नूर अहमद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच शाम 07.30 बजे बेंगलुरु में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
हाँ आज बल्लेबाजी में सुनील नरेन (24) को ऊपर मौका दिया गया जो अपने पुराने रंग में नहीं दिखे| इस बीच पॉवर प्ले के दौरान चेन्नई की तरफ से खलील अहमद और अंशुल कम्बोज ने कसी हुई गेंदबाजी डाली| मध्य क्रम में अजिंक्य रहाणे (28) और अंगकृष रघुवंशी (27) के बल्ले से रन्स तो आये लेकिन उनके बाद मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर के किसी भी बल्लेबाज को चेन्नई के स्पिनरों ने बड़े शॉट्स और बड़ी पारी नहीं खेलने दिया| नूर अहमद और अकील होसैन ने कसी हुई गेंदबाजी का नमूना पेश किया और जरूरी रन रेट को काफी ऊपर ले गए| सातवें विकेट के लिए रमनदीप सिंह (35) और रोवमन पॉवेल (31) के बीच 63 रनों की साझेदारी जरूर हुई लेकिन आखिरी के पांच ओवर में 16 की औसत से रन्स बनाने थे जिसे वो हासिल नहीं कर पाए| अब इस जीत से चेन्नई को काफी आत्मविश्वास मिलेगा ये तो तय है|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो चेन्नई की तरफ से आज बल्लेबाजी में संजू सैमसन (48), आयुष म्हात्रे (38) और डेवाल्ड ब्रेविस (41) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 192 के स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए चेन्नई के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था| 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब कोलकाता की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| टीम ने दूसरे ही ओवर में फिन ऐलेन को गंवा दिया|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 32 रन से मात दी है| इस जीत के साथ चेन्नई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है| टॉस आज केकेआर के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 192 रनों के जवाब में कोलकाता की टीम की बल्लेबाजी आज चेन्नई की गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से बिखर गई| केकेआर टीम के लिए इस रन चेज में रमनदीप सिंह ने सबसे अधिक 35 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 160/7
12 रन
419.1
1 WD
19.2
019.2
W
19.3
119.4
619.5
019.6
र. पॉवेल
31 (22)
अ. रॉय
1 (1)
अ. कंबोज
4-0-32-2
19.6
0
अंशुल कंबोज To रोवमन पॉवेल
डॉट गेंद!! वाइड का रिव्यु बल्लेबाज के द्वारा लिया गया था जो असफल हुआ| रिप्ले में देखने पर पता चला कि वाइड गाइड लाइन के अंदर से गई थी गेंद| इस प्ले एंड मिस के बाद 32 रनों से चेन्नई ने इस मुकाबले को जीत लिया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर जोर से बल्ला चलाया लेकिन पूरी तरह से बीट हुए|
19.5
6
अंशुल कंबोज To रोवमन पॉवेल
छक्का!! शानदार शॉट फाइन लेग की तरफ इस लो फुल टॉस गेंद पर खेला गया है| फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए|
19.4
1
अंशुल कंबोज To अनुकूल रॉय
सिंगल!!! जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| फील्डर के आगे से एक रन ले लिया|
अनुकूल रॉय अगले बल्लेबाज हैं...
19.3
W
अंशुल कंबोज To रमनदीप सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सरफराज खान बोल्ड अंशुल कंबोज| 63 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अब 3 गेंद पर 40 रन की दरकार है| 35 रन बनाकर रमनदीप सिंह बने अंशुल कंबोज का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज ने उसपर रिवर्स लैप शॉट खेला जो शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में गया| सरफराज ने वहां पर अपने आगे की तरफ डाईव लगाकर एक बेहतरीन लो कैच पूरा किया| 153/7 केकेआर|
19.2
0
अंशुल कंबोज To रमनदीप सिंह
एक और डॉट गेंद!! अब जीत से बस चार गेंद दूर है चेन्नई| अच्छा पंच शॉट खेला लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| रन का मौका नहीं बन सका|
19.2
wd
अंशुल कंबोज To रमनदीप सिंह
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्ला उसपर जोर से चलाया गया लेकिन बीट हुए बल्लेबाज| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
19.1
4
अंशुल कंबोज To रमनदीप सिंह
चौका!!! वाइड लाइन पर डाली गई गेंद| रमनदीप सिंह ने उसे पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर से प्लेस करते हुए गैप से चौका बटोरा है|
ओवर 19 : 148/6
10 रन
218.1
418.2
118.3
018.4
018.5
1 WD
18.6
218.6
र. पॉवेल
25 (20)
र. सिंह
31 (20)
ज. ओवरटन
3-0-32-0
18.6
2
जेमी ओवरटन To रोवमन पॉवेल
दो रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर लेग साइड पर पुल किया| बाले के उपरी भाग को लगकर हवा में गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिर| दो रन का मौका वहां पर बन गया| नूर इसे फील्ड करने के दौरान ओवर रन कर गए थे| डेवाल्ड ने उसे अंत में फील्ड किया| 6 गेंद पर 45 रन की दरकार है|
18.6
wd
जेमी ओवरटन To रोवमन पॉवेल
वाइड!!! इस बार लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
18.5
0
जेमी ओवरटन To रोवमन पॉवेल
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| दूर से उसपर शॉट खेलने गए और बीट हुए| बल्लेबाज ने वाइड की मांग की और फिर रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गुयिदे लाइन के अंदर से गई थी गेंद|
18.4
0
जेमी ओवरटन To रोवमन पॉवेल
प्ले एंड मिस!! इस बार तेज गति से डाली गई छोटी गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट खेलने गए और बीट हुए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
18.3
1
जेमी ओवरटन To रमनदीप सिंह
सिंगल!! 9 गेंद 48 रन की दरकार है| जड़ में डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| डीप से एक ही रन मिल पायेगा|
18.2
4
जेमी ओवरटन To रमनदीप सिंह
चौका!!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! अपर कट शॉट खेला पॉइंट फील्डर ऊपर से| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
18.1
2
जेमी ओवरटन To रमनदीप सिंह
2 रन से यहाँ पर काम चलाया जाएगा| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेला गया जिसे डीप में फील्ड किया गाय| दो ही रन मिल पायेगा|
ओवर 18 : 138/6
7 रन
1 WD
17.1
117.1
117.2
117.3
117.4
117.5
117.6
र. सिंह
24 (17)
र. पॉवेल
23 (17)
अ. कंबोज
3-0-20-1
17.6
1
अंशुल कंबोज To रमनदीप सिंह
एक और अच्छी गेंद| एक दम जड़ में डाली गई| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है| 12 गेंद पर 55 रन की दरकार है|
17.5
1
अंशुल कंबोज To रोवमन पॉवेल
जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर हीव किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया है| बड़े शॉट्स नहीं मिल पा रहे हैं यहाँ पर|
17.4
1
अंशुल कंबोज To रमनदीप सिंह
सिंगल ही मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.3
1
अंशुल कंबोज To रोवमन पॉवेल
इस बार जोर से बल्ला चलाया| ऑफ़ साइड पर डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का ही मौका बन पायेगा|
17.2
1
अंशुल कंबोज To रमनदीप सिंह
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
17.1
1
अंशुल कंबोज To रोवमन पॉवेल
सटीक यॉर्कर थी| इसपर सामने की तरफ खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम हुआ| गेंदबाज ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए उसे फील्ड किया| नॉन स्ट्राइकर क्रीज के काफी बाहर आ गए थे ये देखते हुए गेंदबाज ने थ्रो किया जो विकटों को मिस करते हुए दूर गया जहाँ से एक रन मिल गया|
17.1
wd
अंशुल कंबोज To रोवमन पॉवेल
वाइड!! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| कीपर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
ओवर 17 : 131/6
11 रन
116.1
116.2
416.3
016.4
116.5
416.6
र. सिंह
21 (14)
र. पॉवेल
20 (14)
ग. सिंह
1.1-0-23-0
16.6
4
गुरजापनीत सिंह To रमनदीप सिंह
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई स्लोवर गेंद| रमनदीप ने गेंद का इन्तेजार किया और कवर्स के ऊपर से शॉट खेलते हुए उसे सीमा रेखा के पार भेजा| 18 गेंद 62 रन की दरकार है|
खलील अहमद को गेंदबाजी रन अप के दौरान पैरों में कुछ दिक्कत आई है| वो मैदान के बाहर जा रहे हैं और गुरजापनीत अब उनका ओवर पूरा करेंगे|
16.5
1
खलील अहमद To रोवमन पॉवेल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| फुलर लेंथ गेंद| आगे निकलकर मिड विकेट की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
16.4
0
खलील अहमद To रोवमन पॉवेल
अच्छी वापसी खलील के द्वारा चौका खाने के बाद| सटीक यॉर्कर डाला और बल्लेबाज को शांत रखा| अपनी ही गेंद पर खुद ही फील्ड कर लिया|