Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद, मैच 63 Match Summary

चेन्नई vs हैदराबाद, 2026 - टी-20 Summary

चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 63, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , May 18, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
180/7 (20.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
181/5 (19.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    ईशान किशन
    70(47)
चेन्नई 180/7
Bat टॉप बैट्समैन
डेवाल्ड ब्रेविस
डेवाल्ड ब्रेविस
44 (27)
  • 2x4s
  • 4x6s
  • 162.96SR
कार्तिक शर्मा
कार्तिक शर्मा
32 (19)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 168.42SR
Bowl टॉप बॉलर्स
हैदराबाद 181/5
Bat टॉप बैट्समैन
ईशान किशन
ईशान किशन
70 (47)
  • 7x4s
  • 3x6s
  • 148.93SR
हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन
47 (26)
  • 6x4s
  • 2x6s
  • 180.76SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच शाम 07.30 बजे जयपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ईशान किशन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं जब विकेट कीपिंग कर रहा था तब मुझे समझ आ गया था कि यहाँ पर चेज़ करना आसान नहीं होगा| आगे ईशान ने कहा कि मुझे ख़ुद पर यकीन था कि मैं अंत तक क्रीज़ पर रहा तो लक्ष्य तक पहुँचा दूंगा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मेरे परिवार वाले पहली बार मैदान पर आकर मैच देख रहे थे तो मैंने लास्ट तक खड़े होकर मैच को समाप्त करने की कोशिश की ताकि वो इस पल को एन्जॉय कर सकें| 
विनिंग कप्तान पैट कमिंस ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| ये एक टफ मुकाबला था जहाँ हमने बाजी मारी है| आगे बताया कि विकेट काफी टफ थी बल्लेबाजी के लिए लेकिन जिस तरह से क्लासेन और ईशान ने इसपर बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| इस रन चेज में हमें साझेदारी की दरकार थी और वो हमें मिली क्योंकि नए बल्लेबाज का आना और इस विकेट पर पहली गेंद से बड़ा शॉट लगाना काफी मुश्किल था| 180 इस विकेट पर अच्छा स्कोर था| चेज करते हुए टीम अधिक मुकाबला जीतती हैं इस वजह से मैं चेज करने को देखता हूँ| कोशिश करूँगा कि हम अच्छा क्रिकेट खेलते हुए टॉप टू में जाएँ| ईशान ने शुरुआती समय में कमाल की कप्तानी की और टीम को प्रतियोगिता में बनाये रखा|
मैच गंवाकर बात करने आए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि मैच काफी अच्छा हुआ और सेकंड लास्ट ओवर तक मुकाबला गया| आगे गायकवाड ने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन हमने महत्वपूर्ण समय पर कुछ कैच ड्रॉप कर दिया जिसके कारण हम गेम में पीछे हो गए लेकिन फिर भी मुझे अपने सभी खिलाड़ियों पर गर्व है क्योंकि सभी ने अच्छा खेल दिखाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि यहाँ पर आए हुए सभी समर्थकों ने हमारे हौंसले को बढ़ाया है लेकिन हम अब अगले साल और भी अच्छा खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने 38 रन जोड़ा जिसे अभिषेक के विकेट के साथ अकील ने तोड़ा| हैदराबाद के इन्फॉर्म बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (47) क्रीज पर आये और उस समय इस टफ पिच पर जरूरी रन रेट 11 के आस पास का हो गया था| हेनरिक ने आते ही अपने बल्ले का जौहर दिखाना शुरू किया लेकिन इसी बीच उन्हें 18 रन पर कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान भी मिला जिसका उन्होंने तगड़ा फायदा उठाया| ईशान और उनके बीच 41 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी हुई जिसने ना केवल हैदराबाद को रन चेज़ की पटरी पर ड्राइविंग सीट पर लाया बल्कि जरूरी रन रेट को भी नीचे लाया| 15वें ओवर में नूर ने क्लासेन का विकेट लेकर गेम के रुख को फिर से घुमा दिया| यहाँ से दबाव सेट बल्लेबाज ईशान के ऊपर आया| आखिरी की 24 गेंदों पर 38 रनों की दरकार थी जो इस टी20 क्रिकेट में आराम से बनता है लेकिन चेन्नई की इस पिच पर काफी टफ हो चुका था| ईशान ने बड़े शॉट्स लगाकर उस दबाव को भी कम किया| अंत में ईशान का विकेट तो गिरा लेकिन लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने 6 गेंद पहले टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| वहीँ जिस समय मिडिल ओवर्स में चेन्नई के स्पिनर्स गेम पर अपनी पकड़ बना रहे थे तब क्लासेन ने जिस तरह की अटैकिंग बल्लेबाजी की उससे दबाव वापिस गेंदबाजों के ऊपर भी आया और वही गेम का टर्निंग पॉइंट भी बना|
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| चेन्नई की तरफ से अलग रणनीति के साथ आज गेंदबाजी में शुरुआत हुई| इसकी वजह से बड़े शॉट्स सलामी जोड़ी के बल्ले से नहीं निकल रहे थे और उस दबाव में ट्रैविस हेड (6) तीसरे ओवर में मुकेश का शिकार बन गए| 18 के स्कोर पर हैदराबाद ने अपनी पहली विकेट गंवाई| वहां से अभिषेक शर्मा (26) और ईशान किशन (70) क्रीज पर तो टिके लेकिन गेंदबाजों ने उन्हें काफी देर तक बांधकर रखा हुआ था| समझ बूझ के साथ इस जोड़ी ने मुश्किल समय को काटा और फिर मिल रहे मौके पर बड़े शॉट्स भी लगाते हुए दिखे|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो सीएसके की तरफ से आज बल्लेबाजी में संजू सैमसन (27), कार्तिक शर्मा (32), शिवम दुबे (26) और डेवाल्ड ब्रेविस (44) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 180 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई| हालाँकि स्लो विकेट होने के कारण कप्तान गायकवाड को शुरुआत में शॉट्स लगाने में दिक्कत हो रही थी लेकिन अंत में चेन्नई के हार्ड हिटर्स ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया| विकेट को देखते हुए चेन्नई के इस मैदान पर ये स्कोर डिफेंड करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ हैदराबाद टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी आठवीं जीत दर्ज की है और अपने साथ-साथ गुजरात टाईटन्स को भी प्ले ऑफ्स के लिए क्वालीफाई करा गई है| टॉस आज चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए इस स्लो पिच पर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 180 रनों के जवाब में हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| एसआरएच टीम के लिए इस रन चेज में ईशान किशन ने सबसे अधिक 70 रनों की मैच विनिंग पारी खेली|
ओवर 19 : 181/5
13 रन
  • 618.1
  • 118.2
  • W 18.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 418.6
र. स्मरण
5 (2)
स. अरोड़ा
10 (5)
अ. कंबोज
4-0-46-1
18.6
4
अंशुल कंबोज To रविचंद्रन स्मरण
चौका!! इसी के साथ हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ्स में अपनी जगह पक्की कर ली है!! वहीं एसआरएज के साथ-साथ गुजरात की टीम भी प्ले ऑफ्स में पहुँच गई है!! रविचंद्रन स्मरण ने लगाया विनिंग शॉट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी गेंद गैप में गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी हैदराबाद की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.5
1
अंशुल कंबोज To सलील अरोड़ा
सटीक यॉर्कर!! सामने की तरफ इसपर शॉट खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पायेगा|
18.4
1
अंशुल कंबोज To रविचंद्रन स्मरण
बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई तेज बाउंसर!! इसपर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
18.3
W
अंशुल कंबोज To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच ईशान किशन 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अंशुल कंबोज को मिली सफ़लता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर उर्विल पटेल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आराम से कैच पकड़ा| 175/5 हैदराबाद, जीत से बस 6 रन दूर|
18.2
1
अंशुल कंबोज To सलील अरोड़ा
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.1
6
अंशुल कंबोज To सलील अरोड़ा
छक्का!! सलील अरोड़ा के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरी ताकत के साथ लेग साइड की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद मैदान के बाहर जाकर गिरी छह रनों के लिए| 11 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 18 : 168/4
15 रन
  • W 17.1
  • 1 WD 17.2
  • 1 WD 17.2
  • 117.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 417.5
  • 617.6
ई. किशन
70 (46)
स. अरोड़ा
2 (2)
म. चौधरी
4-0-36-2
17.6
6
मुकेश चौधरी To ईशान किशन
छक्का!! ईशान किशन के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! इसी बीच हैदराबाद अब जीत के करीब पहुँच गई है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 13 रनों की ज़रुरत है|
17.5
4
मुकेश चौधरी To ईशान किशन
चौका!! ईशान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने अम्पायर के दाहिने तरफ से हवा में खेला| गेंद तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
17.4
1
मुकेश चौधरी To सलील अरोड़ा
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर हवा में शॉट लगाया लेकिन गेंद फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
17.3
1
मुकेश चौधरी To ईशान किशन
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
17.2
1
मुकेश चौधरी To सलील अरोड़ा
टैप एंड रन! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| डीप कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
17.2
wd
मुकेश चौधरी To सलील अरोड़ा
एक और वाइड!! इस बार भी ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
17.2
wd
मुकेश चौधरी To सलील अरोड़ा
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
सलील अरोड़ा अगले बल्लेबाज हैं...
17.1
W
मुकेश चौधरी To नीतीश कुमार रेड्डी OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ नीतीश कुमार रेड्डी 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मुकेश चौधरी को मिली विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर उर्विल पटेल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 153/4 हैदराबाद|
ओवर 17 : 153/3
10 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 316.4
  • 416.5
  • 016.6
ई. किशन
59 (43)
न. रेड्डी
11 (6)
अ. कंबोज
3-0-33-0
16.6
0
अंशुल कंबोज To ईशान किशन
डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद टप्पा खाती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से रन नहीं मिल सका|
16.5
4
अंशुल कंबोज To ईशान किशन
चौका!! ईशान ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ गैप में शॉट खेला| तभी गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
16.4
3
अंशुल कंबोज To नीतीश कुमार रेड्डी
तीन रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर फील्डर के ऊपर से शॉट खेला और फील्डर गेंद को पकड़ने भागे| तभी बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया लेकिन फील्डर ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर की ओर थ्रो किया| तभी गेंदबाज़ बॉल को पकड़ने में असफ़ल हो गए जिसका फ़ायदा बल्लेबाजों ने उठाते हुए तीसरा रन ले लिया|
16.3
1
अंशुल कंबोज To ईशान किशन
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
16.2
1
अंशुल कंबोज To नीतीश कुमार रेड्डी
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
16.1
1
अंशुल कंबोज To ईशान किशन
सिंगल!! इसी बीच शानदार फील्डिंग नूर अहमद ने की है और अपनी टीम के लिए 5 रन बचा लिया है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर हवा में फ्लिक शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ने हवा में उछलकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा लेकिन फील्डर का संतुलन जब गड़बड़ाया तभी उन्होंने बॉल को मैदान के अंदर फेक दिया| बल्लेबाजों ने भागकर बस एक रन लिया|
19 OV
13 रन
अ. कंबोज to स. अरोड़ा ई. किशन र. स्मरण
  • 618.1
  • 118.2
  • W 18.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 418.6
18 OV
15 रन
म. चौधरी to न. रेड्डी स. अरोड़ा ई. किशन
  • W 17.1
  • 1 WD 17.2
  • 1 WD 17.2
  • 117.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 417.5
  • 617.6
17 OV
10 रन
अ. कंबोज to ई. किशन न. रेड्डी
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 316.4
  • 416.5
  • 016.6
16 OV
6 रन
अ. हुसैन to ई. किशन न. रेड्डी
  • 015.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 1 WD 15.4
  • 115.4
  • 215.5
  • 115.6
15 OV
11 रन
न. अहमद to ई. किशन ह. क्लासेन न. रेड्डी
  • 114.1
  • 414.2
  • W 14.3
  • 214.4
  • 414.5
  • 014.6
14 OV
12 रन
श. दुबे to ई. किशन ह. क्लासेन
  • 113.1
  • 413.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 1 WD 13.5
  • 413.5
  • 013.6
13 OV
16 रन
अ. कंबोज to ई. किशन ह. क्लासेन
  • 212.1
  • 612.2
  • 112.3
  • 1 WD 12.4
  • 112.4
  • 412.5
  • 112.6
12 OV
9 रन
स. जॉनसन to ई. किशन ह. क्लासेन
  • 011.1
  • 411.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
14 रन
न. अहमद to ह. क्लासेन ई. किशन
  • 110.1
  • 110.2
  • 610.3
  • 410.4
  • 110.5
  • 110.6
10 OV
11 रन
अ. हुसैन to ह. क्लासेन
  • 09.1
  • 09.2
  • 49.3
  • 09.4
  • 69.5
  • 19.6
9 OV
7 रन
न. अहमद to ह. क्लासेन ई. किशन
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 18.6
8 OV
4 रन
अ. हुसैन to ई. किशन अ. शर्मा ह. क्लासेन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • W 7.4
  • 07.5
  • 17.6
7 OV
8 रन
न. अहमद to अ. शर्मा ई. किशन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 66.6
6 OV
7 रन
अ. कंबोज to अ. शर्मा ई. किशन
  • 05.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 65.5
  • 05.6
5 OV
7 रन
म. चौधरी to अ. शर्मा ई. किशन
  • 44.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 14.6
4 OV
12 रन
स. जॉनसन to ई. किशन
  • 43.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
4 रन
म. चौधरी to अ. शर्मा ट. हेड ई. किशन
  • 12.1
  • 22.2
  • W 2.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 12.6
2 OV
5 रन
स. जॉनसन to अ. शर्मा ट. हेड
  • 01.1
  • 11.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
1 OV
10 रन
म. चौधरी to अ. शर्मा
  • 00.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 1 WD 0.6
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन
  • अंपायर नितिन मेनन, Tanmay Srivastava (IND), Anish Sahasrabudhe (IND)
  • रेफ़री Arjan Kripal Singh (IND)
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement