तो क्रिकेट फैन्स इस दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के साथ जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 जुलाई को रात 08.00 बजे लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आई इंग्लैंड टीम की कप्तान नताली स्कीवर-ब्रंट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर खेल दिखाया| आगे नताली स्कीवर-ब्रंट ने कहा कि हमने शुरुआत में विकटों को गंवा दिया था लेकिन एक साझेदारी ने हमें मैच में वापिस ला दिया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हमारी कोशिश फ़ाइनल मैच में बेहतर खेल दिखाने की होगी| हाँ मैं यहाँ पर आए हुए अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने हमारे हौंसले को बढ़ाने का काम किया है|
दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस प्रदर्शन से काफी निराश हैं| हमने बल्ले और गेंद से शुरुआत अच्छी की थी लेकिन उसे बरकरार नहीं रख पाए| आगे कहा कि ये एक शानदार टीम है जहाँ हमने ग्रुप स्टेज में काफी बढ़िया क्रिकेट खेला है| हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग अच्छी रही है लेकिन हमें बल्लेबाजी में और भी काम करने की जरूरत है| टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनसे युवाओं को सीखने का काफी मौका मिलेगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब दक्षिण अफ्रीका की टीम मैदान पर आई तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली| लौरा वोल्वार्ट (17) और तज़मीन ब्रिट्स (51) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की साझेदारी की और टीम को तगड़ी शुरुआत दिलाई| यहाँ से ऐसा लगा कि अफ्रीकी टीम इस नॉक आउट मुकाबले में इंग्लैंड को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल देगी तभी छठे ओवर में मिड ऑन पर कप्तान लौरा का कैच सोफी एक्लेसटन ने पकड़ा और अपनी टीम को कम बैक कराया| वहां से इंग्लैंड टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग काफी शानदार हुई जिसकी वजह से अफ्रीकी बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन की तरफ लौटती चली गई| जरूरी रन रेट तेजी के साथ ऊपर की तरफ बढ़ता चला गया जिसे नीचे लाने के चक्कर में सभी बल्लेबाज अपना विकेट खोती चली गई| एक एंड से ब्रिट्स ने टिककर अपना अर्ध शतक पूरा तो किया लेकिन फिर बड़े शॉट्स को बैक करने के चक्कर में उनके भी विकेट का पतन हो गया| इस रन चेज में अफ्रीकी टीम का मध्य क्रम पूरी तरह से फ्लॉप हो गया जो उनकी इस हार का बड़ा कारण बना|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो मेजबान इंग्लैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में टॉप तीन बल्लेबाज महज 23 रनों पर पवेलियन लौट गई थी| वहां से मिडिल ऑर्डर में कप्तान नताली स्कीवर-ब्रंट (75) और हीथर नाइट (58) के बीच 133 रनों की शतकीय साझेदारी हुई जिसने अफ्रीकी टीम के दबाव को पूरी तरह से खारिज कर दिया| इस साझेदारी के चलते इंग्लिश टीम एक फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| हाँ इस बीच अफ्रीकी गेंदबाजों द्वारा फील्ड में तगड़ा कम बैक भी देखने को मिला और बल्लेबाजों को डेथ ओवरों में बांधकर रखा| विकेट को देखते हुए केनिंगटन, ओवल के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था जिसे अफ्रीकी टीम सही साबित नहीं कर पाई|
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से मात दी है| इस जीत के साथ मेजबान इंग्लैंड टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है और अब फाइनल मैच में उनकी टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी| वहीँ टीम प्रोटियाज अब इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है| इस जीत के बाद इंग्लिश टीम ने पहली बार इस वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है| टॉस आज दक्षिण अफ्रीका की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस महा मुकाबले में रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| इंग्लैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 169 रनों के जवाब में प्रोटियाज टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में बिखर गई| अफ्रीकी टीम के लिए इस रन चेज में तज़मीन ब्रिट्स ने सबसे अधिक 51 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 129/8
6 रन
219.1
119.2
119.3
019.4
119.5
119.6
श. ईस्माइल
2 (2)
डी क्लर्क
14 (14)
ल. स्मिथ
4-0-25-1
19.6
1
लिंसे स्मिथ To शबनिम ईस्माइल
सिंगल!! इसी के साथ आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमी फ़ाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 40 रनों से शिकस्त देते हुए फ़ाइनल में अपनी जगह बना लिया है जहाँ उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया| ऐसे में पूरी इंग्लैंड की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
1
लिंसे स्मिथ To नैडीन डी क्लर्क
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
19.4
0
लिंसे स्मिथ To नैडीन डी क्लर्क
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाई| रन नहीं मिल सका|
19.3
1
लिंसे स्मिथ To शबनिम ईस्माइल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.2
1
लिंसे स्मिथ To नैडीन डी क्लर्क
एक रन!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक हासिल किया|
19.1
2
लिंसे स्मिथ To नैडीन डी क्लर्क
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
अगली बल्लेबाज शबनिम ईस्माइल अब क्रीज पर आई हैं...
ओवर 19 : 123/8
4 रन
018.1
018.2
W
18.3
018.4
418.5
W
18.6
अ. ख़ाका
4 (3)
डी क्लर्क
10 (10)
ल. बेल
4-0-28-2
18.6
W
लॉरेन बेल To अयाबोन्गा ख़ाका OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट का पतन हुआ है| महज 4 रन बनाकर अयाबोन्गा ख़ाका बनी लॉरेन बेल का दूसरा शिकार| धीमी गति की गेंद से पूरी तरह से बल्लेबाज को चारो खाने चित कर दिया| बैक ऑफ़ हैण्ड गेंद पर लेग साइड की तरफ स्लॉग करने गई| गति परिवर्तन से चकमा खाई| बल्ले को मिस करते हुए सीधा स्टम्प्स से जा टकराई गेंद और बूम| 123/8 दक्षिण अफ्रीका|
18.5
4
लॉरेन बेल To अयाबोन्गा ख़ाका
चौका!!! शॉर्ट पिच गेंद| उसपर बल्लेबाज ने अपना बलाल चलाया लेकिन मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
18.4
0
लॉरेन बेल To अयाबोन्गा ख़ाका
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| खाका ने क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाई| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
18.3
W
लॉरेन बेल To सिनालो जाफ्ता OUT!
आउट!! रन आउट!! ऐसे में सिनालो जाफ्ता 1 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! ऐसे में ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया और रन लेने भागी| तभी वहां मौजूद फील्डर डैनी वाईट ने गेंद को पकड़ा और स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया| तभी जाफ्ता की साथी खिलाड़ी ने रन लेने से मना कर दिया| वहीं बॉल सीदा स्टंप्स को जा लगी और जाफ्ता रन आउट हो गई| 119/7 दक्षिण अफ्रीका|
18.2
0
लॉरेन बेल To सिनालो जाफ्ता
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
18.1
0
लॉरेन बेल To सिनालो जाफ्ता
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बाहर डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर 18 : 119/6
6 रन
417.1
017.2
117.3
W
17.4
117.5
017.6
डी क्लर्क
10 (10)
स. जाफ्ता
1 (1)
स. एकलेसटोन
4-0-21-1
17.6
0
सोफी एकलेसटोन To नैडीन डी क्लर्क
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| इसपर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
17.5
1
सोफी एकलेसटोन To सिनालो जाफ्ता
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
17.4
W
सोफी एकलेसटोन To क्लो ट्रायॉन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! क्लो ट्रायॉन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! सोफी एकलेसटोन के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलती बनी| 118/6 दक्षिण अफ्रीका|
17.3
1
सोफी एकलेसटोन To नैडीन डी क्लर्क
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.2
0
सोफी एकलेसटोन To नैडीन डी क्लर्क
इस बार रन आउट का मौका बन गया था लेकिन इंग्लैंड टीम से हुई गलती और बाल-बाल बाची बल्लेबाज़!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला और रन लेने भागी लेकिन उनकी साथी खिलाड़ी ने रन लेने से मना कर दिया| ऐसे में फील्डर ने गेंद को पकड़ना और कीपर के दाहिने तरफ थ्रो किया| तभी कीपर ने गेंद को पकड़ना चाहा लेकिन बॉल उनके पकड़ से दूर थी| इसी वजह से बल्लेबाज़ वापिस से अपने क्रीज़ में गई| रन नहीं हुआ|
17.1
4
सोफी एकलेसटोन To नैडीन डी क्लर्क
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
ओवर 17 : 113/5
12 रन
116.1
216.2
116.3
416.4
416.5
016.6
क. ट्रायॉन
12 (10)
डी क्लर्क
5 (6)
श. डीन
4-0-31-2
16.6
0
शार्लेट डीन To क्लो ट्रायॉन
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| रन नहीं हुआ|
16.5
4
शार्लेट डीन To क्लो ट्रायॉन
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री क्लो ट्रायॉन के बल्ले से आती हुई!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर से हुई मिस फील्ड और बल्लेबाज़ को मिला चार रन|
16.4
4
शार्लेट डीन To क्लो ट्रायॉन
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
16.3
1
शार्लेट डीन To नैडीन डी क्लर्क
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|