तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच शाम 07.30 बजे कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार राशिद खान को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमारी टीम ने जीत हासिल कर लिया है| आगे राशिद ने कहा कि मैंने लाइन और लेंथ को बेहतर रखने को कोशिश की और सफ़लता हासिल की है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अगले मैच में भी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा|
हालाँकि डेविड मिलर अपने हाथ की चोट के कारण रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे| तभी कप्तान अक्षर पटेल (2) मैदान पर आए लेकिन कुछ खास नही कर सके और अपना विकेट गंवा बैठे| वहीं ट्रिस्टन स्टब्स (7) भी सिंगल लेने के चक्कर ने रन आउट हो गए| इसी बीच डेविड मिलर (41) वापिस से मैदान पर आए और एक समय टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 36 रनों की ज़रुरत थी जब सिराज के एक ओवर में 26 रन बनाकर अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया| हालाँकि अंतिम ओवर में भी सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब ले आए लेकिन ओवर की 5वीं गेंद पर एक रन ना लेना उन्हें महंगा पढ़ गया और अगली गेंद कुलदीप रन आउट भी हो गए| जिसके बाद दिल्ली की टीम 1 रन से मैच को गंवा बैठी| इसी बीच गुजरात के लिए राशिद खान ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किया| वहीं मोहम्मद सिराज के हाथ 1 विकेट लगी|
तभी गेंदबाज़ी करने आए प्रसिद्ध कृष्णा ने सेट बल्लेबाज़ पथुम निसांका (41) को कैच आउट करवाते हुए पवेलियन की तरफ भेजा| जिसके बाद मैदान पर आए नितीश राणा (5) को करामाती खान ने अपनी फिरकी के जाल में फसाया जबकि उसी ओवर की अगली गेंद पर इनफॉर्म बल्लेबाज़ समीर रिज़वी को शून्य पर क्लीन बोल्ड करते हुए राशिद खान ने अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया| तभी एक तरफ से लोकेश राहुल (92) ने दमदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| हालाँकि वो अपने शतक से 8 रन पीछे रह गए और मोहम्मद सिराज की गेंद पर कीपर को कैच थमा बैठे|
इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां मुकाबला काफी रोमांचक रहा है!! जी हाँ गुजरात टाईटन्स ने इस सीज़न की पहली जीत हासिल करते हुए 2 अहम अंक अपने नाम किया है!! ऐसे में पहले शानदार बल्लेबाज़ी तो बाद में बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर गुजरात टाईटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 1 रन से शिकस्त दे दिया है!! इसी बीच लोकेश राहुल और डेविड मिलर के द्वारा खेली गई शानदार पारियों के बावजूदो दिल्ली की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुँच सकी है| ऐसे में 211 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई दिल्ली टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में की और पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 76 रनों की साझेदारी की|
ओवर 20 : 209/8
11 रन
419.1
W
19.2
119.3
619.4
019.5
W
19.6
ड. मिलर
41 (20)
क. यादव
1 (1)
प. कृष्णा
4-0-52-2
19.6
W
प्रसिद्ध कृष्णा To डेविड मिलर OUT!
आउट!! रन आउट!! इसी के साथ गुजरात ने दिल्ली की टीम को 1 रनों से शिकस्त दे दी है!! कुलदीप यादव 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| तभी कुलदीप रन लेने भागे लेकिन जोस बटलर ने गेंद को स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर थ्रो किया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर रह गए| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने वाइड का रिव्यु लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया और गेंद को सर की हाईट से नीचे पाने के बाद उसे बॉल दिया| जिसके बाद जीटी की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To डेविड मिलर
डॉट गेंद!! ये क्या किया मिलर अपने स्कोर को बराबर करने का मौका था लेकिन मिलर ने रन लेना सही नहीं समझा!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| ऐसे में कुलदीप रन लेने भागे लेकिन मिलर ने मना कर दिया| 1 गेंद पर अब 2 रन चाहिए|
19.4
6
प्रसिद्ध कृष्णा To डेविड मिलर
छक्का!! मिलर के बल्ले से आता हुआ 106 मीटर का लंबा सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ऐसे में अब 2 गेंदों पर 2 रनों की ज़रुरत है|
19.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To कुलदीप यादव
सिंगल!! कुलदीप यादव ने समझदारी दिखाते हुए एक रन लेकर अब स्ट्राइक मिलर को दे दी है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए 1 रन लिया है| 3 गेंदों पर अब 8 रनों की ज़रुरत है|
अगले बल्लेबाज़ कुलदीप यादव हैं...
19.2
W
प्रसिद्ध कृष्णा To विप्रज निगम OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक बार फिर से मैच में रोमांच आता हुआ!! विप्रज निगम 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! प्रसिद्ध कृष्णा को मिली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद शॉर्ट कवर पर मौजूद फील्डर शुभमन गिल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 202/7 दिल्ली|
19.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To विप्रज निगम
चौका!! शानदार शॉट यहाँ पर विप्रज निगम ने लगाया है यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| अब 5 गेंदों पर 9 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 19 : 198/6
23 रन
1 WD
18.1
618.1
418.2
618.3
118.4
418.5
118.6
व. निगम
8 (5)
ड. मिलर
35 (17)
म. सिराज
4-0-52-1
18.6
1
मोहम्मद सिराज To विप्रज निगम
सिंगल!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया है| 6 गेंदों पर अब 13 रनों की ज़रुरत है|
18.5
4
मोहम्मद सिराज To विप्रज निगम
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ऐसे में अब 7 गेंदों पर 14 रनों की ज़रुरत है|
18.4
1
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
18.3
6
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
छक्का!! मिलर ने लगाया एक और सिक्स यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| 9 गेंदों पर अब 19 रनों की ज़रुरत है|
18.2
4
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए| 10 गेंदों पर अब 25 रनों की ज़रुरत है|
18.1
6
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
छक्का!! मुकाबला अभी बाकी है मेरे दोस्त!! इस बार डेविड मिलर ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| गेंद बीच बल्ले को लगकर मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| ऐसे में अब जीत के लिए 11 गेंदों पर 29 रनों की ज़रुरत है|
18.1
wd
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर 18 : 175/6
9 रन
117.1
217.2
017.3
117.4
417.5
117.6
ड. मिलर
18 (13)
व. निगम
3 (3)
क. रबाडा
4-0-32-0
17.6
1
कगिसो रबाडा To डेविड मिलर
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है| ऐसे में अब दिल्ली की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 36 रनों की ज़रुरत है|
17.5
4
कगिसो रबाडा To डेविड मिलर
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.4
1
कगिसो रबाडा To विप्रज निगम
मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
17.3
0
कगिसो रबाडा To विप्रज निगम
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.2
2
कगिसो रबाडा To विप्रज निगम
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| ऐसे में हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
17.1
1
कगिसो रबाडा To डेविड मिलर
छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
ओवर 17 : 166/6
8 रन
116.1
116.2
016.3
W
16.4
1 WD
16.5
1 WD
16.5
416.5
W
16.6
ल. राहुल
92 (52)
ड. मिलर
12 (10)
म. सिराज
3-0-29-1
16.6
W
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच लोकेश राहुल 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मोहम्मद सिराज के हाथ लगी सफलता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर जोस बटलर के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 166/6 दिल्ली|
16.5
4
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.5
wd
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल
वाइड!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
16.5
wd
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
डेविड मिलर रिटायर हर्ट होने के बाद अब वापिस से मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आ गए हैं...