Advertisement
Advertisement

Australia vs Netherlands, मैच 24 Match Summary

AUS vs NED, 2023 - एकदिवसीय Summary

Australia vs Netherlands स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 24, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Oct 25, 2023
Australia Australia
399/8 (50.0)
Netherlands Netherlands
90 (21.0)
ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    Glenn Maxwell
    106(44)
AUS 399/8
Bat टॉप बैट्समैन
Glenn Maxwell
Glenn Maxwell
106 (44)
  • 9x4s
  • 8x6s
  • 240.90SR
David Warner
David Warner
104 (93)
  • 11x4s
  • 3x6s
  • 111.82SR
Bowl टॉप बॉलर्स
NED 90/10
Bat टॉप बैट्समैन
Vikramjit Singh
Vikramjit Singh
25 (25)
  • 6x4s
  • 0x6s
  • 100SR
Teja Nidamanuru
Teja Nidamanuru
14 (18)
  • 2x4s
  • 0x6s
  • 77.77SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर -25 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि इस जीत से मैं काफी खुश हूँ| अपनी और मैक्सवेल की साझेदारी पर कहा कि हमारी वो साझेदारी काफी अच्छी रही जिसके कारण हम एक बड़े स्कोर तक पहुँच पाए| आगे कमिंस ने बोला कि मैक्सवेल एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने आज जिस तरह से खेला वो काबिले तारीफ बात है| जाते-जाते उन्होंने बताया कि हम आगे भी इसी तरह से प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करना चाहते हैं|
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये निश्चित ही अच्छा प्रदर्शन नहीं था हमारी तरफ से आज| हम ना ही गेंदबाजी में और ना ही बल्लेबाज़ी में अच्छा कर पाए| आगे कहा कि हम जिस प्लान के साथ गेंदबाजी करने उतरे थे उसपर कायम नहीं रह पाए| श्रय सामने वाली टीम को जाता है क्योंकि उन्होंने हर डिपार्टमेंट में आज हमें चारो खाने चित कर दिया|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्लेन मैक्सवेल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी मैचों से रन नहीं बना पा रहा था लेकिन आज की पारी से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला है| आगे मैक्सवेल ने कहा कि हमने बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी में काफी बेहतर किया जिसके कारण हमें बड़ी जीत हासिल हुई| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमें आगे भी इसी तरह से एक होकर खेलना है और जीतना है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस बड़ी जीत की नीव डेविड वॉर्नर की शतकीय पारी ने रखी जिसे अंजाम तक ग्लेन मैक्सवेल के ऐतिहासिक शतक ने पहुंचाया| 400 रनों के इस रन चेज़ में नीदरलैंड के लिए करने को तो काफी कुछ था लेकिन उसे हासिल करना उतना ही मुश्किल था जितना पहाड़ से पत्थर तोड़ना| ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ जिस तरह से आज अपनी गेंदबाजी में आग उगल रहे थे उसका बयान नहीं हो सकता| विकटों की शुरुआत तेज़ गेंदबाज़ ने की तो अंत एडम ज़म्पा ने 4 विकेट लेकर किया| एक बार फिर से ये स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हुआ| हाँ इससे पहले डेविड वॉर्नर का एक बेमिसाल कैच और उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल का वो रन आउट नीदरलैंड के बल्लेबाजों पर हावी हो गया| पिछले तीन मुकाबलों में लगातार 4-4 विकेट लेकर ज़म्पा ने अपनी टीम को ऊपर ला दिया है| ये एक चैंपियन टीम की निशानी है और अब यहाँ से बाक़ी टीमों के लिए ये किसी बुरे सपने से कम नहीं होने वाला है|
अब इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े मनोबल के साथ आगे की तरफ बढ़ती हुई नज़र आएगी| टोटल डॉमिनेंस इस मुकाबले में भी कंगारू टीम की तरफ से देखने को मिला है| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गेंदबाजों के परखच्चे उड़ाए और फिर गेंदबाजी करते हुए सबको अपने बहाव में बहा दिया| साथ-ही साथ इस बड़ी जीत के चलते उनका नेट रन रेट भी अब माइनस से निकलकर प्लस में आ गया है| एक लम्बी छलांग नेट रन रेट में इस टीम ने मारी है जो उन्हें आगे जाते हुए काफी फायदा पहुंचाएगी|
आज के इस मुकाबले में एक और अपसेट की उम्मीद हमें नीदरलैंड की टीम की तरफ से थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बता दिया कि हम आपको ऐसा कुछ भी नहीं करने देंगे और पूरी तरह से काउंटर अटैक करते हुए उन्हें 309 रनों की एक करारी हार थमा दी है| वहीँ इस बड़ी जीत के साथ कमिंस एंड कम्पनी ने ये ऐलान कर दिया है कि हम भी इस प्रतियोगिता में खेल रहे हैं| बाक़ी टीमों के लिए ये एक कड़ा सन्देश होगा|
ऑस्ट्रेलिया इज बैक!!! 309 रनों की एक बड़ी जीत के साथ वर्ल्ड कप क्रिकेट में इतिहास रच दिया है| पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ने धमाकेदार अंदाज़ में इस विश्व कप में कम बैक किया है| अबतक ये काम इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीकी टीम करती आ रही थी लेकिन आज वैसा ही कुछ लाजवाब कारनामा कंगारुओं ने कर दिखाया है| शुरूआती दो हार के बाद अब काफी तेज़ी के साथ ये टीम अपनी लय पकड़ रही है और पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ छलांग मार रही है|
ओवर 21 : 90/10
3 रन
  • 120.1
  • 020.2
  • 120.3
  • 120.4
  • W 20.5
  • W 20.6
van Meekeren
0 (1)
S. Edwards
12 (22)
A. Zampa
3-0-8-4
20.6
W
Adam Zampa To Paul van Meekeren OUT!
आउट!! स्टंप!! जोश इंगलिस बोल्ड एडम जम्पा| 309 रनों की एक बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगती हुई| वर्ल्ड कप इतिहास की ये सबसे बड़ी जीत है| महज़ 90 रनों पर ही सिमट गई पूरी नीदरलैंड की टीम| पॉल वैन मीकेरेन शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| एडम जम्पा के हाथ लगी चौथी विकेट| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलना चाहा| गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई लेग स्टंप के ऊपर से कीपर के पास गई| इसी बीच इंगलिस ने बॉल को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ से निकलकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी| जिसके बाद कीपर ने स्टंपिंग की अपील की| फील्ड अम्पायर ने थर्ड अम्पायर से मदद ली जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ का पैर लाइन के ऊपर था जबकि क्रीज़ के थोड़ा अंदाज़ पैर को होना चाहिए| इसी बीच आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
20.5
W
Adam Zampa To Aryan Dutt OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! नीदरलैंड की टीम ने गंवाया अपना 9वां विकेट!! एडम जम्पा के हाथ लगी तीसरी सफलता!! आर्यन दत्त 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने अपने साथी खिलाड़ी से बात करने के बाद रिव्यु लेना सही नहीं समझा और पवेलियन की ओर चलते बने| 90/9 नीदरलैंड|
20.4
1
Adam Zampa To Scott Edwards
एक समझदारी भरा सिंगल यहाँ पर बल्लेबाज़ ने गैप में खेलकर लिया| जोखिम नहीं उठाया जो सही बात भी होगी|
20.3
1
Adam Zampa To Aryan Dutt
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
20.2
0
Adam Zampa To Aryan Dutt
इस बार स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हुआ|
20.1
1
Adam Zampa To Scott Edwards
नॉट आउट!! ऑस्ट्रेलिया का पहला रिव्यु हुआ असफ़ल!! आगे डाली गई तेज़ गति की स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाना चाहा| बल्ले के काफी करीब से होती हुई बॉल पैड्स को लगकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| इसी बीच एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिए रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि ग्लव्स को लगकर गेंद पैड्स को लगती हुई लेग साइड की ओर गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| एक रन बल्लेबाज़ को मिल गया|
ओवर 20 : 87/8
1 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
A. Dutt
0 (5)
S. Edwards
10 (20)
M. Marsh
4-0-19-2
19.6
0
Mitchell Marsh To Aryan Dutt
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई| रन नहीं हो सका|
19.5
0
Mitchell Marsh To Aryan Dutt
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
19.4
0
Mitchell Marsh To Aryan Dutt
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
19.3
1
Mitchell Marsh To Scott Edwards
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
19.2
0
Mitchell Marsh To Scott Edwards
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
19.1
0
Mitchell Marsh To Scott Edwards
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर 19 : 86/8
1 रन
  • 118.1
  • 018.2
  • W 18.3
  • W 18.4
  • 018.5
  • 018.6
A. Dutt
0 (2)
S. Edwards
9 (17)
A. Zampa
2-0-5-2
18.6
0
Adam Zampa To Aryan Dutt
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| दो शानदार विकेट इस ओवर से आया| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
18.5
0
Adam Zampa To Aryan Dutt
ओह!! बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| लेग स्पिन का चकमा देते हुए गुगली डाल दी थी| बल्लेबाज़ ने उसे डिफेंड करना चाहा लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स को टकरा गई और आगे गिर गई| इर्द गिर्द के सभी फील्ड मुस्कुराते हुए दिखे वहां पर|
नए बल्लेबाज़ आर्यन दत्त, हैट्रिक पर अब एडम जप्मा...
18.4
W
Adam Zampa To Roelof van der Merwe OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! नीदरलैंड का रिव्यु हुआ असफल!!  रॉयलफ वैन डर मर्व शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे!! एडम जम्पा के हाथ लगती हुई बैक टू बैक विकेट!! अगली गेंद पर क्या जम्पा हैट्रिक लेने में कामयाब होंगे? देखना दिलचस्प होगा यहाँ पर| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 86/8 नीदरलैंड|
रॉयलफ वैन डर मर्व बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
18.3
W
Adam Zampa To Logan van Beek OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जोश इंगलिस बोल्ड एडम जम्पा| एक और विकेट का पतन| बिना खाता खोले लोगन वैन बीक लौटे पवेलियन| एडम जम्पा के नाम पहली सफलता दर्ज हुई| विकेट के पीछे एक शार्प कैच जोश इंगलिस द्वारा पकड़ा गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लेग स्पिन गेंद को कट करने गए| टर्न से चकमा खाए और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई गेंद जहाँ से एक शार्प कैच लपका गया| 86/7 नीदरलैंड|
18.2
0
Adam Zampa To Logan van Beek
ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
18.1
1
Adam Zampa To Scott Edwards
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर 18 : 85/6
7 रन
  • 417.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 117.4
  • W 17.5
  • 1 WD 17.6
  • 017.6
van Beek
0 (1)
S. Edwards
8 (16)
M. Marsh
3-0-18-2
17.6
0
Mitchell Marsh To Logan van Beek
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
21 OV
3 रन
A. Zampa to S. Edwards A. Dutt van Meekeren
  • 120.1
  • 020.2
  • 120.3
  • 120.4
  • W 20.5
  • W 20.6
20 OV
1 रन
M. Marsh to S. Edwards A. Dutt
  • 019.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
19 OV
1 रन
A. Zampa to S. Edwards van Beek Roelof van der A. Dutt
  • 118.1
  • 018.2
  • W 18.3
  • W 18.4
  • 018.5
  • 018.6
18 OV
7 रन
M. Marsh to T. Nidamanuru S. Edwards van Beek
  • 417.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 117.4
  • W 17.5
  • 1 WD 17.6
  • 017.6
17 OV
4 रन
A. Zampa to S. Edwards T. Nidamanuru
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 016.6
16 OV
5 रन
M. Marsh to S. Edwards T. Nidamanuru
  • 115.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 215.6
15 OV
1 रन
P. Cummins to S. Edwards T. Nidamanuru
  • 114.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 014.6
14 OV
6 रन
M. Marsh to S. Engelbrecht T. Nidamanuru
  • 013.1
  • W 13.2
  • 013.3
  • 1 WD 13.4
  • 013.4
  • 1 WD 13.5
  • 013.5
  • 413.6
13 OV
3 रन
P. Cummins to S. Engelbrecht S. Edwards
  • 112.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 012.6
12 OV
6 रन
J. Hazlewood to S. Engelbrecht S. Edwards
  • 011.1
  • 011.2
  • 1 WD 11.3
  • 111.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 311.6
11 OV
5 रन
P. Cummins to S. Engelbrecht de Leede S. Edwards
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 410.4
  • W 10.5
  • 010.6
10 OV
1 रन
J. Hazlewood to C. Ackermann de Leede
  • 09.1
  • W 9.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 1 WD 9.6
  • 09.6
9 OV
5 रन
P. Cummins to C. Ackermann S. Engelbrecht
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 48.4
  • 18.5
  • 08.6
8 OV
1 रन
J. Hazlewood to C. Ackermann S. Engelbrecht
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 07.6
7 OV
4 रन
M. Starc to S. Engelbrecht
  • 06.1
  • 46.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 06.6
6 OV
4 रन
J. Hazlewood to V. Singh C. Ackermann
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 45.4
  • W 5.5
  • 05.6
5 OV
5 रन
M. Starc to M. O'Dowd C. Ackermann
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 04.4
  • W 4.5
  • 1 WD 4.6
  • 44.6
4 OV
1 रन
J. Hazlewood to M. O'Dowd V. Singh
  • 03.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 03.6
3 OV
9 रन
M. Starc to V. Singh
  • 02.1
  • 42.2
  • 42.3
  • 1 WD 2.4
  • 02.4
  • 02.5
  • 02.6
2 OV
14 रन
J. Hazlewood to M. O'Dowd V. Singh
  • 41.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 41.5
  • 11.6
1 OV
4 रन
M. Starc to V. Singh
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस Australia ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच Glenn Maxwell
  • अंपायर माइकल गौफ, शरफुददोला, मराइस इरास्मस
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement