तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाईटन्स के बीच शाम 07.30 बजे जयपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार फिन ऐलेन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपनी बल्लेबाज़ी में काफी मेहनत की है और टीम के लिए बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करता हूँ| आगे ऐलेन ने कहा कि इस पिच पर बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अपनी बल्लेबाज़ी को काफी इंजॉय करता हूँ|
मुकाबला जीतकर बात करने आये कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| हमने सही समय पर लय पकड़ी है| मैं फिन ऐलेन के लिए काफी खुश हूँ| पहले कुछ मैचों में वो जूझ रहे थे लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी लय पकड़ी है वो काबिले तारीफ है| हमारी गेंदबाजी भी बेहतर हुई है साथ ही साथ फील्ड डिपार्टमेंट भी अच्छा काम कर रहा है| मैं सुनील नरेन को ज्यादा कुछ नहीं कहता| वो और वरुण ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं होती| हमने ड्रेसिंग रूम में जो बात की है उसी पर टिके रहते हुए गेम को जीतने की कोशिश में लगे हैं| हाँ आखिरी ओवर में वरुण थोड़ा तकलीफ में थे लेकिन वो अब बिलकुल ठीक हैं|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि हमने अपने टोटल स्कोर में कुछ रन कम बनाया और स्पिनर्स से भी काफी गलतियाँ हुई है जिसके कारण हमने मैच को गंवा दिया| आगे अक्षर ने कहा कि हमने बल्लेबाज़ी में भी जल्दी-जल्दी विकटों को गंवा दिया था जिस वजह से एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुँच पाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अब अगले मैच के लिए चर्चा करेंगे और अगले साल के लिए भी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इसी बीच आज कोलकाता के गेंदबाजों को शुरुआत में स्पिन गेंदबाजी में काफी मदद मिल रही थी जिसकी वजह से उन्होंने दिल्ली के मिडिल ऑर्डर को चलने ही नहीं दिया और 89 रनों पर 5 विकेट गिरा दिया था| हाँ अगर कप्तान और आशुतोष के बीच साझेदारी ना आई होती तो दिल्ली की टीम इस स्कोर तक नहीं पहुँच पाती| वैसे इस विकेट को देखते हुए दिल्ली के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था| 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब कोलकाता की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत उम्मीद अनुसार तो मिली लेकिन फिर एक के बाद एक दो अनलकी विकेट गिरे जिसकी वजह से रन गति में काफी गिरावट आई| अजिंक्य रहाणे (13) और फिन ऐलेन (100) की जोड़ी ने पहले तीन ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 रन जोड़ लिए थे लेकिन फिर रहाणे का अनलकी रन आउट और फिर अंगकृष रघुवंशी (1) का प्ले डाउन आया| यहाँ से कैमरन ग्रीन (33) ने फिन ऐलेन के साथ मिलकर 64 गेंदों पर 116 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को 34 गेंद पर फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| इस बीच शुरुआत में फिन समय लेकर खेलते हुए दिखे लेकिन जैसे उनकी आँख जमी उन्होंने अपना आक्रामक रूप दिखाया और गेंद को स्टैंड्स में भेजना शुरू कर दिया|
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 142 रनों के जवाब में कोलकाता की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| केकेआर टीम के लिए इस रन चेज में फिन ऐलेन ने सबसे अधिक 100 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो दिल्ली की तरफ से आज बल्लेबाजी में पथुम निसांका (50), लोकेश राहुल (23), अक्षर पटेल (11) और आशुतोष शर्मा (39) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 142 के स्कोर तक पहुँच पाई|
हार का पंजा लगाने के बाद कोलकाता ने अब जीत का चौका लगा दिया है और इस लीग में सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है| जी हाँ दोस्तों इन्डियन प्रीमियर लीग के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाईट ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ केकेआर टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में सातवें पायदान पर चली गई है| टॉस आज केकेआर के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो बिलकुल सही साबित हुआ|
ओवर 14.2 : 147/2
7 रन
114.1
614.2
फ. ऐलेन
100 (47)
क. ग्रीन
33 (27)
म. कुमार
0.2-0-7-0
14.2
6
मुकेश कुमार To फिन ऐलेन
छक्का!! इसी के साथ फिन ऐलेन ने विनिंग शॉट लगाकर अपना शतक भी पूरा कर लिया हैं!! ऐसे में कोलकाता ने दिल्ली की टीम को 8 विकटों से शिकस्त दे दिया है| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए जिसके बाद बल्लेबाज़ ने अपने शतक और टीम की जीत का जश्न एक साथ मनाया|
14.1
1
मुकेश कुमार To कैमरन ग्रीन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर 14 : 140/2
15 रन
113.1
613.2
013.3
213.4
613.5
013.6
फ. ऐलेन
94 (46)
क. ग्रीन
32 (26)
क. यादव
3-0-41-0
13.6
0
कुलदीप यादव To फिन ऐलेन
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर एक टप्पा खाती हुई गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हुआ|
13.5
6
कुलदीप यादव To फिन ऐलेन
छक्का!! फिन ऐलेन अब अपने शतक से बस 6 रन दूर हैं जबकि टीम को जीत के लिए 3 रन चाहिए!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
13.4
2
कुलदीप यादव To फिन ऐलेन
दुग्गी!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
13.3
0
कुलदीप यादव To फिन ऐलेन
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
13.2
6
कुलदीप यादव To फिन ऐलेन
छक्का!! फिन ऐलेन के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
13.1
1
कुलदीप यादव To कैमरन ग्रीन
बैक फुट से बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर 13 : 125/2
21 रन
112.1
612.2
612.3
612.4
112.5
112.6
क. ग्रीन
31 (25)
फ. ऐलेन
80 (41)
व. निगम
2-0-34-0
12.6
1
विप्रज निगम To कैमरन ग्रीन
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
12.5
1
विप्रज निगम To फिन ऐलेन
सिंगल के साथ इस बार काम चलाया है| इस बार बैक फुट पर जाकर ऑफ़ साइड की तरफ गेंद को पंच किया और सिंगल हासिल किया|
12.4
6
विप्रज निगम To फिन ऐलेन
हैट्रिक छक्का फिन के बल्ले से आता हुआ! दबाव में होगा गेंदबाज| इस बार स्लॉट में थी गेंद तो फिर उसे सामने वाले प्लाट में भेज दिया| इस बार गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
12.3
6
विप्रज निगम To फिन ऐलेन
छक्का!!! दो गेंदों पर दो बड़ा शॉट लगाकर ऐलेन ने अपनी ताक़त दिखाई है| इस बार लेंथ को छोटी कर बैठे गेंदबाज| इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया|
12.2
6
विप्रज निगम To फिन ऐलेन
छक्का!!! ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| सामने की तरफ एक कड़क शॉट खेला है| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
12.1
1
विप्रज निगम To कैमरन ग्रीन
सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बैक फुट से जाकर मिड ऑन की तरफ उसे खेला जहाँ से एक रन हासिल किया है|
ओवर 12 : 104/2
16 रन
611.1
111.2
611.3
111.4
111.5
111.6
क. ग्रीन
29 (23)
फ. ऐलेन
61 (37)
क. यादव
2-0-26-0
11.6
1
कुलदीप यादव To कैमरन ग्रीन
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्त किया है| ऑफ़ साइड पर गेंद को ढकेला और एक रन बटोरा है|
11.5
1
कुलदीप यादव To फिन ऐलेन
ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
11.4
1
कुलदीप यादव To कैमरन ग्रीन
सिंगल!! लाइन को इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखा| बल्लेबाज़ ने इसपर ऑफ़ साइड पर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
11.3
6
कुलदीप यादव To कैमरन ग्रीन
छक्का!! एक और छोटी गेंद| इस बार ग्रीन ने उसका फायदा उठाया| बैक फुट पर जाकर मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| बल्ले से लगते ही सीधा स्टैंड्स में जा गिरी गेंद और छह रन दे गई| इसी के साथ टीम का 100 रन भी पूरा हुआ|
11.2
1
कुलदीप यादव To फिन ऐलेन
इस बार सिंगल से काम चलाया है| ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
11.1
6
कुलदीप यादव To फिन ऐलेन
छक्का!!! कुलदीप का स्वागत छक्के के साथ किया है| हाफ ट्रैकर डाली गई गेंद| इसपर तुरंत बैक फुट पर गए| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया जिसके बाद बॉल सीधा स्टैंड में गई|
ओवर 11 : 88/2
13 रन
610.1
110.2
210.3
110.4
110.5
210.6
क. ग्रीन
21 (20)
फ. ऐलेन
53 (34)
म. स्टार्क
3-0-31-0
10.6
2
मिचेल स्टार्क To कैमरन ग्रीन
दुग्गी!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से भागते हुए 2 रन पूरा किया है|
10.5
1
मिचेल स्टार्क To फिन ऐलेन
सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया|