इस बीच इंग्लिश कप्तान चमचमाती हुई ट्रॉफी उठाते हुए नजर आये हैं| तो क्रिकेट फैन्स इस सीरीज से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से एक नई सीरीज के साथ होगी आपसे मुलाकात जहाँ भारत का सामना तीन मैचों की टी20 सीरीज में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होगा| आपको बता दें कि ये सीरीज 23 जुलाई से हरारे में शुरू होगी| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि मैं अपने खिलाड़ियों पर गर्व करता हूँ जिन्होंने टी20 में शानदार खेल दिखाया था और अब वनडे में भी अपना काम किया है| आगे ब्रूक ने कहा कि हमने बड़ी साझेदारी इस मैच में की जिसकी वजह से हम एक बड़े टोटल तक पहुँच पाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि बेथेल और डकेट ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसको देखकर मज़ा आया|
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बात करते हुए कहा कि इस हार से काफी निराश हूँ लेकिन जिस तरह से हम रन चेज में बने हुए थे उससे एक उम्मीद बनी हुई थी| हमने गेंदबाजी के दौरान डेथ ओवर्स में अच्छा काम नहीं किया जिसकी वजह से वो एक बड़े टोटल तक पहुँच पाए| हमने रन चेज को ठीक तरह से प्लान किया था और उसी अनुसार आगे भी बढ़ रहे थे लेकिन आखिरी समय में लड़खड़ा गए| उन्होंने पॉवर प्ले में हमसे अच्छा काम किया जो इस गेम में अंतर पैदा कर गया| इस धीमी होती विकेट पर रोहित भाई ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है|
प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार जो रूट को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी ख़ुश हूँ कि हमारी टीम जीत गई है| आगे रूट ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ़ भी हमने बेहतर खेल दिखाया था और अब भारत के सामने इस तरह से प्रदर्शन करना वर्ल्ड कप की तैयारियों में मदद करेगा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं बल्लेबाज़ी में परिस्थिति को देखकर खेलता हूँ और कोशिश करता हूँ कि अंत तक क्रीज़ पर मौजूद रहूँ|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जैकब बेथेल को उनके हर्फनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि मैं अपनी टीम की इस जीत से काफी खुश हूँ| मैंने बल्ले से रन्स बनाये थे जिसकी वजह से गेंदबाजी में भी मुझे आत्मविश्वास मिला| ये जिस तरह की विकेट हो गई थी वो मेरी गेंदबाजी को सूट करती है जिसका मैंने फायदा भी उठाया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहां से चेज मास्टर किंग कोहली (74) क्रीज पर आये और रो-को की इस जोड़ी ने वही काम करना शुरू किया जिसके लिए वो दुनिया भर में मशहूर हैं| दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी निभाई थी और भारत को गेम में बनाए रखा था| इस दौरान जरूरी रन रेट 10 के आस पास चला गया था| हिटमैन ने इस बीच अपना शतक जड़ा और बड़ी पारी की तरफ बढ़े लेकिन फिर उनके विकेट पतन के बाद कोई और बल्लेबाज वो भूमिका नहीं निभा सका| कोहली एक एंड से टिके रहे लेकिन दूसरे एंड से रोहित के विकेट पतन के बाद ईशान और श्रेयस के भी विकेट का पतन हो गया जिसकी वजह से दबाव कोहली पर आया| अपने तीसरे स्पेल में आकर सैम ने एक के बाद एक तीन विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजों को अपने गति परिवर्तन से पूरी तरह से चकमा दे दिया| यहाँ तक आते-आते आखिरी के पांच ओवरों में जरूरी रन रेट 15 के ऊपर निकल गया था जिसे पकड़ने के चक्कर में सभी बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते चले गए और रन चेज में पिछड़ गए|
वहीँ डेथ ओवरों में जोस बटलर ने महज 13 गेंदों पर 41 रनों की धुंवाधार पारी खेली जिसकी वजह से इंग्लिश टीम अपनी इस मुकाबले में 387 के विशाल स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ बल्लेबाजी में टीम की शुरुआत तो अच्छी हुई थी और सलामी जोड़ी ने 192 रनों की तगड़ी शुरुआत दिलाई और एक बड़े स्कोर के लिए बेस तैयार किया था| भारत के लिए आज प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा कोई और गेंदबाज कारगर साबित नहीं हो सका| 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली| पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा (138) और शुभमन गिल (77) की सलामी जोड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों की लाजवाब शुरुआत दिलाई और टीम को इस रेन चेज में फ्रंट फुट पर लाया| इस दौरान गिल एक बार फिर से पैरों की तकलीफ से जूझते हुए नजर आये और बड़े शॉट्स लगाने में उन्हें दिक्कत आ रही थी जिसकी वजह से उनके विकेट का पतन हुआ|
इंग्लैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 387 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही लेकिन इस विशाल लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 138 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो इंग्लैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में बेन डकेट के बल्ले से 141 रनों की शानदार शतकीय पारी आई| वहीँ उनके अलावा जैकब बेथेल (91) ने भी एक तगड़ी पारी खेली| सलामी जोड़ी के अलावा मिडिल ऑर्डर में एक बार फिर से इंग्लिश दिग्गज जो रूट के बल्ले से 74 रनों की एक और नाबाद पारी आई जिसने भारतीय गेंदबाजों पर से दबाव को कम नहीं होने दिया|
इंग्लैंड विजयी!!! पहले टी20 और अब एकदिवसीय श्रृंखला भी गई मेजबानों के नाम!!! इंग्लैंड का ये दौरा टीम इंडिया के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा| लॉर्ड्स में खेले गए तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के इस आखिरी और फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से मात दी है| लॉर्ड्स में एक ऐतिहासिक रन चेज होते-होते रह गई| इस जीत के साथ इंग्लैंड टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज को 2-1 से अपने पाले में किया है| कमाल का मुकाबला आज हमें देखने को मिला है जिसका रुख सैम करन ने अपनी गेंदबाजी से पलटा है| टॉस आज फिर से इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता था और इस फाइनल मुकाबले में अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ|
ओवर 50 : 360/7
12 रन
049.1
649.2
049.3
149.4
149.5
449.6
ग. ब्रार
18 (14)
अ. सिंह
15 (6)
आ. रशीद
8-0-64-1
49.6
4
आदिल रशीद To गुरनूर ब्रार
चौका!! इसी के साथ इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 27 रनों से शिकस्त दे दिया है!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया फाइन लेग की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी इंग्लैंड की टीम ने जीत का जश्न मनाया है|
49.5
1
आदिल रशीद To अर्शदीप सिंह
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
49.4
1
आदिल रशीद To गुरनूर ब्रार
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
49.3
0
आदिल रशीद To गुरनूर ब्रार
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
49.2
6
आदिल रशीद To गुरनूर ब्रार
छक्का!! कमाल का शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग स्वीप शॉट मिड विकेट की ओर लगाया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बॉल गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
49.1
0
आदिल रशीद To गुरनूर ब्रार
स्विंग एंड मिस!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
ओवर 49 : 348/7
9 रन
048.1
248.2
148.3
448.4
148.5
148.6
ग. ब्रार
7 (9)
अ. सिंह
14 (5)
ज. आर्चर
10-0-63-1
48.6
1
जोफ्रा आर्चर To गुरनूर ब्रार
आगे की बॉल को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
48.5
1
जोफ्रा आर्चर To अर्शदीप सिंह
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
48.4
4
जोफ्रा आर्चर To अर्शदीप सिंह
चौका!! इस बार विकेट लाइन पर फुलटॉस गेंद डाली गई थी जिसको बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए चार रन हासिल किया है|
48.3
1
जोफ्रा आर्चर To गुरनूर ब्रार
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
48.2
2
जोफ्रा आर्चर To गुरनूर ब्रार
दुग्गी!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर 2 रन लिया है|
48.1
0
जोफ्रा आर्चर To गुरनूर ब्रार
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर 48 : 339/7
11 रन
147.1
W
47.2
447.3
147.4
147.5
447.6
अ. सिंह
9 (3)
ग. ब्रार
3 (5)
स. करन
10-0-75-4
47.6
4
सैम करन To अर्शदीप सिंह
चौका!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
47.5
1
सैम करन To गुरनूर ब्रार
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया है|
47.4
1
सैम करन To अर्शदीप सिंह
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
47.3
4
सैम करन To अर्शदीप सिंह
चौका!! इसी बीच अर्शदीप सिंह ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
अगले बल्लेबाज़ अर्शदीप सिंह हैं...
47.2
W
सैम करन To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं!! सैम करन को मिली चौथी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से बड़ा शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद शॉर्ट मिड विकेट पर मौजूद फील्डर विल जैक्स के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 329/7 भारत|
47.1
1
सैम करन To गुरनूर ब्रार
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर 47 : 328/6
9 रन
446.1
446.2
W
46.3
046.4
046.5
146.6
ग. ब्रार
1 (3)
अ. पटेल
2 (2)
ज. आर्चर
9-0-54-1
46.6
1
जोफ्रा आर्चर To गुरनूर ब्रार
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया है|