ब्लेसिंग मुजराबानी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो कनाडा और यूएई के बीच दिल्ली में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने मुकाबले को शुरू से पकड़कर रखा और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए महज 29 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के टॉप चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| इस बीच मुजराबानी और ईवान्स ने कमाल की गेंदबाजी की और पॉवर प्ले में महज 38 ही रन दिए| पांचवें विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल (31) और मैट रेनशॉ (65) के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने गेम में तगड़ी वापसी की| दोनों ने सधी हुई बल्लेबाजी की और धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाते हुए नजर आये| इसी बीच गेंदबाजी टीम ने गति परिवर्तन का अधिक इस्तेमाल किया और पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों को बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया| इसकी वजह से जरूरी रन रेट तेजी के साथ ऊपर भागता चला गया जिसे नीचे लाने के चक्कर में सभी बल्लेबाज एक के बाद आउट होते चले गए| ये जीत ज़िम्बाब्वे को यहाँ से काफी आत्मविश्वास देगी ये तो तय है|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो ज़िम्बाब्वे की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत कमाल की रही| ब्रायन बेनेट (64) और ताड़ीवानाशे मरूमानी (35) की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पॉवर प्ले में 47 रन लगा दिया था| 8वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने आकर इस जोड़ी को मरूमानी के विकेट के साथ तोड़ा| उसके बाद एक छोर से बेनेट टिके रहे और रन अ बॉल वाली पारी खेलते हुए अपने अर्ध शतक के पार पहुंचे तो वहीँ दूसरी तरफ से रयान बर्ल (35) और फिर सिकंदर रजा के बल्ले से महज 13 गेंदों पर 25 रनों की तेज तर्रार पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| इस बीच ज़िम्बाब्वे के मध्य क्रम ने शानदार तरीके से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खेला| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
ज़िम्बाब्वे विजयी!! आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर!!! जी हाँ दोस्तों आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से मात दी है| इस जीत के साथ ज़िम्बाब्वे टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है| टॉस आज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| ज़िम्बाब्वे द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 169 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार नहीं चली| ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस रन चेज में मैट रेनशॉ ने सबसे अधिक 65 रनों की पारी खेली|
ओवर 19.3 : 146/10
5 रन
419.1
119.2
W
19.3
म. कुहेनमैन
0 (1)
न. एलिस
7 (4)
ब. इवांस
3.3-0-23-3
19.3
W
ब्रैड इवांस To मैथ्यू कुहेनमैन OUT!
आउट!! रन आउट!! 23 रन से इस मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है| इस वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा अपसेट यहाँ पर आया है| ब्रैड इवांस ने अंडर आर्म थ्रो करते हुए कुहेनमैन को रन आउट कर दिया है और जीत अपने नाम दर्ज कर ली है| पैड्स पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर शॉट खेलने गए| बीट हुए और पैड्स को लगकर सामने की तरफ गई गेंद| बल्लेबाज रन के लिए आगे आये और इसी का मौका उठाते हुए इवांस ने उन्हें रन आउट कर दिया है|
19.2
1
ब्रैड इवांस To नाथन एलिस
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
19.1
4
ब्रैड इवांस To नाथन एलिस
चौका! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग पर चौका बटोरा|
ओवर 19 : 141/9
5 रन
118.1
018.2
218.3
W
18.4
218.5
W
18.6
ए. जम्पा
2 (2)
न. एलिस
2 (2)
ब. मुजराबानी
4-0-17-4
18.6
W
ब्लेसिंग मुजराबानी To एडम जम्पा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!!! बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| 2 रन बनाकर एडम जम्पा बने ब्लेसिंग मुजराबानी का चौथा शिकार| इस गेंद पर बल्लेबाज ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा| फुलर गेंद थी| इतना अधिक शफल कर गए कि गेंद की लाइन को मिस कर गए और बोल्ड हो गए| 141/9 ऑस्ट्रेलिया|
18.5
2
ब्लेसिंग मुजराबानी To एडम जम्पा
2 रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
एडम जम्पा अगले बल्लेबाज हैं...
18.4
W
ब्लेसिंग मुजराबानी To मैट रेनशॉ OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रायन बर्ल बोल्ड ब्लेसिंग मुजराबानी| बड़े विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| मैट रेनशॉ की विकेट के साथ ज़िम्बाब्वे ने जीत को अपनी झोली में लगभग डाल ही लिया है| 65 रन बनाकर मैट रेनशॉ बने ब्लेसिंग मुजराबानी का तीसरा शिकार| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर रूम बनाकर शॉट लगाने गए और मिस टाइम हुए| शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया है| 139/8 ऑस्ट्रेलिया|
18.3
2
ब्लेसिंग मुजराबानी To मैट रेनशॉ
2 रन मिल गया यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाकर डीप से दो रन ले लिया गया है|
18.2
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To मैट रेनशॉ
डॉट बॉल, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.1
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To नाथन एलिस
स्लोवर गेंद| बैक फुट से शॉट खेलने गए लेकिन गति परिवर्तन से चकमा खाए| बल्ले से लगकर मिड ऑफ़ मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिला है|
ओवर 18 : 136/7
7 रन
117.1
017.2
117.3
W
17.4
117.5
417.6
म. रेनशॉ
63 (41)
न. एलिस
1 (1)
ब. इवांस
3-0-18-3
17.6
4
ब्रैड इवांस To मैट रेनशॉ
चौका!!! 12 गेंद 34 रन की दरकार है| इस बार सामने की तरफ शॉट खेला| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| रेनशॉ अभी भी हिम्मत नहीं हार रहे हैं|
17.5
1
ब्रैड इवांस To नाथन एलिस
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
नाथन एलिस अगले बल्लेबाज हैं...
17.4
W
ब्रैड इवांस To बेन ड्वारशुइस OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट टोनी मुनयोंगा बोल्ड ब्रैड इवांस| वाओ, वाट अ कैच| ये कैच नहीं बल्कि मैच है| थोड़ा सा गेंद से दूर रह जाते तो छह रन मिल जाता| 6 रन बनाकर बेन ड्वारशुइस बने ब्रैड इवांस का तीसरा शिकार| लेंथ गेंद पर फ्लैट पुल शॉट खेला डीप मिड विकेट की तरफ| फील्डर ने सीमा रेखा पर अपने दाहिने तरफ 15 मीटर भागते हुए फुल स्ट्रेच डाईव लगाई और कैच को दोनों हाथों से लपक लिया| इस तरह के कैच ही आपको मैच जिताते हैं| 131/7 ऑस्ट्रेलिया|
17.3
1
ब्रैड इवांस To मैट रेनशॉ
सिंगल!! गुड लेंथ गेंद को सामने की तरफ हीव किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल कर लिया गया है|
17.2
0
ब्रैड इवांस To मैट रेनशॉ
प्ले एंड मिस!! टप्पा खाकर अंदर आई गेंद| लेग साइड पर शॉट खेलने गए और बीट हुए| पैड्स को लगी गेंद और ऑफ़ साइड पर गई| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| बल्लेबाज ने रन लेने से मना कर दिया है|
17.1
1
ब्रैड इवांस To बेन ड्वारशुइस
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ हीव शॉट खेला गया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका यहाँ पर बन जाएगा|
ओवर 17 : 129/6
7 रन
016.1
116.2
116.3
216.4
116.5
216.6
म. रेनशॉ
58 (38)
ब. ड्वारशुइस
5 (5)
ग. क्रीमर
4-0-33-0
16.6
2
ग्रेम क्रीमर To मैट रेनशॉ
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 18 गेंद पर 41 रन की दरकार है|ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पंच किया| डीप से दो रन मिल गया है|
16.5
1
ग्रेम क्रीमर To बेन ड्वारशुइस
सिंगल!! पुल शॉट इस गेंद पर खेला| हवा में गई गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन फील्डर के काफी आगे गिरी जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
16.4
2
ग्रेम क्रीमर To बेन ड्वारशुइस
2 रन मिलेगा यहाँ पर| मिड विकेट की तरफ शॉट खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से दो रन भागने का मौका बल्लेबाजों को मिल गया है|
16.3
1
ग्रेम क्रीमर To मैट रेनशॉ
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
16.2
1
ग्रेम क्रीमर To बेन ड्वारशुइस
इस बार ड्राइव करने गए| आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तारफ गई गेंद जहाँ से एक रन भाग लिया गया है|
16.1
0
ग्रेम क्रीमर To बेन ड्वारशुइस
डॉट बॉल, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर 16 : 122/6
8 रन
115.1
115.2
115.3
W
15.4
115.5
415.6
म. रेनशॉ
55 (36)
ब. ड्वारशुइस
1 (1)
व. मसाकाद्जा
4-0-36-1
15.6
4
वेलिंग्टन मसाकाद्जा To मैट रेनशॉ
चौका!!! पैड्स पर डाली गई एक लूज डेलिवरी| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
15.5
1
वेलिंग्टन मसाकाद्जा To बेन ड्वारशुइस
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े गया है|