Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 39 Match Summary

दिल्ली vs बेंगलुरु, 2026 - टी-20 Summary

दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 39, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Apr 27, 2026
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
75 (16.3)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
77/1 (6.3)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जोश हेजलवुड
    4/12(3.3)
दिल्ली 75/10
Bat टॉप बैट्समैन
अभिषेक पोरेल
अभिषेक पोरेल
30 (33)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 90.90SR
डेविड मिलर
डेविड मिलर
19 (18)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 105.55SR
Bowl टॉप बॉलर्स
बेंगलुरु 77/1
Bat टॉप बैट्समैन
देवदत्त पडिक्कल
देवदत्त पडिक्कल
34 (13)
  • 3x4s
  • 3x6s
  • 261.53SR
विराट कोहली
विराट कोहली
23 (15)
  • 1x4s
  • 2x6s
  • 153.33SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 07.30 बजे न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
जोश हेजलवुड को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सौंपा गया| इसे हासिल करते हुए वो काफी खुश नजर आये| पिछले मुकाबले में यहाँ 500 से अधिक रन्स बने थे लेकिन आज का दिन बिलकुल अलग था| हमें विकेट से मदद मिल रही थी जिसका हमने फायदा उठाया| खुद को शॉर्टपिच गेंद पर मिली विकेट पर बताया कि सतह से उछाल मिल रही थी जिसकी वजह से बल्लेबाजों को फंसाने में मैं कामयाब हो पाया| टीम में काफी ऐसे गेंदबाज हैं जो बीच के ओवरों में अच्छा काम करते हैं| हम जहाँ भी जाकर खेल रहे हैं वहां की परिस्थिति को काफी जल्दी भांपकर उसी के मुताबिक़ क्रिकेट खेल रहे हैं|
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि इस तरह की जीत से बेहद खुश हूँ| आगे कहा कि मैं भी भौचक्का रह गया जिस तरह से विकेट से आज मदद प्राप्त हुई है| गेंदबाजों से इसका श्रेय नहीं लिया जा सकता| उन्होंने कमाल की लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की जिससे हम उन्हें कम स्कोर पर रोक पाए| जब हमें शुरुआत में विकेट्स मिल रहे थे तो हमने सोचा था कि भुवि और हेजलवुड को 3-3 ओवर करा देना है| हम एक मुकाबले को एक बार में लेकर चल रहे और अब हमारा पूरा ध्यान आगे वाले मुकाबले पर होगा|
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बात करते हुए कहा कि मुझे भी अभी तक नहीं पता चल पा रहा है कि ये क्या हुआ| क्रिकेट का गेम ऐसा ही होता है कि कभी बेहतर कभी खराब| हमें इस मुकाबले को भूलकर आगे बढ़ना होगा| इस गेम में कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है| हमें हर एक दिन आकर अच्छा काम करना होता है और आईपीएल जैसी प्रतियोगिता में आप कभी भी ढीले नहीं पड़ सकते| अंत में कहा कि जो चला गया उसकी बात भूलकर आगे क्या करना है उसपर ध्यान देना है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
विकेट को देखते हुए दिल्ली के इस मैदान पर ये स्कोर बड़े आराम से चेज करने लायक था| महज 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब बेंगलुरु की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तगड़ी मिली| जैकब बेथेल ने महज 11 गेंदों पर 20 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम को इस रन चेज में कड़क शुरुआत दिलाई| उनके विकेट पतन के बाद देवदत्त पडिक्कल (34) और विराट कोहली (23) ने समझदारी के साथ काउंटर अटैक करते हुए टीम को 81 गेंद पहले फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| इसी बीच विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर के इतिहास में 9000 रन भी पूरे किये जो अपने आपमें एक बड़ा कीर्तिमान है|
आरसीबी के तेज गेंदबाजों खाकसार भुवि और हेजलवुड की जोड़ी ने पहले छह ओवर में ही 6 विकेट लेकर गेम को अपनी तरफ पूरी तरह से मोड़ दिया था| दिल्ली के लिए उनके आईपीएल इतिहास का ये सबसे छोटा स्कोर था| विकेट से शुरुआत में गेंदबाजों को हलकी मदद मिल रही थी जिसका फायदा भुवि और हेजलवुड ने पूरी तरह से उठाया और अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को चारो खाने चित कर दिया|
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 75 रनों के जवाब में बेंगलुरु की टीम की बल्लेबाजी आज बाजी मार गई| आरसीबी टीम के लिए इस रन चेज में देवदत्त ने सबसे अधिक 34 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो दिल्ली की तरफ से आज बल्लेबाजी में इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल (30) के अलावा टॉप छह बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे| हाँ लोअर ऑर्डर में डेविड मिलर (19) और काइल जेमीसन (12) के बल्ले से रन्स तो निकले लेकिन वो भी टीम को बड़े स्कोर की तरफ लेकर जाने के लिए काफी नहीं थे|
इसीलिए कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चित्ताओं का खेल है और यहाँ हर प्रेडिक्शन फेल है| एक दिन पहले इसी मैदान पर एक मुकाबले में 500 से भी अधिक रन बना था और आज उसी मैदान और उसी पिच पर होम टीम दिल्ली महज 75 रनों पर ही सिमट गई| कमाल का गेंदबाजी प्रदर्शन आज आरसीबी के गेंदबाजों द्वारा देखने को मिला है| इन्डियन प्रीमियर लीग के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ बेंगलुरु टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी छठी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर बनी हुई है| टॉस आज बेंगलुरु के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ|
6.3
6
टी नटराजन To विराट कोहली
बैक टू बैक छक्का विराट रन मशीन कोहली के बल्ले से निकलता हुआ!!! इसी के साथ बेंगलुरु ने 9 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| कोहली ने फ्रंट फुट पर रहकर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया जिसके बाद बॉल सीधा स्टैंड में जाकर रुकी| जीत का जश्न बेंगलुरु के खैमे में देखने को मिला है|
6.2
6
टी नटराजन To विराट कोहली
छक्का!!! कड़क शॉट सामने की तरफ खेला है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को सामने की तरफ घसीटा| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
6.1
0
टी नटराजन To विराट कोहली
डॉट गेंद!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर बैक फुट से सामने की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर 6 : 65/1
5 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 15.6
व. कोहली
11 (12)
द. पडिक्कल
34 (13)
अ. पटेल
1-0-5-0
5.6
1
अक्षर पटेल To विराट कोहली
सिंगल के साथ विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9000 रन भी पूरा कर लिया है| कमाल का है ये बल्लेबाज और बेमिसाल है उनका ये आंकड़ा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और सिंगल के साथ एक बड़े कीर्तिमान तक पहुंचे|
5.5
1
अक्षर पटेल To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
5.4
1
अक्षर पटेल To विराट कोहली
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| आर्म बॉल थी जो पैड्स पर आई| लेग साइड पर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया है|
5.3
1
अक्षर पटेल To देवदत्त पडिक्कल
इस बार तेज गति से डाली गई शॉर्ट पिच गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया|
5.2
1
अक्षर पटेल To विराट कोहली
रन आउट का मौका लेकिन कीपर राहुल पॉइंट फील्डर समीर के थ्रो को कलेक्ट ही नहीं कर पाए| अगर ये थ्रो पकड़ा जाता या फिर डायरेक्ट हिट लग जाता तो बल्लेबाज फ्रेम में भी नहीं पाए जाते| रूम बनाकर विराट ने कट शॉट पॉइंट की तरफ खेला था जहाँ से एक रन हासिल किया है|
5.1
0
अक्षर पटेल To विराट कोहली
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर 5 : 60/1
21 रन
  • 14.1
  • 64.2
  • 44.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 64.6
द. पडिक्कल
32 (11)
व. कोहली
8 (8)
क. जेमीसन
3-0-42-1
4.6
6
काइल जेमीसन To देवदत्त पडिक्कल
छक्का!!! बड़े शॉट के साथ एक महंगे ओवर की हुई है समाप्ति| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए इन साइड आउट शॉट खेल दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| लक्ष्य से 16 रन दूर बेंगलुरु|
4.5
0
काइल जेमीसन To देवदत्त पडिक्कल
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं मिला|
4.4
4
काइल जेमीसन To देवदत्त पडिक्कल
चौका!! एक और बाउंड्री पडिक्कल के बल्ले से निकलती हुई| इस बार फाइन लेग की तरफ गेंद को लेकर घूम गए और बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
4.3
4
काइल जेमीसन To देवदत्त पडिक्कल
चौका!!! शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के दाहिने ओर से गैप ढून्ढ लिया है यहाँ पर| छोटी डाली गई गेंद| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट जिसके बाद बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.2
6
काइल जेमीसन To देवदत्त पडिक्कल
छक्का!!! देवदत्त पडिक्कल ट्रेडमार्क फ्लिक शॉट है ये| पैरों पर डाली गई फुल गेंद| बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट जिसके बाद गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा किया है|
4.1
1
काइल जेमीसन To विराट कोहली
मिस फील्ड हुई कुलदीप के द्वारा जहाँ से एक रन का मौका मिल गया| कोहली द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| प्लेस किया इसे शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ| मिस फील्ड के बाद एक ही रन मिल पाया| शॉट की उछाल को जज नहीं कर पाए थे कुलदीप और हाथों से लगकर दूर निकल गई गेंद|
ओवर 4 : 39/1
12 रन
  • 03.1
  • 63.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 43.5
  • 03.6
द. पडिक्कल
12 (6)
व. कोहली
7 (7)
द. चमीरा
2-0-18-0
3.6
0
दुशमंथा चमीरा To देवदत्त पडिक्कल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से ऑफ़ साइड पर पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| लक्ष्य से 37 रन दूर|
3.5
4
दुशमंथा चमीरा To देवदत्त पडिक्कल
चौका!!! शरीर लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज पडिक्कल ने उसे फाइन लेग की ओर महज़ ग्लांस किया और गैप से चौका हासिल कर लिया|
3.4
1
दुशमंथा चमीरा To विराट कोहली
पैड्स पर डाली गई फुलर गेंद| बल्लेबाज़ कोहली ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3.3
1
दुशमंथा चमीरा To देवदत्त पडिक्कल
एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
3.2
6
दुशमंथा चमीरा To देवदत्त पडिक्कल
छक्का!! ओह, वाओ वाट अ शॉट!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार पहुँचाया| बेहतरीन टाइमिंग की बदौलर गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी है|
3.1
0
दुशमंथा चमीरा To देवदत्त पडिक्कल
डॉट बॉल!! टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
6 OV
5 रन
अ. पटेल to व. कोहली द. पडिक्कल
  • 05.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 15.6
5 OV
21 रन
क. जेमीसन to व. कोहली द. पडिक्कल
  • 14.1
  • 64.2
  • 44.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 64.6
4 OV
12 रन
द. चमीरा to द. पडिक्कल व. कोहली
  • 03.1
  • 63.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 43.5
  • 03.6
3 OV
14 रन
क. जेमीसन to व. कोहली ज. बेथेल द. पडिक्कल
  • 12.1
  • 62.2
  • 62.3
  • 02.4
  • W 2.5
  • 12.6
2 OV
6 रन
द. चमीरा to ज. बेथेल व. कोहली
  • 11.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 11.6
1 OV
7 रन
क. जेमीसन to ज. बेथेल
  • 40.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 20.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जोश हेजलवुड
  • अंपायर सैम नोगाजस्कि, Ajitesh Argal (IND), Mohit Krishnadas (IND)
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement