Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 49 Match Summary

चेन्नई vs मुंबई, 2023 - टी-20 Summary

चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 49, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , May 06, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
140/4 (17.4)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
139/8 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मथीषा पथिराना
    3/15(4)
मुंबई 139/8
Bat टॉप बैट्समैन
नेहाल वधेरा
नेहाल वधेरा
64 (51)
  • 8x4s
  • 1x6s
  • 125.49SR
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव
26 (22)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 118.18SR
Bowl टॉप बॉलर्स
चेन्नई 140/4
Bat टॉप बैट्समैन
डेवोन कॉनवे
डेवोन कॉनवे
44 (42)
  • 4x4s
  • 0x6s
  • 104.76SR
ऋतुराज गायकवाड
ऋतुराज गायकवाड
30 (16)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 187.50SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो दोस्तों आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही, हमें दीजिये इजाज़त, अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है|
एमएस धोनी ने यहाँ मुकाबला जीतने के बाद कहा कि ये एक अच्छी जीत है| हम जिस प्लान के साथ आये थे उसपर टिके रहे और अच्छी बात ये है कि नतीजा हमारे पक्ष में गया| लखनऊ के खिलाफ जो मुकाबला बारिश से बाधित हुआ हम वहां भी गेम में ऊपर थे लेकिन उसका नतीजा नहीं आ सका| पथिराना पर कहा कि वो एक लम्बे रेस के घोड़े हैं और अगर वो फिट रहे तो अपनी टीम के लिए काफी लम्बा खेलेंगे|
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हां ये निराशाजनक प्रदर्शन रहा| आज हम उस स्तर का क्रिकेट नहीं खेल पाए जिसके लिए हम जाने जाते हैं| आज एक ऐसा दिन था जहाँ हमारी बल्लेबाज़ी में रन्स नहीं लग सके| पियूष पर कहा कि वो काफी शानदार गेंदबाज़ हैं और जिस तरह से अभी वो गेंदबाजी कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस पिच पर जिस तरह से चेन्नई के गेंदबाजों ने शुरुआत की वो जीत की नींव बन गई जबकि डेथ ओवरों में पथिराना ने मुंबई के हार्ड हिटर्स को सस्ते में आउट करते हुए अपनी टीम को एक छोटा टोटल चेज़ करने को दिया| वहीँ इस रन चेज़ में ऐसा लगा था कि रोहित की पलटन चेन्नई के लिए इसको मुश्किलों भरा बना देगी लेकिन सलामी जोड़ी ने ऐसा होने नहीं दिया| पहले विकेट के लिए गायकवाड (30) और कॉनवे (44) ने मिलकर महज़ 4 ओवर के भीतर 46 रन जड़ दिए जिसके बाद मुंबई ने एक दो विकेट्स तो हासिल किये लेकिन गेम में ऊपर नहीं आ पाई| कॉनवे एक तरफ से इस रन चेज़ में एंकर इनिंग्स खेलते दिखे जबकि अंत में इन्फॉर्म बल्लेबाज़ शिवम दुबे (26) ने तेज़ी से रन बनाते हुए इस मुकाबले को अपनी टीम की तरफ झुका दिया|
चेन्नई ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुंबई पलटन को एक अच्छी पिच पर एक बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया और फिर 140 रनों के उस लक्ष्य को बड़ी आसानी से चेज़ भी कर लिया| इंडियन टी20 लीग के 49वें मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है| आज टॉस जीतकर जिस तरह से धोनी ने गेम को चलाया वो काबिले तारीफ है| मैंने पहले ही कहा था कि इस मुकाबले में जिस कप्तान की कप्तानी ज्यादा बेहतर होगी वो मुकाबले को अपनी झोली में कर लेगा|
13 सालों के बाद चेपॉक के इस मैदान पर चेन्नई ने दी मुंबई को मात!! एक बार फिर से पीला पड़ा नीले पर भारी!! इस सीज़न मुंबई पर चेन्नई की दूसरी जीत| दोनों ही बार धोनी ने टॉस जीतकर चेज़ करने का फैसला किया और वो सफल भी रहा| जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई मुंबई पलटन| वहीँ येलो आर्मी के लिए लगातार दो हार के बाद एक जीत हाथ लगी और इसी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर पहुंची धोनी की सेना|
ओवर 17.4 : 140/4
8 रन
  • 017.1
  • 617.2
  • 117.3
  • 117.4
ए. धोनी
2 (3)
श. दुबे
26 (18)
अ. खान
1.4-0-28-0
17.4
1
अरशद खान To एमएस धोनी
सिंगल और इसी के साथ थाला धोनी के बल्ले से निकला विनिंग रन्स| 6 विकटों से चेन्नई ने इस मुकाबले को जीत लिया है| पूरे मैदान पर हर तरफ पीला ही नज़र आ रहा है| इस बार छोटी गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ और फिर सभी खिलाड़ी जीत के बाद हैंड शेक्स करते हुए दिखे|
17.3
1
अरशद खान To शिवम दुबे
सिंगल और स्कोर बराबर हो गया| शिवम दुबे ने फिनिशिंग टच के लिए माही की स्ट्राइक पर लाया है| ये होता है बड़े बल्लेबाज़ का आदर| इस गेंद पर मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
17.2
6
अरशद खान To शिवम दुबे
छक्का! पिटारे से हुक शॉट निकाला और गेंद सीधा दर्शको के बीच गई| अब जीत से महज़ 2 रन दूर चेन्नई|
17.1
0
अरशद खान To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर 17 : 132/4
4 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • W16.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 116.6
श. दुबे
19 (15)
ए. धोनी
1 (2)
आ. मधवाल
1-0-4-1
16.6
1
आकाश मधवाल To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| 18 गेंदों पर 8 रनों की दरकार| ऑन साइड पर पुल शॉट खेला गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
16.5
1
आकाश मधवाल To एमएस धोनी
सिंगल हासिल हुआ यहाँ पर| तेज़ गति से पैड्स पर डाली गई गेंद को धोनी ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
16.4
0
आकाश मधवाल To एमएस धोनी
गुड लेंथ गेंद!! मिड ऑफ़ की तरफ इसे खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|
चेन्नई के थाला धोनी अब बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आये हैं... 
16.3
W
आकाश मधवाल To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! चौथा झटका यहाँ पर चेन्नई टीम को लगता हुआ!!! आकाश मधवाल के हाथ लगी उनके इस लीग के करियर की पहली सफ़लता!! डेवोन कॉनवे 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील| अम्पायर सहमत नहीं, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जो सफल हुआ| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद मिडिल स्टम्प्स को जाकर लग रही थी| थर्ड अम्पायर ने आउट करार दिया| 130/4 चेन्नई|
16.2
1
आकाश मधवाल To शिवम दुबे
सिंगल!! स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
16.1
1
आकाश मधवाल To डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
ओवर 16 : 128/3
5 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
ड. कॉनवे
43 (40)
श. दुबे
17 (13)
ट. स्टब्स
2-0-14-1
15.6
1
ट्रिस्टन स्टब्स To डेवोन कॉनवे
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाना चाहा| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया| चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 12 रनों की दरकार है|
15.5
1
ट्रिस्टन स्टब्स To शिवम दुबे
लॉन्ग ऑफ की ओर दुबे ने खेलकर तेज़ी से एक रन हासिल किया|
15.4
1
ट्रिस्टन स्टब्स To डेवोन कॉनवे
फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर 1 रन लिया|
15.3
1
ट्रिस्टन स्टब्स To शिवम दुबे
सामने की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेलकर एक रन लिया|
15.2
0
ट्रिस्टन स्टब्स To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
15.1
1
ट्रिस्टन स्टब्स To डेवोन कॉनवे
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर 15 : 123/3
4 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
ड. कॉनवे
40 (37)
श. दुबे
15 (10)
ज. आर्चर
4-0-24-0
14.6
1
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 123/3 मुंबई, 30 गेंदों पर 17 रनों की दरकार है|
14.5
1
जोफ्रा आर्चर To शिवम दुबे
गुड लेंथ गेंद| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई| डीप पॉइंट की दिशा में उसे खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.4
1
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
स्लोवर यॉर्कर!! कॉनवे ने उसे मिड ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.3
1
जोफ्रा आर्चर To शिवम दुबे
डायरेक्ट हिट मिड ऑफ़ फील्डर से हुई लेकिन तबतक बल्लेबाज़ काफी अंदर क्रीज़ में घुस गए थे| मिड ऑफ़ पर खेलते ही रन भाग गए थे जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.2
0
जोफ्रा आर्चर To शिवम दुबे
एक और डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
14.1
0
जोफ्रा आर्चर To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17 OV
4 रन
आ. मधवाल to ड. कॉनवे श. दुबे ए. धोनी
  • 116.1
  • 116.2
  • W16.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 116.6
16 OV
5 रन
ट. स्टब्स to ड. कॉनवे श. दुबे
  • 115.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
4 रन
ज. आर्चर to श. दुबे ड. कॉनवे
  • 014.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
14 OV
14 रन
र. गोयल to ड. कॉनवे श. दुबे
  • 113.1
  • 613.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 613.5
  • 113.6
13 OV
9 रन
ट. स्टब्स to ड. कॉनवे अ. रायडू श. दुबे
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 612.4
  • W12.5
  • 012.6
12 OV
8 रन
र. गोयल to अ. रायडू ड. कॉनवे
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 211.5
  • 111.6
11 OV
4 रन
प. चावला to ड. कॉनवे अ. रायडू
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
3 रन
र. गोयल to ड. कॉनवे अ. रायडू
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 09.6
9 OV
8 रन
प. चावला to अ. रहाणे ड. कॉनवे
  • 08.1
  • 68.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 08.5
  • W8.6
8 OV
9 रन
र. गोयल to अ. रहाणे ड. कॉनवे
  • 17.1
  • 47.2
  • 1 LB7.3
  • 27.4
  • 07.5
  • 17.6
7 OV
9 रन
प. चावला to अ. रहाणे ड. कॉनवे
  • 46.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
5 रन
ज. आर्चर to ड. कॉनवे अ. रहाणे
  • 15.1
  • 05.2
  • 1 LB5.3
  • 25.4
  • 05.5
  • 1 WD5.6
  • 05.6
5 OV
4 रन
प. चावला to ऋ. गायकवाड अ. रहाणे ड. कॉनवे
  • W4.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 24.6
4 OV
10 रन
ज. आर्चर to ड. कॉनवे ऋ. गायकवाड
  • 43.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
3 OV
20 रन
अ. खान to ऋ. गायकवाड
  • 02.1
  • 62.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 62.6
2 OV
6 रन
ज. आर्चर to ड. कॉनवे ऋ. गायकवाड
  • 11.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 01.6
1 OV
10 रन
क. ग्रीन to ऋ. गायकवाड
  • 00.1
  • 00.2
  • 1 NB0.3
  • 40.3
  • 00.4
  • 1 WD0.5
  • 00.5
  • 40.6
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मथीषा पथिराना
  • अंपायर नवदीप सिंह, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement