Advertisement
Advertisement

ज़िम्बाब्वे vs भारत, तीसरा टी-20 Commentary, Live Updates

ज़िम्बाब्वे vs भारत, 2024 - टी-20 Live Commentary

ज़िम्बाब्वे vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
तीसरा टी-20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे , Jul 10, 2024
ज़िम्बाब्वे ज़िम्बाब्वे
159/6 (20.0)
भारत भारत
182/4 (20.0)
भारत ने ज़िम्बाब्वे को 23 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    वॉशिंगटन सुंदर
    3/15(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से 13 जुलाई को होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के चौथे मुकाबले के साथ जो इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
शुभमन गिल ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| आज विकेट पर गेंद ग्रिप कर रही थी जिसका हमारे गेंदबाजों ने फायदा उठाया| जब गेंद पुरानी हो गई तब बल्लेबाज़ी करना आसान हो गया था| हमने अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और बाद में गेंदबाजों ने अपना काम पूरा किया|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने बताया कि हमने फील्डिंग बेहतर नहीं की है और 20 रन अतिरिक्त दिए हैं जिसके कारण हम 23 रन से हार गए| आगे सिकंदर ने कहा कि मुझे अभी भी अपनी टीम पर पूरा भरोसा है कि हम सीरीज़ में वापसी कर सकते हैं| ये युवा टीम है और जैसे-जैसे ये खेलती जायेगी इनको अनुभव होता जाएगा|
वॉशिंगटन सुंदर को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए| आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये एक शानदार विकेट थी| पहले कुछ मुकाबलों में ये गेंदबाजों के लिए अच्छी थी लेकिन अब ये विकेट बल्लेबाज़ी को सूट कर रही है| जिस तरह से उनके बल्लेबाजों ने आज फाईट बैक दिखाया वो देखकर अच्छा लगा| जाते-जाते कहा कि हम शनिवार को जीतकर इस श्रृंखला को अपने पाले में करना चाहेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस रन चेज़ के दौरान होम टीम ने 7 ओवर के भीतर महज़ 39 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा दिए और लय खो बैठी| उसके बाद ऐसा लगा कि भारत जल्द से जल्द इस मुकाबले को जीत जाएगा लेकिन फिर डियोन मायर्स (65) और क्लाईव मदांडे (37) के बीच छठे विकेट के लिए 77 रनों की शानदार साझेदारी हुई जिसने उनकी टीम को गेम में वापसी कराई| यहाँ से ऐसा लगा कि घरेलु टीम लक्ष्य के पास पहुँच सकती है लेकिन उस समय ज़रूरी रन रेट 15 से ऊपर का हो गया था जिसे नीचे लाने के चक्कर में मदांडे अपना विकेट गंवा बैठे| जैसे ही उनका विकेट गिरा टीम इंडिया के गेंदबाज़ और ताक़त के साथ आक्रमण पर जुट गए| इस बीच अंत तक खेलते हुए मायर्स ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 अर्ध शतक तो पूरा किया लेकिन अपनी टीम को जीत की रेखा के पार नहीं पहुंचा सके| मेरी मानें तो अगर ज़िम्बाब्वे की टीम ने इस मुकाबले में काफी सारे मिस फील्ड नहीं किये होते तो शायद ये नतीजा कुछ और हो सकता था|
संजू सैमसन (12) के फिनिशिंग टच की बदौलत हरारे के इस मैदान पर भारत 182 रनों तक पहुँच पाई| हाँ इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों को आज फिर से भाग्य का साथ जरूर मिला और ज़िम्बाब्वे टीम से काफी कैच ड्रॉप और मिस फील्ड देखने को मिली जिसका फायदा बल्लेबाजों ने उठाया और एक बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर हो गए| जवाब में 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे टीम की बल्लेबाज़ी एक बार फिर से बिखरती हुई नज़र आई| काउंटर अटैक की सोच तो उनकी तरफ से दिखी लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाया|
टॉस जीतकर आज भारतीय कप्तान शुभमन गिल का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला फिर से सही साबित हो गया| कप्तान गिल के बल्ले से आज महत्वपूर्ण रन्स आये| सलामी जोड़ी के रूप में इस श्रृंखला में अपना पहला मुकाबला खेल रहे यशस्वी जयसवाल (36) ने गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी निभाई| जयसवाल के विकेट पतन के बाद पिछले मैच के शतकवीर अभिषेक शर्मा आज कुछ ख़ास नहीं कर पाए| तीसरे विकेट के लिए गायकवाड और गिल के बीच 72 रनों की बेहतरीन अर्ध शतकीय साझेदारी हुई जिसने भारत को एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ा दिया|
टीम इंडिया का विजय रथ फिर से चल पड़ा है| दूसरे मुकाबले में शानदार कम बैक भारतीय टीम के द्वारा किया गया था जिसे अब यहाँ तीसरे टी20 मैच में भी बरकरार रखा है| पहला मुकाबला 13 रनों से गंवाने के बाद भारत ने बैक टू बैक जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है| पिछले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा था तो इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 66 रनों की कप्तानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया की जीत की नींव रख दी है| उनके अलावा गायकवाड ने 28 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेलते हुए इस टफ विकेट पर टीम को 182 रनों के स्कोर तक पहुंचाया|
ओवर की समाप्ति 20 : 159/6
18 रन
  • 219.1
  • 619.2
  • 119.3
  • 419.4
  • 419.5
  • 1 LB 19.6
ड. मायर्स
65 (49)
व. मसाकाद्जा
18 (10)
आ. खान
4-0-39-2
19.6
lb
आवेश खान To डिओन मायर्स
नॉट आउट!! भारत का रिव्यु हुआ असफल!! इसी के साथ भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से शिकस्त देते हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज़ में 2-1 से अपनी बढ़त बना ली है!! फुल लेंथ की डाली हुई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की गति और लाइन को परख नहीं सके| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा पैर पर लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील जिसको फील्ड अम्पायर ने मना कर दिया| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बॉल लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला और लेग बाई के रूप में बल्लेबाजों को एक रन मिल गया| इसी दौरान पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न भी मनाया|
19.5
4
आवेश खान To डिओन मायर्स
चौका!! डिओन मायर्स के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
19.4
4
आवेश खान To डिओन मायर्स
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| इसी बीच गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
19.3
1
आवेश खान To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
सिंगल!! इसी के साथ जिम्बाब्वे टीम का 150 रन पूरा हो गया!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
19.2
6
आवेश खान To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
छक्का!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
19.1
2
आवेश खान To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की तरफ खेलकर 2 रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 19 : 141/6
16 रन
  • 218.1
  • 118.2
  • 418.3
  • 118.4
  • 618.5
  • 218.6
ड. मायर्स
57 (46)
व. मसाकाद्जा
9 (7)
र. बिश्नोई
4-0-37-0
18.6
2
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर रिंकू सिंह ने वहां पर आकर गेंद को फील्ड किया| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
18.5
6
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
छक्का!! इसी के साथ डिओन मायर्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
18.4
1
रवि बिश्नोई To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.3
4
रवि बिश्नोई To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.2
1
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.1
2
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
दुग्गी!! ऑफ साइड की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन आसानी से मिल गया|
ओवर की समाप्ति 18 : 125/6
6 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 217.5
  • 117.6
ड. मायर्स
46 (42)
व. मसाकाद्जा
4 (5)
आ. खान
3-0-22-2
17.6
1
आवेश खान To डिओन मायर्स
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया| जिम्बाब्वे को जीत के लिए 12 गेंदों पर 58 रनों की दरकार है|
17.5
2
आवेश खान To डिओन मायर्स
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
17.4
1
आवेश खान To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
17.3
0
आवेश खान To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं मिल सका|
17.2
1
आवेश खान To डिओन मायर्स
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन लिया|
17.1
1
आवेश खान To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
लेग स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्टफाइन लेग की तरफ खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 119/6
7 रन
  • 116.1
  • 1 WD 16.2
  • 216.2
  • W 16.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
व. मसाकाद्जा
2 (2)
ड. मायर्स
42 (39)
व. सुंदर
4-0-15-3
16.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
16.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला और आसानी से एक रन ले लिया|
16.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To वेलिंग्टन मसाकाद्जा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.3
W
वॉशिंगटन सुंदर To क्लाइव मदांडे OUT!
आउट!! कैच आउट!! वॉशिंगटन सुंदर के हाथ लगती हुई तीसरी विकेट!! क्लाइव मदांडे 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! 77 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का हुआ अंत| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर आकर मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| इसी बीच बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद मिड विकेट की ओर गई जहाँ पर फील्डर रिंकू सिंह ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 116/6 जिम्बाब्वे|
16.2
2
वॉशिंगटन सुंदर To क्लाइव मदांडे
दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर शॉट खेला| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
16.2
wd
वॉशिंगटन सुंदर To क्लाइव मदांडे
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
16.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ खेला और एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 112/5
2 रन
  • 1 B 15.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 115.6
ड. मायर्स
40 (37)
क. मदांडे
35 (24)
ख. अहमद
4-0-15-1
15.6
1
खलील अहमद To डिओन मायर्स
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| 24 गेंदों पर 71 रनों की दरकार है|
15.5
0
खलील अहमद To डिओन मायर्स
एक और डॉट गेंद!! शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
15.4
0
खलील अहमद To डिओन मायर्स
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करने का मन बनाया|
15.3
0
खलील अहमद To डिओन मायर्स
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
15.2
0
खलील अहमद To डिओन मायर्स
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.1
b
खलील अहमद To क्लाइव मदांडे
बाई के रूप में आया एक रन!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| ऐसे में कीपर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने बाई के रूप में भागकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 110/5
16 रन
  • 114.1
  • 614.2
  • 614.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
क. मदांडे
35 (23)
ड. मायर्स
39 (32)
श. दुबे
2-0-27-0
14.6
1
शिवम दुबे To क्लाइव मदांडे
सिंगल के साथ एक और महंगे ओवर की हुई समाप्ति| 30 गेंदों पर 73 रनों की दरकार है| धीमी गति से डाली गई गेंद| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|
14.5
1
शिवम दुबे To डिओन मायर्स
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
14.4
1
शिवम दुबे To क्लाइव मदांडे
समझदारी भरा सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
14.3
6
शिवम दुबे To क्लाइव मदांडे
छक्का! दो गेंद दो सिक्स!! खराब गेंदबाजी शिवम दुबे के द्वारा की जा रही है| बल्लेबाज़ छोटी गेंद के लिए तैयार हैं और वहीँ पर गेंदबाजी भी कर रहे हैं| इस बार फाइन लेग की तरफ लेकर घूम गए गेंद को और छह रन हासिल हो गया|
14.2
6
शिवम दुबे To क्लाइव मदांडे
छक्का! धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने काफी जल्दी पढ़ लिया है| फाइन लेग की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| ये साझेदारी भारत के लिए मुश्किल पैदा कर रही है|
14.1
1
शिवम दुबे To डिओन मायर्स
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद| लेग साइड पर उसे पुल कर दिया| गैप में शॉट को खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 94/5
8 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 413.3
  • 213.4
  • 013.5
  • 113.6
ड. मायर्स
37 (30)
क. मदांडे
21 (19)
र. बिश्नोई
3-0-21-0
13.6
1
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
हवा में थी गेंद लेकिन सिंगल का मौका बन गया है यहाँ पर| पैडल शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग से सिंगल हासिल किया है|
13.5
0
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
गुगली गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
13.4
2
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
13.3
4
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्ध शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई है|
13.2
0
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन पाया|
13.1
1
रवि बिश्नोई To क्लाइव मदांडे
गुगली गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 86/5
11 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 412.4
  • 112.5
  • 412.6
ड. मायर्स
30 (25)
क. मदांडे
20 (18)
श. दुबे
1-0-11-0
12.6
4
शिवम दुबे To डिओन मायर्स
टॉप एज और चौका निकल गया! बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस छोटी गेंद पर शॉट लगाना चाहा| बल्ले का उपरी हिस्सा लगा और गेंद कीपर के ऊपर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
12.5
1
शिवम दुबे To क्लाइव मदांडे
सिंगल!! एक और बार आड़े बल्ले से खेला गया शॉट!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
12.4
4
शिवम दुबे To क्लाइव मदांडे
चौका!! हार्ड लेंथ गेंद थी! लेग साइड पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| दो फील्डर के बीच से बड़े आराम से गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई|
12.3
0
शिवम दुबे To क्लाइव मदांडे
एक डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है| टाईट लाइन पर करनी होगी गेंदबाजी| ये साझेदारी अच्छी पनप रही है|
12.2
1
शिवम दुबे To डिओन मायर्स
एक और सिंगल आया है यहाँ पर| आगे आकर विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
12.1
1
शिवम दुबे To क्लाइव मदांडे
हार्ड लेंथ गेंद| इसपर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 12 : 75/5
12 रन
  • 411.1
  • 111.2
  • 211.3
  • 111.4
  • 411.5
  • 011.6
ड. मायर्स
25 (23)
क. मदांडे
14 (14)
अ. शर्मा
2-0-23-0
11.6
0
अभिषेक शर्मा To डिओन मायर्स
प्ले एंड मिस! कट शॉट इस गेंद पर लगाने गए थे लेकिन गति और टर्न से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|
11.5
4
अभिषेक शर्मा To डिओन मायर्स
चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| लेग साइड पर फील्डर ने डाईव लगाते हुए गेंद को रोकना चाहा लेकिन असफल रहे|
11.4
1
अभिषेक शर्मा To क्लाइव मदांडे
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया है| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.3
2
अभिषेक शर्मा To क्लाइव मदांडे
दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ को रूम दे दिया| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए| डीप में फील्डर ने तेज़ी से गेंद को फील्ड किया|
11.2
1
अभिषेक शर्मा To डिओन मायर्स
सिंगल से इस बार काम चलाया है| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
11.1
4
अभिषेक शर्मा To डिओन मायर्स
चौका! शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा| ऑफ़ स्टम्प के थोड़ा बाहर थी गेंद जिसका बल्लेबाज़ ने फायदा उठा लिया है|
ओवर की समाप्ति 11 : 63/5
3 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
ड. मायर्स
16 (19)
क. मदांडे
11 (12)
व. सुंदर
3-0-8-2
10.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
सिंगल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
10.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
डॉट बॉल!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
10.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To क्लाइव मदांडे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
10.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To क्लाइव मदांडे
डॉट बॉल!! आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
10.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
ऑफ़ स्पिन गेंद लेकिन थोड़ी फ्लाईटेड!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बैक फुट से खेला गया शॉट लेकिन रन नही हो सका| मिड ऑन फील्डर ने उसे बड़े आराम से फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 60/5
11 रन
  • 29.1
  • 09.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 09.6
क. मदांडे
10 (10)
ड. मायर्स
14 (15)
अ. शर्मा
1-0-11-0
9.6
0
अभिषेक शर्मा To क्लाइव मदांडे
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेलने का मन बनाया| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई कीपर के दस्तानों में गई, रन नहीं आया| जिम्बाब्वे को जीत के लिए 60 गेंदों पर 123 रनों की दरकार है|
9.5
4
अभिषेक शर्मा To क्लाइव मदांडे
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.4
1
अभिषेक शर्मा To डिओन मायर्स
सिंगल!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
9.3
4
अभिषेक शर्मा To डिओन मायर्स
चौका!! डिओन मायर्स के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9.2
0
अभिषेक शर्मा To डिओन मायर्स
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
9.1
2
अभिषेक शर्मा To डिओन मायर्स
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| गेंद नो मेंस लैंड में जा गिरी जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 9 : 49/5
3 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
क. मदांडे
6 (8)
ड. मायर्स
7 (11)
व. सुंदर
2-0-5-2
8.6
0
वॉशिंगटन सुंदर To क्लाइव मदांडे
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ बैक फुट से खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद्फ़| रन का मौका नहीं मिल पाया|
8.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ लॉन्ग ऑन की तरफ हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
8.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To क्लाइव मदांडे
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
8.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To क्लाइव मदांडे
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड की ओर खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
8.2
0
वॉशिंगटन सुंदर To क्लाइव मदांडे
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
8.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 8 : 46/5
7 रन
  • 17.1
  • 27.2
  • 27.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 07.6
क. मदांडे
5 (4)
ड. मायर्स
5 (9)
र. बिश्नोई
2-0-13-0
7.6
0
रवि बिश्नोई To क्लाइव मदांडे
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7.5
1
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7.4
1
रवि बिश्नोई To क्लाइव मदांडे
इस बार सिंगल से काम चलाया है| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
7.3
2
रवि बिश्नोई To क्लाइव मदांडे
दो और रन यहाँ पर बल्लेबाज़ को मिल जाएगा| ऑफ़ साइड पर ही गेंदबाजी हो रही है| बल्लेबाज़ ने उसे कवर्स की तरफ खेला| गैप था जहाँ से दो रन मिल गया|
7.2
2
रवि बिश्नोई To क्लाइव मदांडे
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने बैकफुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए गैप से दो रन लिया|
7.1
1
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है|
क्लाइव मदांडे अगले बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 7 : 39/5
2 रन
  • 06.1
  • W 6.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • W 6.6
ज. कैंपबेल
1 (2)
ड. मायर्स
3 (7)
व. सुंदर
1-0-2-2
6.6
W
वॉशिंगटन सुंदर To जॉनाथन कैंपबेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ जिम्बाब्वे की आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है!! वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरी विकेट हासिल किया है!! जॉनाथन कैंपबेल 1 रन बनाकर पवेलियन की तरफ चलते बने| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप में खड़े फील्डर रियान पराग के हाथों में गई| ऐसे में पराग ने आसान सा कैच पकड़ते हुए जश्न मनाया| 39/5 जिम्बाब्वे|
6.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से ऑफ़ स्पिन गेंद को सामने की तरफ खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
6.4
0
वॉशिंगटन सुंदर To डिओन मायर्स
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| रन का मौका नहीं बन सकेगा|
6.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To जॉनाथन कैंपबेल
सिंगल के साथ जॉनाथन कैंपबेल ने खोला अपना खाता| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से गेंद को खेला| गैप से एक रन हासिल किया|
जॉनाथन कैंपबेल नए बल्लेबाज़ हैं...
6.2
W
वॉशिंगटन सुंदर To सिकंदर रजा OUT!
आउट!! कैच आउट!! जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! वॉशिंगटन सुंदर के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में स्वीप शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले के निचले भाग को लगी और सीधा फील्डर रिंकू सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 37/4 जिम्बाब्वे|
6.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To सिकंदर रजा
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 37/3 ज़िम्बाब्वे| 183 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस पॉवर प्ले में काफी अच्छा काम किया है| इस दौरान भारत की फील्डिंग और कैचिंग भी काफी शानदार हुई है| ज़िम्बाब्वे को अपने कप्तान सिंकदर रजा से अब यहाँ से काफी उम्मीद होगी| खलील अहमद ने इस मुकाबले में वापसी करते हुए अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है|
ओवर की समाप्ति 6 : 37/3
6 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 15.6
स. रजा
15 (14)
ड. मायर्स
2 (5)
र. बिश्नोई
1-0-6-0
5.6
1
रवि बिश्नोई To सिकंदर रजा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
5.5
0
रवि बिश्नोई To सिकंदर रजा
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल एक टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
5.4
0
रवि बिश्नोई To सिकंदर रजा
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| रन नहीं मिल पाया|
5.3
4
रवि बिश्नोई To सिकंदर रजा
चौका!! कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! लेग स्टंप पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
5.2
1
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
5.1
0
रवि बिश्नोई To डिओन मायर्स
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 5 : 31/3
1 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
स. रजा
10 (10)
ड. मायर्स
1 (3)
ख. अहमद
3-0-14-1
4.6
0
खलील अहमद To सिकंदर रजा
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद| कमाल का ओवर खलील की तरफ से देखने को मिला है| 5 के बाद 31/3 ज़िम्बाब्वे|
4.5
0
खलील अहमद To सिकंदर रजा
एक और टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| पॉइंट की तरफ शॉट तो खेला लेकिन फील्डर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर उसे रोक दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
4.4
0
खलील अहमद To सिकंदर रजा
बैक फुट पंच!!!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
4.3
0
खलील अहमद To सिकंदर रजा
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
4.2
0
खलील अहमद To सिकंदर रजा
एक बढ़िया आउटस्विंगर| हवा में लहराते हुए बल्लेबाज़ को छोड़कर कीपर के पास गई ये गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
4.1
1
खलील अहमद To डिओन मायर्स
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 4 : 30/3
11 रन
  • W 3.1
  • 23.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 1 WD 3.5
  • 43.5
  • 43.6
स. रजा
10 (5)
ड. मायर्स
0 (2)
आ. खान
2-0-16-2
3.6
4
आवेश खान To सिकंदर रजा
बैक टू बैक चौका!!! इस बार भी उसी तरह की लाइन थी जिसका बल्लेबाज़ ने फायदा उठाया| कड़क पुल शॉट लेग साइड की तरफ खेला और खाली एरिया को निशाना बनाया| 30/3 ज़िम्बाब्वे|
3.5
4
आवेश खान To सिकंदर रजा
चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| इस बार छोटी गेंद के लिए पहले से ही तैयार थे रजा| लेग साइड पर उसे खेला और गैप हासिल किया है|
3.5
wd
आवेश खान To सिकंदर रजा
वाइड!!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! शरीर की तरफ आई और उसपर जल्दी से खुद को हटाया और जाने दिया कीपर की तरफ| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है| इसी तरह की गेंद पर रजा को आवेश ने पिछले मुकाबले में आउट किया था| यहाँ भी सोच कुछ वैसी ही थी|
3.4
0
आवेश खान To सिकंदर रजा
एक और डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नही हो सका|
3.3
0
आवेश खान To सिकंदर रजा
शार्प इन स्विंगर गेंद| पड़कर अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन गति और स्विंग से चकमा खाए और शरीर को जाकर लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
3.2
2
आवेश खान To सिकंदर रजा
दुग्गी!! दो रन के साथ कप्तान रजा ने खोला अपना खाता| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
3.1
W
आवेश खान To ब्रायन जॉन बेनेट OUT!
आउट!! कैच आउट!! तीसरा बड़ा झटका जिम्बाब्वे टीम को लगता हुआ!! आवेश खान के हाथ लगी दूसरी सफ़लता!! ब्रायन जॉन बेनेट 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर हवा में कट शॉट खेला| ऐसे में वहां खड़े फील्डर रवि बिश्नोई ने हवा में उछलकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा और फिर सभी भारतीय खिलाड़ियों ने उनके पास जाकर जश्न मनाया| 19/3 जिम्बाब्वे|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/2
4 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 02.3
  • W 2.4
  • 02.5
  • 02.6
ड. मायर्स
0 (2)
जॉन बेनेट
4 (4)
ख. अहमद
2-0-13-1
2.6
0
खलील अहमद To डिओन मायर्स
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
2.5
0
खलील अहमद To डिओन मायर्स
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
डिओन मायर्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
2.4
W
खलील अहमद To ताड़ीवानाशे मरूमानी OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट शिवम दुबे बोल्ड खलील अहमद| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर|ताड़ीवानाशे मरूमानी की 13 रनों की आतिशी पारी हुई समाप्ति| मिड ऑन पर शिवम दुबे ने एक आसान सा कैच पकड़ा| खलील को मिली उनकी पहली विकेट| विकेट लाइन पर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर सामने की तरफ हीव शॉट लगाना चाहा| मिस टाइम हुआ और एलिवेशन भी नहीं मिल सका| बल्ले का निचला भाग लगकर सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ कैच को पूरा किया गया| 19/2 ज़िम्बाब्वे|
2.3
0
खलील अहमद To ताड़ीवानाशे मरूमानी
डॉट बॉल!! उछाल भरी इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
2.2
4
खलील अहमद To ताड़ीवानाशे मरूमानी
चौका! शानदार कट शॉट की वजह से मरूमानी ने बाउंड्री हासिल की है यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी छोटी गेंद, एक बेहतरीन कट शॉट खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया है|
2.1
0
खलील अहमद To ताड़ीवानाशे मरूमानी
इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/1
6 रन
  • W 1.1
  • 1 LB 1.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 41.6
जॉन बेनेट
4 (4)
त. मरूमानी
9 (6)
आ. खान
1-0-5-1
1.6
4
आवेश खान To ब्रायन जॉन बेनेट
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 15/1 ज़िम्बाब्वे|
1.5
0
आवेश खान To ब्रायन जॉन बेनेट
प्ले एंड मिस!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
1.4
0
आवेश खान To ब्रायन जॉन बेनेट
इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
1.3
1
आवेश खान To ताड़ीवानाशे मरूमानी
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल मिड विकेट की ओर नो मेंस लैंड में गई जहाँ से एक रन मिल गया|
1.2
lb
आवेश खान To ब्रायन जॉन बेनेट
लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का सोचा| गेंद की गति और उछाल से बीट हो गए बल्लेबाज़| इसी बीच बॉल सीधा थाई पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ब्रायन बेनेट बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
1.1
W
आवेश खान To वेस्ले मधेवीरे OUT!
आउट!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट अभिषेक शर्मा बोल्ड आवेश खान| शॉर्ट कवर्स पर फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर आवेश खान ने विकेट हासिल की है| वेस्ले मधेवीरे महज़ एक रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन हवा में मार बैठे| गेंद ने फील्डर को ढून्ढ लिया और बल्लेबाज़ निराश होकर वापिस लौट गए| 9/1 ज़िम्बाब्वे|
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
त. मरूमानी
8 (5)
व. मधेवीरे
1 (1)
ख. अहमद
1-0-9-0
0.6
4
खलील अहमद To ताड़ीवानाशे मरूमानी
चौका! दूसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| एक बार फिर से लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| गेंद और बल्ले का ठीक ठाक संपर्क हुआ जिसकी वजह से बाउंड्री हासिल हो गई है| 9/0 ज़िम्बाब्वे|
0.5
0
खलील अहमद To ताड़ीवानाशे मरूमानी
एक और प्ले एंड मिस!! फिर से पुल शॉट लगाने के चक्कर में गेंद को शरीर पर खा बैठे मरूमानी| खलील एक अलग प्लान के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं|
0.4
0
खलील अहमद To ताड़ीवानाशे मरूमानी
हार्ड लेंथ गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन गति और लाइन से चकमा खाए और शरीर से जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
4
खलील अहमद To ताड़ीवानाशे मरूमानी
डाउन द ट्रैक और चौका निकल गया! इस रन चेज़ का पहला| आगे आकर मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| काउंटर अटैक की सोच के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं मरूमानी|
0.2
0
खलील अहमद To ताड़ीवानाशे मरूमानी
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करना चाहा लेकिन उछाल और गति से चकमा खा गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
0.1
1
खलील अहमद To वेस्ले मधेवीरे
सिंगल के साथ रन चेज़ का हुआ आगाज़| टैप किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
मैच की जानकारी
  • स्थान हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने ज़िम्बाब्वे को 23 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच वॉशिंगटन सुंदर
  • अंपायर लॅंगटन रुसेरे, -, -
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement