अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स, इस श्रृंखला से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात टीम इंडिया की अगली सीरीज के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
सलामी जोड़ी ने पहले तीन ओवरों में दस की औसत से 31 रन बना लिए थे और लगा था कि भारत को एक तगड़ी टक्कर देगी लेकिन फिर जैसे ही अक्षर पटेल ने आकर गुरबाज का विकेट लिया और फिर सेदिकुल्लाह को पवेलियन लौटाया उसके बाद कोई और बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया| कप्तान इब्राहिम जादरान ने कुछ अच्छे शॉट्स दिखाए लेकिन वो भी ज्यादा देर अपनी पारी को बरकरार नहीं रख पाए| बड़े लक्ष्य के दबाव में मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ा गया और महज 94 रनों पर ऑल आउट हो गई पूरी टीम| रनों के मामले में अफगानिस्तान की ये अबतक की सबसे बड़ी हार है जिसे अफगानी टीम जल्द से जल्द भुलाना चाहेगी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा (108) ने तूफानी शतक लगाया जबकि संजू सैमसन ने 50 रनों की समझ बूझ भरी पारी खेली| वहीँ अंत तक टिके रहते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 रन बनाए और टीम को इस विशाल स्कोर तक ले गए| दिल्ली की इस विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया| 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब अफगानिस्तान की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन जैसे ही पहले विकेट का पतन हुआ उसके बाद पूरी टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गई|
फ्रेंडशिप टी20 सीरीज, 2026 के तीसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और 3-0 से श्रृंखला में अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप कर दिया है| टॉस आज अफगानिस्तान के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो पूरी तरह से ग़लत साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 221 रनों के जवाब में अफगानी टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में पूरी तरह से बिखर गई| मेजबानों के लिए इस रन चेज में इब्राहिम जादरान ने सबसे अधिक 25 रनों की पारी खेली|
14.1
W
रवि बिश्नोई To अब्दुल्लाह अहमदजाई OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड रवि बिश्नोई| आखिरी विकेट का हुआ पतन| महज 94 रनों पर सिमट गई अफगानिस्तान की टीम| 127 रनों से भारत ने इस मुकाबले को जीत लिया है| स्टम्प लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज ने इसपर लेग साइड पर स्लॉग किया जो मिस टाइम हो गया| डीप मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से कैच को लपका गया है|
ओवर 14 : 94/9
5 रन
013.1
013.2
413.3
013.4
113.5
013.6
फ. फारूकी
0 (2)
अ. अहमदजाई
6 (7)
न. रेड्डी
4-0-25-3
13.6
0
नीतीश कुमार रेड्डी To फजलहक फारूकी
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
13.5
1
नीतीश कुमार रेड्डी To अब्दुल्लाह अहमदजाई
सिंगल!!! जड़ में डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
13.4
0
नीतीश कुमार रेड्डी To अब्दुल्लाह अहमदजाई
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| लेग साइड पर शॉट लगाने गए और बीट हो गए थे|
13.3
4
नीतीश कुमार रेड्डी To अब्दुल्लाह अहमदजाई
चौका!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| गैप मिला जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.2
0
नीतीश कुमार रेड्डी To अब्दुल्लाह अहमदजाई
फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
13.1
0
नीतीश कुमार रेड्डी To अब्दुल्लाह अहमदजाई
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| डीप में गई थी लेकिन रन नहीं लिया है|
ओवर 13 : 89/9
7 रन
012.1
412.2
1 WD
12.3
112.3
112.4
W
12.5
012.6
फ. फारूकी
0 (1)
अ. अहमदजाई
1 (2)
र. बिश्नोई
3-0-26-2
12.6
0
रवि बिश्नोई To फजलहक फारूकी
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
फजलहक फारूकी आखिरी बल्लेबाज हैं...
12.5
W
रवि बिश्नोई To राशिद खान OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! 9वें विकेट का हुआ पतन| 6 रन बनाकर राशिद खान बने रवि बिश्नोई का दूसरा शिकार| स्टम्प लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज ने उसपर लेग साइड की तरफ स्लॉग करना चाहा| गेंद की लाइन को पूरी तरह से मिस कर गए जिसके बाद स्टम्प्स से जाकर टकराई गेंद और बूम| 89/9 अफगानिस्तान|
12.4
1
रवि बिश्नोई To अब्दुल्लाह अहमदजाई
टैप एंड रन!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को ऑफ़ साइड पर प्लेस किया और गैप से एक रन भगा लिया|
12.3
1
रवि बिश्नोई To राशिद खान
सिंगल मिल जायेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
12.3
wd
रवि बिश्नोई To राशिद खान
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
12.2
4
रवि बिश्नोई To राशिद खान
चौका! अच्छा कट शॉट खेला है यहाँ पर! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
12.1
0
रवि बिश्नोई To राशिद खान
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर 12 : 82/8
1 रन
W
11.1
111.2
W
11.3
011.4
W
11.5
011.6
अ. अहमदजाई
0 (1)
र. खान
1 (1)
न. रेड्डी
3-0-20-3
11.6
0
नीतीश कुमार रेड्डी To अब्दुल्लाह अहमदजाई
डॉट गेंद के साथ एक कमाल के ओवर की समाप्ति हुई है| बल्लेबाज ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
अब्दुल्लाह अहमदजाई नए बल्लेबाज हैं...
11.5
W
नीतीश कुमार रेड्डी To मुजीब उर रहमान OUT!
आउट!! बोल्ड!!! बल्लेबाज़ के डिफेन्स को भेदती हुई निकल गई गेंद| आठवें विकेट का हुआ पतन| एक ही ओवर में तीन वीकेट रेड्डी ने हासिल की है| सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज उसे ब्लॉक करने गए लेकिन गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा विकटों से जा टकराई गेंद और बूम| 82/8 अफगानिस्तान|
11.4
0
नीतीश कुमार रेड्डी To मुजीब उर रहमान
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
मुजीब उर रहमान अगले बल्लेबाज हैं...
11.3
W
नीतीश कुमार रेड्डी To अजमतुल्लाह उमरजई OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रवि बिश्नोई बोल्ड नीतीश कुमार रेड्डी| 17 रन बनाकर अजमतुल्लाह उमरजई बने नीतीश कुमार रेड्डी का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| ऐसे में बल्ले का आधा भाग लेकर हवा में गई गेंद| डीप पॉइंट से अपने आगे की तरफ आते हुए फील्डर ने कैच को पूरा किया है| 82/7 अफगानिस्तान|
11.2
1
नीतीश कुमार रेड्डी To राशिद खान
सिंगल के साथ राशिद खान ने अपना खाता खोला है| बैक फुट से गेंद को गैप में पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
राशिद खान अगले बल्लेबाज हैं...
11.1
W
नीतीश कुमार रेड्डी To मोहम्मद नबी OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! नीतीश कुमार रेड्डी के नाम बड़ी सफलता| 8 रन बनाकर मोहम्मद नबी बने नीतीश कुमार रेड्डी का पहला शिकार| स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज ने इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद की लाइन से चकमा खाए| बल्ले को बीट करते हुए सीधा स्टम्प्स से जा टकराई गेंद और बूम| बल्लेबाज अपने आपसे काफी नाराज दिखे हैं| 81/6 अफगानिस्तान|
ओवर 11 : 81/5
3 रन
010.1
110.2
010.3
110.4
110.5
010.6
अ. उमरजई
17 (12)
म. नबी
8 (8)
अ. पटेल
3-0-9-2
10.6
0
अक्षर पटेल To अजमतुल्लाह उमरजई
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
10.5
1
अक्षर पटेल To मोहम्मद नबी
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| नबी ने आगे निकलकर मिड विकेट की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|