अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स, श्रृंखला के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात सीरीज के दूसरे गेम के साथ जो 15 सितम्बर को दिल्ली के इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
पहले दो ओवरों में संजू सैमसन (10) और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 18 रन जोड़े लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उमरजई ने संजू का विकेट लेकर भारत को बैक फुट पर ढकेलने का कम किया| यहाँ से टीम इंडिया को बड़ी साझेदारी की दरकार थी जिसे ईशान किशन (42) और अभिषेक ने दिलाया| दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 53 गेंदों पर 121 रन जोड़ दिए और मेजबान टीम को पूरी तरह से दबाव में डाल दिया| इस बीच अभिषेक ने अपने टी20 आई करियर का 12वां अर्ध शतक भी पूरा किया और टीम को लक्ष्य के काफी पास ले गए| हाँ उसके बाद भारतीय टीम का दो विकेट तो गिरा लेकिन बैंक में अधिक रन्स ना होने की वजह से अफगानिस्तान के पास वापसी का मौका नहीं बन सका और भारतीय टीम ने 38 गेंद शेष रहते इस मुकाबले को जीत लिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो अफगानिस्तान की तरफ से आज बल्लेबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई (64) की आतिशी अर्ध शतकीय पारी का जलवा दिखा| उनके अलावा मोहम्मद नबी के बल्ले से 33 रनों की आई जिसकी वजह से टीम अपनी इस पारी में 156 के स्कोर तक पहुँच पाई| दिल्ली की इस विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था| 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली|
फ्रेंडशिप टी20 सीरीज, 2026 के पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है और 1-0 से श्रृंखला में बढ़त बना ली है| टॉस आज भारत के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| अफगानिस्तान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 156 रनों के जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| मेन इन ब्लू के लिए इस रन चेज में अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 82 रनों की पारी खेली|
13.4
2
राशिद खान To तिलक वर्मा
2 रन के साथ भारत ने 7 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला था और सिंगल के लिए भागे थे| गेंदबाजी एंड पर थ्रो गया जिसका बैक अप नहीं हो सका और दूसरा रन लेने का मौका बन गया|
13.3
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
सिंगल के साथ लक्ष्य के और भी पास चली गई है भारतीय टीम| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.2
1
राशिद खान To तिलक वर्मा
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
13.1
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! पैड्स पर डाली गई गेंद| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
ओवर 13 : 152/3
6 रन
412.1
112.2
112.3
W
12.4
012.5
012.6
त. वर्मा
0 (2)
श. अय्यर
6 (3)
म. नबी
3-0-28-2
12.6
0
मोहम्मद नबी To तिलक वर्मा
डॉट गेंद के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.5
0
मोहम्मद नबी To तिलक वर्मा
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
तिलक वर्मा अगले बल्लेबाज हैं...
12.4
W
मोहम्मद नबी To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट राशिद खान बोल्ड मोहम्मद नबी| तीसरे विकेट का हुआ पतन| 42 रन बनाकर ईशान किशन बने मोहम्मद नबी का दूसरा शिकार| भारत अभी भी जीत से 5 रन दूर| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर एक शानदार कैच राशिद खान ने पकड़ा है| तेज शॉट को रोकने के बाद संतुलन बनाये रखा और खुद को बाउंड्री लाइन से सटने नहीं दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से एक क्रैकिंग शॉट मारा गया था जहाँ छह रनों के लिए जा रही थी गेंद| राशिद ने बीच में आकर उसे लपक लिया| 152/3 भारत|
12.3
1
मोहम्मद नबी To श्रेयस अय्यर
लेग साइड पर गेंद को मोड़ा| गैप मिला जहाँ से एक रन मिल गया|
12.2
1
मोहम्मद नबी To ईशान किशन
गैप में इस बार गेंद को खेला और एक रन से काम चलाया है|
12.1
4
मोहम्मद नबी To ईशान किशन
चौका!!! शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ओवर 12 : 146/2
7 रन
011.1
011.2
111.3
411.4
111.5
111.6
ई. किशन
37 (30)
श. अय्यर
5 (2)
र. खान
3-0-29-0
11.6
1
राशिद खान To ईशान किशन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.5
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
11.4
4
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
चौका! शानदार शॉट खेला है यहाँ पर| बाउंड्री के साथ कप्तान ने अपना खाता खोला है| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया|
11.3
1
राशिद खान To ईशान किशन
सिंगल!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप से एक रन मिला|
11.2
0
राशिद खान To ईशान किशन
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| फ्लिक करने गए और बीट हुए| पैड्स को लगी जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे नकार दिया| पिचिंग आउट साइड लेग थी गेंद|
11.1
0
राशिद खान To ईशान किशन
डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
श्रेयस अय्यर अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 11 : 139/2
9 रन
010.1
010.2
110.3
610.4
210.5
W
10.6
अ. शर्मा
82 (32)
ई. किशन
35 (26)
म. नबी
2-0-22-1
10.6
W
मोहम्मद नबी To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट राशिद खान बोल्ड मोहम्मद नबी| 121 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अपने शतक से चूक गए अभिषेक| भारत अभी भी लक्ष्य से 18 रन दूर| 82 रन बनाकर अभिषेक शर्मा बने मोहम्मद नबी का पहला शिकार| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ हीव शॉट खेला| हवा में गया शॉट जिसे डीप में अपने आगे की तरफ भागते हुए राशिद ने लपक लिया| ऐसा लगा कि राशिद ने इस कैच को लेट पिक किया था| 139/2 भारत|
10.5
2
मोहम्मद नबी To अभिषेक शर्मा
शॉट खेलते ही दो रन की मांग और मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर से मिस फील्ड हुई जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
10.4
6
मोहम्मद नबी To अभिषेक शर्मा
छक्का!!! एक्सटेंशन ऑफ़ आर्म!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट है ये| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए है| लक्ष्य से 20 रन दूर भारत|
10.3
1
मोहम्मद नबी To ईशान किशन
स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ से इसपर शॉट खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
10.2
0
मोहम्मद नबी To ईशान किशन
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाकर पंच कर दिया| गैप नहीं मिल सका| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
10.1
0
मोहम्मद नबी To ईशान किशन
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर 10 : 130/1
17 रन
49.1
19.2
69.3
69.4
09.5
09.6
अ. शर्मा
74 (29)
ई. किशन
34 (23)
न. अहमद
2-0-25-0
9.6
0
नूर अहमद To अभिषेक शर्मा
डॉट गेंद के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| 130/1 भारत, लक्ष्य से 27 रन दूर| ड्रिंक्स का समय यहाँ पर हो गया है|
9.5
0
नूर अहमद To अभिषेक शर्मा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| रन का मौका नहीं बन सका|