तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले सेमी फाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमी फाइनल मैच के साथ जो इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 जुलाई को रात 11.00 बजे केनिंगटन, ओवल के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आईं ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान सोफिया मोलिनेक्स ने बताया कि हमारी पूरी टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है| आगे मोलिनक्स ने कहा कि हमने गेंदबाज़ी से बेहतर शुरुआत किया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर थी जहाँ पर हमें लक्ष्य को चेज़ करते हुए दिक्कत नहीं हुई| हाँ अब हम इंजॉय करेंगे और फ़ाइनल के लिए फिर तैयारी करेंगे|
हेली मैथ्यूज ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम आज के अपने इस प्रदर्शन से बेहद निराश हैं| इस अहम गेम में हमें जो रन्स बोर्ड पर चाहिए थे वो हम बना नहीं पाए| डॉटिन के चोटिल होने पर कहा कि उस समय उनका चोटिल होना हमें काफी खला क्योंकि वो बल्लेबाजी में काफी लेट आ पाई| हम बल्लेबाजी में पहले छह ओवरों का सही इस्तेमाल नहीं कर सके| हमें रन रेट को तेजी के साथ ऊपर लाना था जिसमें हम असफल रहे| ये भी बताया कि एक ग्रुप के रूप में सबको उनकी भूमिका पता है| कुछ ऐसी खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा काम कर सकती हैं जिसे हम आगे ध्यान में रखना चाहेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एशले गार्डनर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमारी टीम फ़ाइनल में पहुँच गई है| आगे गार्डनर ने कहा कि हाँ पिच बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर थी जिसपर मुझे बल्लेबाज़ी करते हुए आनंद आया| जाते-जाते उन्होंने बताया कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी में छोटी बॉल का इस्तेमाल किया जिससे मुझे सफ़लता हासिल हुई|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
लिचफील्ड के आउट होने के बाद बेथ का साथ पिछले मैच की प्लेयर ऑफ़ द मैच रही एलिस पेरी (2) ने दिया और टीम को इस रन चेज में आगे की तरफ बढ़ाने का काम शुरू ही किया था कि उसी दौरान पेरी के पैरों में कुछ तकलीफ आई जिसकी वजह से वो रिटायर हर्ट होकर वापिस लौट गई| पेरी के स्थान को एश्ले गार्डनर (35) ने भरा और फिर सेट बल्लेबाज बेथ मूनी के साथ टीम को आगे बढ़ाया और बड़े आराम से फिनिशिंग लाइन के पार भी ले गई| इस दौरान एक छोटे टोटल को एक अहम मुकाबले में विंडीज टीम डिफेंड नहीं कर सकी| अब देखना ये है कि ऑस्ट्रेलिया के सामने फाइनल में कौनसी टीम आती है| क्या वो इंग्लैंड होगी या फिर होगी दक्षिण अफ्रीका? ये तो वक़्त ही बताएगा|
126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर आई तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली| जॉर्जिया वॉल (16) और बेथ मूनी (61) की सलामी जोड़ी ने इस महत्वपूर्ण रन चेज को काफी समझदारी के साथ शुरू किया| इस बीच वॉल तेजी के साथ बल्लेबाजी करती हुई दिखाई दी जबकि बेथ समय लेकर खेल रही थी| पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने तीन ओवर के अंदर ही करीब दस की औसत से 29 रन जोड़ दिए थे तब आई सिनेले हेनरी के ओवर में वॉल की विकेट| वहां से बेथ मूनी ने अपना एंड संभालकर रखा जबकि दूसरे एंड से आज फोएबे लिचफील्ड (4) कुछ ख़ास नहीं कर सकी और काफी जल्दी पवेलियन लौट गई|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो विंडीज की तरफ से आज बल्लेबाजी में हेली मैथ्यूज़ (30), शिमेन कैम्बेल (22), जेनिलिया ग्लासगो (15) और डीएनड्रा डॉटिन (26) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस नॉक आउट मुकाबले में 125 के एक फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| हाँ इस बीच ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों द्वारा फील्ड में तगड़ा कम बैक भी देखने को मिला और बल्लेबाजों को डेथ ओवरों में बांधकर रखा| विकेट को देखते हुए केनिंगटन, ओवल के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सही साबित किया|
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ अब ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है वहीँ टीम वेस्ट इंडीज इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है| इस जीत के बाद कंगारू टीम ने 8वीं बार इस वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है| टॉस आज ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| वेस्ट इंडीज द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 125 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में कमाल कर गई| कंगारू टीम के लिए इस रन चेज में बेथ मूनी ने सबसे अधिक 61 रनों की पारी खेली|
ओवर 13 : 127/2
15 रन
112.1
112.2
2 LB
12.3
412.4
2 NB
12.5
112.5
412.6
ए. गार्डनर
35 (20)
ब. मूनी
61 (36)
आ. एलीन
3-0-22-0
12.6
4
आलियाह एलीन To एश्ले गार्डनर
चौका!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज़ टीम को 6 विकटों से शिकस्त देते हुए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है!! काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| ऐसे में गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ गैप में गई चार रनों के लिए| इसी बीच पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
12.5
1
आलियाह एलीन To बेथ मूनी
सिंगल!! फ्री हिट गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12.5
nb
आलियाह एलीन To एश्ले गार्डनर
नो बॉल!! ऐसे में अगली गेंद फ्री हिट होगी!! गेंदबाज़ी के दौरान आलियाह एलीन का पैर नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स को लग गया था| इसी वजह से फील्ड अम्पायर ने नो बॉल दिया| आगे की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
12.4
4
आलियाह एलीन To एश्ले गार्डनर
चौका!! एश्ले गार्डनर ने लगाया बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.3
lb
आलियाह एलीन To एश्ले गार्डनर
लेग बाई के रूप में आया 2 रन!! लेग स्टंप पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से दो रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
12.2
1
आलियाह एलीन To बेथ मूनी
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला है|
12.1
1
आलियाह एलीन To एश्ले गार्डनर
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 12 : 112/2
7 रन
111.1
111.2
111.3
211.4
111.5
111.6
ए. गार्डनर
25 (15)
ब. मूनी
59 (34)
क. रामहरैक
2-0-17-0
11.6
1
करिश्मा रामहरैक To एश्ले गार्डनर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| लक्ष्य से अब 14 रन दूर ऑस्ट्रेलिया|
11.5
1
करिश्मा रामहरैक To बेथ मूनी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| विकेट लाइन पर फुल डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
11.4
2
करिश्मा रामहरैक To बेथ मूनी
2 रन मिलेगा यहाँ पर| इस बार रूम बनाकर लेग साइड पर गेंद को खेला जो डीप में गई| गैप में गई गेंद और जबतक फील्डर उसतक पहुँच पाती तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया था|
11.3
1
करिश्मा रामहरैक To एश्ले गार्डनर
इस बार आआगे आकर फुलर बनाया गेंद को सामने की तरफ| जब तक मिड ऑन फील्डर उसे फील्ड करती तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा किया है|
11.2
1
करिश्मा रामहरैक To बेथ मूनी
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागी और सिंगल पूरा किया है| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
11.1
1
करिश्मा रामहरैक To एश्ले गार्डनर
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर शॉट को खेला जहाँ से एक रन के साथ लक्ष्य के और भी पास पहुंची हैं कंगारू टीम|
ओवर 11 : 105/2
8 रन
010.1
110.2
110.3
410.4
110.5
110.6
ए. गार्डनर
22 (12)
ब. मूनी
55 (31)
ह. मैथ्यूज़
3-0-23-1
10.6
1
हेली मैथ्यूज़ To एश्ले गार्डनर
तेज गति से बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ हुक शॉट का इस्तेमाल किया और एक रन हासिल हुआ है|
10.5
1
हेली मैथ्यूज़ To बेथ मूनी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| गैप में इस बार गेंद को पुश किया और सिंगल हासिल किया है|
10.4
4
हेली मैथ्यूज़ To बेथ मूनी
चौका!!! शानदार शॉट बेथ ने खेला है यहाँ पर जो डीप में फील्डर को पूरी तरह से बीट कर जाएगा| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया है| फील्डर ने इसे रोकने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी लेकिन असफल रही|
10.3
1
हेली मैथ्यूज़ To एश्ले गार्डनर
इस बार फुलर लेंथ पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
10.2
1
हेली मैथ्यूज़ To बेथ मूनी
सिंगल के साथ बेथ मूनी का एक और अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हुआ है| कमाल की हैं ये बल्लेबाज और एक नॉक आउट गेम में कमाल की बल्लेबाजी कर रही हैं| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजी हैं| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
10.1
0
हेली मैथ्यूज़ To बेथ मूनी
बाहर की तरफ फ्लाईटेड डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर 10 : 97/2
16 रन
2 WD
9.1
09.1
69.2
49.3
19.4
29.5
19.6
ब. मूनी
49 (27)
ए. गार्डनर
20 (10)
ए. फ्लेचर
2-0-25-0
9.6
1
एफ़ी फ्लेचर To बेथ मूनी
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला है|
9.5
2
एफ़ी फ्लेचर To बेथ मूनी
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया जहाँ से 2 रन मिल गया|