अजमतुल्लाह उमरजई को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
गेंदबाजी में इस दौरान अफगानिस्तान टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई को 4, मुजीब उर रहमान को 2 और राशिद खान को 1 सफलता हाथ लगी थी| 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब अफगानिस्तान की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| टीम को पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में बड़ा झटका लगा| वहां से इब्राहिम जादरान (53) और गुल्बदीन नाइब (13) ने पारी को सम्भाला| टीम को इस रन चेज में साझेदारियों की दरकार थी जो उन्हें समय-समय पर मिलती रही| मध्य क्रम में दरविश रसूली ने 23 गेंद पर 33 और फिर अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 गेंद पर 40 रनों की पारी खेलकर टीम को 4 गेंद पहले फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो यूएई की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत शानदार रही| अपने सलामी बल्लेबाज अर्यांश शर्मा को पहले ही ओवर में गंवाने के बाद कप्तान मुहम्मद वसीम (10) को भी टीम ने अगले ही ओवर में गँवा दिया| वहां से आलिशान शराफु (40) और सोहेब खान (68) ने तीसरे विकेट के लिए 57 गेंदों पर 84 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को वापिस पटरी पर लाया| उसके बाद लगा कि टीम बड़े स्कोर तक बढ़ जायेगी लेकिन फिर अफगानी गेंदबाजों ने गेम में शानदार कम बैक किया और लगातार विकेट लेने का सिलसिला जारी हुआ| लोअर ऑर्डर में टीम को हैदर अली ने 13 रन जोड़कर दिए जिसकी वजह से 160 का टोटल छू पाई यूएई की टीम|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ अफगानिस्तान टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज अफगानिस्तान के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| यूएई द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 160 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| अफगानिस्तान टीम के लिए इस रन चेज में इब्राहिम जादरान ने सबसे अधिक 53 रनों की पारी खेली|
19.2
4
जुनैद सिद्दीकी To अजमतुल्लाह उमरजई
चौका!!! अप एंड ओवर!! कवर्स बाउंड्री पर इस छोटी गेंद को दे मारा और गैप से बाउंड्री हासिल करते हुए अपनी टीम को 5 विकेट की बड़ी जीत दिलाई है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर कवर्स की तरफ शॉट खेल दिया और फिर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है|
19.1
1
जुनैद सिद्दीकी To मोहम्मद नबी
सिंगल!! 5 गेंद 3 रन की दरकार है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया और फील्डर के आगे से एक रन हासिल किया है|
ओवर 19 : 157/5
13 रन
118.1
118.2
1 WD
18.3
018.3
018.4
618.5
418.6
अ. उमरजई
36 (20)
म. नबी
2 (2)
म. जवादुल्लाह
4-0-39-1
18.6
4
मुहम्मद जवादुल्लाह To अजमतुल्लाह उमरजई
फ्रेंच कट और चौका मिल गया!!! अब 6 गेंद पर 4 रन की दरकार है| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई| खड़े खड़े ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा| कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया|
18.5
6
मुहम्मद जवादुल्लाह To अजमतुल्लाह उमरजई
छक्का!!! 7 गेंद पर 8 रन की दरकार है| इन साइड आउट ओवर कवर्स लगाया है!! लाजवाब हैण्ड आई कॉर्डिनेशन बल्लेबाज़ से देखने को मिला है| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए कवर्स के ऊपर से उठाकर मारा छह रनों के लिए| बल्लेबाज को पता था कि वहीँ आने वाली है गेंद इसलिए इस शॉट के लिए तैयार थे|
18.4
0
मुहम्मद जवादुल्लाह To अजमतुल्लाह उमरजई
एक और डॉट गेंद!! इस बार भी एंगल से बाहर निकल गई गेंद| जोर से उसपर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट लगाने गए और एज लेकर कीपर के आगे टप्पा खाकर गई गेंद| रन यहाँ भी नहीं मिला|
18.3
0
मुहम्मद जवादुल्लाह To अजमतुल्लाह उमरजई
प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर तेज गति से डाली गई गेंद| जोर से शॉट लगाने गए और बीट हुए हैं| 9 गेंद 14 रन की दरकार है|
18.3
wd
मुहम्मद जवादुल्लाह To अजमतुल्लाह उमरजई
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया| दूर रखने के चक्कर में ग़लती कर बैठे गेंदबाज|
18.2
1
मुहम्मद जवादुल्लाह To मोहम्मद नबी
मिस टाइम कट शॉट खेला| टप्पा खाकर कीपर के पास गई गेंद लेकिन उस बीच बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया है|
18.1
1
मुहम्मद जवादुल्लाह To अजमतुल्लाह उमरजई
वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| डीप पॉइंट की तारफ शॉट खेला| फील्डर इस शॉट के लिए तैनात किया है| एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर 18 : 144/5
11 रन
617.1
117.2
W
17.3
117.4
217.5
117.6
अ. उमरजई
25 (15)
म. नबी
1 (1)
ज. सिद्दीकी
3-0-18-2
17.6
1
जुनैद सिद्दीकी To अजमतुल्लाह उमरजई
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंद पर 17 रन की दरकार है| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
17.5
2
जुनैद सिद्दीकी To अजमतुल्लाह उमरजई
2 रन के साथ यहाँ पर स्ट्राइक रखी है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| एक्स्ट्रा कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया है|
17.4
1
जुनैद सिद्दीकी To मोहम्मद नबी
सिंगल के साथ अपना खाता खोला है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| प्लेस किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
मोहम्मद नबी नए बल्लेबाज हैं...
17.3
W
जुनैद सिद्दीकी To दर्विश रसूली OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!!! यू मिस आई हिट!! जुनैद सिद्दीकी ने 43 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया है| 33 रन बनाकर दर्विश रसूली बने जुनैद सिद्दीकी दूसरा शिकार| लक्ष्य से अभी भी 21 रन दूर अफगानिस्तान| गुड लेंथ से अंदर की तरफ लाइ गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर सामने की तरफ जोर से शॉट लगाना चाहा| स्विंग और गति से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए विकटों से जा टकराई गेंद और बूम| 140/5 अफगानिस्तान|
17.2
1
जुनैद सिद्दीकी To अजमतुल्लाह उमरजई
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और सिंगल लिया है|
17.1
6
जुनैद सिद्दीकी To अजमतुल्लाह उमरजई
छक्का! अप एंड ओवर!! लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से अजमतुल्लाह उमरजई ने शॉट लगाया है| बैक ऑफ़ द हैण्ड स्लोवर गेंद को पढ़ लिया| बड़ा शॉट लगाया और उसमें कामयाब भी हुए हैं| लक्ष्य से अब 22 रन दूर अफगानिस्तान|
ओवर 17 : 133/4
14 रन
616.1
016.2
416.3
216.4
116.5
116.6
अ. उमरजई
15 (11)
द. रसूली
33 (22)
म. अरफ़ान
4-0-30-2
16.6
1
मुहम्मद अरफ़ान To अजमतुल्लाह उमरजई
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
16.5
1
मुहम्मद अरफ़ान To दर्विश रसूली
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| गैप से सिंगल का मौका बन गया|
16.4
2
मुहम्मद अरफ़ान To दर्विश रसूली
दुग्गी!! शरीर की छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| फील्डर गेंद के ऊपर आये लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
16.3
4
मुहम्मद अरफ़ान To दर्विश रसूली
चौका! मिस फील्ड और चौका मिल गया| लॉन्ग ऑन और मिड विकेट फील्डर इस शॉट को रोकने आये| स्लाइड करते हुए सूए रोकना चाहा फील्डर ने लेकिन गेंद उनके हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई| आड़े बल्ले से इस गेंद पर शॉट लगाया था|
16.2
0
मुहम्मद अरफ़ान To दर्विश रसूली
सटीक यॉर्कर!!! छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी की है| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
16.1
6
मुहम्मद अरफ़ान To दर्विश रसूली
छक्का!!! ये लीजिये, शुरू हो गया है रसूली का प्रहार| बल्ले की आवाज़ सुनो, छह रनों का है ये फरमान सुनो!! खड़े-खड़े सीधे बल्ले से टाइम कर दिया फुल गेंद को और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया|
ओवर 16 : 119/4
10 रन
115.1
115.2
615.3
115.4
015.5
115.6
द. रसूली
20 (17)
अ. उमरजई
14 (10)
स. सिंह
4-0-37-0
15.6
1
सिमरनजीत सिंह To दर्विश रसूली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है| 24 गेंद पर 42 रांम की दरकार है|
15.5
0
सिमरनजीत सिंह To दर्विश रसूली
हवा में थी गेंद और फ्लैट आई गेंदबाज की तरफ लेकिन उनके आगे टप्पा खा गई| बैक फुट से इस गेंद को सामने की तरफ खेला था| हवा में आई लेकिन गेंदबाज उसे लपक नहीं सके| बाल-बाल बचे बल्लेबाज|
15.4
1
सिमरनजीत सिंह To अजमतुल्लाह उमरजई
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
15.3
6
सिमरनजीत सिंह To अजमतुल्लाह उमरजई
छक्का!!! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! डीप में फील्डर तैनात था| उन्होंने छलांग लगाकर उसे लपकना चाहा लेकिन गेंद उनके ठीक ऊपर से निकल गई| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|