तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हर्षल पटेल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखे| आगे बताया कि मैंने अपनी गेंदबाजी के दौरान सटीक लाइन और लेंथ पर गेंद रखने का प्लान बनाया था| धोनी का विकेट हासिल करने पर कहा कि मैंने उनसे दूर रखने का प्रयास किया था| उन्होंने शॉट लगाया जिसमें अच्छी बात ये रही कि गेंद सीधा फील्डर के हाथों में चली गई|
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| आगे बताया कि लड़कों ने आज अच्छा क्रिकेट खेला है| टीम की गेंदबाजी बेहद ही शानदार रही| हमने सही समय पर विकेट्स हासिल किया और उन्हें कम स्कोर पर रोक पाए| क्लासेन को ऊपर भेजना और रेड्डी को नीचे रखना हमारी रणनीति थी| जाते-जाते कह गए कि हम आगे और अच्छा खेलते हुए जीत हासिल करने को देखेंगे|
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने बात करते हुए कहा कि पहली पारी में विकेट थोड़ा स्लो थी| गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रही थी| हम टिककर नहीं खेल पाए और अपने टोटल स्कोर में 20 रन कम रह गए| डेवाल्ड ब्रेविस ने आकर शानदार बल्लेबाजी की| इस तरह की प्रतियोगिता में पूरी टीम को अच्छा करना होता है, अगर कई खिलाड़ी एक साथ खराब फॉर्म से जूझ रहे होते हैं तो हमें दूसरों को मौका देना पड़ता है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में बल्लेबाज़ी करने आए हेनरिक क्लासेन (7) भी सस्ते में रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए| हालांकि उसके बाद अनिकेत वर्मा (19) ने कुछ बड़े-बड़े शॉट्स लगाए और ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाला| तभी नूर अहमद ने आकर ईशान किशन और अनिकेत वर्मा को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| यहाँ से गेम पूरी तरह से बराबरी पर आ गया था| धोनी के पास तेज गेंदबाजों के ओवर्स बचे हुए थे लेकिन ज्यादा रन्स नहीं थे| नितीश कुमार रेड्डी (19) ने कामिंडु मेंडिस (32) के साथ मिलकर छक्के चौके लगाना शुरू कर दिया और खेल को हैदराबाद की तरफ मोड़ दिया| ऐसे में पैट कमिंस की सेना ने मैच को अपने नाम कर लिया और फिर हैदराबाद की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
हैदराबाद ने पहली बार चेन्नई को चेपॉक के इस मैदान पर दी है शिकस्त| दो महत्वपूर्ण अंक अब एसआरएच के खाते में दर्ज हुए हैं| पहले शानदार गेंदबाज़ी फिर बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर हैदराबाद ने चेन्नई की टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है| 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई हैदराबाद टीम ने अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया| हालाँकि हैदराबाद टीम की ओर से ईशान किशन (44) ने ट्रैविस हेड (19) के साथ मिलकर संभलकर खेला और स्कोर बोर्ड को चलाते रहे| ऐसे में दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई| तभी अंशुल कंबोज ने आकर ट्रैविस हेड को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया और मुकाबले को रोमांचक बना दिया|
ओवर 18.4 : 155/5
6 रन
018.1
218.2
218.3
218.4
क. मेंडिस
32 (22)
न. रेड्डी
19 (13)
र. जडेजा
3.4-0-22-1
18.4
2
रवींद्र जडेजा To कामिंदु मेंडिस
दो रन यहाँ भी मिला और इसी के साथ हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत लिया है ये मुकाबला| इस गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल किया| लॉन्ग ऑन फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए उसे फील्ड किया लेकिन दो रन से नहीं रोक पाए| इसी के साथ जीत का जश्न हैदराबाद के खैमे में मनाया गया|
18.3
2
रवींद्र जडेजा To कामिंदु मेंडिस
2 और रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज ने उसपर अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और दो रन बटोरा| जीत से अब 2 रन दूर|
18.2
2
रवींद्र जडेजा To कामिंदु मेंडिस
2 रन ही मिल पायेगा| अपने बाएँ ओर भागते हुए डाईव लगाकर चौका बचाया है| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया है|
18.1
0
रवींद्र जडेजा To कामिंदु मेंडिस
प्ले एंड मिस!! लेग साइड पर इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
ओवर 18 : 149/5
7 रन
217.1
117.2
117.3
117.4
217.5
017.6
न. रेड्डी
19 (13)
क. मेंडिस
26 (18)
ख. अहमद
3-0-21-1
17.6
0
खलील अहमद To नीतीश कुमार रेड्डी
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंद पर 6 रन की दरकार है| स्लोवर बाउंसर थी| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई और कीपर के पास जाने दिया| 149/5 हैदराबाद|
17.5
2
खलील अहमद To नीतीश कुमार रेड्डी
दुग्गी!! चतुराई भरी बल्लेबाजी दोनों बल्लेबाजों द्वारा देखने को मिली है| इस बार भी पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
17.4
1
खलील अहमद To कामिंदु मेंडिस
सिंगल यहाँ भी मिलेगा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ पंच किया| फील्डर से थोड़ा दूर रही गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
17.3
1
खलील अहमद To नीतीश कुमार रेड्डी
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 15 गेंद पर 9 रन की दरकार है|
17.2
1
खलील अहमद To कामिंदु मेंडिस
सिंगल मिल गया| इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
17.1
2
खलील अहमद To कामिंदु मेंडिस
दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और लेग साइड से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
ओवर 17 : 142/5
15 रन
1 WD
16.1
116.1
216.2
416.3
216.4
416.5
1 WD
16.6
016.6
न. रेड्डी
16 (10)
क. मेंडिस
22 (15)
म. पथिराना
3-0-27-0
16.6
0
मथीशा पथिराना To नीतीश कुमार रेड्डी
शॉर्ट बॉल बाउंसर!! प्ले एंड मिस हुआ! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| लीव कर दिया उसे कीपर के लिए| 18 गेंद पर 13 रन की दरकार है|
16.6
wd
मथीशा पथिराना To नीतीश कुमार रेड्डी
वाइड!!! एक बार फिर से डाउन द लेग डाल बैठे गेंद| मथीशा पथिराना अपनी ग़लती से सीख नहीं ले रहे हैं| जीत से अब 13 रन दूर हैदराबाद|
16.5
4
मथीशा पथिराना To नीतीश कुमार रेड्डी
चौका!!! जोखिम उठाया और चौका पाया| विकेट लाइन के बीच डाली गई लो फुल टॉस गेंद| उसपर अपने लिए रूम बनाया और पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है| अब 19 गेंद पर 14 रन की दरकार है|
16.4
2
मथीशा पथिराना To नीतीश कुमार रेड्डी
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
16.3
4
मथीशा पथिराना To नीतीश कुमार रेड्डी
चौका!!! बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| इस बार रूम बनाकर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.2
2
मथीशा पथिराना To नीतीश कुमार रेड्डी
2 रन!! अब 22 गेंदों पर 24 रन की दरकार है| इस बार सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग बाउंड्री से 2 रन लिया है|
16.1
1
मथीशा पथिराना To कामिंदु मेंडिस
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन का मौका बन गया|
16.1
wd
मथीशा पथिराना To कामिंदु मेंडिस
वाइड!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बल्लेबाज के काफी दूर से निकली, वाइड का इशारा आया है|
ओवर 16 : 127/5
13 रन
115.1
2 NB
15.2
015.2
415.3
2 NB
15.4
115.4
115.5
215.6
न. रेड्डी
4 (5)
क. मेंडिस
21 (14)
न. अहमद
4-0-42-2
15.6
2
नूर अहमद To नीतीश कुमार रेड्डी
2 रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
15.5
1
नूर अहमद To कामिंदु मेंडिस
सिंगल!! पैड्स पर रखी गई गेंद| ऑन साइड पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
15.4
1
नूर अहमद To नीतीश कुमार रेड्डी
फ्री हिट थी, इसका फिर से फायदा नहीं उठा पाए| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन मिस टाइम भी कर बैठे| गैप में गिरी गेंद, एक रन मिल गया|
15.4
nb
नूर अहमद To कामिंदु मेंडिस
नो बॉल!! एक और फ्री हिट आएगी अब| देखते हैं उसपर क्या होगा|इस बार फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को मिड विकेट की ओर पुश कर दिया एक रन के लिए|
15.3
4
नूर अहमद To कामिंदु मेंडिस
चौका! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से चौका बटोरा|