तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले सेमी फ़ाइनल मुकाबले से महज इतना ही| अब हमें दीजिये इजाजत| एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस प्रतियोगिता के दूसरे सेमी फ़ाइनल मुकाबले के साथ जो भारत और अफगानिस्तान के बीच हरारे के मैदान में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार|
मैच गंवाकर बात करने आए ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान ओलिवर पीक ने बताया कि मैं इस हार से काफी निराश हूँ| आगे ओलिवर ने कहा कि आज इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की है जिसकी तारीफ करनी बनती है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हार के बाद हमेशा कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है| हाँ इंग्लिश गेंदबाजों ने आज कुछ ज़्यादा ही छोटी गेंदों पर इस्तेमाल किया है जिसके कारण उन्हें पिच से भी मदद मिली है|
मुकाबला जीतकर बात करने आए इंग्लैंड टीम के कप्तान थॉमस रेव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है की हमने मैच को जीत लिया है| आगे थॉमस ने कहा कि मैंने अभी अपने खिलाड़ियों से बात कि और उन्हें कहा कि आप सब इस पल का आनंद ले और जश्न मनाएं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने और कैलेब फाल्कनर ने इस पिच पर अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए महत्वपूर्ण साझेदारी की|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में एक समय 30 गेंदों पर 54 रनों की ज़रुरत थी तब ओलिवर ने चार चौका और एक छक्का लगाकर उस ओवर में 22 रन हासिल किया और अपनी टीम को मैच में वापसी करवाया| ऐसे में जब 32 रनों की ज़रुरत थी तब सेबस्टियन मॉर्गन गेंदबाज़ी करने आए और चार्ल्स लैचमुंड (2) को क्लीन बोल्ड करते हुए कंगारू टीम को 9वां झटका दे दिया| हालाँकि उसके बाद ओलिवर पीक (100) ने अपना शतक पूरा कर लिया लेकिन इसी बीच उन्हें क्रैम्प आना शुरू हो गया| जिसके बाद जेम्स मिंटो ने आकर ओलिवर को कैच आउट कर दिया| जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले को 27 रनों से गंवा दिया|
हालाँकि एक समय तो मुश्किल में नज़र आ रही थी ऑस्ट्रेलिया की टीम लेकिन तभी आर्यन शर्मा (34) ने मैदान में आकर तेज़ गति से रन बनाया और सेट बल्लेबाज़ ओलिवर का साथ दिया| वहीं आर्यन और ओलिवर के बीच छठे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई| हालाँकि आर्यन ने बढ़ते हुए रनरेट को दिमाग में रखते हुए सिक्स लगाने का प्रयास किया और कैच आउट हो गए| जिसके बाद तो विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और हेडन शिलर (15) के आउट होने के बाद नादेन कूरे (3) भी पवेलियन की तरफ चलते बने| ऐसे में एक तरफ से ओलिवर ने टिककर बल्लेबाज़ी की और बाउंड्री लगाना शुरू कर दिया|
वहीं एक तरफ नितेश सैमुअल (47) ने संभलकर खेलना शुरू कर दिया| तो उनका साथ देते हुए ओलिवर पीक ने भी मिले हुए मौकों पर बाउंड्री लगाया| ऐसे में दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| जिसके बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान ने गेंदबाज़ी में बदलाव करते हुए राल्फी अल्बर्ट के हाथों में बॉल दी और उन्होंने सेट बल्लेबाज़ सैमुअल को अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन भेज दिया| हालाँकि फिर तो विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और एलेक्स ली यंग (3) के बाद जेडन ड्रेपर (12) ने बड़ा हिट लगाने का प्रयास किया और में अपना विकेट गंवा बैठे|
जीत गई इंग्लैंड की टीम यहाँ पर!! आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम इंग्लैंड बन गई है!! जी हाँ पहले बेहतरीन बल्लेबाज़ी, तो बाद में शानदार गेंदबाज़ी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 27 रनों से शिकस्त देते हुए फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है!! कमाल का मैच आज हमें देखने को मिला है| हालाँकि ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कप्तान ओलिवर पीक ने 100 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके| वहीं 278 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई कंगारू टीम की शुरुआत शानदार हुई| ऐसे में पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 32 रनों की साझेदारी की| तभी टीम को पहला झटका विल मलाजचुक (15) के रूप में लग गया| जिसके बाद मैदान पर आए स्टीवन होगन (3) कुछ खास नहीं कर सके और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे|
47.3
W
जेम्स मिंटो To ओलिवर पीक OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 27 रनों से शिकस्त देते हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है!! ओलिवर पीक 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जेम्स मिंटो को मिली दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर बेन मेयस ने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में ओवरस्टेप और कैच दोनों को चेक किया और सब कुछ सही मिलने के बाद उन्होंने आउट दिया| जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
47.2
0
जेम्स मिंटो To ओलिवर पीक
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला लेकिन ओलिवर ने रन नहीं लिया| 16 गेंदों पर अब 28 रनों की ज़रुरत है|
47.1
0
जेम्स मिंटो To ओलिवर पीक
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका| 17 गेंदों पर 28 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 47 : 250/9
4 रन
W
46.1
1 WD
46.2
046.2
046.3
1 WD
46.4
146.4
146.5
046.6
व. बायरोम
1 (4)
ओ. पीक
100 (85)
स. मॉर्गन
7-1-33-2
46.6
0
सेबस्टियन मॉर्गन To विलियम बायरोम
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 28 रन चाहिए जबकि इंग्लैंड को बस 1 विकेट|
46.5
1
सेबस्टियन मॉर्गन To ओलिवर पीक
सिंगल!! इसी के साथ ओलिवर पीक ने अपना शतक पूरा किया यहाँ पर!! कमाल की बल्लेबाज़ी इस रन चेज़ में ओलिवर ने करके दिखाया है!! इस बार फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
46.4
1
सेबस्टियन मॉर्गन To विलियम बायरोम
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
46.4
wd
सेबस्टियन मॉर्गन To विलियम बायरोम
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड दिया| अतिरिक्त रन ऑस्ट्रेलिया टीम को मिलता हुआ यहाँ पर|
46.3
0
सेबस्टियन मॉर्गन To विलियम बायरोम
बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
46.2
0
सेबस्टियन मॉर्गन To विलियम बायरोम
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
46.2
wd
सेबस्टियन मॉर्गन To विलियम बायरोम
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
अगले बल्लेबाज़ विलियम बायरोम हैं...
46.1
W
सेबस्टियन मॉर्गन To चार्ल्स लैचमुंड OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! ऐसे में एक बार फिर से इंग्लैंड की तरफ मुकाबला घूम गया है!! चार्ल्स लैचमुंड 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! सेबस्टियन मॉर्गन के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| तभी बल्ले और पैड्स के बीच से होती हुई गेंद सीधा स्टंप्स पर जा लगी| गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 246/9 ऑस्ट्रेलिया|
ओवर 46 : 246/8
22 रन
645.1
445.2
445.3
445.4
445.5
045.6
ओ. पीक
99 (84)
च. लैचमुंड
2 (5)
म. लुम्सडेन
9-2-55-2
45.6
0
मैनी लुम्सडेन To ओलिवर पीक
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस ओवर से आए कुल 22 रन!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| 24 गेंदों पर अब 32 रनों की ज़रुरत है|
45.5
4
मैनी लुम्सडेन To ओलिवर पीक
चौका!! एक और बाउंड्री!! अभी तक इस ओवर में चार चौका जबकि एक छक्का आ गया है!! ओलिवर अब अपने शतक से बस 1 रन दूर हैं!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 25 गेंदों पर अब 32 रनों की ज़रुरत है|
45.4
4
मैनी लुम्सडेन To ओलिवर पीक
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ओलिवर ने अपनी टीम को मैच में वापिस ला दिया है!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 26 गेंदों पर अब 36 रनों की ज़रुरत है|
45.3
4
मैनी लुम्सडेन To ओलिवर पीक
चौका!! ओलिवर ने लगाया एक और बेहतरीन शॉट!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े फाइन लेग की ओर गैप में शॉट खेला| गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 27 गेंदों पर अब 40 रनों की ज़रुरत है|
45.2
4
मैनी लुम्सडेन To ओलिवर पीक
चौका!! ओलिवर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
45.1
6
मैनी लुम्सडेन To ओलिवर पीक
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
ओवर 45 : 224/8
11 रन
444.1
144.2
144.3
044.4
444.5
144.6
ओ. पीक
77 (78)
च. लैचमुंड
2 (5)
र. अल्बर्ट
9-0-45-2
44.6
1
राल्फी अल्बर्ट To ओलिवर पीक
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 54 रनों की ज़रुरत है|
44.5
4
राल्फी अल्बर्ट To ओलिवर पीक
चौका! गेंदबाज़ पर आक्रमण| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा|
44.4
0
राल्फी अल्बर्ट To ओलिवर पीक
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की और शॉट खेला| बाउंड्री लाइन पर फील्डर मौजूद थे| इसी वजह से बल्लेबाज़ ने रन नहीं लिया| ऐसा लगता है इस ओवर में एक और बाउंड्री लगाने को देख रहे हैं ओलिवर यहाँ पर|
44.3
1
राल्फी अल्बर्ट To चार्ल्स लैचमुंड
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|