Advertisement

इंग्लैंड vs पाकिस्तान, सुपर 8 - मैच 5 Match Summary

इंग्लैंड vs पाकिस्तान, 2026 - टी-20 Summary

इंग्लैंड vs पाकिस्तान स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
सुपर 8 - मैच 5, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी , Feb 24, 2026
इंग्लैंड इंग्लैंड
166/8 (19.1)
पाकिस्तान पाकिस्तान
164/9 (20.0)
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    हैरी ब्रूक
    100(51)
पाकिस्तान 164/9
Bat टॉप बैट्समैन
साहिबजादा फरहान
साहिबजादा फरहान
63 (45)
  • 7x4s
  • 2x6s
  • 140SR
फखर जमान
फखर जमान
25 (16)
  • 2x4s
  • 2x6s
  • 156.25SR
Bowl टॉप बॉलर्स
इंग्लैंड 166/8
Bat टॉप बैट्समैन
हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक
100 (51)
  • 10x4s
  • 4x6s
  • 196.07SR
विल जैक्स
विल जैक्स
28 (23)
  • 1x4s
  • 2x6s
  • 121.73SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
प्यारे दोस्तों, आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| हमें दीजिये इजाज़त, अब आपसे कल होगी मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो श्रीलंका और न्यू जीलैंड के बीच शाम 07.00 बजे कोलंबो में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान ने मुकाबला गंवाने के बाद बात करते हुए कहा कि हम आज बल्ले से अच्छा काम नहीं कर पाए| इस रन चेज में हैरी ब्रूक ने काफी अच्छा काम किया| उनके खिलाफ हमने अपनी पूरी ताकत लगाई लेकिन वो आज सफल रहे| फरहान की बल्लेबाजी पर कहा कि वो अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और टीम को उनसे आगे भी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद है| शाहीन अफरीदी पर बताया कि वो कमाल के गेंदबाज हैं और आज कम बैक करते हुए उन्होंने खुद को साबित भी किया है|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हमने सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है| आगे हैरी ने कहा कि मैंने अपनी बल्लेबाज़ी को काफी इंजॉय किया है| ब्रूक ने ये भी बताया कि आज सुबह इस बारे में बात हुई थी कि मुझे तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करनी है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम न्यू जीलैंड के खिलाफ़ भी बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दो ही ओवर गुजरा था कि इंग्लैंड को जोस बटलर के रूप में एक और बड़ा झटका लगा| आउट ऑफ़ फॉर्म बटलर आज शाहीन का दूसरा शिकार बने| महज 17 के स्कोर पर टीम ने अपने दो बल्लेबाजों को गंवा दिया| कप्तान एक छोर से टिके रहे लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी का अधिक साथ नहीं मिल सका| फिर जाकर पांचवें विकेट के लिए कप्तान और सैम करन (16) के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई जिसने इंग्लैंड को गेम में तगड़ी वापसी कराई और उसके बाद शतकवीर ब्रूक और इनफॉर्म विल जैक्स (28) के बीच 52 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई जिसने गेम को पूरी तरह से पाकिस्तान से दूर कर दिया| शाहीन ने अपने चौथे विकेट के रूप में ब्रूक का विकेट लिया जरूर लेकिन तब इंग्लैंड जीत से महज 10 रन दूर थी| वहां से कप्तान ब्रूक, विल जैक्स और जेमी ओवरटन का विकेट गिरा और लगा कि इंग्लैंड ने जीता हुआ मुकाबला फंसा दिया लेकिन फिर जोफ्रा आर्चर ने बाउंड्री लगाकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
उसी बीच फरहान ने अपना अर्ध शतक भी पूरा किया लेकिन अंतिम तक खेल नहीं पाए| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान इंग्लैंड टीम के लिए लियम डॉसन ने 3, जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2 जबकि आदिल रशीद को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इंग्लैंड की टीम उतरी तो उनकी शुरुआत भी खराब हुई| पारी की पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने फिल साल्ट का विकेट लेकर अपनी टीम को गेम में ऊपर ला दिया| कप्तान हैरी ब्रूक (100) ने खुद को ऊपर लाया और फिर जोस बटलर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का मन बनाया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही| साहिबजादा फरहान को छोड़ दें तो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज आज फ्लॉप रहे| महज 27 के स्कोर पर टीम ने सैम अयूब और आगा सलमान को गँवा दिया था| वहां से साहिबजादा फरहान (63) और बाबर आजम (25) ने पारी को सम्भाला और तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े| इस बीच फरहान के बल्ले से बड़े हिट्स आये जबकि बाबर रन अ बॉल वाली पारी खेल रहे थे| ओवरटन ने आकर बाबर का विकेट लिया और इस साझेदारी को तोड़ा| लोअर ऑर्डर में फखर ज़मान (25) और शादाब खान (23) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 164 के फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 45वें यानी सुपर-8 के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ इंग्लैंड टीम ने इस स्टेज में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और खुद को सेमी फाइनल में प्रवेश करा दिया है| टॉस आज पाकिस्तान के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी ही करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| पाकिस्तान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 164 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी आज उनके कप्तान के इर्द गिर्द घूमती रही| इंग्लैंड टीम के लिए इस रन चेज में कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे अधिक 100 रनों की पारी खेली|
ओवर 19.1 : 166/8
4 रन
  • 419.1
ज. आर्चर
5 (2)
ल. डॉसन
1 (1)
स. मिर्जा
3.1-0-26-0
19.1
4
सलमान मिर्जा To जोफ्रा आर्चर
चौका!! इसी के साथ इंग्लैंड ने पाकिस्तान की टीम को 2 विकटों से शिकस्त दे दी है| वहीँ इंग्लैंड आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गई है!! जोफ्रा आर्चर ने बाउंड्री लगाकर टीम को लक्ष्य के पार पहुँचाया है| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी इंग्लैंड की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर 19 : 162/8
2 रन
  • W 18.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 018.4
  • W 18.5
  • 118.6
ज. आर्चर
1 (1)
ल. डॉसन
1 (1)
म. नवाज
3-0-26-2
18.6
1
मोहम्मद नवाज To जोफ्रा आर्चर
मिस फील्ड और सिंगल दे दिया| ओह, मोहम्मद नवाज ये आपने क्या कर दिया| इस गेंद पर सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों के नीचे से होकर लॉन्ग ऑन की तरफ निकल गई जहाँ से एक रन मिल गया है|
अगले बल्लेबाज़ जोफ्रा आर्चर हैं, 7 गेंद 4 रन की दरकार है...
18.5
W
मोहम्मद नवाज To जेमी ओवरटन OUT!
आउट!! स्टंप हो गए बल्लेबाज़!! ऐसे में मुकाबले रोमांचक होता हुआ दिख रहा है!! जेमी ओवरटन बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं!! मोहम्मद नवाज के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहा| तभी गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से उस्मान खान ने कोई गलती नहीं करते हुए गेंद को स्टंप्स पर लगाया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| 161/8 इंग्लैंड, जीत के लिए 7 गेंदों पर अब 4 रनों की ज़रुरत है|
18.4
0
मोहम्मद नवाज To जेमी ओवरटन
रन की मांग थी यहाँ पर लेकिन शॉर्ट मिड विकेट फील्डर तेजी से गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया| पैड्स पर आई गेंद| इसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन के लिए नॉन स्ट्राइकर काफी बाहर आये थे लेकिन सही समय पर वापिस गए|
18.3
0
मोहम्मद नवाज To जेमी ओवरटन
सॉलिड डिफेन्स ऑफ़ स्टम्प की लाइन वाली गेंद पर!! कोई रन नहीं होगा|
18.2
1
मोहम्मद नवाज To लियम डॉसन
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| जीत से अब 4 रन दूर इंग्लैंड| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
अगले बल्लेबाज़ लियम डॉसन हैं...
18.1
W
मोहम्मद नवाज To विल जैक्स OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! विल जैक्स 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मोहम्मद नवाज के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर जोर से बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके और बॉल सीधा लेग स्टंप को जा लगी| 160/7 इंग्लैंड, जीत के लिए अभी भी 5 रन चाहिए|
ओवर 18 : 160/6
5 रन
  • 1 WD 17.1
  • 217.1
  • 1 WD 17.2
  • 017.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 117.6
व. जैक्स
28 (22)
ज. ओवरटन
0 (0)
स. मिर्जा
3-0-22-0
17.6
1
सलमान मिर्जा To विल जैक्स
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
17.5
0
सलमान मिर्जा To विल जैक्स
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
17.4
0
सलमान मिर्जा To विल जैक्स
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.3
0
सलमान मिर्जा To विल जैक्स
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|
17.2
0
सलमान मिर्जा To विल जैक्स
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
17.2
wd
सलमान मिर्जा To विल जैक्स
वाइड!!! जीत से अब 6 रन दूर है इंग्लैंड| इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज से काफी दूर| अम्पायर द्वारा इसे वाइड करार दिया गया है|
17.1
2
सलमान मिर्जा To विल जैक्स
2 रन और मिल जाएगा यहाँ पेर| शरीर पर डाली गई गेंद| इसपर फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज|
17.1
wd
सलमान मिर्जा To विल जैक्स
वाइड!!! शार्प बाउंसर!! बल्लेबाज के काफी ऊपर से निकल गई गेंद और कीपर के पास गई| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
जेमी ओवरटन अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 17 : 155/6
17 रन
  • 216.1
  • 416.2
  • 116.3
  • 616.4
  • 416.5
  • W 16.6
ह. ब्रूक
100 (51)
व. जैक्स
25 (16)
श. अफरीदी
4-0-30-4
16.6
W
शाहीन अफरीदी To हैरी ब्रूक OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! ऐसे में हैरी ब्रूक 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शाहीन अफरीदी के हाथ लगी चौथी विकेट| यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर गाइड करना चाहा| तभी गेंद की लाइन और गति से चकमा खा गए| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद स्टंप्स को जा लगी और बूम| 155/6 इंग्लैंड, जीत से 10 रन दूर|
16.5
4
शाहीन अफरीदी To हैरी ब्रूक
चौका!! इसी के साथ हैरी ब्रूक ने ओना शतक पूरा किया यहाँ पर!! कमाल की बल्लेबाज़ ब्रूक ने की है यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| तभी बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
16.4
6
शाहीन अफरीदी To हैरी ब्रूक
छक्का!! कप्तान हैरी ब्रूक के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ऐसे में ब्रूक अपने शतक से बस 4 रन दूर हैं!! आगे आकर ब्रूक ने पटकी हुई गेंद को डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
16.3
1
शाहीन अफरीदी To विल जैक्स
ऑन साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
19 OV
2 रन
म. नवाज to व. जैक्स ल. डॉसन ज. ओवरटन ज. आर्चर
  • W 18.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 018.4
  • W 18.5
  • 118.6
18 OV
5 रन
स. मिर्जा to व. जैक्स
  • 1 WD 17.1
  • 217.1
  • 1 WD 17.2
  • 017.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 117.6
17 OV
17 रन
श. अफरीदी to व. जैक्स ह. ब्रूक
  • 216.1
  • 416.2
  • 116.3
  • 616.4
  • 416.5
  • W 16.6
16 OV
14 रन
उ. तारिक to ह. ब्रूक व. जैक्स
  • 215.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 615.4
  • 115.5
  • 415.6
15 OV
7 रन
म. नवाज to ह. ब्रूक व. जैक्स
  • 214.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 214.4
  • 114.5
  • 114.6
14 OV
7 रन
उ. तारिक to ह. ब्रूक व. जैक्स
  • 013.1
  • 213.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 213.5
  • 113.6
13 OV
6 रन
स. मिर्जा to व. जैक्स
  • 012.1
  • 012.2
  • 612.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
12 OV
5 रन
उ. तारिक to स. करन ह. ब्रूक व. जैक्स
  • 211.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 111.4
  • W 11.5
  • 111.6
11 OV
17 रन
श. खान to स. करन ह. ब्रूक
  • 110.1
  • 410.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 610.5
  • 410.6
10 OV
10 रन
स. अयूब to ह. ब्रूक स. करन
  • 19.1
  • 19.2
  • 29.3
  • 49.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
9 रन
श. खान to स. करन ह. ब्रूक
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 1 WD 8.4
  • 18.4
  • 08.5
  • 48.6
8 OV
5 रन
उ. तारिक to ट. बैंटन स. करन ह. ब्रूक
  • W 7.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
5 रन
श. खान to ट. बैंटन ह. ब्रूक
  • 06.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 26.4
  • 26.5
  • 06.6
6 OV
17 रन
म. नवाज to ट. बैंटन ह. ब्रूक
  • 15.1
  • 25.2
  • 45.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 65.6
5 OV
7 रन
श. अफरीदी to ज. बेथेल ह. ब्रूक ट. बैंटन
  • 14.1
  • 44.2
  • 14.3
  • 04.4
  • W 4.5
  • 1 LB 4.6
4 OV
11 रन
स. अयूब to ज. बेथेल ह. ब्रूक
  • 13.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 43.6
3 OV
4 रन
श. अफरीदी to ह. ब्रूक ज. बटलर ज. बेथेल
  • 12.1
  • 22.2
  • W 2.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 12.6
2 OV
11 रन
स. मिर्जा to ह. ब्रूक
  • 41.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 61.5
  • 11.6
1 OV
3 रन
श. अफरीदी to फ. सॉल्ट ह. ब्रूक ज. बटलर
  • W 0.1
  • 00.2
  • 20.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  • मौसम साफ़
  • टॉस पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच हैरी ब्रूक
  • अंपायर नितिन मेनन, सैम नोगाजस्कि, एड्रियन होल्डस्टॉक
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement