Advertisement

गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 17 Match Summary

गुजरात vs दिल्ली, 2026 - टी-20 Summary

गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 17, बीसीए स्टेडियम, वडोदरा , Jan 27, 2026
गुजरात जायंट्स गुजरात जायंट्स
174/9 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
171/8 (20.0)
गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सोफी डिवाइन
    13(10)&4/37(4)
गुजरात 174/9
Bat टॉप बैट्समैन
बेथ मूनी
बेथ मूनी
58 (46)
  • 7x4s
  • 0x6s
  • 126.08SR
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा
39 (25)
  • 8x4s
  • 0x6s
  • 156SR
Bowl टॉप बॉलर्स
दिल्ली 171/8
Bat टॉप बैट्समैन
निकी प्रसाद
निकी प्रसाद
47 (24)
  • 9x4s
  • 0x6s
  • 195.83SR
स्नेह राणा
स्नेह राणा
29 (15)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 193.33SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से 29 जनवरी को होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 07.30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
सोफी डिवाइन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसी दौरान उन्हने पर्पल कैप भी दी गई| आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐश्ले ने 19वां ओवर डालकर हिम्मत का काम किया था क्योंकि लेग साइड की बाउंड्री छोटी थी उनके ओवर के दौरान| इस तरह की परिस्थिति में यहाँ के खिलाड़ी बेहतर खेल पाते हैं और मैंने उनसे बात करते हुए काफी कुछ सीखा है| आगे बताया कि अनुष्का ने जिस तरह की बलेल्बजी की वो काबिले तारीफ है|
विनिंग कप्तान ऐशेल गार्डनर ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हां हम इस जीत से बेहद खुश हैं| आगे कहा कि सोफी डिवाइन एक कमाल की खिलाड़ी हैं| हाँ आखिरी कुछ पलों में मेरी दिल की धड़कन ऊपर नीचे हो रही थी लेकिन जीतकर अच्छा लग रहा है| विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो रही है| 170-180 इसपर पार स्कोर हो गया है| हमें इस तरह की सतह पर सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की जरूरत है| कुछ नजदीकी मुकाबले जीते हैं हमने लेकिन अपनी ग़लतियों से सीखते हुए आगे बढ़ना होगा| हम अपना अगला मुकाबला जीतकर आगे की तरफ बढ़ना चाहेंगे|
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने मुकाबला गंवाने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| आगे कहा कि इतना नज़दीक आकर हारना बेहद निराशाजनक होता है| सोफी पर कहा कि वो शानदार गेंदबाज हैं और एक बार फिर से उन्होंने ये साबित भी किया है| आगे कहा कि जिस तरह से स्नेह राणा और निकी प्रसाद ने बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| हमें पता था कि हमारे पास बल्लेबाज हैं जो गेम को कहीं से भी जिता सकते हैं इसलिए हमें उनपर भरोसा था| जाते-जाते कहा कि हमने गेंदबाजी से अच्छा किया है लेकिन डेथ ओवर्स में और बेहतर करने की जरूरत है| बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर को चलना बेहद जरूरी है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आईं निकी प्रसाद (47) ने एक तरफ से तेज़ी से रन बनाना शुरू किया जबकि स्नेह राणा (29) ने भी बड़े-बड़े शॉट लगाकर अपनी टीम को मैच में वापसी करवाया|तभी 12 गेंदों पर दिल्ली की टीम को जीत के लिए 29 रनों की ज़रुरत थी तब निकी और राणा ने मिलकर 19वें ओवर