Advertisement
Advertisement

ज़िम्बाब्वे vs नीदरलैंड्स, सुपर 12 - मैच 22 Commentary, Live Updates

ज़िम्बाब्वे vs नीदरलैंड्स, 2022 - टी-20 Live Commentary

ज़िम्बाब्वे vs नीदरलैंड्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 22, एडिलेड ओवल, एडिलेड , Nov 02, 2022
ज़िम्बाब्वे ज़िम्बाब्वे
117 (19.2)
नीदरलैंड्स नीदरलैंड्स
120/5 (18.0)
नीदरलैंड्स ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मैक्स ओडॉड
    52(47)
मैक्स ओडॉड को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया| तो दोस्तों इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो इसी मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात... 
दूसरी तरफ इस रन चेज़ में नीदरलैंड की शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं रही और 17 के स्कोर पर उन्होंने स्टीफन मायबर्ग के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया लेकिन उसके बाद मैक्स ओडॉड (52) ने टॉम कूपर (32) के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी निभाई और अपनी टीम को लक्ष्य के काफी पास ले गए| हाँ अंत में उनके बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कुछ विकेट्स ज़रूर गंवा बैठे लेकिन कप्तान एडवर्ड ने बॉस डी लीडे के साथ मिलकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
टॉस जीतकर आज ज़िम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला पूरी तरह से ग़लत साबित हो गया| नीदरलैंड की गेंदबाजी के सामने उनके बल्लेबाज़ पूरी तरह से बिखरते हुए नज़र आये| हाँ शॉन विलियम्स (28) और सिकन्दर रज़ा (40) ने अपने बल्ले से कुछ रन्स ज़रूर लगाया लेकिन वो भी उसे एक बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और पूरी टीम महज़ 117 रनों पर ही सिमट गई|
दो महत्वपूर्ण अंक नीदरलैंड के खाते में गए| 5 विकटों की इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर खोला अपना खाता| सुपर 12 स्टेज के चौथे मुकाबले में ये उनकी पहली जीत है| वहीँ इस हार के साथ अब ज़िम्बाब्वे का भी आगे की तरफ क्वालीफाई करने का मौका समाप्त होता हुआ नज़र आ रहा है| अगर वो इस मुकाबले को जीत जाते तो पांच अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में क्वालिफिकेशन के लिए बने रहते क्योंकि इसके बाद उनके पास एक और मुकाबला खेलने को था लेकिन नीदरलैंड से मिली इस हार ने उनके सपने को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है|
ओवर की समाप्ति 18 : 120/5
4 रन
  • 017.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 417.6
डी लीडे
12 (12)
वैन डर
0 (3)
श. विलियम्स
3-0-21-0
17.6
4
शॉन विलियम्स To बास डी लीडे
चौका! आखिरकार विनिंग रन्स आ ही गए| काफी देर बाद ही सही लेकिन आये तो| 5 विकटों से नीदरलैंड ने ज़िम्बाब्वे को हरा दिया है यहाँ पर| इस बार आगे आकर गेंदबाज़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की जिसके बाद सभी खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए दिखे|
17.5
0
शॉन विलियम्स To बास डी लीडे
प्ले अंस मिस!! यहाँ भी रन्स नहीं आया है| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.4
0
शॉन विलियम्स To बास डी लीडे
इस बार भी रन नहीं मिल पायेगा| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
17.3
0
शॉन विलियम्स To बास डी लीडे
एक और डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
17.2
0
शॉन विलियम्स To बास डी लीडे
स्टंप्स का मौका यहाँ पर गंवाती हुई जिम्बाब्वे की टीम!!! भाग्यशाली रहे यहाँ पर बास डी लीडे!! आगे आकर बड़ा शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आ सकी गेंद और सीधा कीपर की ओर गई जहाँ से कीपर से हुई चूक इसी बीच बल्लेबाज़ जल्दी से क्रीज़ में खुद को पहुँचाया| रन नहीं मिल सका| बाल बाल बचे यहाँ पर बास डी लीडे|
17.1
0
शॉन विलियम्स To बास डी लीडे
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 17 : 116/5
1 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • W16.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
वैन डर
0 (3)
डी लीडे
8 (6)
नगरवा
4-0-18-2
16.6
0
रिचर्ड नगरवा To रॉयलफ वैन डर मर्व
एक और डॉट गेंद!!! महज़ दो रन जीत के लिए चाहिए लेकिन ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ उन्हें आसानी से देने के मूड में नहीं नज़र आ रहे|
16.5
0
रिचर्ड नगरवा To रॉयलफ वैन डर मर्व
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
16.4
0
रिचर्ड नगरवा To रॉयलफ वैन डर मर्व
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑन साइड पर खेला जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
16.3
W
रिचर्ड नगरवा To स्कॉट एडवर्ड्स OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट गंवाती हुई नीदरलैंड की टीम यहाँ पर!! स्कॉट एडवर्ड्स 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रिचर्ड नगरवा के हाथ लगी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा कीपर के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 116/5 नीदरलैंड, जीत के लिए 2 रनों की दरकार|
16.2
0
रिचर्ड नगरवा To स्कॉट एडवर्ड्स
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
16.1
1
रिचर्ड नगरवा To बास डी लीडे
पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कट किया| फील्डर वहां मौजूद लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 115/4
6 रन
  • W15.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 015.6
स. एडवर्ड्स
5 (4)
डी लीडे
7 (5)
ब. मुजराबानी
4-0-23-2
15.6
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To स्कॉट एडवर्ड्स
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
15.5
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To स्कॉट एडवर्ड्स
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
15.4
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To बास डी लीडे
टैप एंड रन| हलके हाथों से गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन भाग लिया| जीत से 3 रन दूर नीदरलैंड|
15.3
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To स्कॉट एडवर्ड्स
सिंगल| अब जीत से महज़ 4 रन दूर नीदरलैंड| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
15.2
4
ब्लेसिंग मुजराबानी To स्कॉट एडवर्ड्स
चौका! बाउंड्री के साथ कप्तान ने खोला अपना खाता| अब जीत से महज़ 5 रन दूर नीदरलैंड| ये गेंद पॉइंट फील्डर को बड़ी आसानी से पार कर गई| एक बढ़िया कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
15.1
W
ब्लेसिंग मुजराबानी To मैक्स ओडॉड OUT!
आउट!! कैच आउट!!! नीदरलैंड टीम को लगा सबसे बड़ा झटका!!! मैक्स ओडॉड 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ब्लेसिंग मुजराबानी के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा डीप पॉइंट की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर मिल्टन शुम्बा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 109/4 नीदरलैंड|
ओवर की समाप्ति 15 : 109/3
17 रन
  • 014.1
  • 1 WD14.2
  • 1 WD14.2
  • 414.2
  • 114.3
  • 1 NB14.4
  • 414.4
  • 414.5
  • 114.6
म. ओडॉड
52 (46)
डी लीडे
6 (4)
ल. जोंग्वे
2-0-25-1
14.6
1
ल्यूक जोंग्वे To मैक्स ओडॉड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.5
4
ल्यूक जोंग्वे To मैक्स ओडॉड
चौका!!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर मैक्स ओडॉड के बल्ले से आती हुई!!! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
14.4
4
ल्यूक जोंग्वे To मैक्स ओडॉड
चौका!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए बल्लेबाज़| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड और बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.4
nb
ल्यूक जोंग्वे To मैक्स ओडॉड
नो बॉल!!!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद जिसको लेग अम्पायर ने नो बॉल करार दिया!!! बल्लेबाज़ ने डक कर दिया| गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
14.3
1
ल्यूक जोंग्वे To बास डी लीडे
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
14.2
4
ल्यूक जोंग्वे To बास डी लीडे
चौका!!! बास डी लीडे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.2
wd
ल्यूक जोंग्वे To बास डी लीडे
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
14.2
wd
ल्यूक जोंग्वे To बास डी लीडे
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
14.1
0
ल्यूक जोंग्वे To बास डी लीडे
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 92/3
1 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 013.3
  • W13.4
  • 113.5
  • 013.6
म. ओडॉड
43 (42)
डी लीडे
1 (1)
नगरवा
3-0-17-1
13.6
0
रिचर्ड नगरवा To मैक्स ओडॉड
डॉट गेंद के साथ हुई एक और सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद पर ड्राइव लगाने में नाकाम रहे बल्लेबाज़| गेंद टप्पा खाकर कीपर के हाथ में गई, रन नहीं मिल सका| नीदरलैंड की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 26 रनों की दरकार|
13.5
1
रिचर्ड नगरवा To बास डी लीडे
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
बास डी लीडे बल्लेबाज़ी करने आए...
13.4
W
रिचर्ड नगरवा To कॉलिन एकरमैन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ल्यूक जोंग्वे बोल्ड रिचर्ड नगरवा| एक और झटका नीदरलैंड को लगता हुआ| 1 रन बनाकर एकरमैन भी लौटे पवेलियन| क्या मुकाबले में अभी भी कोई जान बाक़ी है? इस बार लेंथ गेंद ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई| बल्लेबाज़ ने उसे मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम हो गए| मिड ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच का मौका बन गया| 91/3 नीदरलैंड, लक्ष्य से 27 रन दूर|
13.3
0
रिचर्ड नगरवा To कॉलिन एकरमैन
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.2
0
रिचर्ड नगरवा To कॉलिन एकरमैन
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
13.1
0
रिचर्ड नगरवा To कॉलिन एकरमैन
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
ओवर की समाप्ति 13 : 91/2
8 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • 1 WD12.3
  • 412.3
  • 112.4
  • W12.5
  • 112.6
क. एकरमैन
1 (1)
म. ओडॉड
43 (41)
ल. जोंग्वे
1-0-8-1
12.6
1
ल्यूक जोंग्वे To कॉलिन एकरमैन
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
कॉलिन एकरमैन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.5
W
ल्यूक जोंग्वे To टॉम कूपर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट वेस्ले मधेवीरे बोल्ड ल्यूक जोंग्वे| 73 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 32 रन बनाकर कूपर लौटे पवेलियन| मिड विकेट बाउंड्री पर वेस्ले का एक बढ़िया जज कैच लेकिन उसी दौरान उन्होंने खुद को चोटिल भी कर लिया है| पैरों में मोच आई है ऐसा लगा| छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर पुल कर दिया| बल्ले पर तो ठीक तरह से आई गेंद लेकिन दूरी हासिल नहीं हो पाई और सीधा फील्डर की तरफ चली गई जहाँ से एक आसन सा कैच देखने को मिला| 90/2 नीदरलैंड, लक्ष्य से 28 रन दूर|
12.4
1
ल्यूक जोंग्वे To मैक्स ओडॉड
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
12.3
4
ल्यूक जोंग्वे To मैक्स ओडॉड
चौका!!! चिप शॉट!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
12.3
wd
ल्यूक जोंग्वे To मैक्स ओडॉड
वाइड! लेग स्टम्प पर डाली गई बाउंसर| अम्पायर का मानना है कि ये एक वाइड है|
12.2
1
ल्यूक जोंग्वे To टॉम कूपर
पैड्स लाइन की गेंद पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.1
0
ल्यूक जोंग्वे To टॉम कूपर
सिंगल का मौका नहीं बन पाया| बलेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला लेकिन फील्डर ने इसे रोक दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 83/1
6 रन
  • 411.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 011.6
म. ओडॉड
38 (39)
ट. कूपर
31 (26)
ट. चटारा
4-0-22-0
11.6
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
बढ़िया फील्डिंग कवर्स फील्डर द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए गेंद को रोक दिया| इस गेंद पर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| 83/1 नीदरलैंड, लक्ष्य से 35 रन दूर|
11.5
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
11.4
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
11.3
1
टेंडाई चटारा To टॉम कूपर
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
11.2
1
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.1
4
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
चौका! बढ़िया पिक अप शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 77/1
10 रन
  • 3 LB10.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 1 WD10.4
  • 110.4
  • 1 LB10.5
  • 210.6
ट. कूपर
30 (25)
म. ओडॉड
33 (34)
ब. मुजराबानी
3-0-17-1
10.6
2
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ चिप कर दिया| फील्डर घेरे के अंदर से बॉल के पीछे भागे| नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से दो रन्स मिल गए|
10.5
lb
ब्लेसिंग मुजराबानी To मैक्स ओडॉड
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
10.4
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
सिंगल!! कट किया इस गेंद को डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ| फील्डर ने इसे ब्लॉक कर दिया, एक ही रन मिला|
10.4
wd
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
वाइड! बाउंसर डाली लेकिन काफी ऊपर| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
10.3
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To मैक्स ओडॉड
इस बार हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर ढकेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.2
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10.1
lb
ब्लेसिंग मुजराबानी To मैक्स ओडॉड
लेग बाईज के रूप में तीन रन्स आ गए| पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए लेकिन पैड्स से लगकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से तीन रनों का मौका बन गया|
ड्रिंक्स ब्रेक!! खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट का समय!! 10 ओवर की समाप्ति के बाद 67/1 नीदरलैंड, अब बाक़ी की 60 गेंदों पर 51 रनों की दरकार है| ज़िम्बाब्वे की गेंदबाजी अभी तक अच्छी दिखी है लेकिन नीदरलैंड की बल्लेबाज़ आज आला दर्जे की रही है| खासकर मैक्स जिस अंदाज़ में खेल रहे हैं उन्होंने अपनी टीम को इस रन चेज़ में ऊपर बनाए रखा है|
ओवर की समाप्ति 10 : 67/1
14 रन
  • 19.1
  • 69.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 49.6
ट. कूपर
26 (22)
म. ओडॉड
32 (31)
श. विलियम्स
2-0-17-0
9.6
4
शॉन विलियम्स To टॉम कूपर
स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं आज कल के बल्लेबाज़ सब यहाँ| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| 10 ओवर के बाद 67/1 नीदरलैंड, जीत के लिए 60 गेंदों पर 51 रनों की दरकार|
9.5
1
शॉन विलियम्स To मैक्स ओडॉड
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.4
1
शॉन विलियम्स To टॉम कूपर
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला एक रन मिल गया|
9.3
1
शॉन विलियम्स To मैक्स ओडॉड
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.2
6
शॉन विलियम्स To मैक्स ओडॉड
छक्का!!! मैक्स ओडॉड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!!! बेहतरीन कवर ड्राइव मैक्स ओडॉड के द्वारा देखने को मिला!!! शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
9.1
1
शॉन विलियम्स To टॉम कूपर
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 53/1
6 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
ट. कूपर
20 (19)
म. ओडॉड
24 (28)
स. रजा
1-0-6-0
8.6
1
सिकंदर रजा To टॉम कूपर
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया| शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| एक रन मिल गया|
8.5
1
सिकंदर रजा To मैक्स ओडॉड
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन ले लिया|
8.4
1
सिकंदर रजा To टॉम कूपर
ओवर कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन बटोरा|
8.3
1
सिकंदर रजा To मैक्स ओडॉड
डीप पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कट किया| एक रन मिल गया|
8.2
1
सिकंदर रजा To टॉम कूपर
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक किया| एक रन मिल गया|
8.1
1
सिकंदर रजा To मैक्स ओडॉड
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 47/1
8 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 47.4
  • 17.5
  • 27.6
ट. कूपर
17 (16)
म. ओडॉड
21 (25)
नगरवा
2-0-16-0
7.6
2
रिचर्ड नगरवा To टॉम कूपर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
7.5
1
रिचर्ड नगरवा To मैक्स ओडॉड
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
7.4
4
रिचर्ड नगरवा To मैक्स ओडॉड
चौका!!! मैक्स ओडॉड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7.3
0
रिचर्ड नगरवा To मैक्स ओडॉड
मिड ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं मिल सका|
7.2
1
रिचर्ड नगरवा To टॉम कूपर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.1
0
रिचर्ड नगरवा To टॉम कूपर
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 7 : 39/1
4 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 1 LB6.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
ट. कूपर
14 (13)
म. ओडॉड
16 (22)
श. विलियम्स
1-0-3-0
6.6
1
शॉन विलियम्स To टॉम कूपर
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन ले लिया|
6.5
1
शॉन विलियम्स To मैक्स ओडॉड
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
6.4
0
शॉन विलियम्स To मैक्स ओडॉड
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.3
lb
शॉन विलियम्स To टॉम कूपर
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
6.2
1
शॉन विलियम्स To मैक्स ओडॉड
क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.1
0
शॉन विलियम्स To मैक्स ओडॉड
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 6 : 35/1
10 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
ट. कूपर
13 (11)
म. ओडॉड
14 (18)
ब. मुजराबानी
2-0-11-1
5.6
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
5.5
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
5.4
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद| सीधा पैड्स को जा लगी|
5.3
6
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
5.2
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
5.1
4
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 25/1
7 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 44.6
म. ओडॉड
14 (18)
ट. कूपर
3 (5)
ट. चटारा
3-0-16-0
4.6
4
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
4.5
1
टेंडाई चटारा To टॉम कूपर
ऑफ़ साइड पर गेंद को कट किया जहाँ से एक रन मिल पाया|
4.4
1
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
4.3
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4.2
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हुआ|
4.1
1
टेंडाई चटारा To टॉम कूपर
कैच ड्रॉप!! 1 के स्कोर पर कूपर को मिला जीवनदान| बोलर ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ने का एक भरसक प्रयास किया लेकिन झुकते समय गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई और मिड ऑफ़ की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ बाल बाल बचे बल्लेबाज़|
ओवर की समाप्ति 4 : 18/1
1 रन
  • 03.1
  • W3.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
म. ओडॉड
9 (14)
ट. कूपर
1 (3)
ब. मुजराबानी
1-0-1-1
3.6
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To मैक्स ओडॉड
प्ले एंड मिस!! डोट गेंद के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| स्विंग से पूरी तरह से बीट हुए मैक्स| 18/1 नीदरलैंड|
3.5
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सेकंड स्लिप के दाँए ओर से गई थर्ड मैन की ओर जहाँ से एक रन मिल गया|
3.4
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने पोइट की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
3.3
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To टॉम कूपर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
टॉम कूपर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.2
W
ब्लेसिंग मुजराबानी To स्टीफन मायबर्ग OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रायन बर्ल बोल्ड ब्लेसिंग मुजराबानी| 8 रन बनाकर मायबर्ग लौटे पवेलियन| मुजराबानी ने आते ही अपनी टीम को दिलाई एक अहम सफलता| पॉइंट पर एक बढ़िया कैच बर्ल द्वारा| लेंथ गेंद जो अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले पर आई| ऑफ़ साइड पर शॉट खेलना चाहा लेकिन उछाल से चकमा खाए| बल्ले के काफी ऊपर लगी गेंद और पॉइंट की तरफ हवा में गई जहाँ फील्डर का कैच देखने को मिला| 17/1 नीदरलैंड, लक्ष्य से 101 रन दूर|
3.1
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To स्टीफन मायबर्ग
डॉट गेंद से हुई ओवर की शुरुआत!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 3 : 17/0
4 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 42.6
म. ओडॉड
9 (13)
स. मायबर्ग
8 (5)
ट. चटारा
2-0-9-0
2.6
4
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
चौका! इस बार गैप मिल जाएगा मैक्स को| दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को पॉइंट की ओर पंच कर दिया| गैप मिल गया और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 17/0 नीदरलैंड|
2.5
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं होगा|
2.4
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
लगातार चार डॉट गेंद!! अच्छी गेंदबाजी कही जायेगी इसे| ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
2.3
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|
2.2
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
एक और डॉट गेंद!! बैकफुट से गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अच्छे एरिया में गेंदबाजी हो रही है फिलहाल|
2.1
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
8 रन
  • 01.1
  • 61.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
स. मायबर्ग
8 (5)
म. ओडॉड
5 (7)
नगरवा
1-0-8-0
1.6
0
रिचर्ड नगरवा To स्टीफन मायबर्ग
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
1.5
1
रिचर्ड नगरवा To मैक्स ओडॉड
सिंगल,लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
1.4
0
रिचर्ड नगरवा To मैक्स ओडॉड
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
1.3
1
रिचर्ड नगरवा To स्टीफन मायबर्ग
रन आउट का मौका लेकिन चूक गए पॉइंट फील्डर बर्ल| अगर ये डायरेक्ट हिट होती तो बल्लेबाज़ को जाना होता पवेलियन| मायबर्ग ने पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेला था| फील्डर ने अपने दायें ओर डाईव लगाकर हाफ स्टॉप किया| इस दौरान बल्लेबाज़ रन के लिए भागे तो फील्डर ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया जो विकटों के काफी दूर से निकल गया| अगर ये थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज़ आधे रास्ते में पाए जाते|
1.2
6
रिचर्ड नगरवा To स्टीफन मायबर्ग
छक्का! पहला मैक्सिमम इस रन चेज़ में आता हुआ| खराब ये गेंद| छोटी वो भी ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर| बल्लेबाज़ ने इसे हवा में उठाकर मारा| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा बाउंड्री रोप्स पर जाकर गिरी जहाँ से छह रन्स मिल गया|
1.1
0
रिचर्ड नगरवा To स्टीफन मायबर्ग
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर रिचर्ड नगरवा आये हैं..
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
म. ओडॉड
4 (5)
स. मायबर्ग
1 (1)
ट. चटारा
1-0-5-0
0.6
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
डॉट बॉल के साथ एक अच्छे ओवर की हुई समाप्ति| काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे लीव कर दिया| कीपर के पास अच्छी उछाल के साथ पहुंची गेंद| 5/0 नीदरलैंड|
0.5
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
चौका खाने के बाद अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा| अपनी स्विंग और उछाल से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कोई रन नहीं|
0.4
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|
0.3
4
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ की मैक्स के बल्ले से आती हुई| उछाल को परखा और उसके पीछे आकर बॉटम हैण्ड का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ खेल जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
0.2
0
टेंडाई चटारा To मैक्स ओडॉड
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.1
1
टेंडाई चटारा To स्टीफन मायबर्ग
सिंगल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ| पैड्स पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिला|
मैच की जानकारी
  • स्थान एडिलेड ओवल, एडिलेड
  • मौसम घने बादल छाये है
  • टॉस ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम नीदरलैंड्स ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मैक्स ओडॉड
  • अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, क्रिस ब्राउन
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement