तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो न्यू जीलैंड और पाकिस्तान के बीच शाम 07.00 बजे कोलंबो में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने बताया कि हमने प्रतियोगिता में आगे जाने के मौकों को गंवा दिया और हम वर्ल्ड कप से बाहर हो गए जिसके कारण हम सभी निराश हैं| आगे मिचेल ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए शानदार थी जहाँ बल्लेबाज़ी करने में आनंद आ रहा था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं क्या कहूँ मैं काफी निराश हूँ लेकिन हम सभी आगे बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये ओमान क्रिकेट के लिए काफी बड़ा पल है| हम इस स्तर तक पहुँच पाए ये एक बड़ी उपलब्धि है| हाँ नतीजा हमारे हक में नहीं गया हो लेकिन सभी ने अपने हिसाब से अपना बेस्ट दिया है| इस प्रतियोगिता से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है जिसे हम आगे काम में लायेंगे| आगे कहा कि हम सब गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमें ओमान की तरफ से खेलने को मिला| जाते-जाते कह गए कि मैं अपने फैन्स से ये कहना चाहूँगा कि हमारा समर्थन करते रहें और हम अगली बार इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आयेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एडम जम्पा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि पिच पर गेंद अच्छी हो रही थी जिसका मैंने फ़ायदा उठाया| आगे जम्पा ने कहा कि मैं निराश हूँ क्योंकि हमारी टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं कल घर लौटने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हूँ क्योंकि वर्ल्ड कप में हमारा सफ़र इस तरह से समाप्त होगा मैंने सोचा नहीं था|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
105 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत शानदार मिली| ट्रैविस हेड (32) और मिचेल मार्श (64) की सलामी जोड़ी ने ओमान के गेंदबाजों को अपने बड़े शॉट्स से ये बताया कि क्यों वो इस फ़ॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं| दोनों एंड से ओमानी गेंदबाजों पर कड़क प्रहार होता चला गया| इससे दबाव गेंदबाजों के ऊपर आया जिसे वो चाहकर उतार नहीं पाए| हेड का बल्ला थोड़ा अपने अंदाज़ में चला जबकि कप्तान मार्श स्ट्राइक रेट में उनसे भी आगे निकल गए और महज 26 गेंदों पर अपना अर्ध शतक पूरा किया| दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 8 ओवरों में ही 93 रन जड़ दिए थे| इसे बाद शकील अहमद ने हेड का विकेट लिया लेकिन फिर वहां से जोश इंगलिस और कप्तान मार्श ने 62 गेंद पहले इस रन चेज को समाप्त कर दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो ओमान की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही| आमिर कलीम मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए जिसके बाद कप्तान जतिंदर सिंह (17) और करण सोनावाले (12) ने दूसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े| नाथन एलिस ने आकर करण के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद ओमानी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से फेल होते हुए नजर आये| मध्य क्रम में वसीम अली (32) और हम्माद मिर्जा (16) के बल्ले से रन्स तो आये लेकिन वो भी खुद को मिले स्टार्ट को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए| लोअर ऑर्डर पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ध्वस्त हो गया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एडम ज़म्पा को 4, ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर बार्टलेट को 2-2 जबकि मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 40वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस प्रतियोगिता में जीत के साथ अपने सफ़र को समाप्त किया है| टॉस आज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| ओमान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 104 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही| ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस रन चेज में मिचेल मार्श ने सबसे अधिक 64 रनों की पारी खेली|
9.4
4
जितेन रामानंदी To जोश इंगलिस
चौका!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ओमान की टीम को 9 विकटों से शिकस्त दिया है!! जोश इंगलिस के बल्ले से आया विनिंग शॉट यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अम्पायर के ऊपर से हवा में शॉट लगाया| ऐसे में लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
9.3
1
जितेन रामानंदी To मिचेल मार्श
सिंगल!! इसी के साथ स्कोर बराबर हो गया है!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
9.2
1
जितेन रामानंदी To जोश इंगलिस
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.1
4
जितेन रामानंदी To जोश इंगलिस
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर 9 : 98/1
5 रन
W
8.1
18.2
18.3
18.4
18.5
18.6
ज. इंगलिस
3 (3)
म. मार्श
63 (32)
श. अहमद
4-0-29-1
8.6
1
शकील अहमद To जोश इंगलिस
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.5
1
शकील अहमद To मिचेल मार्श
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
8.4
1
शकील अहमद To जोश इंगलिस
विकेट लाइन पर डाली गई आर्म बॉल!! इसपर सीधे बल्ले से बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
8.3
1
शकील अहमद To मिचेल मार्श
इस बार ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| पैर निकालकर कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया गया है|
8.2
1
शकील अहमद To जोश इंगलिस
सिंगल के साथ जोश इंगलिस ने अपना खाता खोला है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
अगले बल्लेबाज जोश इंगलिस हैं...
8.1
W
शकील अहमद To ट्रैविस हेड OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच ट्रैविस हेड 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शकील अहमद ने खुद की गेंद पर कैच पकड़ते हुए पहला विकेट अपने नाम किया है| विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्लॉग स्वीप शॉट खेलना चाहा| ऐसे में बॉल टप्पा खाकर बल्ले का टॉप एज लेती हुई शॉर्ट मिड विकेट की ओर हवा में गई| ऐसे में कीपर कैच पकड़ने भागे जबकि गेंदबाज़ शकील भी उसी दिशा में कैच पकड़ने दौड़े| हालाँकि कीपर और गेंदबाज़ आपस में टकरा भी गए लेकिन गेंद शकील के हाथ में लगी और सीने से टकराकर वापिस से हाथों में आ गई| जिसके बाद गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 93/1 ऑस्ट्रेलिया|
ओवर 8 : 93/0
7 रन
17.1
17.2
47.3
07.4
17.5
07.6
म. मार्श
61 (30)
ट. हेड
32 (18)
जय ओडेद्रा
2-0-21-0
7.6
0
जय ओडेद्रा To मिचेल मार्श
डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं हुआ| ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत के लिए बस 12 रनों की ज़रुरत है|
7.5
1
जय ओडेद्रा To ट्रैविस हेड
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
7.4
0
जय ओडेद्रा To ट्रैविस हेड
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
7.3
4
जय ओडेद्रा To ट्रैविस हेड
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
7.2
1
जय ओडेद्रा To मिचेल मार्श
छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला| ऐसे में फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7.1
1
जय ओडेद्रा To ट्रैविस हेड
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर 7 : 86/0
13 रन
16.1
16.2
46.3
06.4
16.5
66.6
म. मार्श
60 (28)
ट. हेड
26 (14)
श. अहमद
3-0-24-0
6.6
6
शकील अहमद To मिचेल मार्श
छक्का!! मिचेल मार्श ने लगाया ओवर की अंतिम गेंद पर सिक्स यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पूरे ताकत के साथ शॉट खेला| गेंद गई मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
6.5
1
शकील अहमद To ट्रैविस हेड
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
6.4
0
शकील अहमद To ट्रैविस हेड
लेंथ में छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल लगाना चाहा| ऐसे में बॉल टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले को बीट करती हुई कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
6.3
4
शकील अहमद To ट्रैविस हेड
चौका!! ट्रैविस हेड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
6.2
1
शकील अहमद To मिचेल मार्श
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेनाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|