तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकटों से हरा दिया | आज के लिए बस इतना ही एक बार फिर होगी आपसे मुलाक़ात 11 सितम्बर को पहले वनडे मुकाबले के साथ जोकि मैनचेस्टर में खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
इसके बाद मोईन अली भी बात करने आये और कहा कि मेरे ये लिए एक गर्व का मौका था जब मुझसे कप्तानी के लिए कहा गया था| इस मुकाबले की बात करें तो हमारी शुरुआत थोड़ा धीमी रही लेकिन बाद में जॉनी ने उसे पूरा किया| आगे कहा कि मैंने इससे काफी कुछ सीखा है जिसे आगे काम में लाऊंगा| जोस बटलर जो प्लेयर ऑफ़ डी सीरीज़ हैं उनके बारे में अली ने कहा कि वो एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं| उन्होंने टीम के लिए जो किया है वो काबिले तारीफ है|
मैच जीतने के बाद बात करने आए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने बताया कि हाँ मुझे काफी ख़ुशी हो रही है के हम आज मैच को अपने नाम कर सके और इसका पूरा शरे मेरी टीम को जाता है जिस तरह से उन्होंने गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी में अपना योगदान दिया वो काबिले तारीफ है| हम पिछले दो मैच को हार चुके थे जिसके कारन आज का मैच हमारे लिए काफी अहम था| हाँ टी20 और वनडे में काफी अंतर होता है लेकिन मेरी टीम आने वाले वनडे सीरिज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है|
मिचेल मार्श ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| आगे कहा कि करीब 6 महीने के बाद मैं टीम के साथ जुड़ा और एक बेहतर प्रदर्शन के बाद अच्छा लग रहा है| टीम को जिस वक़्त मेरी सख्त ज़रुरत थी मैंने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा| एक दिवसीय सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे मेरा आत्मविश्वास बाधा है और आगे भी ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करूँगा|
146 रनों को डिफेंड करने मैदान पर आई इंग्लिश टीम की शुरुआत में विकेट न लेना काफी महगा पड़ा| हालाकिं बीच के ओवर में उन्हें सफलता हाथ लगी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी| इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे उनके लिए सबसे सफ़ल गेंदबाज़ रहे आदिल रशीद जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किया| और अपनी टीम के लिए एक वक़्त मैच को पलट भी दिया| उनका साथ देते हुए टॉम करन और मार्क वुड को 1-1 विकेट हाथ लगी लेकिन वो अंत में जीत का सूत्र नहीं बन पाई| मेज़बान भले ही अंतिम मुकाबले को हार गए लेकिन उन्होंने सीरिज़ को अपने नाम कर लिया|
मिचेल मार्श के शानदार बल्लेबाज़ी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त दे दिया| 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तो काफी शानदार और तूफ़ानी अंदाज़ में हुई| लेकिन मैथ्यू वेड (14) ज्यादा देर क्रीज़ पर नही टिक सके और अपना विकेट गवां बैठे| बाद में फिंच ने एक तरफ से समझदारी के साथ अपनी पारी को आगे की ओर ले ज़रूर गए लेकिन 39 रन ही अपने टीम के लिए बना सके| एक वक़्त फिर से मेहमान टीम लडखडाती हुई दिखी और 100 रन पर अपने 5 विकेट गंवा बैठी| तब ऐसा लगा कि पहले मुकाबले जैसा हाल ही हो जाएगा लेकिन मिचेल मार्श (39) एश्टन एगर (16) के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया| भले ही कंगारू सीरीज़ हार गए है लेकिन इस अंतिम मैच को जीतकर उन्होंने अपने टी20 रेंकिंग में नंबर 1 का पायदान बरकरार रखा है|
19.3
1
क्रिस जॉर्डन To मिचेल मार्श
रन आउट का मौका!! ओह!! बाल बाल बच गए मार्श यहाँ पर| ऑस्ट्रेलिया विजयी| मिड ऑफ़ फील्डर के पास एक बड़ा मौका था लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगा पाए| अगर थ्रो लग जाता तो क्रीज़ से काफी बाहर रह जाते मार्श लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया यहाँ पर| ऑस्ट्रेलिया ने 3 गेंद पर 5 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया और टी20 रैंकिंग में अपने पहले स्थान को हाज़िर रखा|
19.2
0
क्रिस जॉर्डन To मिचेल मार्श
एक और डॉट बॉल 4 गेंद 1 रन की दरकार| इस बार शॉट कवर्स फील्डर की ओर खेला, गैप नहीं मिला|
19.1
0
क्रिस जॉर्डन To मिचेल मार्श
लो फुल टॉस!! सीधा मिड ऑन फील्डर की तरफ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर 19 : 145/5
8 रन
118.1
118.2
418.3
118.4
018.5
118.6
म. मार्श
38 (33)
ए. एगर
16 (13)
ट. करन
4-0-23-1
18.6
1
टॉम करन To मिचेल मार्श
सिंगल और इसी के साथ स्कोर बराबर हो गया| महज़ एक रन जीत से दूर ऑस्ट्रेलिया|
18.5
0
टॉम करन To मिचेल मार्श
डॉट बॉल लेकिन अब इससे शायद कोई फायदा नहीं होगा| लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिला|
18.4
1
टॉम करन To एश्टन एगर
छोटी लेंथ की गेंद को पुल करते हुए एक रन पूरा किया|
18.3
4
टॉम करन To एश्टन एगर
चौका!! राहत की सांस ली होगी ऑस्ट्रेलियाई खैमे ने यहाँ पर| समझदारी भरी बल्लेबाज़ी एगर द्वारा| टीम को जीत की रेखा के पास लेकर जाते हुए| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया| फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव ज़रूर लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए|
18.2
1
टॉम करन To मिचेल मार्श
एक और बार धीमी गति से डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| सिंगल से ही काम चलाया| 10 गेंद 7 रनों की दरकार|
18.1
1
टॉम करन To एश्टन एगर
धीमी गति से डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| एक ही रन मिल पाया|
ओवर 18 : 137/5
6 रन
117.1
117.2
017.3
117.4
117.5
217.6
म. मार्श
36 (30)
ए. एगर
10 (10)
क. जॉर्डन
2-0-18-0
17.6
2
क्रिस जॉर्डन To मिचेल मार्श
लेंथ में छोटी डाली हुई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया वह खड़े फील्डर से हुई मिस फील्ड| 2 रन तेज़ी से लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| 12 गेंदों पर 9 रनों की दरकार|
17.5
1
क्रिस जॉर्डन To एश्टन एगर
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल पूरा किया|
17.4
1
क्रिस जॉर्डन To मिचेल मार्श
आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला|
17.3
0
क्रिस जॉर्डन To मिचेल मार्श
मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| रन नही हो सका| फील्डर वहां मौजूद|
17.2
1
क्रिस जॉर्डन To एश्टन एगर
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में पंच करते हुए 1 रन पूरा किया|
17.1
1
क्रिस जॉर्डन To मिचेल मार्श
ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया|
ओवर 17 : 131/5
5 रन
116.1
116.2
216.3
116.4
016.5
016.6
ए. एगर
8 (8)
म. मार्श
32 (26)
ट. करन
3-0-15-1
16.6
0
टॉम करन To एश्टन एगर
डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन और सस्ते ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला ज़रूर था लेकिन गैप नहीं मिला| मुकाबला रोमांचक होता हुआ, 18 गेंद 15 रनों की दरकार|
16.5
0
टॉम करन To एश्टन एगर
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| फ्लिक करने गए बल्लेबाज़ लेकिन चूके| पैड्स से लगकर कीपर की तरफ गई गेंद| बेयर्सटो ने फील्ड करते हुए विकटों पर थ्रो किया लेकिन कोई नुक्सान नहीं हुआ|
16.4
1
टॉम करन To मिचेल मार्श
विकेटों के बीच रखी गई गेंद को हलके हाथों से खेलते हुए ऑफ़ साइड से सिंगल चुरा लिया|
16.3
2
टॉम करन To मिचेल मार्श
धीमी गति से डाली गई छोटी लेंथ की गेंद| मिड विकेट की ओर पुल किया और गैप से दो रन चुरा लिए|
16.2
1
टॉम करन To एश्टन एगर
पुल किया मिड विकेट की तरफ धीमी गति की गेंद को और एक रन पूरा कर लिया|
16.1
1
टॉम करन To मिचेल मार्श
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा एक रन के लिए| 23 गेंदों पर 19 रनों की दरकार|
ओवर 16 : 126/5
14 रन
615.1
015.2
215.3
415.4
015.5
1 WD
15.6
115.6
म. मार्श
28 (23)
ए. एगर
7 (5)
म. वुड
4-0-38-1
15.6
1
मार्क वुड To मिचेल मार्श
गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया| 24 गेंदों पर 20 रनों की दरकार|
15.6
1WD
मार्क वुड To मिचेल मार्श
वाइड !!! दिशाहीन गेंदबाज़ी नही करनी होगी यहाँ पर अगर इंग्लैंड को मुकाबला जीतना है तो| लेग स्टंप के बहार डाली गई गेंद को अम्पायर ने उसे वाइड कार्ड दिया|