तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शाम 07.00 बजे पल्लेकेले में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि विल जैक्स जिस तरह से खेल रहे हैं वो टीम के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है| आगे ब्रूक ने कहा कि रेहान अहमद ने जैक्स का काफी अच्छा साथ दिया जिसे देखकर मुझे ख़ुशी हुई| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम अपने अगले मैच के लिए रणनीतियों को बनायेंगे|
न्यू जीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मुकाबला गंवाने के बाद बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार मैच था| हां अंतिम के ओवरों में हमसे कुछ ग़लतियाँ हुई जिसकी वजह से हम मैच हार गए| उन्होंने जिस तरह से फिलिप्स के ओवर में काउंटर अटैक किया उसकी सराहना करनी चाहिए| हम अभी भी सेमी फाइनल की रेस में बने हुए हैं| रेहान ने बल्लेबाजी में आकर अपनी क्लास दिखाई| वो ऑफ़ स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं आज उन्होंने बताया है| अंत में कहा कि हाँ हम कल के मुकाबले पर बारीकी से नजर रखेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विल जैक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है| आगे जैक्स ने कहा कि मैंने मुकाबले की परिस्तिथि को देखकर बल्लेबाज़ी कि लेकिन अंत में रेहान अहमद ने आकर जिस तरह से बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ बात है| हाँ हम दोनों ने मैच को अंत तक ले जाने का फैसला किया था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी कोशिश अब सेमी फ़ाइनल में बेहतर खेल दिखाने की है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस दौरान कप्तान काउंटर अटैक करते दिखाई दिए| हालाँकि पॉवर प्ले में न्यू जीलैंड के गेंदबाजों के चीजों को बांधकर रखा हुआ था लेकिन ब्रूक ने अपनी क्लास दिखाई बड़े शॉट्स लगाए| पॉवर प्ले के बाद रन चेज में इंग्लैंड की गाड़ी को कप्तान ने आगे तो बढ़ाया लेकिन स्पिनरों के सामने वो भी अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए| पहले ब्रूक का विकेट गिरा और उसके बाद बेथेल को फिलिप्स के एक शानदार कैच ने पवेलियन का रास्ता दिखाया| वहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 11 ओवरों के करीब 102 रन की दरकार थी| टॉम बैंटन (33) और सैम करन (24) ने यहाँ से टीम को जीत दिलाने का बेड़ा उठाया| दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को रन चेज की पटरी पर बनाए रखा| आखिरी पांच ओवर में 59 रन चाहिए थे जहाँ से इन फॉर्म विल जैक्स (32) ने टॉम बैंटन के साथ साझेदारी बुनते हुए पारी को आगे बढ़ाया लेकिन बैंटन के आउट होने के बाद रेहान अहमद ने महज 7 गेंदों पर 19 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को खराब स्थिति से निकालते हुए फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
यहाँ से कीवी टीम को एक स्ट्रोंग फिनिश की दरकार थी जो लोअर ऑर्डर में मिल ना सकी| विकेट स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो रही थी जिसका फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के कप्तान ने स्पिन गेंदबाजी से ही ओवर समाप्त करवाए| अंत में कप्तान सैंटनर के बड़े हिट की बदौलत 159 रन न्यू जीलैंड की टीम बोर्ड पर लगा पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान इंग्लैंड टीम के लिए रेहान अहमद, विल जैक्स और आदिल रशीद को 2-2 जबकि लियम डॉसन को 1 सफलता हाथ लगी थी| 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इंग्लैंड की टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत सही नहीं मिली| दोनों ही आउट ऑफ़ फॉर्म बल्लेबाज एक बार फिर से कप्तान को निराश करते हुए सस्ते में पवेलियन लौट गए| महज 2 के स्कोर पर दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को गंवाने के बाद कप्तान हैरी ब्रूक (26) ने जैकब बेथेल (21) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो न्यू जीलैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में सलामी जोड़ी की तरफ से शुरुआत शानदार रही| पहले विकेट के लिए टिम सीफर्ट (35) और फिन ऐलेन (29) की तरफ से शानदार बल्लेबाजी दिखी और दोनों ने मिलकर 7 ओवर के अंदर ही 64 रन्स बटोर लिए थे तब सीफर्ट को आदिल रशीद ने अपनी लेग स्पिन गेंद पर फंसा लिया था| वहां से मिडल ऑर्डर में ग्लेन फिलिप्स (39) और मार्क चैपमैन (15) ने अपनी समझ बूझ भरी पारी से टीम को एक सम्मानजनक स्कोर की तरफ बढ़ा दिया|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 49वें यानी सुपर-8 के 9वें मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यू जीलैंड को 4 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ इंग्लैंड टीम ने इस स्टेज में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है| उनकी इस जीत से अब पाकिस्तान का सेमी फाइनल में जाने का रास्ता अभी भी बना हुआ है| टॉस आज न्यू जीलैंड के कप्तान ने जीता था और इस घूमती विकेट को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी ही करने का फैसला किया था जो अंत में ग़लत साबित हुआ| न्यू जीलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 159 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी आज इस घूमती विकेट पर कमाल की दिखी| इंग्लैंड टीम के लिए इस रन चेज में टॉम बैंटन ने सबसे अधिक 33 रनों की पारी खेली|
ओवर 19.3 : 161/6
6 रन
119.1
119.2
419.3
व. जैक्स
32 (18)
र. अहमद
19 (7)
म. हेनरी
2.3-0-19-1
19.3
4
मैट हेनरी To विल जैक्स
चौका!! इसी के साथ इंग्लैंड ने न्यू जीलैंड टीम को 4 विकटों से शिकस्त दी है!! इस बार विल जैक्स ने विनिंग शॉट लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाया है!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गति और उछाल से चकमा तो खाए लेकिन बल्ले का किनारा लेकर हेलमेट को लगी गेंद और फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी इंग्लैंड की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.2
1
मैट हेनरी To रेहान अहमद
आगे आकर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला|
19.1
1
मैट हेनरी To विल जैक्स
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| 5 गेंदों पर अब 4 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 19 : 155/6
16 रन
418.1
118.2
218.3
218.4
118.5
618.6
र. अहमद
18 (6)
व. जैक्स
27 (16)
म. सैंटनर
4-0-29-0
18.6
6
मिचेल सैंटनर To रेहान अहमद
छक्का!! रेहान अहमद के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल जिसके कारण बॉल वहां मौजूद फील्डर के भी ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए| इंग्लैंड टीम को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 5 रन चाहिए|
18.5
1
मिचेल सैंटनर To विल जैक्स
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर जैक्स ने हलके हाथों से खेलकर एक रन पूरा किया| 7 गेंदों पर अब 11 रनों की दरकार है|
18.4
2
मिचेल सैंटनर To विल जैक्स
एक और दुग्गी!! इस बार फिर से बैक फुट से जैक्स ने डीप कवर्स की ओर खेलकर 2 रन बटोरा है|
18.3
2
मिचेल सैंटनर To विल जैक्स
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर 2 रन लिया है| 9 गेंदों पर अब 14 रनों की ज़रुरत है|
18.2
1
मिचेल सैंटनर To रेहान अहमद
सिंगल लेकर स्ट्राइक बदली है| ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
18.1
4
मिचेल सैंटनर To रेहान अहमद
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर 18 : 139/6
22 रन
1 LB
17.1
617.2
117.3
617.4
417.5
417.6
व. जैक्स
22 (13)
र. अहमद
7 (3)
ग. फिलिप्स
4-0-43-1
17.6
4
ग्लेन फिलिप्स To विल जैक्स
चौका!! इसी के साथ इस ओवर से आए कुल 22 रन यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| जीत के लिए अब 12 गेंदों पर 21 रनों की ज़रुरत है|
17.5
4
ग्लेन फिलिप्स To विल जैक्स
चौका!! इंग्लैंड की टीम मुकाबले में वापसी करती हुई नज़र आ रही है!! ऐसे में विल जैक्स के बल्ले से आती एक और बाउंड्री!! फुलटॉस गेंद को जैक्स ने सामने की ओर शॉट खेला| गेंद बीच बल्ले को लगकर टप्पा खाती हुई लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड की टीम को अब जीत के लिए 13 गेंदों पर 25 रनों की ज़रुरत है|
17.4
6
ग्लेन फिलिप्स To विल जैक्स
छक्का!! विल जैक्स के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस दफ़ा बल्लेबाज़ ने क़दमों का इस्तेमाल किया और गेंद की लाइन को परखते हुए मिड विकेट की ओर जोर से शॉट लगाया| जिसके बाद बीच बल्ले को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर के ऊपर से निकल गई मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
17.3
1
ग्लेन फिलिप्स To रेहान अहमद
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला और तेज़ी से भागकर एक रन लिया|
17.2
6
ग्लेन फिलिप्स To रेहान अहमद
छक्का!!! डाउन द ट्रैक आये बल्लेबाज!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| जिस काम के लिए रेहान को भेजा गया था वो यहाँ पर उन्होंने करके दिया है|
17.1
lb
ग्लेन फिलिप्स To विल जैक्स
लेग बाई के रूप में आया सिंगल| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए| टर्न से चकमा खाए| शरीर से लगकर लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया है|
ओवर 17 : 117/6
3 रन
116.1
116.2
016.3
116.4
W
16.5
016.6
र. अहमद
0 (1)
व. जैक्स
8 (9)
र. रवींद्र
4-0-19-3
16.6
0
रचीन रवींद्र To रेहान अहमद
डॉट बॉल के साथ एक शानदार और सफल ओवर की समाप्ति हुई है| इस बार बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन टर्न और उछाल से चकमा खाए| कोई रन नहीं हुआ| 18 गेंद 43 रन की दरकार है|
रेहान अहमद नए बल्लेबाज हैं...
16.5
W
रचीन रवींद्र To टॉम बैंटन OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ टॉम बैंटन 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! रचीन रवींद्र के हाथ लगी तीसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर मार्क चैपमैन के हाथों में गई| जिसके बाद उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 117/6 इंग्लैंड|
16.4
1
रचीन रवींद्र To विल जैक्स
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.3
0
रचीन रवींद्र To विल जैक्स
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.2
1
रचीन रवींद्र To टॉम बैंटन
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर गेंद को पुश किया और रन लेने भागे| तभी फील्डर ने कीपर की ओर थ्रो किया लेकिन तब तक बल्लेबाज़ क्रीज़ में पहुँच गए थे| ऐसे में बैंटन को एक रन यहाँ पर आसानी से मिल गया|