तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 2 रनों से हराते हुए 3 मैचों की टी20 सीरिज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बना लिया है| आज के लिए बस इतना ही एक बार फिर होगी आपसे मुलाक़ात 6 सितम्बर को दूसरे टी20 मुकाबले के साथ जोकि इसी मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार लेने आए डेविड मलान ने बात करते हुए कहा कि हाँ मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि मैंने आज अपने टीम के लिए कुछ किया और मैं जीत का कारण बना| शुरुआत में बल्लेबाज़ी करना थोडा कठिन था पर जैसे जैसे क्रीज़ पर आखें जमती गई वैसे ही बड़े शॉट बल्ले से आते गए|
विजई कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि ये हमारे लिए एक बेहतरीन जीत है| हम पहले दस ओवर में काफी पिछड चुके थे लेकिन हमारे गेंदबाजों में अंत में काफी शानदार गेंदबाज़ी की और उनपर लगातार दबाव बनाते हुए हमें मुकाबले में जीत दिलाई| एक अतिरिक्त गेंदबाज़ खिलाने पर मॉर्गन ने कहा कि ये हमारे लिए काफी कारगर साबित हुआ| अंत में टॉम करन ने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे सभी में काफी आत्मविश्वास जागा है| जाते-जाते मॉर्गन ने कहा कि हमे अपने मध्यक्रम पर अधिक ध्यान देना होगा ताकि एक बड़े स्कोर तक जा सके|
मुकाबला हारने के बाद बात करने आए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने बताया कि काफी सारी चीज़े थी जिसके कारण हम मुकाबले को अपने हाथ से गावां बैठे| जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों का नही चलना और अंत के ओवर में बड़े शॉट ना लगना| हमने शुरुआत को काफी शानदार किया था| लेकिन जैसे जैसे विकेट गिरी उसे हमे काफी नुकसान हुआ|
वहीँ इस रन चेज़ में अगर इंग्लैंड की गेंदबाज़ी की बात की जाए तो एक वक़्त फिंच और वॉर्नर उनपर पूरी तरह से हावी थे लेकिन इनके विकेट गिरने के बाद जिस तरह से आर्चर, वुड, करन और जॉर्डन ने डेथ ओवरों में गेंदबाजी की उससे मेहमान मध्यक्रम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया| आखिरी के 4 ओवरों में महज़ 30 रन चाहिए थे लेकिन इन गेंदबाजों ने इसे बल्लेबाज़ी टीम के लिए बेहद मुश्किल सा बना दिया| अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 23 रनों की पारी ज़रूर खेली लेकिन कहीं ना कहीं वो भी इन गेंदबाजों के सामने विवश होते नज़र आये|
कमाल का टर्न अराउंड!!! जिस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया को काफी पहले जीत जाना चाहिए था वो इंग्लैंड ने 2 रनों से जीत लिया| इसे ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाज़ी कही जाये या फिर इंग्लैंड की शानदार डेथ गेंदबाज़ी| एक वक़्त ऐसा लगा था कि मेहमान टीम काफी पहले इस मुकाबले को अपने नाम कर लेगी लेकिन महज़ 24 रन पर अपने 5 विकेट गंवाकर मुकाबले को इंग्लैंड की झोली में दाल दिया| टीम को 124 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा था लेकिन उसके बाद विकटों का पतझड़ आया और ऑस्ट्रेलिया के हाथों से मुकाबले को छीन कर ले गया| मध्यक्रम पूरी तरह से निराश करता हुआ दिखा| वॉर्नर (58) और फिंच (46) केर अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया और जीता हुआ मुकाबला गंवा बैठा|
ओवर 20 : 160/6
12 रन
019.1
619.2
019.3
219.4
219.5
219.6
म. स्टोइनिस
23 (18)
प. कमिन्स
0 (0)
ट. करन
4-0-33-0
19.6
2
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
दो रन और इसी के साथ इंग्लैंड ने 2 रनों से इस पहले टी20 को जीत लिया है| एक हारा हुआ मुकाबला अपनी झोली में डाला है मेज़बान टीम ने यहाँ पर कमाल की वापसी डेथ गेंदबाजों द्वारा| जड़ में डाली गई थी गेंद जिसपर बल्लेबाज़ मार्कस बड़ा शॉर्ट नहीं लगाया पाए और लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर दो ही रन बन पाया|
19.5
2
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
दो रन यहाँ पर!! एक गेंद 5 रनों की दरकार| मुकाबला बेहद रोमांचक होता हुआ| आखिरी गेंद पर एक बड़े शॉर्ट की दरकार है|
19.4
2
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
हवा में गेंद!! मिड ऑन की दिशा में गई गेंद, गेंदबाज़ खुद उसके नीचे लेकिन गेंद को नहीं लपक पा 2 गेंद 7 रनों की दरकार|
19.3
0
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
मिस!!! प्ले एंड मिस!! काफी तेज़ी से बल्ला चलाया लेकिन गेंद ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई|
19.2
6
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!! जी हाँ कहीं मत जाइए, मुकाबले में अभी काफी जान बाक़ी है| मार्कस यु ब्यूटी!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी लेंथ बॉल जिसे पंच किया लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ और छह रन हासिल कर लिय 4 गेंद 9 रनों की दरकार|
19.1
0
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
प्ले एंड मिस!! ओह!! डॉट बॉल!! क्या इंग्लैंड यहाँ पर मुकाबला जीत जायेगी? मार्कस बल्ला चला रहे लेकिन चूक जा रहे|
ओवर 19 : 148/6
4 रन
118.1
118.2
118.3
118.4
018.5
W
18.6
म. स्टोइनिस
11 (12)
ए. एगर
4 (5)
क. जॉर्डन
3-0-23-0
18.6
W
क्रिस जॉर्डन To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!! रन आउट!! पहले एलबीडबल्यू से बचे लेकिन रन आउट से नहीं बच पाए| लेकिन इन सब के बीच कमाल का ओवर रहा क्रिस जॉर्डन द्वारा| महज़ 5 ही रन दिए इस ओवर में| हालाँकि रन आउट बेहद नज़दीक था और यहाँ पर जॉर्डन ने बाज़ी मारते हुए रन आउट कर दिया| 6 गेंद 15 रनों की दरकार|
रन आउट की बड़ी अपील अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने से पता चला एलबीडबल्यू नही रहे बल्लेबाज़| रन आउट देखने के बाद अम्पायर ने आउट करार दिया| एश्टन एगर क्रीज़ में नही पहुचे थे| एक इंच से चूक गए | यह है टी20 मुकाबला, अभी काफी कुछ देखना बाक़ी| इस विकेट से एक बार फिर मेज़बान टीम मुकाबले में वापसी करती हुई|
18.5
0
क्रिस जॉर्डन To मार्कस स्टोइनिस
डॉट बॉल, एक अहम् डॉट बॉल!! मेज़बान का पंजा कसता हुआ| एक बड़ा शॉर्ट बेहद ज़रूरी| मुकाबला बेहद रोमांचक होता हुआ|
18.4
1
क्रिस जॉर्डन To एश्टन एगर
फिर से सिंगल ही मिल पायेगा!! 4 गेंद 4 सिंगल, कमाल का ओवर डालते हुए जॉर्डन यहाँ पर| बल्लेबाज़ को ज़रा भी रूम नहीं दे रहे बड़ा शॉर्ट खेलने के लिए|
18.3
1
क्रिस जॉर्डन To मार्कस स्टोइनिस
एक और सिंगल!! काफी समझदारी से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं दोनों बल्लेबाज़| एक एक कर रन को कम कर रहे लेकिन एक बड़े शॉर्ट की दरकार होगी|
18.2
1
क्रिस जॉर्डन To एश्टन एगर
पॉइंट की दिशा में खेलते हुए फील्डर के हाथों से सिंगल चुरा लिया|
18.1
1
क्रिस जॉर्डन To मार्कस स्टोइनिस
लेंथ बॉल लेकिन लेग स्टम्प की लाइन के थोडा बाहर| पुल किया फाइन लेग की ओर| दीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला, 11 गेंद 18 रनों की दरकार | पिछले पांच ओवरों से बाउंड्री नहीं आई है यहाँ पर|
ओवर 18 : 144/5
7 रन
117.1
117.2
117.3
117.4
217.5
117.6
म. स्टोइनिस
9 (8)
ए. एगर
2 (3)
ट. करन
3-0-21-0
17.6
1
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए स्टोइनिस ने सिंगल लिया| स्ट्राइक रखेगे अपने पास स्टोइनिस| 12 गेंदों पर 19 रनों की दरकार कंगारू टीम को जीत के लिए|
17.5
2
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ स्टंप पर जगह मिला स्टोइनिस ने कट कर दिया पॉइंट की ओर मालन वाह मौजूद पर 2 रन तेज़ी से पूरा किया |
17.4
1
टॉम करन To एश्टन एगर
ऑफ स्टंप की गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद| 1 रन लेने में हो गए कामयाब|
17.3
1
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
एक बार फिर से सिंगल निकलने में हुए कामयाब| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुश किया मिड ऑफ की ओर 1 रन तेज़ी से पूरा किया|
17.2
1
टॉम करन To एश्टन एगर
ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑफ पर पुश करते हुए सिंगल लिया|
17.1
1
टॉम करन To मार्कस स्टोइनिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया|
ओवर 17 : 137/5
4 रन
016.1
016.2
W
16.3
1 LB
16.4
216.5
116.6
म. स्टोइनिस
4 (4)
ए. एगर
0 (1)
म. वुड
4-0-31-1
16.6
1
मार्क वुड To मार्कस स्टोइनिस
पैड्स की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और एक रन से सहमत हुए बल्लेबाज़| 18 गेंद 26 रनों की दरकार| मुकाबला रोमांचक होता हुआ, क्या स्टोइनिस बनेंगे जीत के हीरो?
16.5
2
मार्क वुड To मार्कस स्टोइनिस
बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मन की दिशा में गेंद को खेला और आसानी से दो रन हासिल किये|
16.4
1LB
मार्क वुड To एश्टन एगर
लेग बाई के रूप में आया एक रन| काफी तेज़ गति से डाली गई थी गेंद यहाँ पर जो बल्लेबाज़ के पैड्स से जा टकराई| रन भागने का मौका भी बन गया|
ऐश्टन एगर के रूप में आया है नया ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़, मुकाबला रोमांचक होता हुआ, 21 गेंद 30 रन की दरकार...
16.3
W
मार्क वुड To एलेक्स कैरी OUT!
बोल्ड !!! क्लीन बोल्ड !!! काफी मुशकिल में कंगारू टीम| एक और झटका क्या कमाल की वापसी देखने को मिली है यहाँ पर मेज़बान टीम के गेंदबाजों की ओर से| एलेक्स कैरी 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन| मूड को मिली पहली विकेट और क्या सही समय पर मिली है जिससे टीम को काफी लाव प्राप्त हुआ| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में क्रोस खेलने गए एलेक्स कैरी बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही हुआ| गेंद सीधे पैड्स को लगती हुई स्टंप को जा लगी|