विल जैक्स को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के तीसरे मैच की तरफ जो श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब नेपाल की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तो बेहतर मिली| कुशल भुर्टेल (29) ने आसिफ शेख (7) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 4 ओवरों के भीतर ही 37 रन जोड़ दिए थे| वहां से आसिफ का विकेट गिरा लेकिन नेपाल के इरादे कम नहीं हुए| जो भी बल्लेबाज आया वो तेजी के साथ स्कोर करने को देखता रहा और लगभग उसमें सफल भी हुआ| मध्य क्रम में कप्तान रोहित पौडेल (39) और दीपेन्द्र सिंह ऐरी (44) के बल्ले से महत्वपूर्ण रन्स आये और सही समय पर बाउंड्री भी बटोरी गई| वहीँ अंतिम के ओवरों में लोकेश बाम ने महज 20 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेलते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पास तो लाया लेकिन आखिरी ओवर में सैम करन की बेमिसाल गेंदबाजी के सामने आखिरी बचे 10 रन हासिल नहीं कर पाए और 4 रनों से लक्ष्य से पीछे रह गए| इस बीच सैम ने आखिरी के ओवर में जिस तरह की गेंदबाजी की है वो काबिले तारीफ थी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो इंग्लैंड की तरफ से जेकब बेथल ने 55 जबकि कप्तान हैरी ब्रूक ने 53 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया| इंग्लिश टीम को इस पारी में बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें अधिक मिल नहीं सकी| उपरी क्रम में जोस बटलर (26) के बल्ले से रन्स आये जबकि मध्य क्रम में कोई बल्लेबाज उचित योगदान नहीं दे सका| लोअर ऑर्डर में विल जैक्स (39) का बल्ला उम्मीद अनुसार चला जिसकी वजह से टीम इस विकेट पर एक बेहतर टोटल तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान नेपाल टीम के लिए दीपेन्द्र ऐरी और नंदन यादव को 2-2 जबकि संदीप और शेर मल्ला को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से मात दी है| जीत के साथ इंग्लिश टीम ने अपने इस प्रतियोगिता के सफ़र को आगे की तरफ बढ़ाया है| टॉस आज इंग्लैंड के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| इंग्लैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 184 रनों के जवाब में नेपाल टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही लेकिन अंतिम के ओवर में सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई| नेपाल के लिए इस रन चेज में दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 180/6
5 रन
019.1
119.2
119.3
219.4
019.5
119.6
ल. बाम
39 (20)
क. केसी
1 (1)
स. करन
4-0-27-1
19.6
1
सैम करन To लोकेश बाम
सिंगल ही मिला यहाँ पर| सैम करन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिता दिया है| एक और कमाल की गेंद डाली जिसपर बल्लेबाज बड़ा शॉट नहीं लगा पाए| लॉन्ग ऑफ़ पर शॉट खेला जहाँ से सिंगल ही मिल पाया| अंत में 4 रन से इंग्लैंड ने इस मुकाबले को अपने नाम किया है|
19.5
0
सैम करन To लोकेश बाम
एक डॉट गेंद!! कमाल का ओवर सैम करन के द्वारा डाला गया है अभी तक| अब 1 गेंद पर 6 रन की दरकार है| जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ हीव तो किया लेकिन रन नहीं लिया और स्ट्राइक अपने पास रखी है|
19.4
2
सैम करन To लोकेश बाम
शॉट खेलते ही दो रन की मांग और मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| 2 गेंद 6 रन की दरकार है|
19.3
1
सैम करन To करन केसी
सिंगल ही मिलेगा यहाँ पर| अब 3 गेंद पर 8 रन चाहिए| एक और बार जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
19.2
1
सैम करन To लोकेश बाम
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला उसे जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
19.1
0
सैम करन To लोकेश बाम
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| जोर से बल्ला चलाया और प्ले एंड मिस हुआ| बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के पास गई गेंद|
करन केसी अगले बल्लेबाज हैं, 6 गेंद पर 10 रन की दरकार है|
ओवर 19 : 175/6
14 रन
418.1
1 WD
18.2
1 WD
18.2
018.2
418.3
1 WD
18.4
218.4
118.5
W
18.6
ग. झा
1 (2)
ल. बाम
35 (15)
ल. वुड
3-0-31-1
18.6
W
ल्यूक वुड To गुलशन झा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! ल्यूक वुड ने यहाँ पर विकेट हासिल की है| महज 1 रन बनाकर गुलशन झा बने ल्यूक वुड का पहला शिकार| एक दम जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर सामने की तरफ जोर से शॉट लगाना चाहा| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 175/6 नेपाल|
18.5
1
ल्यूक वुड To लोकेश बाम
सिंगल ही मिलगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन| अभी भी मैच किसी तरफ जा सकता है दोस्तों|
18.4
2
ल्यूक वुड To लोकेश बाम
2 रन मिलेगा यहाँ पर| 8 गेंद 11 रन की दरकार है| लो टॉस गेंद| सामने की तरफ हवा में उठाकर खेला है| फील्डर कैच के लिए आगे आये लेकिन गेंद उनके आगे टप्पा खाकर शरीर से टकराई और दूर गई जहाँ से दो रन का मौका बन गया है|
18.4
wd
ल्यूक वुड To लोकेश बाम
एक और वाइड!!! 9 गेंद 13 रन की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने बाहें फैलाई| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
18.3
4
ल्यूक वुड To लोकेश बाम
चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री यहाँ पर आई है| 9 गेंद 14 रन की दरकार है| ऊपर डाली गई गेंद| इसपर पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की ओर स्लॉग कर दिया| फील्डर घेरे के अंदर था, गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.2
0
ल्यूक वुड To लोकेश बाम
एक अहम डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.2
wd
ल्यूक वुड To लोकेश बाम
वाइड!!! एक बार बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज से काफी दूर| अम्पायर की तारफ से वाइड का इशारा यहाँ भी आया है|
18.2
wd
ल्यूक वुड To लोकेश बाम
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
18.1
4
ल्यूक वुड To लोकेश बाम
आउट साइड एज और चौका निकल गया| दबाव अब पूरी तरह से इंग्लैंड के ऊपर होगा| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए स्लॉग करने गए| टॉप एज लेकर स्लिप के खाली स्थान से सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर 18 : 161/5
22 रन
1 WD
17.1
617.1
W
17.2
117.3
1 WD
17.4
617.4
617.5
117.6
ल. बाम
24 (10)
ग. झा
1 (1)
ज. आर्चर
4-0-42-1
17.6
1
जोफ्रा आर्चर To लोकेश बाम
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| जड़ में डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया है| 12 गेंद 24 रन की दरकार है|
17.5
6
जोफ्रा आर्चर To लोकेश बाम
छक्का! दो गेंद दो बड़ा शॉट आया गया है| गेम ऑन है दोस्तों| मुकाबला अब बराबरी पर आ रह है| 13 गेंद पर 25 रन की दरकार है| शॉर्ट बॉल बाउंसर डाली| ऊपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए पुल शॉट लगाया और फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद छह रनों के लिए|
17.4
6
जोफ्रा आर्चर To लोकेश बाम
छक्का!!! ठिकाने पर गिरी नहीं तो उसे बल्लेबाज़ ने ठिकाने लगा दिया है| ये गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार पूरे के पूरे छह रनों के लिए| ज़रा सा भी आप अगर इस बल्लेबाज़ के सामने अपनी लाइन और लेंथ से चूके तो फिर ऐसे ही ठोके जायेंगे| धीमी गति की फुल गेंद को परखा और सामने की तरफ बड़ा शॉट लगा दिया|
17.4
wd
जोफ्रा आर्चर To लोकेश बाम
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज से काफी दूर| कीपर ने उसे रोका| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
17.3
1
जोफ्रा आर्चर To गुलशन झा
वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर डीप पॉइंट की दिशा में खेला शॉट जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
गुलशन झा अगले बल्लेबाज हैं...
17.2
W
जोफ्रा आर्चर To आरिफ़ शेख़ OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जोस बटलर बोल्ड जोफ्रा आर्चर| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 10 रन बनाकर आरिफ़ शेख़ बने जोफ्रा आर्चर का पहला शिकार| धीमी गति की गेंद ने यहाँ पर काम किया है| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| इसपर दूर से ही कवर्स की तरफ शॉट लगाने गए| गति परिवर्तन से चकमा खाए| बल्ले का आउट साइड एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से बटलर ने उसे लपक लिया| 146/5 नेपाल|
17.1
6
जोफ्रा आर्चर To आरिफ़ शेख़
झन्नाटेदार छक्का आरिफ़ के बल्ले से आता हुआ!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| स्लोवर गेंद को परखा और मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया और दर्शकों के बीच गेंद को भेज दिया है|
17.1
wd
जोफ्रा आर्चर To आरिफ़ शेख़
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बाकी का काम कीपर ने किया है| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
ओवर 17 : 139/4
10 रन
116.1
116.2
016.3
416.4
416.5
016.6
ल. बाम
11 (7)
आ. शेख़
4 (6)
स. करन
3-0-22-1
16.6
0
सैम करन To लोकेश बाम
सटीक यॉर्कर!!! एक दम जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा| 18 गेंद 46 रन की दरकार है|