तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकटों से हराते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया| इस दौरे में बस इतना ही अब अगले दौरे पर होगी आपसे मुलाकात| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैच जीतने के बाद बात करने आए ऑस्ट्रेलियन कप्तान आरोन फिंच ने बताया कि हमारी टीम ने आज काफी शानदार खेल का नमूना पेश किया है| खासकर एलेक्स कैरी और ग्लेन मैक्सवेल ने जिस तरह की साझेदारी की वो बेहद काबिले तारीफ़ है| यह मुकाबला हमारे लिए यादगार रहेगा| हम जीत का पूरा श्रेय मेक्सवेल और कैरी को देना चाहते है| एक समय हमे ऐसा लग रहा था कि अब मुकाबले में वापसी करना बहुत मुश्किल है| लेकिन अंत में एक साझेदारी ने ही मुकाबले को हमारी ओर कर दिया|
इयोन मॉर्गन बात करते हुए दिखे और कहा कि हम काफी हद तक मुकाबले में थे लेकिन जिस तरह से मैक्सवेल और कैरी ने बल्लेबाज़ी की उन्होंने हमसे मुकाबले को पूरी तरह से छीन लिया| हालाँकि पहली दो गेंदों पर दो विकेट खोने के बाद हम बैकफुट पर चले गए थे लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेयर्सटो ने कमाल की बल्लेबाज़ी की और हमे सेक समंजंक टोटल तक पहुँचाया| गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बीच में हमने कुछ छोटे छोटे मौके गंवाए जिसकी वजह से हमे मुकाबला गंवा पड़ गया| बिलिंग्स और मलान पर कहा कि वो टीम के लिए एक बेहतरीन खोज हैं जो आगे जाकर काफी मदद प्रदान करेगी|
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीतने के बाद मैक्सवेल बात करने आये| इस दौरान वो काफी खुश दिखे और बात करते हुए कहा कि ये हमारे लिए एक बेहतरीन जीत है| हमारे खैमे में सभी को एक दूसरे पर भरोसा था और हम उसपर खरे उतरे| आगे कहा कि हमने शॉट बाउंड्री को टारगेट किया हुआ था जिसमें हम काफी हद तक कामयाब भी हुए| कैरी ने जिस तरह से साथ दिया वो काबिले तारीफ है| हमने यहाँ पर काफी मज़ा किया आर खुश हूँ कि जीत के साथ घर वापिस लौटूंगा|
303 रनों के बड़े टोटल को एलेक्स कैरी और ग्लेन मैक्सवेल के शतक ने फ़ीका कर दिया| बड़े स्कोर को डिफेंड करने मैदान पर आई इंग्लिश टीम ने शुरुआत तो बारे शानदार तरीके में किया| शुरुआत के 5 विकेट 80 रनों के भीतर ही गिरा दिया लेकिन मैक्सवेल और कैरी के सामने सब ढेर के ढेर रह गए| इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिनमे से उनके लिए क्रिस वोक्स और जो रूट ने 2-2 विकेट अपने नाम किया| वही आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर के हाथ बस 1-1 विकेट ही आई| दिशहीन गेंदबाज़ी और नॉ गेंद ने इंग्लैंड के हाथ से जीत चली गई| जोफ्रा आर्चर की एक नॉ गेंद जिसपर कैरी कैच आउट हो गए थे उसे ओवर स्टेप के कारण नॉ बॉल में तब्दील होना पड़ा| जिसके बाद कैरी ने बल्लेबाज़ी करते हुए शतक भी जड़ दिया| अंत में रशीद की गेंद पर दो बाउंड्री के खेल को समाप्त कर दिया और कंगारूओं सीरीज़ अपने नाम करते हुए टी20 श्रृंखला में मिली शिकस्त का बदला पूरा कर लिया|
दोहरी शतकीय साझेदारी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने मेज़बान टीम को 3 विकटों से हराते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया| सीरीज के सबसे बड़े टोटल का पीछा करने मैदान पर उतारी कंगारू की शुरुआत ख़राब रही और महज़ 73 रनों पर उन्होंने अपने 5 टॉप बल्लेबाजों को गंवा दिया| पहले विकेट के रूप में आरोन फिंच(12) तो फिर डेविड वॉर्नर (24) के स्कोर पर चलते बने| मार्कस स्टोइनिस 4 तो मार्नस लबुशने 20 रन ही टीम के लिए जोड़ पाए| एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लिश टीम बड़ी आसानी के साथ मुकाबले को अपने नाम कर लेगी लेकिन ग्लेन मैक्सवेल (108) और एलेक्स कैरी (106 ) रनों की शतकीय पारी खेलते हुए हार के मुँह से टीम को जीत की रह पर ला दिया| मैक्सवेल अपनी पारी को अंत तक नही ले जा और आदिल रशीद का शिकार बन गए| वही कैरी भी जोफ्रा आर्चर की उसी गेंद पर आउट हुए जिस गेंद पर उन्हें नॉ बॉल ने बचा लिया था| अंत में मिचेल स्टार्क (11) ने एक सिक्स और एक चौका लगाकर टीम को जीत दिला दिया|
49.4
4
आदिल रशीद To मिचेल स्टार्क
चौका!! ओहोहो!!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला और सीरीज़ दोनों ही जीत ली है| क्या कमाल का मुकाबला देखने को मिला है| काफी लम्बे समय बाद इंग्लैंड ने अपने घर पर कोई सीरीज़ हारी है| अंत में ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का फॉर्म दिखाते हुए जीत को अपने शिकंजे में किया| साथ ही ये इस मैदान का सबसे बड़ा रन चेस्ज़ भी हो गया है| स्वीप किया लेग स्टम्प की गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चार रन हासिल किया|
49.3
1
आदिल रशीद To पैट कमिन्स
पंच किया लॉन्ग ऑन की तरफ एक रन के लिए|
49.2
1
आदिल रशीद To मिचेल स्टार्क
हवा में गेंद| मिड विकेट की तरफ गई| 4 गेंद 3 रनों की दरकार| छोटी गेंद को हवा में मार दिया था बल्लेबाज़ ने वहां पर|
49.1
6
आदिल रशीद To मिचेल स्टार्क
छक्का !!! ओह क्या कमाल का शॉट आते के साथ मिचेल स्टार्क ने लगा दिया बड़ा हिट| आगे डाली हुई गेंद को मिड ऑन के ऊपर से खेला और छह रन मिल गए| आगे की बची हुई 5 गेंदों पर 4 रनों की दरकार क्या होगा|
मिचेल स्टार्क बल्लेबाज़ी करने आए...
ओवर 49 : 293/7
4 रन
148.1
148.2
048.3
148.4
048.5
1 WD
48.6
W
48.6
ए. कैरी
106 (114)
प. कमिन्स
3 (4)
ज. आर्चर
9-0-60-1
48.6
W
जोफ़्रा आर्चर To एलेक्स कैरी OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! ओहोहो ट्विस्ट इन टेल!! मुकाबला एक बार फिर से पूरी तरह से खुल गया है| आर्चर यु ब्यूटी!! 106 रन बनाकर आउट हुए| आर्चर के ही ओवर में विकेट छूटी थी और उन्होंने ही फिर से वो विकेट हासिल की| छोटी लेंथ की गेंद को अपर कट किया था और थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| मार्क वुड तेज़ी से आते हुए आगे की तरफ डाईव लगाईं और एक बी बेहतरीन लो कैच पकड़ा| 6 गेंद 10 रनों की दरकार|
कैच का मामला और थर्ड अम्पायर की मदद ली गई है...
48.6
1WD
जोफ़्रा आर्चर To एलेक्स कैरी
फिर से उसी दिशा में डाली गई गेंद लेकिन इस बार वाइड करार दिया गया|
48.5
0
जोफ़्रा आर्चर To एलेक्स कैरी
ओह!! डॉट बॉल!! आर्चर यु ब्यूटी!!! रूम बनाकर मारना चाहते थे कैरी लेकिन चूक गए क्योंकि ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल दी थी गेंद|
48.4
1
जोफ़्रा आर्चर To पैट कमिन्स
टैप करते हुए हलके हाथों से सिंगल पूरा किया| 8 गेंद 11 रन|
48.3
0
जोफ़्रा आर्चर To पैट कमिन्स
शॉर्टपिच गेंद से बल्लेबाज़ को परेशान किया| कमिंस को समझ ही नहीं आई गेंद| एक अहम डॉट बॉल|
48.2
1
जोफ़्रा आर्चर To एलेक्स कैरी
ओह!! बेहतरीन फील्डिंग मिड ऑफ़ पर करन द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और निश्चित ही के चौका बचाया| वाह क्या कमाल का क्रिकेट देखने को मिल रहा है हमें यहाँ पर|
48.1
1
जोफ़्रा आर्चर To पैट कमिन्स
लेग साइड पर हलके हाथों से फ्लिक करते हुए कमिंस ने सिंगल लिया| ऑस्ट्रेलिया को 11 गेंदों में 7.09 रन प्रति ओवर की औसत से 13 रन चाहिए
जोफ़्रा आर्चर को थमाई गई है गेंद, क्या वो कुछ जादू कर पायेंगे? 12 गेंदों पर 14 रनों की दरकार|
ओवर 48 : 289/6
7 रन
147.1
247.2
W
47.3
247.4
147.5
147.6
प. कमिन्स
1 (1)
ए. कैरी
105 (111)
आ. रशीद
7-0-56-1
47.6
1
आदिल रशीद To पैट कमिन्स
गुगली| सिंगल के साथ साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| 12 गेंदों पर 14 रनों की दरकार|
47.5
1
आदिल रशीद To एलेक्स कैरी
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और सिंगल हासिल किया|
47.4
2
आदिल रशीद To एलेक्स कैरी
स्वीप करते हुए फाइन लेग की दिशा से दो रन हासिल किया|
47.3
W
आदिल रशीद To ग्लेन मैक्सवेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! 108 रन बनाकर पवेलियन लौटे मैक्सवेल| एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत| आखिरकार रशीद ने मारी बाज़ी| लेकिन अब क्या फायदा जब चिड़िया चुग गई खेत| लेग स्पिन गेंद को स्लॉग करने गए मैक्सवेल और टॉप एज दे बैठे| स्लिप में करन ने पहली बार में कैच को फ्म्बल किया लेकिन दूसरी बार में लेने में कामयाब हुए| 15 गेंद 18 रनों की दरकार|
47.2
2
आदिल रशीद To ग्लेन मैक्सवेल
लेग स्पिन| स्लॉग करने गए मैक्सवेल और टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| दो रन मिल गए|
47.1
1
आदिल रशीद To एलेक्स कैरी
लेग साइड पर मोड़ा एक रन के लिए|
ओवर 47 : 282/5
11 रन
646.1
146.2
146.3
046.4
146.5
246.6
ग. मैक्सवेल
106 (88)
ए. कैरी
101 (108)
क. वोक्स
10-0-46-2
46.6
2
क्रिस वोक्स To ग्लेन मैक्सवेल
दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| चपाती शॉर्ट लगाते हुए मैस्क्वेल ने मिड विकेट से दो रन चुराए| ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों में 7 रन प्रति ओवर की औसत से 21 रन चाहिए
46.5
1
क्रिस वोक्स To एलेक्स कैरी
हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर खेलते हुए रन पूरा किया|
46.4
0
क्रिस वोक्स To एलेक्स कैरी
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को हीव करने गए और बीट हुए|
46.3
1
क्रिस वोक्स To ग्लेन मैक्सवेल
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|