एलिस पेरी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस महत्वपूर्ण मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमी फाइनल मुकाबले के साथ 30 जून को शाम 07.00 बजे ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर आई तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| टीम को पहले ही ओवर में जॉर्जिया वॉल के रूप में बड़ा झटका लगा| वहां से बेथ मूनी (22) और फोएबे लिचफील्ड (24) के बीच अर्ध शतकीय साझेदारी हुई जिसने टीम को ना केवल मुश्किल पारिस्थि से निकाला बल्कि रन चेज की पटरी पर वापिस लाया| वहां से लिचफील्ड और मूनी का विकेट लेकर भारतीय टीम ने वापिस की राह पकड़ी लेकिन फिर एलिस पेरी (56) और ऐश्ले गार्डनर (53) के बीच 100 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई जिसने ऑस्ट्रेलिया को सेमी फाइनल का टिकेट दिखाया और भारत को घर वापसी की राह दिखा दी| इस बीच भारतीय गेंदबाजों ने अपना पूरा दमखम दिखाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तगड़ी बल्लेबाजी के आगे वो बेअसर साबित हुई|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो टीम इंडिया की तरफ से आज बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना (38), शफाली वर्मा (34), हरमनप्रीत कौर (56), जेमिमा रॉड्रिग्स (34) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस करो या मरो मुकाबले में 170 के एक फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| हाँ इस बीच ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों द्वारा फील्ड में तगड़ा कम बैक भी देखने को मिला| विकेट को देखते हुए लॉर्ड्स के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सही साबित किया|
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ अब इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है वहीँ टीम इंडिया इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है| टॉस आज भारत की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 170 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में कमाल कर गई| कंगारू टीम के लिए इस रन चेज में एलिस पेरी ने सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेली|
ओवर 19 : 172/4
6 रन
118.1
118.2
018.3
W
18.4
018.5
418.6
ज. वारहम
4 (2)
ए. गार्डनर
53 (29)
एन चरणी
4-0-32-2
18.6
4
एन चरणी To जॉर्जिया वारहम
चौका!!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है जिसके बाद टीम इंडिया इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है| अब सेमी फाइनल में इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है| इस बार गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| गैप मिला जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.5
0
एन चरणी To जॉर्जिया वारहम
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
जॉर्जिया वारहम अगली बल्लेबाज हैं...
18.4
W
एन चरणी To एलिस पेरी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शफ़ाली वर्मा बोल्ड एन चरणी| 100 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 56 रन बनाकर एलिस पेरी बनी एन चरणी का दूसरा शिकार| जीत से अब महज 3 रन दूर है ऑस्ट्रेलिया| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर जोर से शॉट लगाने गई| टर्न हुई इस वजह से मिस टाइम हो गया शॉट| हवा में गया जहाँ से फील्डर ने उसे लपका है| 168/4 ऑस्ट्रेलिया|
18.3
0
एन चरणी To एलिस पेरी
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई| रन का मौका नहीं बन सका|
18.2
1
एन चरणी To एश्ले गार्डनर
हाई फुल टॉस गेंद| सामने की तरफ इस गेंद को खेला है जहाँ से डीप में उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिलेगा|
18.1
1
एन चरणी To एलिस पेरी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया गया है|
ओवर 18 : 166/3
12 रन
117.1
117.2
417.3
117.4
117.5
417.6
ए. गार्डनर
52 (28)
ए. पेरी
55 (35)
द. शर्मा
4-0-31-1
17.6
4
दीप्ति शर्मा To एश्ले गार्डनर
चौका!!! इसी के साथ एश्ले गार्डनर ने भी अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया है| कमाल की पारी एक अहम मुकाबले में खेली है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.5
1
दीप्ति शर्मा To एलिस पेरी
सिंगल यहाँ भी मिलेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल से काम चलाया है|
17.4
1
दीप्ति शर्मा To एश्ले गार्डनर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
17.3
4
दीप्ति शर्मा To एश्ले गार्डनर
4 रन भागकर ले लिया गया है| लो फुल टॉस गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला गया शॉट| फील्डर उसके पीछे भागी और सीमा रेखा के ठीक आगे उसे रोका लेकिन इस बीच बल्लेबाजों ने चार रन भगा लिया|
17.2
1
दीप्ति शर्मा To एलिस पेरी
एक और बार लेग साइड पर गेंद को खेला| गैप मिल गया जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
17.1
1
दीप्ति शर्मा To एश्ले गार्डनर
इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेला गया शॉट जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
ओवर 17 : 154/3
17 रन
116.1
016.2
616.3
116.4
416.5
1 NB
16.6
416.6
ए. पेरी
53 (33)
ए. गार्डनर
42 (24)
र. सिंह
4-0-41-1
16.6
4
रेणुका सिंह To एलिस पेरी
चौका!! फ्री हिट गेंद पर बाउंड्री आई है| आगे आकर गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 18 गेंद पर 17 रन की दरकार है|
16.6
nb
रेणुका सिंह To एलिस पेरी
नो बॉल!!! पिच से बाहर की तरफ डाली गई गेंद| बैक ऑफ़ हैण्ड स्लोवर गेंद डालने गई और हाथ से गेंद छूट गई| कीपर ने उसे रोका जरूर लेकिन अम्पायर ने उसे चेक करने पर पाया कि ये एक नो बॉल है|
16.5
4
रेणुका सिंह To एलिस पेरी
चौका!!! दबाव अब गेंदबाज के ऊपर होगा| काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| मिड विकेट से चौका बटोरा गया है|
16.4
1
रेणुका सिंह To एश्ले गार्डनर
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई फुलर लेंथ गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
16.3
6
रेणुका सिंह To एश्ले गार्डनर
छक्का!!! एश्ले गार्डनर के बल्ले से सामने की तरफ निकला एक बड़ा शॉट| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
16.2
0
रेणुका सिंह To एश्ले गार्डनर
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
16.1
1
रेणुका सिंह To एलिस पेरी
क्विक सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागी रन और सिंगल पूरा किया है|
ओवर 16 : 137/3
12 रन
415.1
115.2
415.3
115.4
115.5
115.6
ए. पेरी
44 (29)
ए. गार्डनर
35 (21)
श. वर्मा
4-0-29-0
15.6
1
शफ़ाली वर्मा To एलिस पेरी
सिंगल के साथ एक और महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
15.5
1
शफ़ाली वर्मा To एश्ले गार्डनर
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला है|
15.4
1
शफ़ाली वर्मा To एलिस पेरी
ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
15.3
4
शफ़ाली वर्मा To एलिस पेरी
चौका! पॉइंट फील्डर से मिस फील्ड हो गई है जिसकी वजह से चौका निकल गया| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया गया है|
15.2
1
शफ़ाली वर्मा To एश्ले गार्डनर
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
15.1
4
शफ़ाली वर्मा To एश्ले गार्डनर
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|