तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के चौथे मुकाबले के साथ जो 9 जुलाई को रात 10.00 बजे ब्रिस्टल के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि हमने अपनी रणनीतियों पर काम किया है और दूसरी पारी में गेंदबाजों ने काफी बेहतर खेल दिखाया| आगे ब्रूक ने कहा कि हमने बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में ही अपना बेस्ट दिया जिसका नतीजा सबके सामने हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि जोफ्रा आर्चर ने जिस तरह से गेंदबाज़ी की है वो काबिले तारीफ बात है|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जोफ्रा आर्चर को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी में गति और क्रॉस सीम गेंद का इस्तेमाल किया जिसके कारण मुझे सफ़लता भी मिली| आगे आर्चर ने कहा कि हमारी टीम ने बेहतर खेल दिखाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि पिच गेंदबाज़ी के लिए शानदार थी जिसपर मैंने गेंदबाज़ी करते हुए काफी इंजॉय किया है|
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बात करते हुए कहा कि ये काफी निराशाजनक प्रदर्शन है| हम आज हर डिपार्टमेंट में पीछे रह गए| ये विकेट 200 रनों वाली नहीं थी लेकिन हमने इसपर उम्मीद अनुसार गेंदबाजी नहीं की| जब हम चेज करने आये तो जो रणनीति बनाई थी उसमें सफल नहीं हो सके| इस मुकाबले से हमें काफी कुछ सीखने को मिलेगा| सभी को अपनी भूमिका समझनी होगी और आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
शुरुआत में सॉल्ट बल्लेबाजी में जूझ रहे थे लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने अपने शॉट्स को बैक किया जबकि मध्य क्रम में जो भी बल्लेबाज आया वो एक दो बड़े शॉट्स लगाकर पवेलियन की राह चलता बना| अंत में सैम करन के बल्ले से 24 गेंदों पर 41 रनों की महत्वपूर्ण तेज तर्रार पारी आई जिसकी वजह से टीम अपनी इस पारी में 201 के स्कोर तक पहुँच पाई| नॉटिंघम की इस पाटा विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था लेकिन टीम इंडिया ने अपने सभी फैन्स को पूरी तरह से निराश किया| 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत ठीक ठाक मिली लेकिन उसे सही अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए| इंग्लैंड के गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों पर टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी तरह से बिखर गए| बड़े शॉट्स के चक्कर में एक के बाद एक बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते चले गए और अंत में एक बड़ी हार का सामना उन्हें करना पड़ा|
इंग्लैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 201 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह से बिखर गई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में कोई भी बल्लेबाज 15 रनों के आंकड़े को पार नहीं कर पाया| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो इंग्लैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में फिल सॉल्ट (70) और जोस बटलर (36) ने 43 रनों की शानदार शुरुआत दिलाई| फिल अपने एंड पर टिके रहे लेकिन दूसरे एंड से कोई उनका लम्बा साथ नहीं दे पाया|
नॉटिंघम में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के इस तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से मात दी है| महज 76 रनों पर सिमट गई पूरी टीम| टी20 अंतर्राष्ट्रीय में टीम इंडिया का ये दूसरा सबसे छोटा स्कोर है| इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और 2-0 से श्रृंखला में बढ़त बना ली है| अब यहाँ से मेजबान टीम ये सीरीज हार नहीं सकती, भले ही सीरीज टाई हो जाए लेकिन इंग्लैंड यहाँ से श्रृंखला गंवा नहीं सकती है| टॉस आज भारत के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ|
ओवर 11.4 : 76/10
4 रन
011.1
011.2
411.3
W
11.4
व. चक्रवर्ती
5 (7)
प. यादव
2 (2)
आ. रशीद
2.4-0-14-2
11.4
W
आदिल रशीद To वरुण चक्रवर्ती OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से शिकस्त दे दी है!! वरुण चक्रवर्ती 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! आदिल रशीद को मिली दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद अंदर की तरफ टर्न हुई और सीधा स्टंप्स को जाकर लगी| बल्लेबाज़ बस पिच को देखते रह गए| जिसके बाद पूरी इंग्लैंड टीम ने जीत का जश्न मनाया|
11.3
4
आदिल रशीद To वरुण चक्रवर्ती
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
11.2
0
आदिल रशीद To वरुण चक्रवर्ती
हल्का सा गेंद को ऑफ साइड की तरफ बल्लेबाज़ ने पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.1
0
आदिल रशीद To वरुण चक्रवर्ती
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर 11 : 72/9
2 रन
010.1
010.2
010.3
W
10.4
010.5
210.6
प. यादव
2 (2)
व. चक्रवर्ती
1 (3)
ज. टंग
4-0-28-4
10.6
2
जोश टंग To प्रिंस यादव
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर 2 रन लिया है|
10.5
0
जोश टंग To प्रिंस यादव
डॉट गेंद!! इसी बीच गेंदबाज़ ने अपनी लाइन और लेंथ को बदला और विकेट टू विकेट बॉल की| जिसको बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया|
अगले बल्लेबाज़ प्रिंस यादव हैं...
10.4
W
जोश टंग To हर्षित राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट टॉम बैंटन बोल्ड जोश टंग| एक और विकेट का पतन हुआ है| 9 रन बनाकर हर्षित राणा बने जोश टंग का चौथा शिकार| पॉइंट पर टॉम बैंटन ने अपने बाएँ ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए एक शानदार कैच पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर रूम बनाकर कट शॉट खेलना चाहा जो हवा में गया| फील्डर बैंटन ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा है| 70/9 भारत|
10.3
0
जोश टंग To हर्षित राणा
शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज को टेस्ट किया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को देखते हुए डक कर दिया| कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
10.2
0
जोश टंग To हर्षित राणा
डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया मिस टाइम पुल शॉट लेकिन गैप में नहीं मार पाए| रन नही हो सका|
10.1
0
जोश टंग To हर्षित राणा
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर कट शॉट लगाने गए| एज लेकर कीपर के दाहिने तरफ गई गेंद| बटलर ने डाईव लगाकर उसे हाफ स्टॉप किया| डीप में गई गेंद लेकिन हर्षित ने रन नहीं लिया|
ओवर 10 : 70/8
4 रन
29.1
W
9.2
09.3
09.4
19.5
19.6
ह. राणा
9 (9)
व. चक्रवर्ती
1 (3)
आ. रशीद
2-0-10-1
9.6
1
आदिल रशीद To हर्षित राणा
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
9.5
1
आदिल रशीद To वरुण चक्रवर्ती
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
9.4
0
आदिल रशीद To वरुण चक्रवर्ती
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| आगे से घूम गई गेंद जिसे बल्ले पर नहीं ले पाए|
9.3
0
आदिल रशीद To वरुण चक्रवर्ती
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
वरुण चक्रवर्ती अब क्रीज पर आये हैं...
9.2
W
आदिल रशीद To अर्शदीप सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारत को लगता हुआ आठवां झटका!! अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! आदिल रशीद के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का मुँह जल्दी बंद कर बैठे| हालाँकि बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद सामने कली ओर हवा में गई| तभी कीपर जोस बटलर ने भागकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 68/8 भारत|
9.1
2
आदिल रशीद To अर्शदीप सिंह
दुग्गी!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से 2 रन मिल गया|
ओवर 9 : 66/7
3 रन
08.1
W
8.2
18.3
08.4
18.5
18.6
अ. सिंह
2 (2)
ह. राणा
8 (8)
ज. टंग
3-0-26-3
8.6
1
जोश टंग To अर्शदीप सिंह
कैच का मौका यहाँ पर इंग्लैंड टीम ने गंवा दिया है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद हवा में ऊँची गई| तभी पॉइंट से एक फील्डर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ भागे जबकि कीपर बटलर भी गेंद को देखते हुए कैच पकड़ने गए| ऐसे में कीपर और फील्डर के बीच कोई कॉलिंग नहीं हुई की कैच कौन पकड़ेगा और बॉल दोनों के बीच में गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा किया|
8.5
1
जोश टंग To हर्षित राणा
सिंगल!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
8.4
0
जोश टंग To हर्षित राणा
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक करना सही समझा है|