Advertisement

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, फाइनल Match Summary

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, 2026 - टी-20 Summary

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
फाइनल, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन , Jul 05, 2026
इंग्लैंड इंग्लैंड
150/4 (20.0)
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
153/3 (17.1)
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    बेथ मूनी
    64(49)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    बेथ मूनी
इंग्लैंड 150/4
Bat टॉप बैट्समैन
नताली स्कीवर-ब्रंट
नताली स्कीवर-ब्रंट
58 (53)
  • 5x4s
  • 0x6s
  • 109.43SR
फ्रेया केम्पो
फ्रेया केम्पो
44 (28)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 157.14SR
Bowl टॉप बॉलर्स
ऑस्ट्रेलिया 153/3
Bat टॉप बैट्समैन
बेथ मूनी
बेथ मूनी
64 (49)
  • 10x4s
  • 0x6s
  • 130.61SR
फोएबे लिचफील्ड
फोएबे लिचफील्ड
48 (35)
  • 6x4s
  • 2x6s
  • 137.14SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान सोफिया मोलिनेक्स इस बीच चमचमाती हुई ट्रॉफी उठाती हुई दिखाई दी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम भी उनके साथ जुड़ी| तो क्रिकेट फैन्स प्रतियोगिता के इस फ़ाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज़ के तीसरे मुकाबले के साथ जो 7 जुलाई को रात 10.00 बजे नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान सोफिया मोलिनेक्स ने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| सबने इसके लिए काफी मेहनत की थी जिसका फल हमें मिला है| आगे कहा कि मेरा सपना था कि मैं इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट खेल पाऊं और आज मैंने बतौर कप्तान इसी मैदान पर अपनी टीम को वर्ल्ड कप जिताया है जो मेरे लिए काफी गर्व की बात है| ये एक शानदार टीम है जो एक दूसरे के लिए खेलना जानती है| मैच के बारे में कहा कि हमने उन्हें कम स्कोर पर रोक दिया था और रन चेज में समझ बूझ भरी बल्लेबाजी हमारी तरफ से हुई जो जीत की वजह बनी| हम सभी एक दूसरे पर काफी भरोसा करते हैं और नेट्स में खुद को और बेहतर करने पर ध्यान देते हैं| सपोर्ट स्टाफ ने हमारे साथ काफी मेहनत की है और जिस तरह से फैन्स ने हर मैदान पर आकर हमारा हौंसला बढ़ाया है, हम उसके शुक्रगुजार रहेंगे|
मुकाबला गंवाकर बात करने आईं इंग्लैंड टीम की कप्तान नताली स्कीवर-ब्रंट ने बताया कि मैं काफी निराश हूँ क्योंकि हम और भी कड़ी चुनौती दे सकते थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए हैं| आगे नताली स्कीवर-ब्रंट ने बताया कि हमारी गेंदबाज़ी बेहतर नहीं हो सकी और हमें जो पॉवर प्ले में विकेट मिली उसके बाद हम गेम में वापसी नहीं कर पाए| जाते-जाते उन्होंने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि यहाँ पर इंग्लिश टीम के समर्थकों ने आकर हमारी टीम का हौंसला बढ़ाया है|
प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार बेथ मूनी को दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आई| बेथ ने आगे बात करते हुए कहा कि हमने यहाँ तक बेहद शानदार क्रिकेट खेली थी इस वजह से हम इस नतीजे तक पहुँच पाए| टीम में सभी शानदार खिलाड़ी हैं और सबको उनकी भूमिका पता है| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि मैं अपने शॉट्स को बैक करती हूँ और परिस्थिति को परखते हुए पारी को आगे बढ़ाती हूँ|
एलिस पेरी ने भी इन्टरव्यू देते हुए बताया कि मैं काफी खुश हूँ| आगे पेरी ने कहा कि इस टी20 वर्ल्ड कप में हमारी टीम पूरी तैयारियों के साथ उतरी थी| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे सामने इंग्लैंड जैसी एक बड़ी चुनौती थी जिसको हमने पार किया है|
इसी बीच बात करने आईं फोएबे लिचफील्ड ने बताया कि हम सभी ने पूरी प्रतियोगिता में अपना बेस्ट खेल दिखाया है| आगे लिचफील्ड ने कहा कि फ़ाइनल मैच को हम हर हाल में जीतना चाहते थे और हमने गेंदबाज़ी से बेहतर शुरुआत किया| हाँ हमने शुरुआत में विकेट गंवा दिया था लेकिन एक साझेदारी ने हमें मैच में आगे कर दिया|
एक इंटरव्यू के दौरान बात करने आईं एनाबेल सदरलैंड ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमने मैच को जीत लिया है| आगे सदरलैंड ने कहा कि हाँ हमारी सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट खेल दिखाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दबाव यहाँ से इंग्लैंड के ऊपर बन गया था जिससे वो उभर नहीं पाई| ये जोड़ी यहाँ नहीं रुकी और अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 67 गेंदों पर 100 रनों की शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के काफी पास ले गई| लिचफील्ड को चार्ली डीन ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास काफी सारी दिग्गज बल्लेबाज थी जिसे देखते हुए ये रन चेज उनके लिए बिलकुल भी मुश्किल नहीं था| अंत में पेरी ने गार्डनर का साथ दिया और इस रन चेज को करीब तीन ओवर शेष रहते फिनिश किया और टीम को चैंपियन बना दिया|
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर आई तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| महज 17 के स्कोर पर जॉर्जिया वॉल का विकेट टीम ने खो दिया था लेकिन उनके आउट होने के बाद बेथ मूनी (64) और फोएबे लिचफील्ड (48) ने काउंटर अटैक करते हुए इंग्लैंड को पूरी तरह से इस रन चेज में बैक फुट पर ढकेल दिया है| पॉवर प्ले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 62 रन बटोर लिया था जिसकी वजह से मेजबान टीम पर काफी दबाव बन गया| इस जोड़ी ने पहले कुछ ओवरों में पूरी तरह से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को एक तरफ़ा सा कर दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो मेजबान इंग्लैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में टॉप दो बल्लेबाज महज 32 रनों पर पवेलियन लौट गई थी| वहां से मिडिल ऑर्डर में कप्तान नताली स्कीवर-ब्रंट (58) और एलिस कैप्सी (23) के बीच 35 रनों की साझेदारी हुई जिसने ऑस्ट्रेलियाई टीम के दबाव को पूरी तरह से खारिज कर दिया| इस साझेदारी के बाद फ्रेया केम्प (44) ने अपने कप्तान का साथ दिया और टीम को फाइटिंग स्कोर तक पहुँच दिया| इस दौरान कप्तान ने बैक टू बैक अर्ध शतक लगाकर टीम को इस गेम में बने रहने का मौका दिया| हाँ इस बीच ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों द्वारा फील्ड में तगड़ा कम बैक भी देखने को मिला और बल्लेबाजों को डेथ ओवरों में बांधकर रखा| विकेट को देखते हुए लॉर्ड्स के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सही साबित कर दिया|
ऑस्ट्रेलिया बनी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन!!! आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7वीं बार इस चमचमाती हुई ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है| वहीँ इस चमचमाती हुई ट्रॉफी उठाने से इंग्लैंड टीम का सपना चकनाचूर हो गया है| टॉस आज ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस महा मुकाबले में रन चेज करने का फैसला किया था जो बिलकुल सही साबित हुआ| इंग्लैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 150 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में कमाल कर गई| कंगारू टीम के लिए इस रन चेज में बेथ मूनी ने सबसे अधिक 64 रनों की पारी खेली|
17.2
wd
सोफी एकलेसटोन To एश्ले गार्डनर
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में आई बाउंड्री!! यानी इस गेंद पर आए कुल 5 रन!! ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन टीम बन गई है!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के बाँए ओर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| तभी फील्ड अम्पायर ने वाइड के साथ बाई का इशारा किया| जिसके बाद पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
17.1
2
सोफी एकलेसटोन To एश्ले गार्डनर
दुग्गी!! इस बार आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| तभी गैप में गिरी गेंद और फील्डर ने वहां पर जाकर गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया है|
ओवर 17 : 146/3
6 रन
  • 016.1
  • 416.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 016.6
ए. पेरी
13 (12)
ए. गार्डनर
1 (1)
ल. स्मिथ
4-0-30-0
16.6
0
लिंसे स्मिथ To एलिस पेरी
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 18 गेंदों पर अब 5 रनों की दरकार है|
16.5
1
लिंसे स्मिथ To एश्ले गार्डनर
बैक फुट से बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
16.4
1
लिंसे स्मिथ To एलिस पेरी
सिंगल!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला और एक रन भागकर पूरा किया है|
16.3
0
लिंसे स्मिथ To एलिस पेरी
नॉट आउट!! भाग्य का साथ एलिस पेरी को मिल गया है यहाँ पर| मिड ऑफ़ पर सोफी एक्लेसटन ने अपने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा लेकिन जब थर्ड अम्पायर ने उसे चेक किया तो अंत में पाया कि गेंद जमीन पर सट गई थी इस वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| बल्लेबाज पेरी ने आगे आकर इस गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से क्लियर करना चाहा था लेकिन मिस टाइम कर बैठी थी| कैच चेक करने के दौरान पेरी मैदान के बाहर जा चुकी थी लेकिन फिर नतीजा उनके पक्ष में आया और वो भागकर अंदर आई|
16.2
4
लिंसे स्मिथ To एलिस पेरी
चौका!!! इस बार क़दमों का किया है इस्तेमाल| ड्राइव किया गेंद को गैप में जिसके बाद बॉल तेज़ी के साथ मिड ऑफ़ बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
16.1
0
लिंसे स्मिथ To एलिस पेरी
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बड़े आराम से लेग साइड पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ है|
ऐश्ले गार्डनर अब क्रीज पर आई हैं...
