नाथन एलिस को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के तीसरे मैच की तरफ जो वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के बीच मुंबई में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब आयरलैंड की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| पहली ही गेंद पर उनके कप्तान पॉल स्टर्लिंग को रन लेने के दौरान हैमस्ट्रिंग हुई और वो चोटिल होकर बाहर चले गए| उसके बाद रॉस अडायर ने एक दो बड़े शॉट्स लगाए लेकिन फिर नाथन एलिस ने आकर अपने पहले ही ओवर में दो सफलता हासिल की और फिर कुहेनमैन ने अपने एंड से विकेट हासिल किया| इस बीच 13/1 से 27/4 हो गई आयरलैंड की टीम और इस रन चेज में अपनी लय खो बैठी| वहां से मध्य क्रम और लोअर क्रम ज़म्पा और एलिस के सामने बिखरता हुआ नजर आया| हाँ डॉकरेल ने 41 रनों की पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे एंड से किसी और का साथ नहीं मिल सका| रन रेट काफी तेजी से ऊपर बढ़ता चला गया जिसे हासिल करने में समर्थ रही आयरलैंड की टीम|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही रही| कप्तान ट्रैविस हेड (6) के रूप में टीम को दूसरे ही ओवर में 7 के स्कोर पर पहला बड़ा झटका लगा| दूसरे विकेट के लिए जोश इंग्लिस (37) और कैमरन ग्रीन (21) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पॉवर प्ले के अंदर टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया| दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी निभाई और स्कोर को तेजी के साथ आगे बढ़ा दिया| लोअर ऑर्डर में मैट रेनशॉ (37) और मार्कस स्टोइनिस (45) के बल्ले से तेज तर्रार पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान आयरलैंड टीम के लिए मार्क अडायर ने 2 जबकि हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल और मैथ्यू हमफ्रीस को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से मात दी है| इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| ऑस्ट्रेलिया द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 182 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम की बल्लेबाजी आज नहीं चली| आयरलैंड टीम के लिए इस रन चेज में जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे अधिक 41 रनों की पारी खेली|
ओवर 16.5 : 115/9
3 रन
116.1
016.2
116.3
116.4
W
16.5
ब. मैकार्थी
2 (4)
म. हम्फ्रीज़
3 (4)
न. एलिस
3.5-1-12-4
16.5
W
नाथन एलिस To बैरी मैकार्थी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कैमरन ग्रीन बोल्ड नाथन एलिस| इस विकेट का भी पतन हो गया है| कप्तान चोटिल हैं इस वजह से वो बल्लेबाजी के लिए नहीं आयेंगे इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 67 रन से जीत लिया है| धीमी गति से बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| उसपर पुल शॉट तो लगाया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने बड़े आराम से लपक लिया|
16.4
1
नाथन एलिस To मैथ्यू हम्फ्रीज़
सिंगल!! हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप से एक रन मिला है|
16.3
1
नाथन एलिस To बैरी मैकार्थी
सिंगल!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
16.2
0
नाथन एलिस To बैरी मैकार्थी
डॉट बॉल!!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
16.1
1
नाथन एलिस To मैथ्यू हम्फ्रीज़
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर 16 : 112/8
8 रन
615.1
W
15.2
115.3
W
15.4
015.5
115.6
म. हम्फ्रीज़
1 (2)
ब. मैकार्थी
1 (1)
ए. जम्पा
4-0-23-4
15.6
1
एडम जम्पा To मैथ्यू हम्फ्रीज़
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
15.5
0
एडम जम्पा To मैथ्यू हम्फ्रीज़
नॉट आउट!! ऑस्ट्रेलिया टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के करीब से होकर गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच आउट की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा तो पता लगा कि गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हुआ था| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
अगले बल्लेबाज मैथ्यू हम्फ्रीज़ हैं...
15.4
W
एडम जम्पा To मार्क अडायर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कूपर कोन्नोल्ली बोल्ड एडम जम्पा| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| आठवां झटका आयरलैंड को लगता है| 12 रन बनाकर मार्क अडायर बने एडम जम्पा का चौथा शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने उसपर मिड विकेट की तरफ शॉट खेलना चाहा| मिस हिट हुआ| हवा में खिल गई गेंद और फील्डर ने सीमा रेखा से आगे आते हुए कैच को पूरा किया है| 111/8 आयरलैंड|
15.3
1
एडम जम्पा To बैरी मैकार्थी
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
बैरी मैकार्थी अगले बल्लेबाज हैं|
15.2
W
एडम जम्पा To जॉर्ज डॉकरेल OUT!
आउट!! स्टम्प!! एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 41 रन बनाकर जॉर्ज डॉकरेल बने एडम जम्पा का तीसरा शिकार| इस बार आगे आकर बड़ा शॉट खेलना चाहा| ये देखते हुए बाहर की तरफ डाली गई गेंद| उसके बाद कीपर द्वारा बेहतरीन स्टम्पिंग का नमूना पेश किया गया| अपील हुई और स्क्वायर लेग अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| 110/7 आयरलैंड|
15.1
6
एडम जम्पा To जॉर्ज डॉकरेल
छक्का!!! बल्ले की आवाज़ सुनो!! छह रनों का है ये फरमान सुनो!! घुटना टिकाया और सीधे बल्ले से टाइम कर दिया गेंद को और साईट स्क्रीन के पार भेज दिया छह रन के लिए|
ओवर 15 : 104/6
14 रन
414.1
114.2
214.3
114.4
414.5
214.6
म. अडायर
12 (5)
ज. डॉकरेल
35 (27)
क. कोन्नोल्ली
3-0-26-0
14.6
2
कूपर कोन्नोल्ली To मार्क अडायर
दुग्गी!!! टर्न होकर बाहर की तरफ गई गेंद| बैक फुट से डीप पॉइंट की तरफ कट शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से दो रन हासिल हो गया है| 30 गेंद पर 79 रन की दरकार है|
14.5
4
कूपर कोन्नोल्ली To मार्क अडायर
चौका!!! एक अच्छा कट शॉट खेला गया है यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल कर ली है|
14.4
1
कूपर कोन्नोल्ली To जॉर्ज डॉकरेल
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
14.3
2
कूपर कोन्नोल्ली To जॉर्ज डॉकरेल
2 रन से बल्लेबाज संतुष्ट हुए हैं यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
14.2
1
कूपर कोन्नोल्ली To मार्क अडायर
सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया गया है|
14.1
4
कूपर कोन्नोल्ली To मार्क अडायर
चौका!! बाउंड्री के साथ ओवर का आगाज हुआ है| खूबसूरत ड्राइव किया है| इनसाइड आउट शॉट और गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर 14 : 90/6
3 रन
113.1
113.2
013.3
W
13.4
113.5
013.6
ज. डॉकरेल
32 (25)
म. अडायर
1 (1)
ए. जम्पा
3-0-15-2
13.6
0
एडम जम्पा To जॉर्ज डॉकरेल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा| 36 गेंद 93 रन की दरकार है|
13.5
1
एडम जम्पा To मार्क अडायर
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| ऑफ़ साइड पर गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन हासिल किया गया है|
मार्क अडायर अगले बल्लेबाज हैं...
13.4
W
एडम जम्पा To लॉर्कन टकर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कूपर कोन्नोल्ली बोल्ड एडम जम्पा| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 46 रनों की साझेदारी का हुआ है अंत| 24 रन बनाकर लॉर्कन टकर बने एडम जम्पा का दूसरा शिकार| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने इसपर मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया| बल्ले पर तो आई लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| डीप में एक आसन सा कैच पकड़ा गया है| 89/6 आयरलैंड|
13.3
0
एडम जम्पा To लॉर्कन टकर
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
13.2
1
एडम जम्पा To जॉर्ज डॉकरेल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
13.1
1
एडम जम्पा To लॉर्कन टकर
सिंगल!! ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|