मिचेल स्टार्क को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए गेम के साथ जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 07.30 बजे चेन्नई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
हालाँकि दिल्ली की टीम एक समय तक आसानी से ये मैच जीत रही थी लेकिन लोकेश राहुल के आउट होने के बाद साहिल पारख (9) ट्रिस्टन स्टब्स (4) और डेविड मिलर (9) ने जल्दी जल्दी अपना विकेट गंवा दिया और मुकाबला दिल्ली ने कुछ हद तक अपनी तरफ कर लिया था| तभी कप्तान अक्षर पटेल (34) ने कुछ बेहतरीन शॉट खेला और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाज़ी करने आए आशुतोष शर्मा (18) ने अंतिम के ओवरों में चौका छक्का लगाकर अपनी टीम के जीत दिला दिया| इसी बीच राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किया जबकि दसुन शनाका के हाथ एक सफलता लगी|
जीत गई दिल्ली!! इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी छठी जीत हासिल करते हुए प्ले ऑफ्स में पहुँचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है!! जी हाँ पहले गेंदबाज़ी तो बाद में शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दिया है!! ऐसे में 194 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई दिल्ली की शुरुआत बेहतरीन रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की| इसी दौरान अभिषेक पोरेल (51) ने अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक ने अपना विकेट भी गंवा दिया| जिसके बाद शुरुआत में ही जीवनदान मिलने के बाद एक तरफ से संभलकर खेल रहे लोकेश राहुल (56) ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया|
19.2
6
एडम मिल्ने To आशुतोष शर्मा
छक्का!! इसी के साथ दिल्ली ने राजस्थान की टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दिया है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| जिसके बाद दिल्ली की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.1
4
एडम मिल्ने To आशुतोष शर्मा
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 5 गेंदों पर अब 3 रन चाहिए|
ओवर 19 : 187/5
12 रन
W
18.1
118.2
118.3
2 WD
18.4
118.4
618.5
118.6
आ. शर्मा
8 (3)
अ. पटेल
34 (18)
ब. शर्मा
4-0-44-2
18.6
1
ब्रिजेश शर्मा To आशुतोष शर्मा
सिंगल!! लेग साइड की ओर गेंद को आशुतोष शर्मा ने खेलकर एक रन लिया है| 6 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
18.5
6
ब्रिजेश शर्मा To आशुतोष शर्मा
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए आशुतोष शर्मा| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
18.4
1
ब्रिजेश शर्मा To अक्षर पटेल
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.4
wd
ब्रिजेश शर्मा To आशुतोष शर्मा
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| जिसके बाद कीपर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने बाई के रूप में एक रन ले लिया| अम्पायर ने वाइड के साथ बाई का इशारा किया|
18.3
1
ब्रिजेश शर्मा To अक्षर पटेल
सिंगल!! लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
18.2
1
ब्रिजेश शर्मा To आशुतोष शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया है|
आरआर के लिए अब इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाज़ी करने आशुतोष शर्मा आए हैं...
18.1
W
ब्रिजेश शर्मा To डेविड मिलर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ डेविड मिलर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं!! ब्रिजेश शर्मा के हाथ लगी सफ़लता| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर दसुन शनाका के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कैच पकड़ा| 175/5 दिल्ली, 11 गेंदों पर अब 19 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 18 : 175/4
16 रन
117.1
617.2
117.3
117.4
117.5
617.6
अ. पटेल
32 (16)
ड. मिलर
9 (5)
ड. फरेरा
1-0-16-0
17.6
6
डोनोवन फरेरा To अक्षर पटेल
छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 19 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
डोनोवन फरेरा To डेविड मिलर
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
17.4
1
डोनोवन फरेरा To अक्षर पटेल
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
17.3
1
डोनोवन फरेरा To डेविड मिलर
ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
17.2
6
डोनोवन फरेरा To डेविड मिलर
छक्का!! डेविड मिलर ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 16 गेंदों पर 28 रनों की ज़रुरत है|
17.1
1
डोनोवन फरेरा To अक्षर पटेल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|
ओवर 17 : 159/4
8 रन
1 WD
16.1
116.1
W
16.2
116.3
416.4
116.5
016.6
ड. मिलर
1 (2)
अ. पटेल
24 (13)
ज. आर्चर
4-0-35-2
16.6
0
जोफ्रा आर्चर To डेविड मिलर
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका| दिल्ली को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 35 रनों की ज़रुरत है|
16.5
1
जोफ्रा आर्चर To अक्षर पटेल
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
16.4
4
जोफ्रा आर्चर To अक्षर पटेल
चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद पॉइंट पार कर गई चार रनों के लिए|
16.3
1
जोफ्रा आर्चर To डेविड मिलर
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
अगले बल्लेबाज़ डेविड मिलर हैं...
16.2
W
जोफ्रा आर्चर To ट्रिस्टन स्टब्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच ट्रिस्टन स्टब्स 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जोफ्रा आर्चर के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद मिड विकेट की ओर हवा में गई| जिसके बाद फील्डर यशस्वी जायसवाल ने आगे की ओर भागकर एक शानदार रनिंग कैच पकड़ा| 153/4 दिल्ली|
16.1
1
जोफ्रा आर्चर To अक्षर पटेल
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
16.1
wd
जोफ्रा आर्चर To अक्षर पटेल
वाइड!! इसी बीच राजस्थान टीम के कप्तान ने वाइड बचाने के लिए जो रिव्यु लिया था वो असफ़ल हो गया है!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
ओवर 16 : 151/3
9 रन
115.1
315.2
015.3
115.4
2 WD
15.5
115.5
115.6
अ. पटेल
18 (10)
ट. स्टब्स
4 (5)
ए. मिल्ने
3-0-31-0
15.6
1
एडम मिल्ने To अक्षर पटेल
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.5
1
एडम मिल्ने To ट्रिस्टन स्टब्स
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
15.5
wd
एडम मिल्ने To अक्षर पटेल
वाइड!! इसी बीच बाई के रूप में आया एक रन!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| जिसके बाद कीपर के हाथ में लगकर गेंद ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से बाई के रूप में एक रन मिला| यानी इस गेंद पर आए कुल 2 रन|