तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के दूसरे मुकाबले के साथ जो 16 जुलाई को शाम 05.30 बजे कार्डिफ के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि हमारी टीम ने आज अच्छा प्रदर्शन किया है| आगे गिल ने कहा कि ये सीरीज़ का पहला मैच था जहाँ हमने गेंद और बल्ले से अच्छा खेल दिखाया और मैच जीता है| जब आप देखते हैं कि लोअर ऑर्डर आपको इस तरह से मुकाबला जिताकर दे रहा है तो पूरी टीम में इससे आत्मविश्वास बढ़ जाता है| हम अपने बल्लेबाजी क्रम को बैक करते हैं कि हम रन चेज को अंजाम दे सकते हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम अगले मुकाबले के लिए तैयारी करेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अक्षर पटेल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी खुश हूँ कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया| आगे अक्षर ने कहा कि टी20 सीरीज़ के बाद यहाँ पर आकर प्रदर्शन करना और मैच जीतना हमारे लिए ख़ुशी की बात है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने गेंदबाज़ी में विकेट टू विकेट गेंद रखने की कोशिश की थी जिसपर मुझे सफ़लता हासिल हुई|
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| उन्होंने आगे बताया कि हमने शुरुआत में काफी सारे विकेट्स को गंवा दिया था जिसकी वजह से एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुँच पाए| हां लोअर ऑर्डर ने हमें अछे स्कोर तक पहुंचाया लेकिन वो काफी नहीं हो सका| पिच बाद में थोड़ी स्लो हुई जिससे उन्हें गेंद को बल्ले पर लेने में आसानी हुई| आगे कहा कि हमें पिच के हिसाब से टीम सिलेक्शन करना होगा| अगर हम बोर्ड पर कुछ और रन्स लगा पाते तो हमारे स्पिनर्स गेम में आ सकते थे| अंत में कहा कि हम तगड़ी वापसी करने को देख रहे हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दोनों ने मिलकर काफी समझदारी के साथ तीसरे विकेट के लिए रन अ बॉल वाली पारी खेलते हुए 101 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को रन चेज में ऊपर लाया| इस बीच कप्तान ने अपना अर्ध शतक पूरा किया लेकिन इस पारी के दौरान गिल अपनी हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए नजर आये और 80 के स्कोर पर रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए| यहाँ से इंग्लैंड को गेम में वापिस आने का मौका मिला और फिर उन्होंने श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल का विकेट लेकर गेम में तगड़ा कम बैक किया| भारत को यहाँ से अभी भी 100 रनों की दरकार थी जहाँ से अक्षर पटेल (57) और वॉशिंगटन सुंदर (52) की जोड़ी ने टीम को आगे लेकर जाने का बेड़ा उठाया| एक बड़ी साझेदारी इस जोड़ी से भारत को चाहिए थी जो उन्होंने दिलाई और पांचवें विकेट विकेट के लिए 102 रन जोड़े जिसकी वजह से भारत लक्ष्य के पार जा सका| अब इस जीत के बाद टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊपर आएगा और आगे आने वाले मुकाबले मेजबान टीम के लिए मुश्किल होने वाले हैं|
259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली| पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा (11) और शुभमन गिल (80) की सलामी जोड़ी ने 8वें ओवर के अंदर ही 43 रन जोड़ लिया था लेकिन उसके बाद रोहित के विकेट का पतन हुआ और उसके अगले ओवर में विराट कोहली (5) भी आर्चर का शिकार बन गए| एक एंड से गिल कमाल की लय में दिख रहे थे लेकिन दूसरे एंड से उन्हें साझेदारी की दरकार थी| श्रेयस अय्यर (35) ने आकर कप्तान का साथ दिया| उस समय टीम को इंडिया को विकेट बचाते हुए रन्स बनाने की दरकार थी और इस जोड़ी ने वही काम किया|
इंग्लैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 258 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में कप्तान शुभमन गिल ने सबसे अधिक 80 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो इंग्लैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में जो रूट के बल्ले से 76 जबकि लियम डॉसन की 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 258 के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ बल्लेबाजी में टीम की शुरुआत तो अच्छी हुई थी और सलामी जोड़ी ने 61 रनों की स्टार्ट दी थी लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाजों का दबदबा दिखा और 61/0 से 107/6 कर दिया था इंग्लैंड को यहाँ पर| वो तो भला हो रूट और लियम की जोड़ी का जिसने सातवें विकेट के लिए 121 रनों की अहम साझेदारी निभाई थी| बर्मिंघम की इस विकेट को देखते हुए इंग्लैंड ने इसपर पार स्कोर खड़ा कर दिया था लेकिन भारतीय बल्लेबाजी ने आज कमाल का काम किया|
बर्मिंघम में खेले गए तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के इस पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दी है| टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में टीम इंडिया को करारी शिकस्त मिलने के बाद अब इस दौरे पर मेहमान टीम को उनकी पहली जीत मिली है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है और 1-0 से श्रृंखला में अपनी बढ़त बना ली है| तीनो ही डिपार्टमेंट में टीम इंडिया का आज शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है| टॉस आज इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता था और इस बार अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ|
ओवर 45.2 : 262/4
7 रन
145.1
645.2
व. सुंदर
52 (63)
अ. पटेल
57 (52)
आ. रशीद
5.2-0-34-0
45.2
6
आदिल रशीद To वॉशिंगटन सुंदर
छक्का!! इसी के साथ वॉशिंगटन सुंदर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है!! वहीं भारत ने इंग्लैंड की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ओवरपिच डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
45.1
1
आदिल रशीद To अक्षर पटेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर 45 : 255/4
10 रन
044.1
444.2
144.3
044.4
144.5
444.6
व. सुंदर
46 (62)
अ. पटेल
56 (51)
स. करन
10-0-55-1
44.6
4
सैम करन To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!! सुंदर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
44.5
1
सैम करन To अक्षर पटेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
44.4
0
सैम करन To अक्षर पटेल
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
44.3
1
सैम करन To वॉशिंगटन सुंदर
फुल लेंथ की बॉल को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
44.2
4
सैम करन To वॉशिंगटन सुंदर
चौका! शानदार स्ट्रेट ड्राइव| गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत अब जीत से बस 10 रन दूर है|
44.1
0
सैम करन To वॉशिंगटन सुंदर
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
ओवर 44 : 245/4
3 रन
143.1
043.2
043.3
043.4
143.5
143.6
व. सुंदर
37 (58)
अ. पटेल
55 (49)
आ. रशीद
5-0-27-0
43.6
1
आदिल रशीद To वॉशिंगटन सुंदर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| भारत को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 14 रनों की ज़रुरत है|
43.5
1
आदिल रशीद To अक्षर पटेल
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
43.4
0
आदिल रशीद To अक्षर पटेल
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से डिफेंड कर दिया|
43.3
0
आदिल रशीद To अक्षर पटेल
डॉट बॉल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद थे| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंद उनके हाथों में गई| रन नहीं मिल सका|
43.2
0
आदिल रशीद To अक्षर पटेल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
43.1
1
आदिल रशीद To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
ओवर 43 : 242/4
3 रन
042.1
242.2
042.3
042.4
142.5
042.6
अ. पटेल
54 (45)
व. सुंदर
35 (56)
स. करन
9-0-45-1
42.6
0
सैम करन To अक्षर पटेल
स्विंग एंड मिस के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लक्ष्य से 17 रन दूर है भारत| स्लोवर गेंद पर लेग साइड की तरफ जोर से स्लॉग करना चाहा लेकिन गति परिवर्तन से पूरी तरह से चकमा खा गए|
42.5
1
सैम करन To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल मिलेगा यहाँ पर!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पुश किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
42.4
0
सैम करन To वॉशिंगटन सुंदर
प्ले एंड मिस के बाद कैच की अपील!! अम्पायर ने उसे नकार दिया| शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज को टेस्ट किया| उसपर पुल शॉट लगाने गए लेकिन उछाल और गति से चकमा खाए| कीपर ने उसे लपका और कैच की अपील की जिसे अम्पायर ने खारिज कर दिया|
42.3
0
सैम करन To वॉशिंगटन सुंदर
स्लोवर गेंद!! सुंदर द्वारा क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया गया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| मिड ऑन फील्डर ने उसे फील्ड किया है|
42.2
2
सैम करन To वॉशिंगटन सुंदर
दुग्गी!! शरीर की छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| फील्डर गेंद के ऊपर आये लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| इस बीच एक फील्डर ने स्लाइड करते हुए गेंद को दूसरे फील्डर तक रिले किया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
42.1
0
सैम करन To वॉशिंगटन सुंदर
फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान देते हुए अपनी विकेट सुरक्षित की है| मिड ऑफ़ फील्डर द्वारा तेजी के साथ उसे फील्ड किया गया है|
ओवर 42 : 239/4
4 रन
141.1
041.2
141.3
041.4
141.5
141.6
व. सुंदर
32 (51)
अ. पटेल
54 (44)
ज. टंग
10-0-50-1
41.6
1
जोश टंग To वॉशिंगटन सुंदर
क्विक सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पंच किया उसे ऑफ़ साइड की ओर| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| जीत से अब महज 20 रन दूर भारत|