Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, मैच 20 Match Summary

दिल्ली vs उत्तरप्रदेश, 2026 - टी-20 Summary

दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 20, बीसीए स्टेडियम, वडोदरा , Feb 01, 2026
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
126/5 (18.4)
यूपी वॉरियर्स यूपी वॉरियर्स
122/8 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मरियेन कैप
    0(5)&3/30(4)
उत्तरप्रदेश 122/8
Bat टॉप बैट्समैन
दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा
24 (19)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 126.31SR
शिखा पांडे
शिखा पांडे
23 (13)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 176.92SR
Bowl टॉप बॉलर्स
दिल्ली 126/5
Bat टॉप बैट्समैन
लौरा वोल्वार्ट
लौरा वोल्वार्ट
47 (36)
  • 7x4s
  • 0x6s
  • 130.55SR
जेमिमा रॉड्रिग्स
जेमिमा रॉड्रिग्स
34 (18)
  • 5x4s
  • 0x6s
  • 188.88SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले के साथ जो 3 फरवरी को गुजरात जायन्ट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 07.30 बजे वडोदरा के इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मरियेन कैप को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद बात करने आई कैप ने कहा कि जब आपका कोई एक डिपार्टमेंट अच्छा ना चल रहा हो तो निराशा होती है| मैंने गेंद से तो अच्छा किया है लेकिन बल्ले से रन्स नहीं बना पा रही हूँ| इस तरह की गेंदबाजी अटैक को लीड करना मेरे लिए गर्व की बात है| आगे और भी मेहनत करुँगी ताकि प्ले ऑफ्स में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं|
विनिंग कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने मैच के बाद बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| आगे कहा कि हम एक अच्छी टीम हैं इसमें कोई शक नहीं है| हमें पता था कि ये मैच जीतना कितना जरूरी है| अपनी गेंदबाजी पर कहा कि उन्होंने काफी अच्छा काम किया है| सबने अपनी ताकत पर गेंदबाजी की जिसकी वजह से हमें सफलता हासिल होती चली गई| शफाली की बल्लेबाजी पर कहा कि उन्होंने आज परिस्थिति को परखते हुए खेला है|
मैच गंवाकर बात करने आई यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| सभी ने इस गेम में अपना बेस्ट देने की कोशिश की लेकिन हम बोर्ड पर सही टोटल नहीं लगा पाए| आगे कहा कि हमारे गेंदबाजों ने यहाँ पर अच्छा काम किया| हाँ हमने फील्ड में कुछ मौके गंवाए वरना शायद गेम का रुख बदल सकता था| हमने उनके बल्लेबाजों को कुछ आसान रन्स फील्ड पर दे दिए जो आज की हार का एक बड़ा कारण बना| शिप्रा पर बात करते हुए कहा कि आज उन्होंने कीपिंग में काफी अच्छा काम किया है जो आगे उन्हें फायदा पहुंचा सकता है| मैंने अपने बेस्ट गेंदबाज को सही समय पर गेंदबाजी के लिए रखा था इस वजह से गेम को यहाँ तक खींचा गया| अंत में कहा कि मैं अपने क्रिकेट को एन्जॉय कर रही हूँ लेकिन अब अगले साल और बेहतर करने को देखूंगी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स ने संभलकर बल्लेबाज़ी की और टीम को लक्ष्य की तरफ बढ़ाने लगी| हालाँकि एक समय बस 28 गेंदों पर 25 रनों की ज़रुरत थी| तभी मरियेन कैप ने बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया जबकि दीप्ति की गेंद पर सिनेले हेनरी (1) भी कैच आउट हो गई| ऐसे में मुश्किल में नज़र आ रही थी दिल्ली की सेना लेकिन कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स (34) ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए बाउंड्री लगाना शुरू किया और निकी प्रसाद (4) के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के पार पहुँचाया| इसी बीच यूपी टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि डीएनड्रा डोटिन, सोफी एक्लेस्टोन और शिखा पांडे के हाथ 1-1 विकेट लगी| हालाँकि इस मुकाबले में यूपी टीम ने कुछ कैच ड्रॉप किया जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा|
जिसके बाद शफाली वर्मा ने एक तरफ से संभलकर खेलना शुरू किया जबकि लौरा वोलवार्ट ने भी उनका पूरा साथ देते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया| इसी बीच क्रांति गौड़ की गेंद पर वोलवार्ट को 15 रनों के स्कोर पर इस बार फिर से जीवनदान मिला| जिसका फ़ायदा लौरा ने उठाया और मिल रहे मौको पर बाउंड्री लगाने लगी| वहीं कुछ देर बाद शफाली वर्मा को 25 रनों के स्कोर पर कैच ड्रॉप के रूप में एक जीवनदान मिल गया| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| इसी दौरान गेंदबाज़ी करने दीप्ति शर्मा आई और उन्होंने सेट बल्लेबाज़ लौरा वोलवार्ट (47) को अपनी फिरकी के जाल में फसा लिया| हालाँकि उसके बाद शफाली वर्मा (29) को शिखा पांडे ने कैच आउट करते हुई दिल्ली टीम को तीसरा झटका दे दिया|
विमेंस प्रीमियर लीग के इस चौथे संस्करण में अब हमे प्ले ऑफ्स में जाने वाली दूसरी टीम मिल गई है!! जी हाँ दिल्ली की सेना ने जीत हासिल कर ली है!! वैसे पहले बेहतरीन गेंदबाज़ी तो बाद में शानदार बल्लेबाज़ी करती हुई दिल्ली की सेना नज़र आई है!! इसी दौरान कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स ने खेली कप्तानी पारी जिसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स की टीम को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ्स ने अपनी जगह पक्की कर ली है!! ऐसे में अब यूपी वारियर्स के साथ-साथ मुंबई इंडियंस की टीम का भी सफ़र इस सीज़न यहीं पर समाप्त हो गया है| 123 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई दिल्ली की टीम ने शुरुआत में ही लिजेल ली (10) के विकेट को गंवा दिया|
18.4
4
दीप्ति शर्मा To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!!! इसी के साथ दिल्ली ने 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया है जिसके बाद उन्होंने प्ले ऑफ्स में अपनी जगह बना ली है| वहीँ मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स का सफ़र इस प्रतियोगिता से समाप्त हो गया है| बल्लेबाज ने इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और बाउंड्री के साथ जीत का जश्न मनाया|
18.3
4
दीप्ति शर्मा To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!! जीत से महज 1 रन दूर दिल्ली!!! करारा पुल शॉट खेला है ऑफ़ स्टम्प पर जाकर| पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
18.2
1
दीप्ति शर्मा To निकी प्रसाद
इस बार टर्न के साथ गेंद को लेग साइड पर टहलाया| अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया गया है|
18.1
0
दीप्ति शर्मा To निकी प्रसाद
इस बार आगे डाली गई थी ऑफ़ स्पिन गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर 18 : 117/5
9 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 217.5
  • 417.6
ज. रॉड्रिग्स
26 (16)
न. प्रसाद
3 (4)
आ. शोभना
1-0-9-0
17.6
4
आशा शोभना To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! कप्तान के बल्ले से एक महत्वपूर्ण बाउंड्री आई है जिसकी वजह से लक्ष्य अब महज 6 रन का रह गया है| इस बार फ्लाईटेड डाली गई गेंद| इसपर इनसाइड आउट शॉट खेला जिसके बाद गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
17.5
2
आशा शोभना To जेमिमा रॉड्रिग्स
2 रन मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर जोर से शॉट खेला| मिस टाइम हुआ| हवा में पॉइंट फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद| नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
17.4
0
आशा शोभना To जेमिमा रॉड्रिग्स
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गई जेमिमा रॉड्रिग्स यहाँ पर| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दी गई हैं| लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाने गई थी और टर्न से पूरी तरह से बीट हुई बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
17.3
1
आशा शोभना To निकी प्रसाद
एक और बार ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला गया है| गैप मिला जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
17.2
1
आशा शोभना To जेमिमा रॉड्रिग्स
लेग स्पिन गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
17.1
1
आशा शोभना To निकी प्रसाद
फुलर लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
ओवर 17 : 108/5
8 रन
  • 116.1
  • W 16.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 216.5
  • 416.6
ज. रॉड्रिग्स
19 (12)
न. प्रसाद
1 (2)
द. शर्मा
3-0-18-2
16.6
4
दीप्ति शर्मा To जेमिमा रॉड्रिग्स
चौका!!! सही समय पर बाउंड्री लगा दी है| कप्तान ने ली होगी राहत की सांस| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से चौका बटोरा है|
16.5
2
दीप्ति शर्मा To जेमिमा रॉड्रिग्स
2 रन मिलेगा यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया| डीप में गई गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया है|
16.4
1
दीप्ति शर्मा To निकी प्रसाद
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
16.3
0
दीप्ति शर्मा To निकी प्रसाद
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
निकी प्रसाद अगली बल्लेबाज हैं...