में एशले गार्डनर को 20 रन बनाकर मुकाबले को अपनी ओर कर दिया| ऐसे में अंतिम ओवर में 9 रन चाहिए था| तभी दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल डबल करते हुए जब 3 गेंदों पर 5 रन ला दिया तब स्नेह राणा के रूप में टीम को बड़ा झटका लग गया| जिसके बाद तो दिल्ली की टीम लक्ष्य के पार नहीं जा सकी और 3 रनों से मैच को गंवा बैठी| ऐसे में एक बार फिर से सोफी डिवाइन ने अंतिम ओवर में अपनी शानदार गेंदबाज़ी का जादू दिखाया और टीम को जीत दिला दिया|
तभी गेंदबाज़ी करने आईं राजेश्वरी गायकवाड ने ख़तरनाक दिख रही शफाली वर्मा (14) को पवेलियन का रास्ता दिखाया| जिसके बाद लौरा वोल्वार्ट (24) ने अपनी टीम के लिए रन बनाना शुरू किया जबकि लिजेल ली (11) ने भी मिले हुए मौकों पर बाउंड्री लगाया| तभी सोफी डिवाइन की गेंद पर लिजेल ने बड़ा शॉट लगाना चाहा और अपना अहम विकेट गंवा बैठी जबकि कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स (16) ने भी डिवाइन की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया और क्लीन बोल्ड हो गई| तो गुजरात टीम की कप्तान गार्डनर गेंदबाज़ी करने आईं और मरियेन कैप को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की तरफ रवाना कर दिया| जिसके कुछ ही देर बाद लौरा वोल्वार्ट ने राजेश्वरी की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और वो भी आउट हो गई| तभी सिनेले हेनरी (9) भी कुछ खास नहीं कर सकी और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गई| ऐसे में दिल्ली की टीम मुकाबले में पीछे होती जा रही थी|
विमेंस प्रीमियर लीग में चौथी जीत हासिल करती हुई एशले गार्डनर की सेना के पास अब 8 पॉइंट्स हो गए हैं!! ऐसे में गुजरात की पलटन अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुँच गई है!! जी हाँ एक बार फिर से अंतिम ओवर में सोफी डिवाइन ने अपनी गेंदबाज़ी से दिल्ली टीम को शिकस्त दे दी है!! इससे पहले जब दिल्ली का सामना गुजरात से हुआ था तब भी डिवाइन ने अंतिम ओवर में 7 रनों को डिफेंड कर दिया था जबकि इस बार 9 रनों को डिफेंड करके दिखाया है!! ऐसे में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स  की आर्मी को 3 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम अंक अपने नाम किया है| इसी बीच दिल्ली की टीम जब 175 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई और तेज़ गति से दोनों सलामी बल्लेबाजों ने स्कोर बोर्ड को चलाना शुरू किया|
ओवर 20 : 171/8
5 रन
  • 219.1
  • 119.2
  • 1 WD 19.3
  • 019.3
  • W 19.4
  • 119.5
  • W 19.6
न. प्रसाद
47 (24)
म. मणि
1 (1)
स. डिवाइन
4-0-37-4
19.6
W
सोफी डिवाइन To निकी प्रसाद OUT!
आउट कैच आउट!!! कॉट एश्ले गार्डनर बोल्ड सोफी डिवाइन| इसी के साथ गुजरात ने इस मुकाबले को 3 रन से जीत लिया है| एक बार फिर से सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में दिल्ली के सामने अपना अनुभव दिखाते हुए गेंदबाजी से मैच जिता दिया है| इस बार बल्लेबाज ने अपने लिए रूम बनाकर शॉट खेलना चाहा| गति परिवर्तन से चकमा दिया| सामने की तरफ शॉट तो खेला लेकिन उसमें ताक़त नहीं लगा पाई| हवा में गई गेंद लेकिन सीधा फील्डर की तरफ जहाँ उसे लपक लिया गया|
19.5
1
सोफी डिवाइन To मिन्नू मणि
सिंगल!! अब 1 गेंद पर 4 रन की दरकार है| इस बार छोटी डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया है|
अगली बल्लेबाज मिन्नू मणि हैं...
19.4
W
सोफी डिवाइन To स्नेह राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जॉर्जिया वारहम बोल्ड सोफी डिवाइन| 70 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| सोफी डिवाइन एक बार फिर से आखिरी ओवर में कमाल दिखा रही हैं| 29 रन बनाकर स्नेह राणा बनी सोफी डिवाइन का तीसरा शिकार| इस बार क़दमों का किया इस्तेमाल| लेंथ में छोटी डाली गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| हवा में गई गेंद| डीप में फील्डर तैनात जिन्होंने इस कैच को पूरा किया है| 170/7 दिल्ली|
19.3
0
सोफी डिवाइन To स्नेह राणा
डॉट बॉल!! इस बार बल्लेबाज ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर जाकर लेग साइड की तरफ शॉट खेलन चाहा| डिवाइन ने जड़ में गेंद डाली और बल्लेबाज को बीट कर दिया|
19.3
wd
सोफी डिवाइन To स्नेह राणा
वाइड!! गुजरात की टीम के द्वारा वाइड बचाने करने के लिए रिव्यु लिया गया था जो असफ़ल हो गया है!! इस बार लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग स्टंप पर शफल करते हुए स्वीप शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के बाँए ओर गई जहाँ से उन्होंने गेंद को पकड़ा| जिसके बाद अम्पायर ने उसे वाइड दिया| तभी फील्डिंग टीम की कप्तान ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा तो पता लगा कि गेंद वाइड लाइन के बाहर से जा रही थी| इसी वजह से वाइड आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
19.2
1
सोफी डिवाइन To निकी प्रसाद
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलते हुए एक रन लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 6 रनों की ज़रुरत है|
19.1
2
सोफी डिवाइन To निकी प्रसाद
नॉट आउट!! दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| थर्ड अम्पायर द्वारा काफी सारे एंगल्स का इस्तेमाल किया गया और अंत में पाया गया कि बेल्स उड़ने के पहले बल्लेबाज का बल्ला क्रीज के अंदर आ गया था| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला| पहला रन तेजी से लिया| दूसरे के लिए भागी| नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो आया और बेल्स उड़ाई गई लेकिन तब तक बल्लेबाज राणा ने फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर खुद को क्रीज के अंदर पहुंचा दिया था|
ओवर 19 : 166/6
20 रन
  • 618.1
  • 418.2
  • 418.3
  • 118.4
  • 418.5
  • 118.6
न. प्रसाद
44 (21)
स. राणा
29 (13)
ए. गार्डनर
4-0-37-1
18.6
1
एश्ले गार्डनर To निकी प्रसाद
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंद पर 9 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक ही रन मिल पाया| मुकाबला अब आखिरी ओवर में एक बार फिर से रोमांचक हो गया है|
18.5
4
एश्ले गार्डनर To निकी प्रसाद
एक और चौका यहाँ पर आ गया है! शानदार हीव शॉट मिड विकेट की ओर खेला| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
18.4
1
एश्ले गार्डनर To स्नेह राणा
बड़ा शॉट यहाँ भी खेला लेकिन इस बार डीप में उसे फील्ड कर लिया गया| चौका चला जाता लेकिन एक रनों पर उसे रोक दिया गया| डीप में वॉल द्वारा बेहतरीन फील्डिंग की गई|
18.3
4
एश्ले गार्डनर To स्नेह राणा
एक और चौका! अब 9 गेंद पर 15 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर हीव कर दिया मिड विकेट की तरफ चार रनों के लिए|
18.2
4
एश्ले गार्डनर To स्नेह राणा
चौका यहाँ पर मिल जाएगा| इस बार आगे आकर गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.1
6
एश्ले गार्डनर To स्नेह राणा
छक्का!!! मिड विकेट बाउंड्री पर वॉल के हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद छह रनों के लिए| वाओ, गेम ऑन| इस गेंद पर ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से जाकर स्लॉग किया| फ्लैट जा रही थी ये गेंद| फील्डर ने उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार जा गिरी गेंद|
ओवर 18 : 146/6
8 रन
  • 417.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
स. राणा
14 (9)
न. प्रसाद
39 (19)
त. कंवर
4-0-26-0
17.6
1
तनुजा कंवर To स्नेह राणा
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| अब 12 गेंद पर 29 रन की दरकार है| बल्लेबाज ने अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और डीप से एक रन बटोरा है|
17.5
1
तनुजा कंवर To निकी प्रसाद
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
17.4
1
तनुजा कंवर To स्नेह राणा
फुल टॉस डाली गई थी गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप से एक रन मिला है|
17.3
0
तनुजा कंवर To स्नेह राणा
ओह बाल-बाल बची बल्लेबाज प्ले डाउन होने से यहाँ पर| इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर शफल कर गई थी| बल्लेबाज को ऐसा करता देख धीमी गति से डाली गेंद| फाइन लेग की तरफ शॉट लगाने गई| इन साइड एज लेकर विकटों को मिस करते हुए कीपर के घुटनों से जाकर टकराई गेंद|
17.2
1
तनुजा कंवर To निकी प्रसाद
सिंगल!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
17.1
4
तनुजा कंवर To निकी प्रसाद
चौका!!! एक और महत्वपूर्ण बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| इस बार अपने लिए रूम बनाया| शॉर्ट कवर्स के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल कर ली है|
ओवर 17 : 138/6
23 रन
  • 416.1
  • 416.2
  • 416.3
  • 416.4
  • 1 LB 16.5
  • 616.6
स. राणा
12 (6)
न. प्रसाद
33 (16)
स. डिवाइन
3-0-32-2
16.6
6
सोफी डिवाइन To स्नेह राणा
छक्का! गिरते पड़ते एक हाथ से शॉट लगाया और छह रन हासिल किया है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ सामने की तरफ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| गेम ऑन है दोस्तों|
16.5
lb
सोफी डिवाइन To निकी प्रसाद
लेग बाई के रूप में सिंगल आजायेगा| बल्लेबाज ने इस गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहा| बीट हुई| शरीर से लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया है|
20 OV
5 रन
स. डिवाइन to न. प्रसाद स. राणा म. मणि
  • 219.1
  • 119.2
  • 1 WD 19.3
  • 019.3
  • W 19.4
  • 119.5
  • W 19.6
19 OV
20 रन
ए. गार्डनर to स. राणा न. प्रसाद
  • 618.1
  • 418.2
  • 418.3
  • 118.4
  • 418.5
  • 118.6
18 OV
8 रन
त. कंवर to न. प्रसाद स. राणा
  • 417.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
17 OV
23 रन
स. डिवाइन to न. प्रसाद स. राणा
  • 416.1
  • 416.2
  • 416.3
  • 416.4
  • 1 LB 16.5
  • 616.6
16 OV
10 रन
ए. गार्डनर to स. राणा न. प्रसाद
  • 115.1
  • 415.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 415.5
  • 015.6
15 OV
7 रन
र. गायकवाड to स. हेनरी न. प्रसाद स. राणा
  • 114.1
  • 114.2
  • W 14.3
  • 014.4
  • 114.5
  • 414.6
14 OV
8 रन
त. कंवर to न. प्रसाद स. हेनरी
  • 413.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
6 रन
र. गायकवाड to स. हेनरी ल. वोल्वार्ट न. प्रसाद
  • 012.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 412.6
12 OV
2 रन
ए. गार्डनर to ल. वोल्वार्ट म. कैप स. हेनरी
  • 111.1
  • W 11.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 111.6
11 OV
4 रन
स. डिवाइन to ज. रॉड्रिग्स ल. वोल्वार्ट
  • 110.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 110.5
  • W 10.6
10 OV
12 रन
ज. वारहम to ल. वोल्वार्ट ज. रॉड्रिग्स
  • 49.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
6 रन
त. कंवर to ज. रॉड्रिग्स ल. वोल्वार्ट
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
5 रन
ए. गार्डनर to ज. रॉड्रिग्स ल. वोल्वार्ट
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
4 रन
त. कंवर to ल. वोल्वार्ट ज. रॉड्रिग्स
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
6 OV
10 रन
स. डिवाइन to ल. वोल्वार्ट ल. ली
  • 05.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 4 B 5.5
  • 5 WD 5.6
  • W 5.6
5 OV
6 रन
र. गायकवाड to ल. ली ल. वोल्वार्ट
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 44.5
  • 14.6
4 OV
8 रन
क. गौतम to ल. वोल्वार्ट ल. ली
  • 13.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 5 NB 3.4
  • 1 WD 3.4
  • 03.4
  • 03.5
  • 13.6
3 OV
1 रन
र. गायकवाड to श. वर्मा ल. वोल्वार्ट ल. ली
  • 02.1
  • W 2.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
2 OV
10 रन
क. गौतम to ल. ली श. वर्मा
  • 01.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 11.5
  • 41.6
1 OV
16 रन
र. सिंह to श. वर्मा ल. ली
  • 40.1
  • 5 WD 0.2
  • 00.2
  • 40.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 2 WD 0.6
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सोफी डिवाइन
  • अंपायर Anish Sahasrabudhe (IND), Ajitesh K Argal (IND), Tony Emmatty (IND)
  • रेफ़री Niyati Lokur (IND)
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement