Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 18 Match Summary

चेन्नई vs दिल्ली, 2026 - टी-20 Summary

चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 18, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 11, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
212/2 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
189 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    संजू सैमसन
    115(56)
चेन्नई 212/2
Bat टॉप बैट्समैन
संजू सैमसन
संजू सैमसन
115 (56)
  • 15x4s
  • 4x6s
  • 205.35SR
आयुष म्हात्रे
आयुष म्हात्रे
59 (36)
  • 3x4s
  • 4x6s
  • 163.88SR
Bowl टॉप बॉलर्स
दिल्ली 189/10
Bat टॉप बैट्समैन
ट्रिस्टन स्टब्स
ट्रिस्टन स्टब्स
60 (38)
  • 4x4s
  • 3x6s
  • 157.89SR
पथुम निसांका
पथुम निसांका
41 (24)
  • 5x4s
  • 2x6s
  • 170.83SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
संजू सैमसन को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक और डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाईटन्स के बीच लखनऊ में खेला 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
यहाँ से काफी कुछ डेविड मिलर (17) और ट्रिस्टन स्टब्स (60) के ऊपर निर्भर कर रहा था| इस जोड़ी ने समझदारी के साथ क्रिकेट खेलते हुए गेम को आगे बढ़ाया और 45 रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 121 तक ले गए| ओवरटन ने मिलर का विकेट लिया और एक बार फिर से दिल्ली को बैक फुट पर ढकेल दिया| आशुतोष शर्मा (19) इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये और कुछ बड़े शॉट्स लगाते दिखे लेकिन नूर ने उन्हें भी अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया| 19वें ओवर तक स्टब्स क्रीज पर टिके हुए थे और जरूरी रन रेट 16 के ऊपर निकल गया था जिसे नीचे लाने के चक्कर में वो जेमी ओवरटन का चौथा शिकार बने| स्टब्स के आउट होने के बाद दिल्ली की जीत की उम्मीद भी पूरी तरह से समाप्त हुई और चेन्नई को मिली इस सीजन की पहली जीत|
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तगड़ी मिली| पथुम निसांका (41) और लोकेश राहुल (18) ने महज 5 ओवर के अंदर ही 61 रन लगा दिए थे और पॉवर प्ले में चेन्नई के गेंदबाजों को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया था| इस रन चेज में लोकेश राहुल और निसांका की जोड़ी ने कमाल की शुरुआत दिलाई थी लेकिन उनके विकेट पतन के बाद टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है| एक के बाद कुल चार विकेट गिरे और 61/1 से 76/4 हो गई टीम|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो चेन्नई की तरफ से आज बल्लेबाजी में संजू सैमसन (115) ने येलो जर्सी में अपना पहला शतक लगाकर टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई है| उनके अलावा आयुष म्हात्रे (59) और फिर डेथ ओवरों में आकर शिवम दुबे ने 10 गेंद पर 20 रनों की धुंवाधार पारी खेलकर टीम इस मुकाबले में 212 के स्कोर तक पहुंचा दिया| इस बीच दिल्ली के लिए कोई भी गेंदबाज आज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया| विकेट को देखते हुए चेन्नई के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से मात दी है| इस जीत के साथ चेन्नई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज दिल्ली के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| चेन्नई द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 212 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकी| दिल्ली टीम के लिए इस रन चेज में ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे अधिक 60 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 189/10
4 रन
  • W 19.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 1 NB 19.4
  • 019.4
  • 219.5
  • W 19.6
ल. एनगिडी
3 (5)
टी नटराजन
1 (2)
अ. कंबोज
4-0-35-3
19.6
W
अंशुल कंबोज To लुंगी एनगिडी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट गुरजापनीत सिंह बोल्ड अंशुल कंबोज| आखिरी विकेट का भी पतन हुआ| 23 रनों से चेन्नई ने इस मुकाबले को जीत लिया है| उनके खाते में इस सीजन की पहली जीत दर्ज हो गई है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| एनगिडी उसपर सामने की तरफ शॉट लगाने गए लेकिन मोटा किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर तैनात फील्डर की गोद में चला गया कैच जहाँ उसे लपका गया|
19.5
2
अंशुल कंबोज To लुंगी एनगिडी
2 रन ही मिल पायेगा यहाँ पर| वाइड लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| कवर्स की दिशा में खेला उसे जहाँ डीप में फील्ड किया गया| दो ही रन मिला|
19.4
0
अंशुल कंबोज To लुंगी एनगिडी
डॉट गेंद!! एंगल से बाहर नकलती गेंद पर कवर्स की तारफ शॉट लगाने गए और बीट हुए| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं होगा|
19.4
nb
अंशुल कंबोज To लुंगी एनगिडी
नो बॉल!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज| वाइड लाइन पर डाली गई यॉर्कर गेंद| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
19.3
1
अंशुल कंबोज To टी नटराजन
सिंगल से ही यहाँ पर काम चलाया है| ऊपर की तरफ डाली गई गेंद|सामने की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
19.2
0
अंशुल कंबोज To टी नटराजन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| उछाल और गति से चकमा खा गए बल्लेबाज| कोई रन नहीं हुआ|
टी नटराजन आखिरी बल्लेबाज हैं...
19.1
W
अंशुल कंबोज To कुलदीप यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट डेवाल्ड ब्रेविस बोल्ड अंशुल कंबोज| 9वें विकेट का हुआ पतन| अब 5 गेंद पर 28 रन की दरकार है| 4 रन बनाकर कुलदीप यादव बने अंशुल कंबोज का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| आगे आकर इसपर ऑफ़ साइड पर शॉट लगाने गए| गति और लाइन से चकमा खाए और मिस टाइम कर बैठे| हवा में शॉर्ट कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच को दोनों हाथों से पूरा किया गया| 185/9 दिल्ली कैपिटल्स|
ओवर 19 : 185/8
4 रन
  • 1 LB 18.1
  • 1 WD 18.2
  • 018.2
  • W 18.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 118.6
क. यादव
4 (6)
ल. एनगिडी
1 (1)
ज. ओवरटन
4-0-18-4
18.6
1
जेमी ओवरटन To कुलदीप यादव
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंद पर 28 रन की दरकार है| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक ही रन मिला|
18.5
0
जेमी ओवरटन To कुलदीप यादव
डॉट गेंद!!! धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
18.4
1
जेमी ओवरटन To लुंगी एनगिडी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
लुंगी एनगिडी अगले बल्लेबाज हैं...
18.3
W
जेमी ओवरटन To ट्रिस्टन स्टब्स OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट नूर अहमद बोल्ड जेमी ओवरटन| बड़े विकेट का पतन हुआ है| स्टब्स की विकेट के साथ चेन्नई की जीत की उम्मीद पूरी तरह से बढ़ गई है| 60 रन बनाकर ट्रिस्टन स्टब्स बने जेमी ओवरटन का चौथा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| उसपर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने बैक पैडल करते हुए लपक लिया| 183/8 दिल्ली कैपिटल्स|
18.2
0
जेमी ओवरटन To ट्रिस्टन स्टब्स
डॉट गेंद!! वाइड का रिव्यु गेंदबाजी टीम द्वारा लिया गया जो सफल हुआ है| वाइड यॉर्कर डाली गई थी| उसपर कुछ नहीं कर पाए स्टब्स| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया गया था लेकिन वापिस लेना पड़ा|
18.2
wd
जेमी ओवरटन To ट्रिस्टन स्टब्स
वाइड!!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| शार्प बाउंसर डाली गई थी जिसपर पुल लगाने गए और बीट हुए हैं|
18.1
lb
जेमी ओवरटन To कुलदीप यादव
लेग बाई के रूप में आएगा सिंगल| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेलने गए और बीट हुए| पैड्स को अलगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन भाग लिया गया| गेंदबाज ने वहां जाते हुए उसे पिक किया और थ्रो किया बल्लेबाजी एंड पर लेकिन थ्रो नहीं लगा पाये|
ओवर 18 : 181/7
10 रन
  • 017.1
  • 017.2
  • 417.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 417.6
ट. स्टब्स
60 (36)
क. यादव
3 (3)
अ. कंबोज
3-0-31-1
17.6
4
अंशुल कंबोज To ट्रिस्टन स्टब्स
चौका!!! अब 12 गेंद पर 32 रन की दरकार है| लाजवाब शॉट सामने की तरफ खेला है| बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.5
1
अंशुल कंबोज To कुलदीप यादव
सिंगल!! ओहोहो, ये क्या देखने को मिला है| स्कूप शॉट का इस्तेमाल कुलदीप यादव ने किया है सिंगल हासिल किया है| डीप में फील्डर था जिसने इस शॉट को रोक दिया लेकिन कुलदीप की चतुराई की दाद देनी होगी|
17.4
1
अंशुल कंबोज To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| सीधे बल्ले और हलके हाथों से सामने की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
17.3
4
अंशुल कंबोज To ट्रिस्टन स्टब्स
चौका!!! मिस फील्ड कर बैठे कवर्स बाउंड्री पर नूर यहाँ पर| गेंद उनके आगे से टप्पा खाकर घूम गई और वो ओवर रन कर गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर उसे रोकने आये लेकिन मिस जज कर बैठे|
17.2
0
अंशुल कंबोज To ट्रिस्टन स्टब्स
एक बार फिर से वाइड लाइन यॉर्कर डाली गई गेंद| इसपर रिवर्स लैप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
17.1
0
अंशुल कंबोज To ट्रिस्टन स्टब्स
फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| शॉर्ट कवर्स की तरफ हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| एक अहम डॉट गेंद याहं पर आई है| अब काफी कुछ स्टब्स के ऊपर निर्भर करेगा|
ओवर 17 : 171/7
15 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 616.4
  • 216.5
  • 116.6
ट. स्टब्स
51 (31)
क. यादव
2 (2)
ग. सिंह
4-0-39-1
16.6
1
गुरजापनीत सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 18 गेंद पर 42 रन की दरकार है| ऊपर डाली गई गेंद बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है
16.5
2
गुरजापनीत सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
2 रन मिलेगा यहाँ पर| सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला| ओवरटन ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे रोका और बल्लेबाजी एन दपर थ्रो किया| इस बीच उनकी मांसपेशी भी खिच गई है शायद|
16.4
6
गुरजापनीत सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
छक्का!!! गजब का पुल शॉट लगाया है यहाँ पर| शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
20 OV
4 रन
अ. कंबोज to क. यादव टी नटराजन ल. एनगिडी
  • W 19.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 1 NB 19.4
  • 019.4
  • 219.5
  • W 19.6
19 OV
4 रन
ज. ओवरटन to क. यादव ट. स्टब्स ल. एनगिडी
  • 1 LB 18.1
  • 1 WD 18.2
  • 018.2
  • W 18.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 118.6
18 OV
10 रन
अ. कंबोज to ट. स्टब्स क. यादव
  • 017.1
  • 017.2
  • 417.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 417.6
17 OV
15 रन
ग. सिंह to ट. स्टब्स क. यादव
  • 116.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 616.4
  • 216.5
  • 116.6
16 OV
3 रन
ज. ओवरटन to ट. स्टब्स आ. नबी क. यादव
  • 015.1
  • 015.2
  • 115.3
  • W 15.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
15 रन
न. अहमद to ट. स्टब्स आ. शर्मा आ. नबी
  • 114.1
  • 414.2
  • 014.3
  • 614.4
  • W 14.5
  • 414.6
14 OV
8 रन
ग. सिंह to आ. शर्मा ट. स्टब्स
  • 113.1
  • 213.2
  • 413.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
13 OV
9 रन
ज. ओवरटन to ड. मिलर आ. शर्मा ट. स्टब्स
  • 012.1
  • W 12.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 612.5
  • 112.6
12 OV
15 रन
ख. अहमद to ट. स्टब्स ड. मिलर
  • 1 WD 11.1
  • 111.1
  • 111.2
  • 211.3
  • 611.4
  • 211.5
  • 211.6
11 OV
15 रन
न. अहमद to ट. स्टब्स ड. मिलर
  • 010.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 2 WD 10.4
  • 110.4
  • 610.5
  • 1 WD 10.6
  • 410.6
10 OV
9 रन
ग. सिंह to ट. स्टब्स ड. मिलर
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 69.5
  • 19.6
9 OV
6 रन
न. अहमद to ड. मिलर ट. स्टब्स
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
3 रन
ज. ओवरटन to स. रिज़वी ड. मिलर
  • 07.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 1 WD 7.4
  • 17.4
  • 07.5
  • W 7.6
7 OV
7 रन
ग. सिंह to अ. पटेल ड. मिलर स. रिज़वी
  • W 6.1
  • 5 WD 6.2
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 06.6
6 OV
5 रन
अ. कंबोज to प. निसांका अ. पटेल स. रिज़वी
  • 05.1
  • W 5.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
9 रन
ख. अहमद to प. निसांका ल. राहुल
  • 04.1
  • 24.2
  • 24.3
  • 44.4
  • 14.5
  • W 4.6
4 OV
16 रन
अ. कंबोज to ल. राहुल प. निसांका
  • 43.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 63.4
  • 43.5
  • 13.6
3 OV
12 रन
अ. हुसैन to प. निसांका ल. राहुल
  • 12.1
  • 42.2
  • 62.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
2 OV
16 रन
ख. अहमद to ल. राहुल प. निसांका
  • 11.1
  • 61.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 41.5
  • 11.6
1 OV
8 रन
अ. हुसैन to प. निसांका ल. राहुल
  • 1 NB 0.1
  • 40.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 2 NB 0.4
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन
  • अंपायर Saidharshan Kumar (IND), Vinod Seshan (IND), नितिन मेनन
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement