Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 49 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs मुंबई, 2023 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 49, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , May 06, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
140/4 (17.4)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
139/8 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मथीषा पथिराना
    3/15(4)
तो दोस्तों आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही, हमें दीजिये इजाज़त, अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है|
एमएस धोनी ने यहाँ मुकाबला जीतने के बाद कहा कि ये एक अच्छी जीत है| हम जिस प्लान के साथ आये थे उसपर टिके रहे और अच्छी बात ये है कि नतीजा हमारे पक्ष में गया| लखनऊ के खिलाफ जो मुकाबला बारिश से बाधित हुआ हम वहां भी गेम में ऊपर थे लेकिन उसका नतीजा नहीं आ सका| पथिराना पर कहा कि वो एक लम्बे रेस के घोड़े हैं और अगर वो फिट रहे तो अपनी टीम के लिए काफी लम्बा खेलेंगे|
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हां ये निराशाजनक प्रदर्शन रहा| आज हम उस स्तर का क्रिकेट नहीं खेल पाए जिसके लिए हम जाने जाते हैं| आज एक ऐसा दिन था जहाँ हमारी बल्लेबाज़ी में रन्स नहीं लग सके| पियूष पर कहा कि वो काफी शानदार गेंदबाज़ हैं और जिस तरह से अभी वो गेंदबाजी कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस पिच पर जिस तरह से चेन्नई के गेंदबाजों ने शुरुआत की वो जीत की नींव बन गई जबकि डेथ ओवरों में पथिराना ने मुंबई के हार्ड हिटर्स को सस्ते में आउट करते हुए अपनी टीम को एक छोटा टोटल चेज़ करने को दिया| वहीँ इस रन चेज़ में ऐसा लगा था कि रोहित की पलटन चेन्नई के लिए इसको मुश्किलों भरा बना देगी लेकिन सलामी जोड़ी ने ऐसा होने नहीं दिया| पहले विकेट के लिए गायकवाड (30) और कॉनवे (44) ने मिलकर महज़ 4 ओवर के भीतर 46 रन जड़ दिए जिसके बाद मुंबई ने एक दो विकेट्स तो हासिल किये लेकिन गेम में ऊपर नहीं आ पाई| कॉनवे एक तरफ से इस रन चेज़ में एंकर इनिंग्स खेलते दिखे जबकि अंत में इन्फॉर्म बल्लेबाज़ शिवम दुबे (26) ने तेज़ी से रन बनाते हुए इस मुकाबले को अपनी टीम की तरफ झुका दिया|
चेन्नई ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुंबई पलटन को एक अच्छी पिच पर एक बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया और फिर 140 रनों के उस लक्ष्य को बड़ी आसानी से चेज़ भी कर लिया| इंडियन टी20 लीग के 49वें मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है| आज टॉस जीतकर जिस तरह से धोनी ने गेम को चलाया वो काबिले तारीफ है| मैंने पहले ही कहा था कि इस मुकाबले में जिस कप्तान की कप्तानी ज्यादा बेहतर होगी वो मुकाबले को अपनी झोली में कर लेगा|
13 सालों के बाद चेपॉक के इस मैदान पर चेन्नई ने दी मुंबई को मात!! एक बार फिर से पीला पड़ा नीले पर भारी!! इस सीज़न मुंबई पर चेन्नई की दूसरी जीत| दोनों ही बार धोनी ने टॉस जीतकर चेज़ करने का फैसला किया और वो सफल भी रहा| जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई मुंबई पलटन| वहीँ येलो आर्मी के लिए लगातार दो हार के बाद एक जीत हाथ लगी और इसी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर पहुंची धोनी की सेना|
ओवर की समाप्ति 17.4 : 140/4
8 रन
  • 017.1
  • 617.2
  • 117.3
  • 117.4
ए. धोनी
2 (3)
श. दुबे
26 (18)
अ. खान
1.4-0-28-0
17.4
1
अरशद खान To एमएस धोनी
सिंगल और इसी के साथ थाला धोनी के बल्ले से निकला विनिंग रन्स| 6 विकटों से चेन्नई ने इस मुकाबले को जीत लिया है| पूरे मैदान पर हर तरफ पीला ही नज़र आ रहा है| इस बार छोटी गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ और फिर सभी खिलाड़ी जीत के बाद हैंड शेक्स करते हुए दिखे|
17.3
1
अरशद खान To शिवम दुबे
सिंगल और स्कोर बराबर हो गया| शिवम दुबे ने फिनिशिंग टच के लिए माही की स्ट्राइक पर लाया है| ये होता है बड़े बल्लेबाज़ का आदर| इस गेंद पर मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
17.2
6
अरशद खान To शिवम दुबे
छक्का! पिटारे से हुक शॉट निकाला और गेंद सीधा दर्शको के बीच गई| अब जीत से महज़ 2 रन दूर चेन्नई|
17.1
0
अरशद खान To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 17 : 132/4
4 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 116.6
श. दुबे
19 (15)
ए. धोनी
1 (2)
आ. मधवाल
1-0-4-1
16.6
1
आकाश मधवाल To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| 18 गेंदों पर 8 रनों की दरकार| ऑन साइड पर पुल शॉट खेला गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
16.5
1
आकाश मधवाल To एमएस धोनी
सिंगल हासिल हुआ यहाँ पर| तेज़ गति से पैड्स पर डाली गई गेंद को धोनी ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
16.4
0
आकाश मधवाल To एमएस धोनी
गुड लेंथ गेंद!! मिड ऑफ़ की तरफ इसे खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|
चेन्नई के थाला धोनी अब बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आये हैं... 
16.3
W
आकाश मधवाल To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! चौथा झटका यहाँ पर चेन्नई टीम को लगता हुआ!!! आकाश मधवाल के हाथ लगी उनके इस लीग के करियर की पहली सफ़लता!! डेवोन कॉनवे 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील| अम्पायर सहमत नहीं, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जो सफल हुआ| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद मिडिल स्टम्प्स को जाकर लग रही थी| थर्ड अम्पायर ने आउट करार दिया| 130/4 चेन्नई|
16.2
1
आकाश मधवाल To शिवम दुबे
सिंगल!! स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
16.1
1
आकाश मधवाल To डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 128/3
5 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
ड. कॉनवे
43 (40)
श. दुबे
17 (13)
ट. स्टब्स
2-0-14-1
15.6
1
ट्रिस्टन स्टब्स To डेवोन कॉनवे
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाना चाहा| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया| चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 12 रनों की दरकार है|
15.5
1
ट्रिस्टन स्टब्स To शिवम दुबे
लॉन्ग ऑफ की ओर दुबे ने खेलकर तेज़ी से एक रन हासिल किया|
15.4
1
ट्रिस्टन स्टब्स To डेवोन कॉनवे
फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर 1 रन लिया|
15.3
1
ट्रिस्टन स्टब्स To शिवम दुबे
सामने की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेलकर एक रन लिया|
15.2
0
ट्रिस्टन स्टब्स To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
15.1
1
ट्रिस्टन स्टब्स To डेवोन कॉनवे
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 123/3
4 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
ड. कॉनवे
40 (37)
श. दुबे
15 (10)
ज. आर्चर
4-0-24-0
14.6
1
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 123/3 मुंबई, 30 गेंदों पर 17 रनों की दरकार है|
14.5
1
जोफ्रा आर्चर To शिवम दुबे
गुड लेंथ गेंद| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई| डीप पॉइंट की दिशा में उसे खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.4
1
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
स्लोवर यॉर्कर!! कॉनवे ने उसे मिड ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.3
1
जोफ्रा आर्चर To शिवम दुबे
डायरेक्ट हिट मिड ऑफ़ फील्डर से हुई लेकिन तबतक बल्लेबाज़ काफी अंदर क्रीज़ में घुस गए थे| मिड ऑफ़ पर खेलते ही रन भाग गए थे जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.2
0
जोफ्रा आर्चर To शिवम दुबे
एक और डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
14.1
0
जोफ्रा आर्चर To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 119/3
14 रन
  • 113.1
  • 613.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 613.5
  • 113.6
श. दुबे
13 (6)
ड. कॉनवे
38 (35)
र. गोयल
4-0-33-0
13.6
1
राघव गोयल To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 36 गेंदों पर 21 रनों की दरकार|
13.5
6
राघव गोयल To शिवम दुबे
छक्का! एक और बिगी शिवम के बल्ले से आता हुआ| इस बार एक दम ऊपर डाल बैठे गेंद| स्लॉग कर दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ स्टैंड्स में काफी दूर जाकर गिरी गेंद| अब लक्ष्य से महज़ 22 रन दूर है चेन्नई| ऐसा लग रहा कि शिवम जल्दी गेम को समाप्त करते हुए नेट रन रेट को बेहतर करने को सोच रहे हैं|
13.4
0
राघव गोयल To शिवम दुबे
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
13.3
0
राघव गोयल To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, इस गेंद को मिड विकेट की तरफ ड्राइव कर दिया|
13.2
6
राघव गोयल To शिवम दुबे
छक्का! खड़े-खड़े एक बड़ा शॉट शिवम ने मिड विकेट की तरफ लगाया| बल्ले से लगने के बाद बड़ी आसानी से स्टैंड्स में चली गई ये गेंद| अब जीत से महज़ 28 रन दूर चेन्नई| वैसे इस बिगी के साथ दुबे साहब ने अपना खाता खोला|
13.1
1
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 105/3
9 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 612.4
  • W 12.5
  • 012.6
श. दुबे
0 (1)
ड. कॉनवे
37 (34)
ट. स्टब्स
1-0-9-1
12.6
0
ट्रिस्टन स्टब्स To शिवम दुबे
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
शिवम दुबे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.5
W
ट्रिस्टन स्टब्स To अंबाती रायडू OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट राघव गोयल बोल्ड ट्रिस्टन स्टब्स| 24 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 12 रन बनाकर रायडू लौटे पवेलियन| छक्का खाने के बाद स्टब्स ने अपनी लाइन बदली और बल्लेबाज़ को शरीर के पास से कट करने दिया| रायडू ने उसे पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन बॉल को नीचे नहीं रख पाए और सीधा फील्डर की तरफ मार बैठे जहाँ से एक शानदार कैच देखने को मिला| 105/3 चेन्नई, लक्ष्य से 35 रन दूर|
12.4
6
ट्रिस्टन स्टब्स To अंबाती रायडू
छक्का! बड़े शॉट के लिए गए और सफल हुए| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए काफी ज्यादा ऊपर मिड विकेट की तरफ हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
12.3
1
ट्रिस्टन स्टब्स To डेवोन कॉनवे
बढ़िया फील्डिंग शॉर्ट फाइन लेग बाउंड्री पर फील्डर द्वारा| अपने बाएँ ओर छलांग लगाते हुए गेंद को रोका और टीम के लिए कुछ रन्स बचाए| स्वीप शॉट खेलकर एक रन बटोर लिया गया|
12.2
1
ट्रिस्टन स्टब्स To अंबाती रायडू
इस बार फुल गेंद को पैर निकालकर कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|
12.1
1
ट्रिस्टन स्टब्स To डेवोन कॉनवे
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 96/2
8 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 211.5
  • 111.6
ड. कॉनवे
35 (32)
अ. रायडू
5 (8)
र. गोयल
3-0-19-0
11.6
1
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 48 गेंद पर 44 रनों की दरकार|
11.5
2
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
एक और दुग्गी!! इस बार स्वीप शॉट खेलते हुए फाइन लेग बाउंड्री से बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किया| बड़े शॉट्स का जोखिम नहीं उठा रहे बल्कि आराम आराम से स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं|
11.4
2
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
खिची हुई लाइन पर डाली गई गेंद| लॉफ्ट किया उसे कवर्स की तरफ और दो रन हासिल कर लिया|
11.3
1
राघव गोयल To अंबाती रायडू
सिंगल!! बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
11.2
1
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
सिंगल!! इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला एक हीव शॉट जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
11.1
1
राघव गोयल To अंबाती रायडू
सिंगल!! इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 88/2
4 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
अ. रायडू
3 (6)
ड. कॉनवे
29 (28)
प. चावला
4-0-25-2
10.6
1
पीयूष चावला To अंबाती रायडू
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से इस गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और गैप से एक रन हासिल किया|
10.5
0
पीयूष चावला To अंबाती रायडू
डॉट बॉल!! फुल बॉल पर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
10.4
1
पीयूष चावला To डेवोन कॉनवे
इस बार गुगली को पढ़ नहीं पाए| ऑफ़ साइड पर गेंद को एंगल बल्ले से खेला और गैप से एक रन बटोर लिया गया|
10.3
0
पीयूष चावला To डेवोन कॉनवे
गुगली गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसे पढ़ लिया| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
10.2
1
पीयूष चावला To अंबाती रायडू
इस बार पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|
10.1
1
पीयूष चावला To डेवोन कॉनवे
सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 10 : 84/2
3 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 09.6
अ. रायडू
1 (3)
ड. कॉनवे
27 (25)
र. गोयल
2-0-11-0
9.6
0
राघव गोयल To अंबाती रायडू
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन सका| 10 ओवर के बाद 84/2 चेन्नई, जीत के लिए 60 गेंदों पर 56 रनों की दरकार होगी|
9.5
0
राघव गोयल To अंबाती रायडू
बैक फुट से रायडू ने कवर की ओर गेंद को खेला| रन नहीं आ सका|
9.4
1
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.3
1
राघव गोयल To अंबाती रायडू
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.2
1
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.1
0
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
अजिंक्य रहाणे की विकेट के साथ-साथ टाइम आउट का भी समय यहाँ पर हुआ है| 9 ओवर की समाप्ति के बाद 81/2 है चेन्नई, 66 गेंदों पर 59 रनों की दरकार है| मुकाबला यहाँ से तो बल्लेबाज़ी टीम की तरफ झुका हुआ है, क्या मुंबई पलटन कोई उलट फेर कर पाएगी ये देखना अहम होगा|
अम्बाती रायडू नए बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 9 : 81/2
8 रन
  • 08.1
  • 68.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 08.5
  • W 8.6
अ. रहाणे
21 (17)
ड. कॉनवे
25 (22)
प. चावला
3-0-21-2
8.6
W
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!! चेन्नई ने गंवाया अपना रिव्यु!!! पीयूष चावला के हाथ लगी दूसरी विकेट!!! अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद सीधा मिडिल स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 81/2 चेन्नई, जीत के लिए 66 गेंदों पर 59 रनों की दरकार है|
8.5
0
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
विकेट लाइन की गेंद को रहाणे ने लेग साइड की ओर खेला| रन नहीं आ सका|
8.4
1
पीयूष चावला To डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
8.3
1
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
8.2
6
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
छक्का!!! अजिंक्य रहाणे ने लगाया रन चेज़ का एक और सिक्स!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.1
0
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 73/1
9 रन
  • 17.1
  • 47.2
  • 1 LB 7.3
  • 27.4
  • 07.5
  • 17.6
अ. रहाणे
14 (12)
ड. कॉनवे
24 (21)
र. गोयल
1-0-8-0
7.6
1
राघव गोयल To अजिंक्य रहाणे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.5
0
राघव गोयल To अजिंक्य रहाणे
लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
7.4
2
राघव गोयल To अजिंक्य रहाणे
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर 2 रन लिया|
7.3
lb
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
7.2
4
राघव गोयल To डेवोन कॉनवे
चौका!!! डेवोन कॉनवे ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से एक्स्ट्रा कवर की ओर पंच किया| बीच बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
7.1
1
राघव गोयल To अजिंक्य रहाणे
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 64/1
9 रन
  • 46.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
अ. रहाणे
10 (8)
ड. कॉनवे
20 (19)
प. चावला
2-0-13-1
6.6
1
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
ओवरपिच गेंद पर अजिंक्य ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.5
1
पीयूष चावला To डेवोन कॉनवे
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.4
1
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
लॉन्ग ऑन की ओर रहाणे ने गेंद को खेलकर एक रन लिया|
6.3
1
पीयूष चावला To डेवोन कॉनवे
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के हाथ में गई जहाँ से एक रन मिल गया|
6.2
1
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
6.1
4
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
चौका!!! रहाणे के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 6 : 55/1
5 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 1 LB 5.3
  • 25.4
  • 05.5
  • 1 WD 5.6
  • 05.6
ड. कॉनवे
18 (17)
अ. रहाणे
3 (4)
ज. आर्चर
3-0-20-0
5.6
0
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
स्विंग एंड मिस!!! गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए| बॉल सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
5.6
wd
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
5.5
0
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
5.4
2
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
5.3
lb
जोफ्रा आर्चर To अजिंक्य रहाणे
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का सोचा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और उछाल के साथ पैड्स को लगती हुई लेग साइड हुई ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
5.2
0
जोफ्रा आर्चर To अजिंक्य रहाणे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
5.1
1
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 50/1
4 रन
  • W 4.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 24.6
अ. रहाणे
3 (2)
ड. कॉनवे
15 (13)
प. चावला
1-0-4-1
4.6
2
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
दो रनों के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार लेग स्पिन गेंद थी| फ्लिक किया उसे मिड विकेट की तरफ जहाँ से दो रन हासिल हो गया| इसी के साथ चेन्नई का 50 रन भी पूरा हो गया| 5 के बाद 50/1 चेन्नई|
4.5
1
पीयूष चावला To डेवोन कॉनवे
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेला| एक रन मिल गया|
4.4
0
पीयूष चावला To डेवोन कॉनवे
बैक फुट से बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
4.3
0
पीयूष चावला To डेवोन कॉनवे
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
4.2
1
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.1
W
पीयूष चावला To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड पीयूष चावला| 46 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अपनी पहली ही गेंद पर पियूष ने टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू| चावला को लाओ और विकेट पाओ| पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने चले गए ऋतुराज| लेग स्पिन गेंद पर बैकफुट से रूम बनाकर शॉट मारना चाहा| टर्न और उछाल से चकमा खाए और बल्ले के उपरी भाग को लगकर कीपर की तरफ हवा में खिल गई गेंद| ईशान ने खुद ही कैच की कॉल की और उसे पूरा किया| 46/1, लक्ष्य से 94 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 4 : 46/0
10 रन
  • 43.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
ड. कॉनवे
14 (10)
ऋ. गायकवाड
30 (15)
ज. आर्चर
2-0-16-0
3.6
0
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
ओहोहो!! शानदार गेंद!! जोफ्रा आर्चर यु ब्यूटी!! इसी तरह की गेंदों के लिए जाने जाते हैं ये| अपनी इनस्विंगर से कॉनवे को चारों खाने सचित कर दिया| बल्ले और पैड्स के बीच से निकल गई ये गेंद और कीपर ईशान की तरफ गई जहाँ उन्होंने अपने दायें ओर डाईव लगाते हुए गेंद को लपका| 46/0 चेन्नई|
3.5
0
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
डॉट गेंद!! हलके हाथों से शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेला गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
3.4
4
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
चौका!!! रूम मिला और धूम मचाई, बल्लेबाज़ की बनती है हौंसला अफजाई| ये गेंद गैप में निकल गई पॉइंट की तरफ| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ कट किया और चार रन हासिल किये|
3.3
1
जोफ्रा आर्चर To ऋतुराज गायकवाड
क्विक सिंगल!! पुश किया ऑन साइड पर गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3.2
1
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
सिंगल!! इस बार हलके हाथों से कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
3.1
4
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
ओवर की समाप्ति 3 : 36/0
20 रन
  • 02.1
  • 62.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 62.6
ऋ. गायकवाड
29 (14)
ड. कॉनवे
5 (5)
अ. खान
1-0-20-0
2.6
6
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
छक्का! 20 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| दबाव पूरी तरह से गेंदबाज़ पर होगा| इस बार पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| 36/0 चेन्नई|
2.5
4
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! हाई एल्बो और सीधा बल्ला!! ये है इस शॉट की क्लास!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
2.4
0
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
2.3
4
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! टाइमिंग और प्लेसमेंट भी यहाँ पर शानदार दिखा| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| डीप फील्डर का गेंद को रोकने का भरसक प्रयास लेकिन असफल रहे|
2.2
6
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
छक्का! छोटी गेंद और उसपर पुल शॉट लगा दिया मिड विकेट की तरफ जहाँ से छह रनों के लिए निकल गई बॉल| मानो जैसे इस गेंद को देखा वैसे ही बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ का शुक्रिया अदा किया होगा|
2.1
0
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 16/0
6 रन
  • 11.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 01.6
ड. कॉनवे
5 (5)
ऋ. गायकवाड
9 (8)
ज. आर्चर
1-0-6-0
1.6
0
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा| एक शानदार ओवर आर्चर द्वारा हुआ समाप्त| महज़ एक बाउंड्री इस ओवर में लुटाई| 16/0 चेन्नई|
1.5
0
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
इस बार मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव कर दिया| डेविड ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए बॉल को रोक दिया|
1.4
4
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
चौका! निकल गई ये गेंद फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| पैड्स की गेंद पर कलाइयों का अच्छा इस्तेमाल, गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा को जाकर किस कर गई|
1.3
0
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ कॉनवे ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
1.2
1
जोफ्रा आर्चर To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
1.1
1
जोफ्रा आर्चर To डेवोन कॉनवे
तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर जोफ्रा आर्चर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 1 NB 0.3
  • 40.3
  • 00.4
  • 1 WD 0.5
  • 00.5
  • 40.6
ऋ. गायकवाड
8 (7)
ड. कॉनवे
0 (0)
क. ग्रीन
1-0-10-0
0.6
4
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शानदार फ्लिक शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 10/0 चेन्नई|
0.5
0
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
फुल गेंद!! सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में उसे ड्राइव कर दिया| गैप हासिल नहीं हो सका|
0.5
wd
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
वाइड! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
0.4
0
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
टैप एंड रन का प्रयास था लेकिन असफल रहे बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
4
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
चौका! बाउंड्री के साथ चेन्नई का बल्ले से खाता खुला| फ्री हिट पर चौका हासिल हुआ| गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
0.3
nb
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
नो बॉल! ओवर स्टेप कर बैठे ग्रीन!! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| अच्छी गति के साथ लेंथ को हिट करते हुए ग्रीन ने डाली ये गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे भी बड़े आराम से पंच कर दिया| रन नहीं हो सका|
0.2
0
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
डॉट बॉल!!! इस बार फुल गेंद पर कवर ड्राइव किया गया लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया| रन का मौका नही बन सका|
0.1
0
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
डॉट के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मथीषा पथिराना
  • अंपायर नवदीप सिंह, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement