तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के तीसरे मुकाबले के साथ जो 7 जुलाई को रात 10.00 बजे नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि हमारे सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना बेस्ट खेल दिखाया है| आगे ब्रूक ने कहा कि हमने पॉवर प्ले में बेहतर शुरुआत नहीं किया लेकिन जिस तरह से बाद में बल्लेबाज़ी हुई उससे हम मैच में वापसी कर पाए| जाते-जाते उन्होंने बताया कि जैकब बेथेल एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने आज ख़ुद को साबित भी किया है|
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हम 15वें ओवर तक अच्छा करते हुए आ रहे थे लेकिन उसके बाद से उन्हें मोमेंटम मिल गया| 17वें ओवर में रवी द्वारा कुछ नो बॉल हुई जिससे बल्लेबाज को हाथ खोलने का मौका मिल गया| हमने बोर्ड पर ठीक-ठाक स्कोर लगाया था लेकिन जिस तरह से जैकब ने आज पारी खेली वो काबिले तारीफ है| इस मैदान का आकार काफी अलग था जिसे हमने परखा लिया था| वैभव के डेब्यू पर कहा कि वो एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और हमें उनसे काफी कुछ सीखने को भी मिला है| हाँ हमने पिछले कुछ मुकाबले हारे हैं लेकिन हम तगड़ी वापसी करेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जैकब बेथेल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने पिच को देखते हुए खेला क्योंकि हमने शुरुआत में ही विकटों को गंवा दिया था| आगे बेथेल ने कहा कि हमारी टीम को साझेदारी की ज़रुरत थी जो हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन के साथ मैंने किया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि फ्री हिट गेंद खेलने का मुझे मौका मिला जिसपर मैंने बड़ा शॉट लगाकर मैच को अपनी तरफ किया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहां से टॉम बैंटन (39) ने बेथेल का साथ दिया और स्कोर बोर्ड को समझदारी के साथ चलाने लगे| यहाँ से इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को रन चेज में बनाए रखा| इसके बाद भारत ने बैंटन और विल जैक्स का विकेट जरूर लिया लेकिन उसके बाद बेथेल ने अपना आक्रामक रुख दिखाया और 17वें ओवर में बिश्नोई को आड़े हाथ लेते हुए 29 रन जड़ दिए और गेम को पूरी तरह से अपनी तरफ घुमा दिया| इस बीच उन्होंने अपना अर्ध शतक भी पूरा किया| दबाव अब भारतीय गेंदबाजों पर था जिसका फायदा उठाते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों ने गेम को एक ओवर पहले ही समाप्त कर दिया|
महज 1 ही रन पर टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए| वहां से जैकब बेथेल (76) और कप्तान हैरी ब्रूक (39) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला| इस बीच ब्रूक ने काउंटर अटैक करते हुए महज 15 गेंदों पर 39 रनों की धुंवाधार पारी खेली और टीम के स्कोर को तेजी के साथ आगे बढ़ाया| ऐसा लगा कि ब्रूक गेम को भारत से तेजी के साथ दूर लेकर जा रहे थे लेकिन फिर अक्षर पटेल ने अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय टी20 विकेट लेकर ब्रूक को वापिस भेज दिया| दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने 50 रन्स लगाए थे|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा (43) की आतिशी पारी का जलवा दिखा| उनके अलावा ईशान किशन (49), श्रेयस अय्यर (37) और तिलक वर्मा (24) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम अपनी इस पारी में 190 के स्कोर तक पहुँच पाई| मैनचेस्टर की इस विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था| 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इंग्लैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने फिल साल्ट और जोस बटलर, दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन की तरफ लौटा दिया|
मैनचेस्टर में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से मात दी है| भारत के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में ये इंग्लैंड का सबसे बड़ा रन चेज है| इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है और 1-0 से श्रृंखला में बढ़त बना ली है| टॉस आज भारत के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बैटिंग ही करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 190 रनों के जवाब में इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| टीम इंग्लैंड के लिए इस रन चेज में जैकब बेथेल ने सबसे अधिक 76 रनों की पारी खेली|
ओवर 19 : 191/6
10 रन
018.1
418.2
218.3
118.4
118.5
218.6
ज. आर्चर
10 (7)
ज. बेथेल
76 (46)
अ. सिंह
4-0-40-3
18.6
2
अर्शदीप सिंह To जोफ्रा आर्चर
दुग्गी!! इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप स्क्वायर लेग की ओर हलके हाथों से फ्लिक करने के बाद तेज़ी से भागकर 2 रन लिया है| ऐसे में पूरी इंग्लैंड की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.5
1
अर्शदीप सिंह To जैकब बेथेल
सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है| 7 गेंदों पर अब 2 रन चाहिए|
18.4
1
अर्शदीप सिंह To जोफ्रा आर्चर
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलने के बाद एक रन लिया है|
18.3
2
अर्शदीप सिंह To जोफ्रा आर्चर
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन लिया है| ऐसे में अब इंग्लैंड को जीत के लिए 9 गेंदों पर 4 रनों की ज़रुरत है|
18.2
4
अर्शदीप सिंह To जोफ्रा आर्चर
चौका!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा की ओर गई चार रनों के लिए| 10 गेंदों पर अब 6 रनों की ज़रुरत है|
18.1
0
अर्शदीप सिंह To जोफ्रा आर्चर
डॉट गेंद!! विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया| 11 गेंदों पर अब 10 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 18 : 181/6
10 रन
117.1
617.2
117.3
W
17.4
017.5
1 WD
17.6
117.6
ज. आर्चर
1 (2)
ज. बेथेल
75 (45)
ह. राणा
3-0-30-1
17.6
1
हर्षित राणा To जोफ्रा आर्चर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 12 गेंद पर 10 रन की दरकार है| आर्चर ने इस गेंद को गैप में खेला| हवा में थी लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.6
wd
हर्षित राणा To जोफ्रा आर्चर
वाइड!!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज को छोड़ते हुए कीपर के पास गई गेंद| लेग अम्पायर की तरफ से इसे वाइड करार दिया गया|
17.5
0
हर्षित राणा To जोफ्रा आर्चर
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| एंगल बल्ले से कट शॉट खेलने गए लेकिन गति और लाइन से चकमा खा गए|
मुकाबला फिर से करवट ले रहा है दोस्तों, कहीं जाइएगा नहीं...
जोफ्रा आर्चर अब क्रीज पर आये हैं...
17.4
W
हर्षित राणा To सैम करन OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच सैम करन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! हर्षित राणा के हाथ लगी पहली विकेट| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप स्क्वायर लेग की ओर हवा में फ्लिक शॉट लगाया| ऐसे में बल्ला हाथ में घूम गया जिसकी वजह से शॉट में ताकत नहीं लगा पाए| हालाँकि बॉल बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर वैभव सूर्यवंशी की ओर गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 179/6 इंग्लैंड, जीत के लिए 14 गेंदों पर अब 12 रनों की ज़रुरत है|
17.3
1
हर्षित राणा To जैकब बेथेल
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
17.2
6
हर्षित राणा To जैकब बेथेल
छक्का! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
17.1
1
हर्षित राणा To सैम करन
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 17 : 171/5
29 रन
2 NB
16.1
616.1
1 NB
16.2
616.2
216.3
416.4
616.5
216.6
ज. बेथेल
68 (43)
स. करन
6 (3)
र. बिश्नोई
4-0-60-0
16.6
2
रवि बिश्नोई To जैकब बेथेल
दुग्गी!! इसी के साथ एक महंगे ओवर की समाप्त होती हुई!! इस ओवर से आए कुल 29 रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाया| जिसके बाद फील्डर अर्शदीप सिंह ने आकर गेंद को फील्ड किया| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
16.5
6
रवि बिश्नोई To जैकब बेथेल
छक्का!! जैकब बेथेल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ये एक महंगा ओवर साबित हो रहा है!! ऐसे में अभी तक बिश्नोई ने 27 रन खर्च कर दिया है और एक गेंद अभी भी बाकी है!! बल्लेबाज़ ने पूरी ताक़त के साथ इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
16.4
4
रवि बिश्नोई To जैकब बेथेल
चौका!! ये गेंद कवर फील्डर को बीट करती हुई गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|
16.3
2
रवि बिश्नोई To जैकब बेथेल
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन लिया है|
16.2
6
रवि बिश्नोई To जैकब बेथेल
छक्का!! फ्री हिट गेंद का पूरा फ़ायदा उठाते हुए बल्लेबाज़!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
16.2
nb
रवि बिश्नोई To जैकब बेथेल
नो बॉल!! ऐसे में एक बार फिर से गेंदबाज़ बिश्नोई ने बोक्स लाइन को कट किया है जिसको वजह से नो बॉल दिया गया है!! बल्लेबाज़ को अगली गेंद पर फ्री हिट मिल जाएगा| इस गेंद पर बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि क्या करें|