इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक इस बीच चमचमाती हुई ट्रॉफी उठाते हुए टीम के साथ 4-0 की इस सीरीज जीत का जश्न मनाते हुए नजर आये| तो क्रिकेट फैन्स इस टी20 सीरीज से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले वनडे मैच के साथ जो 14 जुलाई को दोपहर 03.30 बजे बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
हैरी ब्रूक को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद बात करते हुए हैरी ने कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| मेरे और बटलर के बीच जिस तरह की साझेदारी हुई उसने हमें गेम में काफी ऊपर ला दिया| आगे कहा कि मेरे बल्ले से गेंद अच्छी तरह से निकल रही थी इस वजह से मैंने अपने शॉट्स को बैक किया| इस सीरीज में मैंने स्पिन गेंदबाजों का अधिक इस्तेमाल किया ताकि विपक्षी बल्लेबाजों को अधिक गति ना दी जा सके| हमने इस सीरीज के दौरान अपना ताल मेल काफी बेहतर रखा जिसकी वजह से हम इसे जीतने में सफल हो पाए|
श्रेयस अय्यर ने बात करते हुए कहा कि हमें यहाँ से सीखने के लिए काफी कुछ मिला है| आज जिस विकेट पर हमने खेला वो सबसे बेहतर विकेट थी| हमें परिस्थिति को परखते हुए उससे सीख लेने की जरूरत है| हम आपस में बात करेंगे कि हमें किन चीजों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है| मुझे ऐसा लगता है कि इस ट्रैक पर हमें और अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए थी| फील्डिंग में भी हमने काफी कैच टपकाए वरना ये स्कोर 220 के आस-पास होता जो चेज करने लायक था| इस विकेट पर हमें समझ बूझकर खेलने की जरूरत थी जिसे हम नहीं कर पाए|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जोस बटलर को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आये| आगे कहा कि मैं पिछले कुछ समय से बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा था और ऐसी पारी आना मेरे लिए बेहद जरूरी थी| मैं खुश हूँ कि मैं अपनी टीम के लिए आज एक महत्वपूर्ण पारी खेल पाया| ब्रूक एक शानदार खिलाड़ी हैं और दूसरे एंड से खड़े रहकर उनको बल्लेबाजी करता देखने में काफी मजा आता है| मैं अपने आपको बैक करता हूँ और खुलकर अपने शॉट्स खेलने को देखता हूँ| भारत के खिलाफ 4-0 से जीतना काफी गर्व की बात है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली| पहले विकेट के लिए सलामी जोड़ी ने महज दो ओवर के अंदर ही 23 रन जोड़ लिया था लेकिन उसके बाद अभिषेक के विकेट का पतन हुआ| भारतीय टीम यहाँ से बड़े शॉट्स को बैक करती दिखी| मिडिल ऑर्डर में जो भी बल्लेबाज आया उसे बड़े शॉट्स ही खेलने थे क्योंकि जरूरी रन रेट तेजी के साथ ऊपर की तरफ चढ़ता जा रहा है| ऐसे में ईशान किशन (56) और तिलक वर्मा (53) के बल्ले से अर्ध शतक तो आया लेकिन बाकी कोई भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज खुद को मिले स्टार्ट का फायदा नहीं उठा पाया| हाँ स्कोर काफी बड़ा था टीम इंडिया के सामने जिसमें हर मैच के मुकाबले आज टीम इंडिया की बल्लेबाजी सबसे बेहतर हुई लेकिन इंग्लिश गेंदबाजी अटैक के सामने वो इस विशाल स्कोर का पीछा करने से चूक गई|
इंग्लैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 257 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज फिर से कमाल नहीं कर पाई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में ईशान किशन ने सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो इंग्लैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में जोस बटलर के बल्ले से 131 जबकि हैरी ब्रूक की 95 रनों की महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम अपनी इस मुकाबले में 257 के स्कोर तक पहुँच पाई| साउथैम्पटन की इस विकेट को देखते हुए इंग्लैंड ने इसपर काफी बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था जिसे हासिल करना बेहद मुश्किल था|
साउथैम्पटन में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के इस पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से मात दी है| इस टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में टीम इंडिया को एक और बड़ी हार मिली है| इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की है और 4-0 से श्रृंखला को पूरी तरह से अपने शिकंजे में कर लिया है| तीनों ही डिपार्टमेंट में टीम इंडिया का एक और निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है| टॉस आज एक बार फिर से भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता था और इस बार अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ|
ओवर 20 : 201/8
5 रन
119.1
219.2
W
19.3
119.4
019.5
119.6
अ. सिंह
4 (5)
प. कृष्णा
1 (1)
आ. रशीद
3-0-24-2
19.6
1
आदिल रशीद To अर्शदीप सिंह
सिंगल के साथ ओवर और पारी की हुई समाप्ति| इसी के साथ इंग्लैंड ने 56 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| साथ ही साथ 4-0 से इंग्लैंड ने इस सीरीज को अपने नाम किया है| लेग साइड पर स्लॉग किया था इस गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
19.5
0
आदिल रशीद To अर्शदीप सिंह
शार्प टर्न!! आगे से घूम गई गेंद| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| बाकी का काम कीपर ने किया है|
19.4
1
आदिल रशीद To प्रसिद्ध कृष्णा
ऊपर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में आया है|
19.3
W
आदिल रशीद To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट विल जैक्स बोल्ड आदिल रशीद| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला जो मिस टाइम कर गया| हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने बड़े आराम से लैप लिया है| 199/8 भारत|
19.2
2
आदिल रशीद To अक्षर पटेल
2 रन से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा दो रन के रूप में आया|
19.1
1
आदिल रशीद To अर्शदीप सिंह
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| इसपर अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया है|
ओवर 19 : 196/7
7 रन
418.1
W
18.2
118.3
118.4
118.5
018.6
अ. पटेल
1 (2)
अ. सिंह
2 (2)
स. करन
4-0-36-3
18.6
0
सैम करन To अक्षर पटेल
नॉट आउट!! बल्लेबाजी टीम का रिव्यु सफल हो गया| फील्ड अम्पायर को बदलना पड़ा अपना फैसला| लेग स्टम्प को मिस कर रही थी गेंद ऐसा रिप्ले में देखने पर पता चला| स्लोवर गेंद थी जो अंदर की तरफ आई गेंद| लेग साइड पर उसे खेलने गए और बीट हुए| पैड्स को लगी जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर ने उसे आउट दिया था जिसपर बल्लेबाज का रिव्यु सफल हो गया|
18.5
1
सैम करन To अर्शदीप सिंह
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया गया है|
18.4
1
सैम करन To अक्षर पटेल
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया गया है|
18.3
1
सैम करन To अर्शदीप सिंह
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
अर्शदीप सिंह अगले बल्लेबाज हैं...
18.2
W
सैम करन To सूर्यांश शेड़गे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड सैम करन| एक और विकेट का पतन हो गया है| 7 रन बनाकर सूर्यांश शेड़गे बने सैम करन का तीसरा शिकार| शॉर्ट बॉल बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर पुल शॉट लगाना चाहा| उछाल और गति से चकमा खाए| टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद कीपर के पास जहाँ उसे लपक लिया गया| 193/7 भारत|
18.1
4
सैम करन To सूर्यांश शेड़गे
चौका! काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| मिड विकेट से चौका बटोरा|
ओवर 18 : 189/6
16 रन
117.1
117.2
1 NB
17.3
017.3
617.4
1 WD
17.5
617.5
W
17.6
त. वर्मा
53 (25)
स. शेड़गे
3 (4)
ज. टंग
4-0-53-1
17.6
W
जोश टंग To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जोस बटलर बोल्ड जोश टंग| एक और विकेट का पतन हुआ| 12 गेंद पर 69 रन की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई क्रॉस सीम गेंद| इसपर ऑफ़ साइड पर शॉट खेलना चाहा लेकिन उछाल और गति से चकमा खाए| ऐसे में आउट साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| 189/6 भारत|
17.5
6
जोश टंग To तिलक वर्मा
छक्का!!! बड़े शॉट के साथ तिलक वर्मा ने अपना अर्ध शतक भी पूरा किया है| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर पहले ही शफल कर गए थे| लेग साइड पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया जिसके बाद बॉल सीधा स्टैंड में गई|
17.5
wd
जोश टंग To तिलक वर्मा
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
17.4
6
जोश टंग To तिलक वर्मा
छक्का! ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
17.3
0
जोश टंग To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! फ्री हिट गेंद का फायदा नहीं उठा पाए| बाहर वाली गेंद पर जोर से बल्ला चलाया लेकिन उसपर कोई संपर्क नहीं हो सका|
17.3
nb
जोश टंग To तिलक वर्मा
नो बॉल!!! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे जैसे तैसे मिड ऑफ़ की तरफ खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
17.2
1
जोश टंग To सूर्यांश शेड़गे
एक और सिंगल भी मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में आया है|
17.1
1
जोश टंग To तिलक वर्मा
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में आया है|
ओवर 17 : 173/5
10 रन
116.1
416.2
216.3
016.4
216.5
116.6
त. वर्मा
40 (19)
स. शेड़गे
2 (3)
ज. आर्चर
4-0-41-1
16.6
1
जोफ्रा आर्चर To तिलक वर्मा
फिर से स्लोवर डेलिवरी| इसे भी कवर्स की तरफ खेला लेकिन इस बार एक ही रन से काम चलाया| 18 गेंद पर 85 रनों की दरकार है|