आयुष म्हात्रे एंड कम्पनी इस बीच चमचमाती हुई ट्रॉफी उठाते हुए जश्न मनाते दिखी है| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस महा मुकाबले से महज इतना ही| अब हमें दीजिये इजाजत| अब कल होगी आपसे मुलाक़ात टी20 वर्ल्ड कप के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान आयुष म्हात्रे ने बात करते हुए कहा कि हम सब इस जीत से काफी खुश हैं| ये हम सबके लिए खुशियों भरा पल है| जिस तरह से आज सबने खासकर वैभव ने क्रिकेट खेला है वो काबिले तारीफ है| आगे कहा कि मैं अपने जज्बात को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ| सबने अपना स्वाभाविक गेम खेला और उसकी तारीफ बनती है| वैभव ने जिस तरह की पारी खेली है वो काबिले तारीफ है| हम अपनी सीनियर्स की लिगेसी को कायम रखने को देख रहे थे और उसमें सफल हुए हैं| हमने जिस तरह से और जिस रूप से यहाँ खेला है वैसे ही आगे भी खेलना चाहेंगे| अंत में क्रिकेट फैन्स पर कहा कि बहुत ही अच्छा लग रहा है जिस तरह से आप लोगों ने हमारा समर्थन किया उसके लिए हम सब आपके शुक्र गुजार हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए इंग्लैंड टीम के कप्तान थॉमस रेव ने बताया कि हमारे लिए इतने बड़े स्कोर को हासिल करना काफी मुश्किल था लेकिन फिर भी हमारे सभी खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया है| आगे थॉमस ने कहा कि कैलेब फाल्कनर ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की वो काफी शानदार था| थॉमस ने आगे कहा कि हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन क्रिकेट खेला था| हाँ भारत ने आज हमसे बेहतर क्रिकेट खेला इस वजह से वो जीत के हक़दार हैं|
प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार वैभव सूर्यवंशी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है| पिछले साथ आठ महीने से हम काफी मेहनत कर रहे थे| जिस तरह से इस दौरान हमारे सपोर्टिंग स्टाफ ने हमारा साथ दिया वो काबिले तारीफ है| हमलोग इस मैच के लिए अधिक दबाव नहीं ले रहे थे बस जिस प्रोसेस से खेलते चले आ रहे थे उसी को जारी रखना चाहते थे| हमलोगों ने एशिया कप के पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी| मुझे अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा था और ये उम्मीद थी कि बड़े मैच में बड़ी पारी खेलूँगा और आज मैंने वो करके दिखाया है|
इंटरव्यू के दौरान कनिष्क चौहान ने बात करते हुए बताया कि मुझे जहाँ भी मौका मिलेगा मैं अच्छा करने की कोशिश करूंगा| आगे कनिष्क ने कहा कि हमारे कोच ने कहा था कि अपना बेस्ट खेल दिखाना है और ज़्यादा प्रेशर नहीं लेना है| हमने बस वही किया जो हमने प्लान बनाया था|
एरोन जॉर्ज ने बात करते हुए कहा कि मैं काफी खुश हूँ और आज सभी के साथ हम इंजॉय करने वाले हैं| आगे एरोन जॉर्ज ने बोला कि वैभव काफी शानदार बल्लेबाज़ हैं और उनके साथ बल्लेबाज़ी करते हुए मज़ा आता है|
एक इंटरव्यू के दौरान अभिज्ञान कुंडू ने बताया कि इंग्लैंड टीम के सामने खेलने पर मैं थोड़ा प्रेशर में था लेकिन हमने बल्लेबाज़ी काफी बेहतर की और बोर्ड पर एक अच्छा टोटल खड़ा किया| आगे अभिज्ञान कुंडू ने कहा कि वैभव ने जिस तरह से आज बल्लेबाज़ी की है वो देखने में काफी मज़ा आया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
यहाँ से भारत को विकेट की सख्त दरकार थी और तभी मेयस का विकेट गिरा| उसके बाद कप्तान थॉमस रेव (31) को अच्छी शुरुआत तो मिली लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए| मध्य क्रम में कैलेब फाल्कनर (115) ने अपनी टीम के लिए एक एंड से पारी को सम्भाला लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी का अधिक साथ नहीं मिल सका| हालाँकि रन गति इंग्लैंड की भी शानदार चल रही थी लेकिन विकेट्स काफी जयादा उन्होंने गंवा दिया था| 8वें विकेट के लिए जेम्स मिंटो (28) और फाल्कनर के बीच 92 रनों की शानदार साझेदारी हुई जिसने इंग्लैंड को गेम में कुछ हद तक वापसी कराई| भारत ने मिन्टो का विकेट लेकर गेम पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया| अंत में आखिरी के दस ओवरों में 105 रनों की दरकार थी लेकिन फिर पॉइंट पर खिलान ने फाल्कनर का एक शानदार कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया और ट्रॉफी पर भारत का शिकंजा पूरी तरह से जकड़ा दिया|
412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इंग्लैंड की टीम उतरी तो भारतीय गेंदबाजों ने पहले चार पांच ओवर काफी कसी हुई गेंदबाजी डाली और बल्लेबाजों को बांधकर रखा| जो मूर्स (17) ने कुछ बाउंड्री लगाकर अपना हाथ खोलना शुरू किया ही था कि अम्बरीश ने उन्हें आउट करते हुए इंग्लैंड पर दबाव डाला| वहां से बेन डॉकिंस (66) ने बेन मेयस (45) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और तेजी से रन्स बनाना शुरू कर दिया| इस बीच दबाव भारतीय गेंदबाजों पर भी आया| दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने 49 गेंदों पर 74 रनों की साझेदारी निभाई|
इस बीच वैभव काफी तेजी के साथ रन्स बनाते हुए नजर आ रहे थे और चौके छक्के की बारिश कर रहे थे| एलेक्स ग्रीन ने म्हात्रे का विकेट लिया और उसके बाद से इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गेम में तगड़ी वापसी करनी चाही लेकिन ऐसा भारतीय बल्लेबाजों ने होने नहीं दिया| मध्य क्रम में वेदांत त्रिवेदी (32), विहान मल्होत्रा (30) और अभिज्ञान कुंडू (40) ने शानदार तरीके से काउंटर अटैक करते हुए स्कोर बोर्ड को तेजी के साथ आगे बढाते चले गए| एक वक़्त विकेट काफी तेजी के साथ गिर रही थी लेकिन फिर कनिष्क चौहान ने 37 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 411 के स्कोर तक पहुंचाया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान इंग्लैंड के लिए जेम्स मिन्टो ने 3, मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 और लुम्सडेन को 1 सफलता हाथ लगी थी|
भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 411 रनों के जवाब में इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी भी आज इस फाइनल मुकाबले में बेमिसाल रूप में चलती हुई नजर आई| इंग्लैंड के लिए इस रन चेज में कैलेब फाल्कनर ने सबसे अधिक 115 रनों की पारी खेली| वहीँ इससे पहले भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी (175) और आयुष म्हात्रे (53) ने शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी| दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने शानदार और आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों की साझेदारी को अंजाम दे दिया था|
टीम इंडिया बनी आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन| छठी बार भारत ने इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है| 100 रनों से इस महा मुकाबले को जीतकर भारतीय युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है| टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की शतकीय पारी खेली जबकि रन चेज में कैलेब फाल्कनर ने 115 रनों की शतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीता है| भारत का लोहा यहाँ पूरे विश्व क्रिकेट में छा रहा है|
ओवर 40.2 : 311/10
4 रन
440.1
W
40.2
क. फाल्कनर
115 (67)
ए. ग्रीन
0 (0)
क. चौहान
8.2-0-63-2
40.2
W
कनिष्क चौहान To कैलेब फाल्कनर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से शिकस्त देते हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है!! कनिष्क चौहान के हाथ लगी दूसरी विकेट!! इसी बीच कैलेब फाल्कनर के द्वारा खेली गई 115 रनों की शतकीय पारी यहाँ पर हुई समाप्त| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप कवर्स की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद पॉइंट की तरफ गई| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर खिलान पटेल ने आगे की ओर डाईव लगाकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा| हालाँकि थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में कैच को चेक किया और फिर आउट दिया जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
40.1
4
कनिष्क चौहान To कैलेब फाल्कनर
चौका!!! नजाकत भरा शॉट! विकेट लाइन की गेंद पर लैप शॉट खेलते हुए थर्ड मैन की तरफ से चौका बटोरा है|
ओवर 40 : 307/9
19 रन
639.1
039.2
039.3
639.4
639.5
139.6
क. फाल्कनर
111 (65)
ए. ग्रीन
0 (0)
आर एस
9-1-56-3
39.6
1
अंबरीश आर एस To कैलेब फाल्कनर
सिंगल!! इस बार फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
39.5
6
अंबरीश आर एस To कैलेब फाल्कनर
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स कैलेब फाल्कनर के बल्ले से आता हुआ!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
39.4
6
अंबरीश आर एस To कैलेब फाल्कनर
छक्का!! इसी के साथ कैलेब फाल्कनर ने अपना शतक यहाँ पर पूरा किया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी अभी तक कैलेब ने की है!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
39.3
0
अंबरीश आर एस To कैलेब फाल्कनर
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
39.2
0
अंबरीश आर एस To कैलेब फाल्कनर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया लेकिन रन लेना सही नहीं समझा| रन नहीं आ सका|
39.1
6
अंबरीश आर एस To कैलेब फाल्कनर
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| ऐसे में कैलेब फाल्कनर अपने शतक से बस 2 रन दूर हैं!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
ओवर 39 : 288/9
7 रन
038.1
638.2
038.3
038.4
038.5
138.6
क. फाल्कनर
92 (59)
ए. ग्रीन
0 (0)
क. चौहान
8-0-59-1
38.6
1
कनिष्क चौहान To कैलेब फाल्कनर
सिंगल!! इसी के साथ स्ट्राइकर कैलेब फाल्कनर अपने पास रखेंगे!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया है|
38.5
0
कनिष्क चौहान To कैलेब फाल्कनर
आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
38.4
0
कनिष्क चौहान To कैलेब फाल्कनर
डॉट गेंद!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
38.3
0
कनिष्क चौहान To कैलेब फाल्कनर
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| उसपर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ शॉट खेला लेकिन रन नहीं ले पाए|
38.2
6
कनिष्क चौहान To कैलेब फाल्कनर
छक्का! इस बार बल्लेबाज ने अपने लिए रूम बनाया| सामने की तरफ महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
38.1
0
कनिष्क चौहान To कैलेब फाल्कनर
लो फुल टॉस डाली गई गेंद| इसपर ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ| स्ट्राइक अपने पास रखी है|
आखिरी बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
ओवर 38 : 281/9
3 रन
137.1
037.2
137.3
137.4
037.5
W
37.6
म. लुम्सडेन
3 (10)
क. फाल्कनर
85 (53)
आर एस
8-1-37-3
37.6
W
अंबरीश आर एस To मैनी लुम्सडेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारत अब चैम्पियन बनने से एक विकेट दूर है!! मैनी लुम्सडेन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अंबरीश आर एस को मिली तीसरी विकेट| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर वेदांत त्रिवेदी की तरफ गई| तभी फील्डर ने आगे की ओर भागकर एक लो कैच को दोनों हाथों से पकड़ा| 281/9 इंग्लैंड|
37.5
0
अंबरीश आर एस To मैनी लुम्सडेन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|