.4
113.5
113.6
ज. रॉड्रिग्स
36 (20)
ल. वोल्वार्ट
21 (20)
ज. वारहम
3-0-20-2
13.6
1
जॉर्जिया वारहम To जेमिमा रॉड्रिग्स
सिंगल!! हवा में थी गेंद लेकिन गेंदबाज़ के काफी ऊपर थी| ऐसे में गेंदबाज़ ने उसे उछलकर पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनकी उँगलियों में लगकर निकल गई| आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 21 रनों की ज़रुरत है|
13.5
1
जॉर्जिया वारहम To लौरा वोल्वार्ट
सिंगल!! ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया है|
13.4
1
जॉर्जिया वारहम To जेमिमा रॉड्रिग्स
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
13.3
4
जॉर्जिया वारहम To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!! लेट कट!! काफी ज्यादा लेट इस शॉट को खेला और फील्डर को बाईसेक्ट कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| लक्ष्य से 24 रन दूर है दिल्ली|
13.2
2
जॉर्जिया वारहम To जेमिमा रॉड्रिग्स
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद|इसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिले|
13.1
4
जॉर्जिया वारहम To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका! ओवर का आगाज बाउंड्री के साथ किया है| अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल कर ली है|
ओवर 13 : 135/2
8 रन
112.1
412.2
112.3
112.4
112.5
012.6
ल. वोल्वार्ट
20 (19)
ज. रॉड्रिग्स
24 (15)
स. डिवाइन
3-0-35-0
12.6
0
सोफी डिवाइन To लौरा वोल्वार्ट
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
12.5
1
सोफी डिवाइन To जेमिमा रॉड्रिग्स
इस बार गैप में गेंद को पुश किया| एक ही रन से संतुष्ट हुई हैं बल्लेबाज|
12.4
1
सोफी डिवाइन To लौरा वोल्वार्ट
सिंगल!! हवा में थी गेंद| गेंदबाज डिवाइन की तरफ तेजी के साथ आया शॉट जिसपर वो नजरें नहीं जमा पाई| एक तेज शॉट उनकी उँगलियों को लगकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| गुड लेंथ गेंद पर लौरा ने सामने की तरफ एक तगड़ा शॉट खेला था जो हवा में तो गया|
12.3
1
सोफी डिवाइन To जेमिमा रॉड्रिग्स
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर तो आई लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाई हैं|
12.2
4
सोफी डिवाइन To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर एक फुल बॉल डाली गई जिसकी वजह से गैप हासिल हो गया है| ड्राइव किया और गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
12.1
1
सोफी डिवाइन To लौरा वोल्वार्ट
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|