टॉम बैंटन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के तीसरे मैच की तरफ जो दक्षिण अफ्रीका और न्यू जीलैंड के बीच अहमदाबाद में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इंग्लैंड की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| फिलिप साल्ट (2) और जोस बटलर (3) दोनों ही सलामी बल्लेबाज आज फ्लॉप रहे और महज 13 के स्कोर पर टीम ने इन दोनों को इस रन चेज में गँवा दिया| वहां से जैकब बेथेल (32) और टॉम बैंटन (63) ने पारी को सम्भाला और दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को इस रन चेज में वापिस पटरी पर लाया| हाँ उसके बाद छोटे-छोटे अंतराल पर बेथेल और हैरी ब्रूक का विकेट गिरा लेकिन फिर सैम करन (28) ने आकर पारी को सम्भाला| इस बीच जरूरी रन रेट 7 के ही आस पास का था इस वजह से ये दोनों बल्लेबाज बिना जोखिम उठाये टीम को समझदारी के साथ आगे ले गए| सैम के विकेट पतन के बाद विल जैक्स ने टीम को जीत दिलाने की ज़िम्मेदारी उठाई और 10 गेंदों पर 16 रन लगाकर 10 गेंद पहले टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो स्कॉटलैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही| टॉप ऑर्डर ने भले ही बड़े रन्स ना बनाए हो लेकिन मध्य क्रम ने उन्हें शानदार तरीके से सम्भाला लेकिन फिर दस ओवरों के बाद इंग्लिश गेंदबाजों ने गेंद से तगड़ी वापसी की| सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स के बल्ले से 33 रन्स आये लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए| कप्तान रिची बेरिंगटन (49) और टॉम ब्रूस (56) ने चौथे विकेट के लिए महज 41 गेंदों पर 71 रन जोड़े और टीम को 100 के स्कोर के पार पहुंचा दिया| इस बीच दोनों एंड से बड़े हिट्स लगते नजर आये| लियाम डॉसन ने आकर ब्रूस के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद लोअर ऑर्डर पूरी तरह से इंग्लिश गेंदबाजों के सामने ध्वस्त होता नजर आया| डेथ ओवरों में इंग्लिश गेंदबाजों ने शानदार कम बैक करते हुए स्कॉटलैंड को एक बड़े स्कोर तक जाने से रोक दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान इंग्लैंड टीम के लिए आदिल रशीद ने 3 जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन को 2-2, सैम करन और जेमी ओवरटन को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ इंग्लैंड टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है| टॉस आज इंग्लैंड के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| स्कॉटलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 152 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी आज समझदारी भरी रही| इंग्लैंड टीम के लिए इस रन चेज में टॉम बैंटन ने सबसे अधिक 63 रनों की पारी खेली|
18.2
4
ब्रैडली व्हील To विल जैक्स
चौका!!! इस बाउंड्री के साथ इंग्लैंड ने 5 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए हैं|
18.1
6
ब्रैडली व्हील To विल जैक्स
छक्का!!! जीत से 2 रन दूर इंग्लैंड| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आगे आकर सामने की तरफ हीव किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
ओवर 18 : 145/5
8 रन
117.1
117.2
417.3
117.4
017.5
117.6
व. जैक्स
6 (8)
ट. बैंटन
63 (41)
म. वाट
3-0-43-0
17.6
1
मार्क वाट To विल जैक्स
हवा में गेंद| शॉर्ट मिड विकेट फील्डर पीछे की तरफ भागे लेकिन गेंद से दूर रह गए| पहले ग़लत दिशा में भागे थे इस वजह से शायद गेंद से दूर रह गए| विल जैक्स इस गेंद पर जोर से स्लॉग करने गए थे और मिस टाइम कर बैठे थे| हवा में गई गेंद और नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन मिला|
17.5
0
मार्क वाट To विल जैक्स
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
17.4
1
मार्क वाट To टॉम बैंटन
इस बार विकेट लाइन पर तेज गति से डाली गई गेंद| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
17.3
4
मार्क वाट To टॉम बैंटन
चौका!!! इस बार आगे आकर गेंद को फुल टॉस बनाया| बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.2
1
मार्क वाट To विल जैक्स
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
17.1
1
मार्क वाट To टॉम बैंटन
सिंगल!!! फुल गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ हीव किया| लॉन्ग ऑन की तारफ उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल किया है|
ओवर 17 : 137/5
5 रन
W
16.1
016.2
016.3
1 WD
16.4
216.4
016.5
216.6
व. जैक्स
4 (5)
ट. बैंटन
57 (38)
ब. व्हील
3-0-13-1
16.6
2
ब्रैडली व्हील To विल जैक्स
दो और रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
16.5
0
ब्रैडली व्हील To विल जैक्स
स्विंग एंड मिस!! इस बार रूम बनाकर लेग साइड पर शॉट लगाने गए| गति और लेंथ से चकमा खाए| इन साइड एज लेकर थाई पैड्स को लगी और टप्पा खाते हुए कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| बड़े शॉट की सोच के साथ आये हैं जैक्स|
16.4
2
ब्रैडली व्हील To विल जैक्स
शॉट खेलते ही दो रन की मांग और मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
16.4
wd
ब्रैडली व्हील To विल जैक्स
वाइड!!! शार्प बाउंसर| पुल लगाने गए और उछाल से चकमा खाए| बल्लेबाज को छोड़ते हुए कीपर के पास गई| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
16.3
0
ब्रैडली व्हील To विल जैक्स
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
16.2
0
ब्रैडली व्हील To विल जैक्स
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
विल जैक्स अगले बल्लेबाज हैं...
16.1
W
ब्रैडली व्हील To सैम करन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मैथ्यू क्रॉस बोल्ड ब्रैडली व्हील| 46 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| क्या अभी भी मैच में जान बाकी है? इस बार 28 रन बनाकर सैम करन बने ब्रैडली व्हील का पहला शिकार| तेज गति से बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बल्लेबाज इसपर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाने गए| गति और उछाल से चकमा खाए| टॉप एज लेकर लेग साइड पर गई गेंद| कीपर ने कैच की कॉल की और अपने दाहिने तरफ जाते हुए उसे अपने दस्तानों में लिया 132/5 इंग्लैंड, लक्ष्य से 21 रन दूर|
ओवर 16 : 132/4
13 रन
615.1
115.2
115.3
415.4
015.5
115.6
स. करन
28 (19)
ट. बैंटन
57 (38)
म. वाट
2-0-35-0
15.6
1
मार्क वाट To सैम करन
मिड विकेट की तरफ हवा में गेंद को खेला जहाँ नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है| 24 गेंद पर 21 रन की दरकार है|
15.5
0
मार्क वाट To सैम करन
स्विंग एंड मिस!!! लेग साइड पर जोर से शॉट लगाने गए और बीट हुए| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया है|
15.4
4
मार्क वाट To सैम करन
चौका!!! कड़क पुल शॉट, पीछे फील्डर था लेकिन उससे काफी दूर रहकर सीमा रेखा के पार निकल गई बॉल| शरीर पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में लेकर घूम गए थे बल्लेबाज़ और चौका बटोरा है|
15.3
1
मार्क वाट To टॉम बैंटन
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
15.2
1
मार्क वाट To सैम करन
सिंगल!! फुलर गेंद थी वो भी लेग स्टम्प लाइन पर| बल्लेबाज ने इसपर फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया गया है|
15.1
6
मार्क वाट To सैम करन
छक्का! कड़क हीव शॉट लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ऊपर से खेला है| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
ओवर 15 : 119/4
10 रन
114.1
614.2
114.3
114.4
014.5
114.6
स. करन
16 (14)
ट. बैंटन
56 (37)
म. लीस्क
4-0-33-1
14.6
1
माइकल लीस्क To सैम करन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 30 गेंद पर 34 रन की दरकार है| इस बार मिड टाइम पुल शॉट खेला| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन हासिल हो जाएगा|
14.5
0
माइकल लीस्क To सैम करन
इस बार लाइन को बदलते हुए ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखा| गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बनेगा|
14.4
1
माइकल लीस्क To टॉम बैंटन
सिंगल!! टर्न होकर अंदर की तरफ आई गेंद| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
14.3
1
माइकल लीस्क To सैम करन
एक बार फिर से पुल शॉट लगाया लेकिन इसे डीप में फील्ड कर लिया गया| इस पुल शॉट पर सैम को सिंगल से ही काम चलाना होगा|