तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद में खेला 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 07.30 बजे अहमदाबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
ऋतुराज गायकवाड को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा| आगे कहा कि ये दो अंक हमारे मोमेंटम को एक नयी ऊर्जा दे सकते हैं| ये भी कहा कि हमने उन्हें कम स्कोर पर रोक दिया था इसलिए रन चेज में ये प्लान था कि टॉप तीन बल्लेबाजों में से किसी एक को आखिरी तक खेलते हुए मैच समाप्त करना है| अंशुल कम्बोज की गेंदबाजी पर कहा कि वो बल्लेबाज को पढ़कर उनके अनुसार गेंद डालते हैं जबकि नूर अहमद ने पिछले कुछ मैचों से तगड़ी वापसी की है| हम टीम के संतुलन को लेकर काफी चिंतित थे जिसपर काफी बातचीत की गई और अब हम उससे काफी खुश हैं| अपनी बल्लेबाजी पर बोले कि रन्स बनाकर अच्छा लग रहा है| टी20 क्रिकेट में आपको एक दो अच्छे शॉट्स की जरूरत होती है जहाँ आपको मोमेंटम मिल जाता है| कार्तिक की बल्लेबाजी पर कहा कि इस पारी से उनको भी काफी आत्मविश्वास मिलेगा|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि आज की रात ही नहीं बल्कि ये पूरा सीज़न ही हमारे लिए बेहतर नहीं रहा है| आगे हार्दिक ने कहा कि हमें 180 से 190 रनों का लक्ष्य खड़ा करना चाहिए थे जो हम नहीं कर पाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने शुरुआत में गेंदबाज़ी अच्छी की लेकिन बीच के ओवरों में विकटों की ज़रुरत थी जो हम निकाल नहीं पाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि उसी से एक गेंद पर संजू को कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला था लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा पाए| उनके विकेट पतन के बाद उर्विल पटेल (24) और ऋतुराज गायकवाड (67) ने पारी को सम्भाला और पॉवर प्ले का फायदा उठाते हुए 6 ओवर के अंदर ही 62 रनों के स्कोर तक टीम को पहुंचाया| दूसरे विकेट के लिए उनके बीच महज 22 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी हुई| गजनफर ने आकर उर्विल का विकेट लिया| यहाँ से येलो आर्मी को बाकी बचे करीब 14 ओवरों में 7 की औसत से रन्स चाहिए थे जिसे कार्तिक शर्मा (54) और गायकवाड की जोड़ी ने पूरा करने का ज़िम्मा अपने ऊपर लिया| तीसरे विकेट के लिए इनके बीच 75 गेंदों पर 98 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई जिसने टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया है| इस बीच एमआई के गेंदबाजों को गेम में वापसी करने का मौका नहीं मिल पाया लेकिन ये टीम यहाँ से भी कम बैक करना जानती है|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एमआई की तरफ से आज बल्लेबाजी में रायन रिकेलटन (37), सूर्यकुमार यादव (21) और नमन धीर (57) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 159 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए चेन्नई के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था| 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब चेन्नई की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| पारी के दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन (11) को फंसा लिया|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ चेन्नई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में छठे पायदान पर चली गई है| टॉस आज मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी ही करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| मुंबई इंडियंस द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 159 रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| चेन्नई टीम के लिए इस रन चेज में कप्तान गायकवाड ने सबसे अधिक 67 रनों की पारी खेली|
18.1
4
ट्रेंट बोल्ट To कार्तिक शर्मा
चौका!! इसी के साथ सीएसके ने एमआई की सेना को 8 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स हासिल किया है!! कार्तिक के बल्ले से आया विनिंग शॉट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेला| तभी गेंद शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से होकर थर्ड मैन बाउंड्री लाइन के बाहर गई चार रनों के लिए| ऐसे में पूरी चेन्नई की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर 18 : 156/2
4 रन
117.1
017.2
017.3
217.4
117.5
017.6
ऋ. गायकवाड
67 (48)
क. शर्मा
50 (39)
क. भगत
2-0-22-0
17.6
0
कृष भगत To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं बन सका| ऐसे में चेन्नई टीम को जीत के लिए 4 रन चाहिए|
17.5
1
कृष भगत To कार्तिक शर्मा
सिंगल!! इसी के साथ कार्तिक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी इस युवा खिलाड़ी ने करके दिखाया है| इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
17.4
2
कृष भगत To कार्तिक शर्मा
दुग्गी!! इसी बीच अब कार्तिक अपने अर्धशतक से बस 1 रन दूर हैं!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर 2 रन लिया|
17.3
0
कृष भगत To कार्तिक शर्मा
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को जोर से खेलने का प्रयास किया लेकिन बॉल की लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं मिल सका|
17.2
0
कृष भगत To कार्तिक शर्मा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
1
कृष भगत To ऋतुराज गायकवाड
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 17 : 152/2
14 रन
416.1
016.2
616.3
016.4
416.5
016.6
क. शर्मा
47 (35)
ऋ. गायकवाड
66 (46)
अ. गजनफर
4-0-40-1
16.6
0
अल्लाह गजनफर To कार्तिक शर्मा
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
16.5
4
अल्लाह गजनफर To कार्तिक शर्मा
चौका!! कार्तिक के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! इस बार फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर जोर से शॉट खेला| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| चेन्नई को अब जीत के लिए 19 गेंदों पर अब 8 रन चाहिए|
16.4
0
अल्लाह गजनफर To कार्तिक शर्मा
बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं हुआ|
16.3
6
अल्लाह गजनफर To कार्तिक शर्मा
छक्का!! कार्तिक ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ऐसे में अब जीत के लिए 12 रनों की ज़रुरत है|
16.2
0
अल्लाह गजनफर To कार्तिक शर्मा
डॉट गेंद!! विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
16.1
4
अल्लाह गजनफर To कार्तिक शर्मा
चौका!! कार्तिक शर्मा ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
ओवर 16 : 138/2
9 रन
115.1
115.2
1 WD
15.3
415.3
115.4
115.5
015.6
ऋ. गायकवाड
66 (46)
क. शर्मा
33 (29)
ट. बोल्ट
3-0-33-0
15.6
0
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका| 24 गेंदों पर अब 22 रनों की ज़रुरत है|
15.5
1
ट्रेंट बोल्ट To कार्तिक शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर एक रन निकाला है|
15.4
1
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
15.3
4
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! कप्तान गायकवाड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| तभी मिड ऑफ फील्डर के दाहिने ओर से निकल गई गेंद सीमा रेखा की तरफ चार रनों के लिए|
15.3
wd
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
15.2
1
ट्रेंट बोल्ट To कार्तिक शर्मा
एक रन!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर सिंगल लिया है|
15.1
1
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इस बार लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 15 : 129/2
7 रन
114.1
414.2
014.3
014.4
1 WD
14.5
014.5
114.6
ऋ. गायकवाड
60 (42)
क. शर्मा
31 (27)
ज. बुमराह
3-0-20-1
14.6
1
जसप्रीत बुमराह To ऋतुराज गायकवाड
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 30 गेंद पर 31 रन की दरकार है| हालाँकि मिड ऑफ़ से हार्दिक ने डायरेक्ट हिट मारी थी लेकिन तब तक रन पूरा करते हुए गायकवाड क्रीज के अंदर घुस चुके थे|
14.5
0
जसप्रीत बुमराह To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! शॉर्ट कवर्स की तरफ आगे आकर इस गेंद को खेला| नॉन स्ट्राइकर थोड़ा सा क्रीज के बाहर आये लेकिन रन नहीं लिया और वापिस मुड़े| इतने में डायरेक्ट हिट फील्डर ने लगाई| रन आउट की अपील हुई जहाँ ये पाया गया कि बल्लेबाज सही समय पर क्रीज के अंदर घुस चुके थे|
14.5
wd
जसप्रीत बुमराह To ऋतुराज गायकवाड
वाइड!! शार्प बाउंसर!! बल्लेबाज के शरीर के पास से होकर निकली| उसे लीव कर दिया कीपर के लिए| ऋतुराज ने उसपर वाइड का रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि लेग साइड के बाहर से गई थी इस वजह से उसे वाइड करार दिया गया है|