तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के पांचवें मुकाबले के साथ जो 11 जुलाई को शाम 07.00 बजे साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान हैरी ब्रूक को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आये| भारतीय टीम को इस तरह से हराना आसान नहीं होता और सबने काफी मेहनत की है जिसका फल हमें मिला है| टीम के कोच द्वारा बनाई गई रणनीति हमारी जीत में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आई है| जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी पर कहा कि वो एक शानदार गेंदबाज हैं और सभी को पता है कि अपने दिन पर वो क्या कर सकते हैं| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि मैंने कोच से बात की और मैदान के किस हिस्से पर शॉट खेलना सही रहेगा उसपर निर्णय करते हुए अपनी पारी खेली है|
मैच गंवाकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि मैं निराश हूँ कि हमारी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी| आगे अय्यर ने कहा कि हाँ मैंने अपनी टीम के लिए आज प्रदर्शन किया है लेकिन टीम जीत नहीं पाई जिसका मुझे दुख है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अगले मैच में बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इंग्लैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| टीम को 13 रन के स्कोर पर जोस बटलर (8) के रूप में पहला झटका लगा| बटलर को एक बार फिर से अर्शदीप सिंह ने अपनी आउटस्विंग गेंद से शिकार बनाया| यहाँ से टीम इंडिया ने गेम पर अपना दबदबा बनाना चाहा लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक (79) और फिल सॉल्ट (59) की जोड़ी ने काउंटर अटैक करते हुए उस दबाव को पूरी तरह से खारिज कर दिया| दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने 146 रनों की लाजवाब शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए| इस दौरान भारत के सभी गेंदबाज इस जोड़ी के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आये| इस करारी हार से टीम इंडिया के मनोबल को गहरी चोट पहुंची होगी ये तो तय है|
भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 158 रनों के जवाब में इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी आज फिर से कमाल कर गई| टीम इंग्लैंड के लिए इस रन चेज में कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे अधिक 79 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन का बल्ला फिर से नहीं चला| मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर (80) और शिवम दुबे (22) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम अपनी इस पारी में 158 के स्कोर तक पहुँच पाई| इस बीच इंग्लैंड के गेंदबाजों की तरफ से कमाल का गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला| ब्रिस्टल की इस विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था और इंग्लैंड ने इसे सही साबित किया|
ब्रिस्टल में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के इस चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से मात दी है| इस टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में टीम इंडिया को एक और बड़ी हार मिली है| इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और 3-0 से श्रृंखला को पूरी तरह से अपने शिकंजे में कर लिया है| टीम इंडिया का एक और निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है| टॉस आज एक बार फिर से भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ|
13.5
1
अर्शदीप सिंह To फिल सॉल्ट
एक रन!! इसी के साथ इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 9 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और सिंगल हासिल किया| ऐसे में पूरी इंग्लिश टीम ने जीत का जश्न मनाया|
13.5
wd
अर्शदीप सिंह To फिल सॉल्ट
वाइड!!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
13.4
4
अर्शदीप सिंह To फिल सॉल्ट
चौका!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड अब जीत से बस 2 रन दूर है|
13.3
1
अर्शदीप सिंह To हैरी ब्रूक
सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
13.2
6
अर्शदीप सिंह To हैरी ब्रूक
छक्का!! कप्तान ब्रूक के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद मैदान के बाहर जाकर गिरी छह रनों के लिए| इंग्लैंड को अब जीत के लिए बस 7 रन चाहिए|
13.1
2
अर्शदीप सिंह To हैरी ब्रूक
दुग्गी!! इस बार छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| गेंद नो मेंस लैंड में टप्पा खाई| फील्डर उसको पकड़ने भागे| बल्लेबाजों ने 2 रन लिया|
ओवर 13 : 144/1
4 रन
012.1
112.2
012.3
112.4
112.5
112.6
ह. ब्रूक
70 (32)
फ. सॉल्ट
54 (40)
प. यादव
3-0-28-0
12.6
1
प्रिंस यादव To हैरी ब्रूक
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया है|
12.5
1
प्रिंस यादव To फिल सॉल्ट
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया है|
12.4
1
प्रिंस यादव To हैरी ब्रूक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12.3
0
प्रिंस यादव To हैरी ब्रूक
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
12.2
1
प्रिंस यादव To फिल सॉल्ट
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
12.1
0
प्रिंस यादव To फिल सॉल्ट
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल एक टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
ओवर 12 : 140/1
9 रन
411.1
011.2
011.3
111.4
011.5
411.6
ह. ब्रूक
68 (29)
फ. सॉल्ट
52 (37)
प. कृष्णा
3-0-26-0
11.6
4
प्रसिद्ध कृष्णा To हैरी ब्रूक
टॉप एज और चौका निकल गया| बल्लेबाज ने इस बार आगे आकर लेग साइड पर पुल करना चाहा| उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
11.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To हैरी ब्रूक
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To फिल सॉल्ट
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To फिल सॉल्ट
हवा में थी गेंद| मिड ऑफ़ की तरफ गई लेकिन फील्डर अय्यर के आगे टप्पा खा गई| इस बीच नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट का भी मौका बना| अय्यर ने निशाना लगाना चाहा लेकिन थ्रो विकटों को मिस कर गया| अगर लग जाता तो ब्रूक फ्रेम में भी नहीं पाए जाते क्योंकि वो रन के चक्कर में आधी पिच के पार कर गए थे| फुल गेंद पर बल्लेबाज ने मिड ऑफ़ की तरफ अपिश ड्राइव कर दिया था|
11.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To फिल सॉल्ट
प्ले एंड मिस!! इस बार उछाल भरी गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| एक टप्पा खाकर कीपर तक गई गेंद|
11.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To फिल सॉल्ट
चौका!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया, कीपर के बाएँ ओर से निकली और चार रन के लिए चली गई|
ओवर 11 : 131/1
11 रन
110.1
210.2
210.3
110.4
410.5
110.6
फ. सॉल्ट
47 (33)
ह. ब्रूक
64 (27)
अ. सिंह
3-1-26-1
10.6
1
अर्शदीप सिंह To फिल सॉल्ट
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| लक्ष्य से 28 रन दूर इंग्लैंड|
10.5
4
अर्शदीप सिंह To फिल सॉल्ट
आउट साइड एज और चौका निकल जाएगा| भागे भी पूरी तरह से बल्लेबाज का साथ दे रहा है यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाने गए| उछाल से चकमा खाए| आउट साइड एज लेकर कीपर और स्लिप फील्डर के बीच से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई|
10.4
1
अर्शदीप सिंह To हैरी ब्रूक
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| फाइन लेग की तरफ लैप शॉट खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिला|
10.3
2
अर्शदीप सिंह To हैरी ब्रूक
2 और रन यहाँ पर हासिल हो जाएगा| शॉर्ट बॉल बाउंसर लेकिन ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ| डीप में फील्डर शिवम ने उसे भागते हुए एक हाथ से रोका| तब तक दो रन मिल गए|
10.2
2
अर्शदीप सिंह To हैरी ब्रूक
2 रन मिलेगा यहाँ पर| छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट खेला| गैप में गई| फील्डर ने भागते हुए एक हाथ से उसे फील्ड किया और थ्रो किया| इस बीच तेजी से भागते हुए बल्लेबाजों ने दो रन पूरा कर लिया|