ओवर 16 : 140/3
3 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 115.5
  • W 15.6
ब. मूनी
64 (49)
ए. पेरी
8 (7)
स. एकलेसटोन
3-0-17-1
15.6
W
सोफी एकलेसटोन To बेथ मूनी OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! इंग्लैंड टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! बेथ मूनी 64 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! सोफी एकलेसटोन के हाथ लगी पहली विकेट| लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले के करीब से होती हुई गेंद पैड्स को जाकर लगी| तभी एलबीडबल्यू की अपील गेंदबाजों ने की ओर अम्पायर सहमत नहीं दिखी| जिसके बाद फील्डिंग टीम की कप्तान ने रिव्यु लिया| तभी रिप्ले में देखने से पता लगा कि बल्ले को बीत करती हुई गेंद पैड्स को लगी थी और बॉल लेग स्टंप से टकरा रही थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 140/3 ऑस्ट्रेलिया|
15.5
1
सोफी एकलेसटोन To एलिस पेरी
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
15.4
1
सोफी एकलेसटोन To बेथ मूनी
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
15.3
0
सोफी एकलेसटोन To बेथ मूनी
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
15.2
1
सोफी एकलेसटोन To एलिस पेरी
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
15.1
0
सोफी एकलेसटोन To एलिस पेरी
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
ओवर 15 : 137/2
8 रन
  • 014.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 1 WD 14.4
  • 114.4
  • 414.5
  • 114.6
ए. पेरी
6 (4)
ब. मूनी
63 (46)
श. डीन
4-0-28-1
14.6
1
शार्लेट डीन To एलिस पेरी
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
14.5
4
शार्लेट डीन To एलिस पेरी
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.4
1
शार्लेट डीन To बेथ मूनी
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17 OV
6 रन
ल. स्मिथ to ए. पेरी ए. गार्डनर
  • 016.1
  • 416.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 016.6
16 OV
3 रन
स. एकलेसटोन to ए. पेरी ब. मूनी
  • 015.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 115.5
  • W 15.6
15 OV
8 रन
श. डीन to ए. पेरी ब. मूनी
  • 014.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 1 WD 14.4
  • 114.4
  • 414.5
  • 114.6
14 OV
12 रन
फ. केम्पो to ब. मूनी
  • 013.1
  • 413.2
  • 413.3
  • 013.4
  • 413.5
  • 013.6
13 OV
4 रन
श. डीन to ब. मूनी फ. लिचफील्ड
  • 112.1
  • 012.2
  • 1 WD 12.3
  • 012.3
  • 012.4
  • 212.5
  • W 12.6
12 OV
6 रन
स. एकलेसटोन to ब. मूनी फ. लिचफील्ड
  • 411.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 1 WD 11.6
  • 011.6
11 OV
9 रन
ल. स्मिथ to ब. मूनी फ. लिचफील्ड
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 610.5
  • 010.6
10 OV
11 रन
ल. बेल to ब. मूनी फ. लिचफील्ड
  • 19.1
  • 49.2
  • 49.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
7 रन
ड. गिब्सन to ब. मूनी फ. लिचफील्ड
  • 18.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 18.6
8 OV
8 रन
स. एकलेसटोन to फ. लिचफील्ड ब. मूनी
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 47.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
10 रन
फ. केम्पो to ब. मूनी फ. लिचफील्ड
  • 26.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 46.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
7 रन
ल. स्मिथ to ब. मूनी फ. लिचफील्ड
  • 15.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 45.5
  • 15.6
5 OV
10 रन
श. डीन to फ. लिचफील्ड
  • 04.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 64.4
  • 04.5
  • 04.6
4 OV
16 रन
ल. बेल to फ. लिचफील्ड ब. मूनी
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 13.5
  • 2 WD 3.6
  • 43.6
3 OV
8 रन
ल. स्मिथ to ब. मूनी फ. लिचफील्ड
  • 22.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 12.6
2 OV
15 रन
ल. बेल to ब. मूनी ज. वॉल फ. लिचफील्ड
  • 01.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 5 NBB 1.4
  • 41.4
  • 1 WD 1.5
  • W 1.5
  • 41.6
1 OV
6 रन
श. डीन to ज. वॉल ब. मूनी
  • 40.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच बेथ मूनी
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज बेथ मूनी
  • अंपायर जैकलिन विलियम्स, Vrinda Rathi (IND), किम कॉटन
  • रेफ़री जी एस लक्ष्मी
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement