Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 48 Match Summary

दिल्ली vs चेन्नई, 2026 - टी-20 Summary

दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 48, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , May 05, 2026
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
155/7 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
159/2 (17.3)
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    संजू सैमसन
    87(52)
दिल्ली 155/7
Bat टॉप बैट्समैन
समीर रिज़वी
समीर रिज़वी
40 (24)
  • 0x4s
  • 4x6s
  • 166.66SR
ट्रिस्टन स्टब्स
ट्रिस्टन स्टब्स
38 (31)
  • 1x4s
  • 2x6s
  • 122.58SR
Bowl टॉप बॉलर्स
चेन्नई 159/2
Bat टॉप बैट्समैन
संजू सैमसन
संजू सैमसन
87 (52)
  • 7x4s
  • 6x6s
  • 167.30SR
कार्तिक शर्मा
कार्तिक शर्मा
41 (31)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 132.25SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे हैदराबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार संजू सैमसन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए दिया गया| अपने निक नेम चेटा पर कहा कि मुझे ये नाम काफी पसंद आ रहा है लेकिन संजू नाम सुनकर ज्यादा ख़ुशी होती है| अपनी बल्लेबाजी तकनीक पर बात करते हुए कहा कि मैं परिस्थिति को परखते हुए उसपर काम करता हूँ| मैं करीब चार पांच साल से इस तकनीक के साथ खेल रहा हूँ जिससे मुझे काफी मदद भी मिली है| बल्लेबाजी में खुद को शांत रखने पर कहा कि मैंने इसे अपनी आदत बनाई है| अंत में कह गए कि शतक लगाना हमेशा से एक गर्व वाला पल रहा है| आज वाली पारी में मैंने अपने पार्टनर को कभी नहीं कहा कि सिंगल दे दे यार मुझे शतक लगाना है, वो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे इसलिए मैंने अपने शतक के बारे में नहीं सोचा|
विनिंग कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| ये दो अंक हमें काफी आत्मविश्वास प्रदान करेगा| आगे बताया कि टीम ने आज जिस तरह की गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ है| ये भी बताया कि दूसरे और तीसरे मुकाबले के बाद हमने बातचीत की और इस निष्कर्ष पर आये कि हमें टिककर खेलना है और बल्ले से अच्छा काम करना है| संजू सैमसन का हमारी टीम में होना हम सबके लिए काफी गर्व की बात है| गेंदबाज आपको प्रतियोगिता जिताते हैं और जिस तरह से ओवरटन और अकील ने गेंदबाजी की है वो काबिले तारीफ है| कार्तिक शर्मा की बल्लेबाजी पर कहा कि उनके अंदर काफी प्रतिभा है और जिस तरह से वो खेल रहे हैं खुद उन्हें और टीम दोनों को काफी आत्मविश्वास मिलेगा|
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि मुझे लगा कि विकेट बाद में थोड़ा बेहतर हो गई| हमने जो स्कोर बोर्ड पर लगाया था वो फाईट करने लायक था| नए बल्लेबाज के लिए इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था लेकिन सेट बल्लेबाजों को इसपर आसानी हो रही रही थी| हमारी बल्लेबाजी अच्छी है, पांच विकेट गिरने के बाद भी हम इस स्कोर तक पहुँच पाए वो बल्लेबाजी की ताक़त है| अंत में कहा कि गेंदबाजी में मैंने अपने स्पिन पार्टनर कुलदीप की तगड़ी गेंदबाजी को यहाँ पर मिस किया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
संजू सैमसन (87) और ऋतुराज गायकवाड (6) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सम्भलकर खेला और 24 रन जोड़े| कप्तान के विकेट पतन के बाद सैमसन एक एंड पकड़कर खेलते हुए नजर आये जबकि दूसरे एंड से उन्हें पहले उर्विल पटेल (17) का साथ मिला और फिर कार्तिक शर्मा (41) के साथ साझेदारी निभाते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया| यहाँ से ये साझेदारी नहीं रुकी और काफी समझदारी के साथ फिनिशिंग लाइन के बेहद पास गई| इस बीच संजू सैमसन ने अपनी क्लास का नमूना पेश किया जबकि दूसरे एंड से कार्तिक ने ये बताया कि वो भी दबाव में अच्छी पारी खेल सकते हैं| जिस तरह की पारी कार्तिक ने खेली वो उनकी प्रतिभा को दर्शाता है| पिछले मैच में कार्तिक ने कप्तान के साथ मिलकर मैच विनिंग साझेदारी निभाई थी और आज यहाँ संजू के साथ मिलकर वही काम किया है| अंत में अपने आक्रामक शॉट के साथ कार्तिक ने 15 गेंद पहले टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो डीसी की तरफ से आज बल्लेबाजी में समीर रिजवी (40), ट्रिस्टन स्टब्स (38) और आशुतोष शर्मा (14) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 155 के फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए दिल्ली के इस मैदान पर ये स्कोर डिफेंड करने लायक था लेकिन उनकी गेंदबाजी खासकर स्पिन डिपार्टमेंट आज उस रंग में नहीं दिखा| 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं मिली|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 48वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ चेन्नई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में छठे  पायदान पर बैठी हुई है| टॉस आज दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी ही करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| दिल्ली द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 155 रनों के जवाब में चेन्नई की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| चेन्नई टीम के लिए इस रन चेज में संजू सैमसन ने सबसे अधिक 87 रनों की पारी खेली|
17.3
4
टी नटराजन To कार्तिक शर्मा
चौका!!! बाउंड्री के साथ युवा कार्तिक शर्मा ने अपनी टीम को 8 विकेट की बड़ी जीत दिलाई है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| आड़े बल्ले से मिड ऑन की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा| जीत का जश्न चेन्नई के खैमे में दिखा है|
17.2
6
टी नटराजन To कार्तिक शर्मा
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर| धीमी गति की गेंद का इन्तेजार किया| लाइन में बल्ले को लाया और लॉन्ग ऑन के ऊपर से झन्नाटेदार शॉट खेलते हुए गेंद को स्टैंड्स में पहुंचाया|
17.1
0
टी नटराजन To कार्तिक शर्मा
स्विंग एंड मिस!! हार्ड लेंथ लेंथ| लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| टप्पा खाकर कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर 17 : 149/2
11 रन
  • 216.1
  • 416.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 216.6
स. सैमसन
87 (52)
क. शर्मा
31 (28)
म. स्टार्क
4-0-30-0
16.6
2
मिचेल स्टार्क To संजू सैमसन
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चिप शॉट खेला| हवा में गई| फील्डर घेरे के अंदर से उसके पीछे भागे और सीमा रेखा से पहले रोक दिया| दो ही रन यहाँ पर मिला है|
16.5
1
मिचेल स्टार्क To कार्तिक शर्मा
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
16.4
1
मिचेल स्टार्क To संजू सैमसन
सिंगल ही मिलेगा यहाँ पर भी| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
16.3
1
मिचेल स्टार्क To कार्तिक शर्मा
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे क्रीज़ में ही और आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
16.2
4
मिचेल स्टार्क To कार्तिक शर्मा
चौका!! शॉट काफी बेहतरीन था| ऑन द राइज खेला गया शॉट| इनसाइड आउट शॉट शॉर्ट कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला जिसके बाद गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
16.1
2
मिचेल स्टार्क To कार्तिक शर्मा
2 रन मिलेगा यहाँ पर| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ उसे गाइड किया| डीप थर्ड मैन पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से दो रन हासिल हुआ है|
ओवर 16 : 138/2
12 रन
  • 415.1
  • 1 WD 15.2
  • 115.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 015.6
स. सैमसन
84 (50)
क. शर्मा
23 (24)
ल. एनगिडी
4-0-30-1
15.6
0
लुंगी एनगिडी To संजू सैमसन
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा| 24 गेंद पर 18 रन की दरकार है|
15.5
1
लुंगी एनगिडी To कार्तिक शर्मा
सिंगल!! बैक फुट से पंच किया वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| डीप में अपने बाएँ ओर भागते हुए फील्डर ने उसे फील्ड किया| एक ही रन मिला|
15.4
1
लुंगी एनगिडी To संजू सैमसन
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| उसे ब्लॉक किया जिसके बाद लेग साइड पर गई गेंद| एक रन का मौका वहां पर बन गया है|
15.3
4
लुंगी एनगिडी To संजू सैमसन
चौका!!!! स्मोक्ड इट!! छोटी सी जगह थी कवर और पॉइंट फील्डर के बीच और उसी को भेदते हुए अपने लिए चौका बटोर लिया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर एक क्रैकिंग शॉट देखने को मिला है यहाँ पर| संजू के बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आ रही है गेंद|
15.2
1
लुंगी एनगिडी To कार्तिक शर्मा
सिंगल से यहाँ भी काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लेग साइड की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है| मिस हिता हुआ लेकिन एक रन मिल गया|
15.2
wd
लुंगी एनगिडी To कार्तिक शर्मा
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
15.1
4
लुंगी एनगिडी To कार्तिक शर्मा
चौका!! ओवर का आगाज बाउंड्री के साथ हुआ है| पहले से भांप लिया था कि स्लोवर आएगी| इसपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की दिशा में खेला लैप शॉट| गैप मिला जहाँ से बाउंड्री आ गई|
ओवर 15 : 126/2
20 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 614.3
  • 614.4
  • 414.5
  • 214.6
स. सैमसन
79 (47)
क. शर्मा
17 (21)
टी नटराजन
2-0-29-0
14.6
2
टी नटराजन To संजू सैमसन
2 रन के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| अब 30 गेंद पर 30 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए हैं|
14.5
4
टी नटराजन To संजू सैमसन
चौका!!! हालाँकि मिस टाइम शॉट था लेकिन फिर भी बाउंड्री के लिए निकल गया| ताक़त का भरपूर इस्तेमाल किया| स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद मिड विकेट पार कर गई चार रनों के लिए|
14.4
6
टी नटराजन To संजू सैमसन
एक और छक्का!!! अप एंड ओवर!! संजू सैमसन ऑन फायर| क्या कमाल का शॉट कवर्स की तरफ लगाया है| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| दबाव में होगा गेंदबाज|
14.3
6
टी नटराजन To संजू सैमसन
छक्का!! कड़क शॉट लेग साइड पर लगाया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| शरीर के काफी पास थी उसे अपने फास्ट हैण्ड के साथ पुल करते हुए स्क्वायर लेग के ऊपर से भेज दिया छह रनों के लिए|
14.2
1
टी नटराजन To कार्तिक शर्मा
तेज गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| इसपर आड़े बल्ले से मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
14.1
1
टी नटराजन To संजू सैमसन
सिंगल!! हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| सामने की तरफ आड़े बल्ले से शॉट को खेला| लॉन्ग ऑन पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ है|
17 OV
11 रन
म. स्टार्क to क. शर्मा स. सैमसन
  • 216.1
  • 416.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 216.6
16 OV
12 रन
ल. एनगिडी to क. शर्मा स. सैमसन
  • 415.1
  • 1 WD 15.2
  • 115.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 015.6
15 OV
20 रन
टी नटराजन to स. सैमसन क. शर्मा
  • 114.1
  • 114.2
  • 614.3
  • 614.4
  • 414.5
  • 214.6
14 OV
1 रन
ल. एनगिडी to स. सैमसन क. शर्मा
  • 013.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 013.6
13 OV
9 रन
म. स्टार्क to स. सैमसन क. शर्मा
  • 412.1
  • 412.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 012.6
12 OV
18 रन
क. यादव to क. शर्मा स. सैमसन
  • 111.1
  • 611.2
  • 611.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 011.6
11 OV
4 रन
अ. पटेल to स. सैमसन क. शर्मा
  • 010.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
8 रन
क. यादव to क. शर्मा स. सैमसन
  • 09.1
  • 69.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
9 रन
टी नटराजन to क. शर्मा स. सैमसन
  • 08.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 48.6
8 OV
8 रन
क. यादव to स. सैमसन क. शर्मा
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 67.5
  • 07.6
7 OV
5 रन
अ. पटेल to स. सैमसन उ. पटेल क. शर्मा
  • 06.1
  • 16.2
  • W 6.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 46.6
6 OV
16 रन
ल. एनगिडी to उ. पटेल स. सैमसन
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 25.4
  • 65.5
  • 65.6
5 OV
4 रन
अ. पटेल to स. सैमसन उ. पटेल
  • 14.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 14.6
4 OV
2 रन
ल. एनगिडी to ऋ. गायकवाड स. सैमसन उ. पटेल
  • 03.1
  • 1 LB 3.2
  • 03.3
  • 13.4
  • W 3.5
  • 03.6
3 OV
7 रन
म. स्टार्क to स. सैमसन ऋ. गायकवाड
  • 02.1
  • 1 WD 2.2
  • 02.2
  • 12.3
  • 42.4
  • 12.5
  • 02.6
2 OV
12 रन
अ. पटेल to स. सैमसन ऋ. गायकवाड
  • 61.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 5 WD 1.5
  • 01.5
  • 01.6
1 OV
3 रन
म. स्टार्क to स. सैमसन ऋ. गायकवाड
  • 10.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन
  • अंपायर Kaushik Gandhi (IND), Tanmay Srivastava (IND), नितिन मेनन
  • रेफ़री अमित शर्मा
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement