तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे श्रंखला के दूसरे मुकाबले के साथ जो एडिलेड के मैदान पर 23 अक्टूबर को खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि आज मौसम ने अपना असर दिखाया और बारिश आती जाती रही लेकिन दर्शक अपनी जगह पर बने रहे तो मैं उन सभी को शुक्रिया बोलना चाहता हूँ| आगे मार्श ने कहा कि मुझे जीत हासिल करते हुए काफी ख़ुशी हुई| जाते-जाते उन्होंने बोला कि जोश फ़िलिप ने जिस तरफ की बल्लेबाज़ी की उससे मैच चेज़ करना आसान हो गया|
मैच गंवाकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि ये काफी मुश्किल था जब हमने पॉवर प्ले में ही अपने तीन टॉप बल्लेबाजों को गंवा दिया था| आगे गिल ने कहा कि 131 रनों के लक्ष्य को बचाते हुए हमने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम काफी खुशकिस्मत हैं कि हम जहाँ जाते हैं वहां हमारे समर्थक मौजूद रहते हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई| तभी वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर फ़िलिप ने बड़ा शॉट लगाना चाहा और कैच आउट हो गए| जिसके बाद मैदान पर आए अपना डेब्यू वनडे मैच खेल रहे मैट रेनशॉ (21) ने एक तरफ से संभलकर बल्लेबाज़ी की और अपने कप्तान मिचेल मार्श (46) के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के पार पहुँचाया और जीत दिलाने में कामयाब हो गए| इसी बीच भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| वहीं मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को कोई सफ़लता हाथ नहीं लगी और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बड़ी आसानी से मैच को 7 विकटों से जीत लिया|
कप्तान मिचेल मार्श ने खेली 46 रनों की कप्तानी पारी और पर्थ के मैदान पर जीत गई है ऑस्ट्रेलिया की टीम!! जी हाँ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मिचेल मार्श की सेना ने 7 विकटों से अपने नाम करते हुए श्रंखला में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है!! डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 131 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई मिचेल मार्श की सेना को पहला झटका ट्रैविस हेड (8) के रूप में जल्दी लग गया| जिसके बाद मार्श ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया| तभी गेंदबाज़ी करने आए अक्षर पटेल ने मैथ्यू शॉर्ट (8) की पारी का अंत कर दिया| जिसके बाद जोश फ़िलिप (37) ने एक तरफ से दमदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और मिल रहे मौको पर बड़े-बड़े शॉट लगाकर अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया|
21.1
1
नीतीश कुमार रेड्डी To मैट रेनशॉ
सिंगल!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर 21 : 130/3
9 रन
120.1
1 WD
20.2
020.2
420.3
220.4
020.5
120.6
म. रेनशॉ
20 (23)
म. मार्श
46 (52)
अ. सिंह
5-0-31-1
20.6
1
अर्शदीप सिंह To मैट रेनशॉ
सिंगल!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
20.5
0
अर्शदीप सिंह To मैट रेनशॉ
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
20.4
2
अर्शदीप सिंह To मैट रेनशॉ
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन तेज़ी से लिया| ऑस्ट्रेलिया अब जीत से बस 2 रन दूर है|
20.3
4
अर्शदीप सिंह To मैट रेनशॉ
चौका!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
20.2
0
अर्शदीप सिंह To मैट रेनशॉ
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
20.2
wd
अर्शदीप सिंह To मैट रेनशॉ
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड दिया|
20.1
1
अर्शदीप सिंह To मिचेल मार्श
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
ओवर 20 : 121/3
4 रन
019.1
119.2
019.3
219.4
119.5
019.6
म. रेनशॉ
13 (18)
म. मार्श
45 (51)
न. रेड्डी
2-0-15-0
19.6
0
नीतीश कुमार रेड्डी To मैट रेनशॉ
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
19.5
1
नीतीश कुमार रेड्डी To मिचेल मार्श
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
19.4
2
नीतीश कुमार रेड्डी To मिचेल मार्श
हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
19.3
0
नीतीश कुमार रेड्डी To मिचेल मार्श
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
19.2
1
नीतीश कुमार रेड्डी To मैट रेनशॉ
कैच ड्रॉप!! मैट रेनशॉ को मिला जीवनदान यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद पर डिफेंड करने गए मैट रेनशॉ| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के बाँए ओर गई| तभी राहुल ने डाईव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा चाहा| बॉल दस्तानों में लगकर थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन बल्लेबाजों को मिल गया|
19.1
0
नीतीश कुमार रेड्डी To मैट रेनशॉ
इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखीं थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को पकड़ा और स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया| बल्लेबाज़ अपनी क्रीज़ की ओर पलटे| तभी गेंद उनके शरीर को लगी| रन नहीं आ सका|
ओवर 19 : 117/3
7 रन
618.1
018.2
1 LB
18.3
018.4
018.5
018.6
म. मार्श
42 (48)
म. रेनशॉ
12 (15)
अ. सिंह
4-0-22-1
18.6
0
अर्शदीप सिंह To मिचेल मार्श
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
18.5
0
अर्शदीप सिंह To मिचेल मार्श
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड किया|
18.4
0
अर्शदीप सिंह To मिचेल मार्श
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
18.3
lb
अर्शदीप सिंह To मैट रेनशॉ
एलबीडबल्यू की हुई अपील लेकिन अम्पायर ने नकारा!! इसी बीच लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला| हालाँकि गेंदबाज़ के द्वारा अपीन हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
18.2
0
अर्शदीप सिंह To मैट रेनशॉ
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करना बेहतर समझा|
18.1
6
अर्शदीप सिंह To मैट रेनशॉ
छक्का!! मैट रेनशॉ के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई छह रनों के लिए|
ओवर 18 : 110/3
8 रन
117.1
117.2
117.3
017.4
317.5
217.6
म. मार्श
42 (45)
म. रेनशॉ
6 (12)
व. सुंदर
2-0-14-1
17.6
2
वॉशिंगटन सुंदर To मिचेल मार्श
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया|
17.5
3
वॉशिंगटन सुंदर To मैट रेनशॉ
तीन रन!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| फिटनेस का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए तीन रन बटोरे|
17.4
0
वॉशिंगटन सुंदर To मैट रेनशॉ
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|