तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मुकाबले के साथ जो 19 जुलाई को दोपहर 03.30 बजे लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि मुझे अच्छा लग रहा है कि हम सीरीज़ को बराबरी पर ले आए हैं| आगे हैरी ब्रूक ने कहा कि जो रूट एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें खेलता हुआ देखना अदभुत है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम संडे को होने वाले मैच के लिए तैयारी करेंगे|
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बात करते हुए कहा कि हमने आज बल्ले से उम्मीद अनुसार काम नहीं किया जिसकी वजह से हम इस मुकाबले में पिछड़ गए| आगे कहा कि गेंदबाजों ने इस दौरान अपना पूरा दम खम दिखाया जो काबिले तारीफ है| गिल ने ये भी बताया कि काफी निराश हूँ कि हम अपनी बल्लेबाजी के दौरान 25 ओवर्स तक अच्छी स्थिति में थे लेकिन उसके बाद गड़बड़ा गए| लोअर मिडिल ऑर्डर से जो उम्मीद थी वो पूरी नहीं हो पाई| सुंदर पर कहा कि वो अपनी बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे| विकेट गेंदबाजों के लिए अच्छा कर रही थी लेकिन सुंदर के ना रहने से थोड़ा नुक्सान हुआ है|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जो रूट को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि हमने मैच जीतकर फ़िलहाल सीरीज़ को 1-1 से बराबर कर दिया है| आगे रूट ने कहा कि मैं खुद के शतक के लिए नहीं सोच रहा था, मैं जीत हासिल करने के लिए गया था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने लगातार विकटों को गंवा दिया था लेकिन बीच-बीच में साझेदारी हुई जिसकी वजह से हम मैच में बने रहे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
जो रूट को तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था और उन्होंने अपने एंड को शानदार तरीके से सम्भालकर रखा| दूसरे एंड से उन्हें हैरी ब्रूक (16), सैम करन (26), जोस बटलर (17) और फिर विल जैक्स (30) के साथ छोटी-छोटी साझेदारी मिलती चली गई जिससे मेजबान टीम लक्ष्य के पास आती चली गई| भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट्स तो चटकाए लेकिन जो रूट का विकेट उन्हें नहीं मिल पाया जिसकी वजह से वो अपनी टीम को लक्ष्य के बेहद पास ले आये| इस बीच कप्तान शुभमन गिल ने अपने सभी गेंदबाजों को अच्छी तरह से रोटेट भी किया लेकिन कहीं ना कहीं वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने की वजह से गेंदबाजी ना करना कप्तान को काफी खला| अंत में रूट ने एक एंड पर टिके रहे जबकि दूसरे एंड से गस एटकिंसन (23) ने उनका बखूबी साथ देते हुए 38 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| अब लॉर्ड्स में खेला जाएगा इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला जहाँ ये तय होगा कि कौन इस सीरीज को अपने पाले में कर पायेगा|
वहीँ बल्लेबाजी में टीम की शुरुआत तो अच्छी हुई थी और सलामी जोड़ी ने 44 रनों की स्टार्ट दी थी लेकिन उसके बाद इंग्लिश गेंदबाजों का दबदबा दिखा और मिडिल और लोअर ऑर्डर में कोलैप्स दिखा जहाँ 178/4 से 233 रनों पर सिमट गई भारतीय टीम| 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इंग्लैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| पारी की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट का विकेट लेकर रन चेज में इग्लैंड को बैक फुट पर ढकेल दिया| उसके कुछ देर बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल का विकेट लेकर इंग्लैंड को महज 8 रनों पर दो बड़े झटके दे दिए|
टॉस आज एक बार फिर से इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता था और इस बार अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस विकेट पर रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 233 रनों के जवाब में इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| मेज़बान टीम के लिए इस रन चेज में जो रूट ने सबसे अधिक 99 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर के बल्ले से 66 जबकि विराट कोहली की 65 रनों की महत्वपूर्ण पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 233 के स्कोर तक पहुँच पाई|
कार्डिफ में खेले गए तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से मात दी है| आज इस मुकाबले में बल्ले से भारत की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन अंत बेहतर नहीं हो पाया| पहला मुकाबला जीतने के बाद दूसरे मैच में फिर से लड़खड़ा गई भारतीय टीम| महज 55 रनों पर टीम इंडिया ने अपने 7 बल्लेबाजों को गंवाया था और यही बल्लेबाजी कोलैप्स आज टीम इंडिया की इस हार का कारण बना है| जो स्कोर भारत के लिए 280 या उससे ऊपर जा सकता था वो महज 233 रनों पर ही सिमट गया| वहीँ इस जीत के साथ इंग्लैंड टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है और 1-1 से श्रृंखला में बराबरी कर ली है| तीनो ही डिपार्टमेंट में इंग्लैंड टीम का आज शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है|
44.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To गस एटकिंसन
चौका!! इसी के साथ इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ को 1-1 से बराबर कर दिया है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| तभी पूरी इंग्लिश टीम ने मिलकर जीत का जश्न मनाया| जो रूट 99 के स्कोर पर नाबाद रह गए|
क्या जो रूट का शतक पूरा हो पायेगा?
44.1
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To गस एटकिंसन
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
ओवर 44 : 230/6
8 रन
043.1
143.2
143.3
043.4
1 WD
43.5
443.5
143.6
गस एटकिंसन
19 (15)
जो रूट
99 (133)
ग. ब्रार
10-0-67-2
43.6
1
गुरनूर ब्रार To गस एटकिंसन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
43.5
4
गुरनूर ब्रार To गस एटकिंसन
चौका!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा की ओर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड को अब जीत के लिए 5 रन चाहिए|
43.5
wd
गुरनूर ब्रार To गस एटकिंसन
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
43.4
0
गुरनूर ब्रार To गस एटकिंसन
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं हुआ|
43.3
1
गुरनूर ब्रार To जो रूट
एक रन!! ऐसे में जो रूट अब 99 रनों पर खेल रहे हैं!! क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
43.2
1
गुरनूर ब्रार To गस एटकिंसन
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया है|
43.1
0
गुरनूर ब्रार To गस एटकिंसन
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
ओवर 43 : 222/6
8 रन
142.1
042.2
642.3
042.4
1 LB
42.5
042.6
जो रूट
98 (132)
गस एटकिंसन
13 (10)
ज. बुमराह
10-0-45-1
42.6
0
जसप्रीत बुमराह To जो रूट
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुलर गेंद| कवर्स की तरफ पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| लक्ष्य से अब 12 रन दूर है इंग्लैंड|
ओहो!! इस बार पुल शॉट खेलने की कोशिश में गस एटकिंसन के हेलमेट को लगी बॉल| ऐसे में फ़िजियो मैदान पर आ गए हैं और गस एटकिंसन का कनक्शन टेस्ट चल रहा है...
42.5
lb
जसप्रीत बुमराह To गस एटकिंसन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल| शॉर्ट बॉल बाउंसर डाली गई| इसपर पुल शॉट लगाने गए| एज लेकर हेलमेट से लगी गेंद और थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिला| फिजियो अब बीच मैदान पर आये हैं|
42.4
0
जसप्रीत बुमराह To गस एटकिंसन
डॉट गेंद!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| रन का मौका नहीं बन सका|
42.3
6
जसप्रीत बुमराह To गस एटकिंसन
टॉप एज और छक्का निकल गया!!! पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाना चाहा| उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर फाइन लेग बाउंड्री के पार जाकर गिरी गेंद और पूरे छह रन दे गई| लक्ष्य से अब 13 रन दूर है इंग्लैंड|
42.2
0
जसप्रीत बुमराह To गस एटकिंसन
स्लोवर बॉल यॉर्कर डाला| गस एटकिंसन ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| जस्सी ने खुद ही उसे फील्ड किया है|
42.1
1
जसप्रीत बुमराह To जो रूट
सिंगल के साथ 98 के स्कोर पर पहुंचे रूट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| प्लेस किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ रूट द्वारा|
ओवर 42 : 214/6
12 रन
141.1
141.2
441.3
141.4
1 WD
41.5
441.5
041.6
गस एटकिंसन
7 (6)
जो रूट
97 (130)
ग. ब्रार
9-0-59-2
41.6
0
गुरनूर ब्रार To गस एटकिंसन
शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज को टेस्ट किया| बैक फुट पर गए बल्लेबाज और उसे ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
41.5
4
गुरनूर ब्रार To गस एटकिंसन
चौका!!! शानदार शॉट गस एटकिंसन के बल्ले से निकलता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| इसपर एक बेहतरीन पंच शॉट खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया है|
41.5
wd
गुरनूर ब्रार To गस एटकिंसन
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| पुल करना चाहा लेकिन बीट हुए| कीपर ने उसे रोका| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
41.4
1
गुरनूर ब्रार To जो रूट
सिंगल!! फुल इन स्विंगर गेंद डाली गई| कवर्स की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|