16.2
W
दीप्ति शर्मा To सिनेले हेनरी OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड दीप्ति शर्मा| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| एक बार फिर से दिल्ली की टीम आखिरी के पलों में लड़खड़ा रही है| अपनी ही गेंद पर एक कमाल का कैच दीप्ति ने पकड़ा है| विकेट लाइन की गेंद थी| बैक फुट पर जाकर सामने की तारफ जोर से शॉट लगाया जो सीधा गेंदबाज के दायें और गया| उस तरफ जाते हुए दीप्ति ने दोनों हाथों से कैच को पूरा किया है| 101/5 दिल्ली|
16.1
1
दीप्ति शर्मा To जेमिमा रॉड्रिग्स
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
ओवर 16 : 100/4
3 रन
  • 115.1
  • W 15.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
ज. रॉड्रिग्स
12 (9)
स. हेनरी
1 (3)
स. एकलेसटोन
4-0-20-1
15.6
1
सोफी एकलेसटोन To जेमिमा रॉड्रिग्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर फुलर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है| 100 रन भी दिल्ली के पूरे हो गए|
15.5
1
सोफी एकलेसटोन To सिनेले हेनरी
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
15.4
0
सोफी एकलेसटोन To सिनेले हेनरी
एक और बार उसी तरह की गेंद पर प्ले एंड मिस हुआ है| दबाव अब बल्लेबाज के ऊपर आया है|
15.3
0
सोफी एकलेसटोन To सिनेले हेनरी
डॉट बॉल!! वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर बल्ला लगाना चाहा लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
सिनेले हेनरी अगली बल्लेबाज हैं...
18 OV
9 रन
आ. शोभना to न. प्रसाद ज. रॉड्रिग्स
  • 117.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 217.5
  • 417.6
17 OV
8 रन
द. शर्मा to ज. रॉड्रिग्स स. हेनरी न. प्रसाद
  • 116.1
  • W 16.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 216.5
  • 416.6
16 OV
3 रन
स. एकलेसटोन to ज. रॉड्रिग्स म. कैप स. हेनरी
  • 115.1
  • W 15.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
1 रन
श. पांडे to ज. रॉड्रिग्स श. वर्मा म. कैप
  • 114.1
  • W 14.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 014.6
14 OV
9 रन
ड. डॉटिन to ज. रॉड्रिग्स श. वर्मा
  • 113.1
  • 113.2
  • 413.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
4 रन
द. शर्मा to श. वर्मा ल. वोल्वार्ट ज. रॉड्रिग्स
  • 112.1
  • 012.2
  • W 12.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
7 रन
स. एकलेसटोन to श. वर्मा ल. वोल्वार्ट
  • 011.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 411.6
11 OV
6 रन
द. शर्मा to ल. वोल्वार्ट श. वर्मा
  • 210.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
10 OV
6 रन
स. एकलेसटोन to श. वर्मा ल. वोल्वार्ट
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
16 रन
क. गौड़ to ल. वोल्वार्ट
  • 48.1
  • 48.2
  • 08.3
  • 48.4
  • 48.5
  • 08.6
8 OV
4 रन
स. एकलेसटोन to श. वर्मा ल. वोल्वार्ट
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
7 OV
6 रन
क. गौड़ to ल. वोल्वार्ट श. वर्मा
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
8 रन
ड. डॉटिन to श. वर्मा ल. वोल्वार्ट
  • 05.1
  • 1 LB 5.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 45.6
5 OV
6 रन
श. पांडे to ल. वोल्वार्ट श. वर्मा
  • 04.1
  • 44.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 04.6
4 OV
10 रन
ड. डॉटिन to श. वर्मा ल. वोल्वार्ट
  • 03.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 13.5
  • 43.6
3 OV
3 रन
श. पांडे to श. वर्मा ल. वोल्वार्ट
  • 02.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 22.6
2 OV
4 रन
ड. डॉटिन to ल. ली ल. वोल्वार्ट
  • 01.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 01.4
  • W 1.5
  • 01.6
1 OV
7 रन
श. पांडे to ल. ली श. वर्मा
  • 10.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मरियेन कैप
  • अंपायर Tony Emmatty (IND), Vrinda Rathi (IND), Ankita Guha (IND)
  • रेफ़री जी एस लक्ष्मी
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement