Advertisement
Advertisement

USA vs Canada, मैच 1 Commentary, Live Updates

USA vs CAN, 2024 - टी-20 Live Commentary

USA vs Canada स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 1, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, डलास , Jun 01, 2024
USA USA
197/3 (17.4)
Canada Canada
194/5 (20.0)
यूएसए ने कनाडा को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    Aaron Jones
    94(40)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात दिन के दूसरे मुकाबले के दौरान जो वेस्ट इंडीज़ और पापुआ न्यू गिनी के बीच रात 08.00 बजे खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आरोन जोन्स को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे नहीं लगता है कि मैं अपनी पारी को शब्दों में बयान कर सकता हूँ| बस मुझे काफी ख़ुशी है कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया| आगे आरोन ने कहा कि हम यहाँ पर आक्रामक क्रिकेट खेलने को देख रहे हैं| हमें उम्मीद थी कि 200 के आस-पास का टोटल हम चेज़ कर सकते हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि जब हमारी टीम दवाब में होती है तो मैं बेहतर खेलने की कोशिश करता हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस बीच इस जोड़ी ने मुकाबले के 14वें ओवर में 33 रन बटोरे| टॉस जीतकर यूएसए के कप्तान मोनंक पटेल का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| उनको पता था कि इस विकेट पर रन चेज़ आसान हो जायेगी और वही हुआ भी यहाँ पर| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कनाडा की टीम ने नवनीत धालीवाल (61) और निकोलस किर्टन (51) की अर्ध शतकीय पारियों के दम पर बोर्ड पर 194 रन लगा दिए थे| ये एक बड़ा स्कोर माना जाता और शुरुआती 9 ओवरों तक कनाडा गेम में काफ़ी ऊपर थी लेकिन फिर जोन्स की आतिशी पारी आई और अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गई| कनाडा की टीम को अपने आगे के मुकाबलों के लिए स्पिन गेंदबाजी में काफी सुधार की ज़रुरत होगी और इस मुकाबले से उन्होंने काफी सीख भी ली होगी|
कनाडा के लिए जबतक तेज़ गेंदबाज़ बॉल डाल रहे थे तब तक बल्लेबाज़ी मुश्किल दिख रही थी लेकिन जैसे ही कप्तान ने स्पिनर को गेम में लाया वहां से इन दो बल्लेबाजों ने अपने हाथ खोले और लगातार बड़े शॉट्स लगाते हुए अपनी टीम को मुकाबले में ऊपर ला दिया| जोन्स ने बड़े-बड़े छक्कों के पहाड़े पड़े और महज़ 22 गेंदों पर अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया| इसमें कुछ शॉट्स तो मैदान के बाहर ही चले गए|
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में मेज़बान यूएसए की टीम ने कनाडा को 7 विकटों से करारी शिकस्त देते हुए अपने विश्व कप के सफर की शुरुआत की है| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी और पॉवर हिटिंग हमें यूएसए की तरफ से देखने को मिली है| आरोन जोन्स (94) और एंड्रीज़ गूस (65) के बीच हुई शानदार 131 रनों की शतकीय साझेदारी ने इस मुकाबले को उनकी टीम की तरफ मोड़ दिया| 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए होम टीम पहले 9 ओवरों में 67 रनों पर ही थी लेकिन अगले 6 ओवरों में 100 रन बटोरते हुए इस रन चेज़ में खुद को फ्रंट सीट पर ले आये|
17.4
6
Nikhil Dutta To Aaron Jones
छक्का!! इसी के साथ आरोन जोन्स ने लगाया विनिंग सिक्स यहाँ पर!! जिसके कारण यूएसए ने कनाडा टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी आरोन ने की है यहाँ पर| इस बार पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी यूएसए की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
17.3
0
Nikhil Dutta To Aaron Jones
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं मिल पाया|
17.2
6
Nikhil Dutta To Aaron Jones
छक्का!! आरोन जोन्स के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ स्वीप शॉट खेला| इसी बीच वहां खड़े फील्डर ने एक हाथ से भागते हुए कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों में लगकर सीमा रेखा के बाहर चली गई छह रनों के लिए|
17.1
4
Nikhil Dutta To Aaron Jones
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|
ओवर की समाप्ति 17 : 181/3
7 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 3 WD 16.6
  • 116.6
A. Jones
78 (36)
C. Anderson
3 (5)
K. Sana
4-0-34-1
16.6
1
Kaleem Sana To Aaron Jones
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
16.6
wd
Kaleem Sana To Aaron Jones
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में दो और रन मिला!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ तो बीट हुए ही साथ में कीपर से भी गेंद नहीं पकड़ाई और फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन बाई के रूप में लिया| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
16.5
0
Kaleem Sana To Aaron Jones
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
16.4
1
Kaleem Sana To Corey Anderson
सिंगल ओवर थ्रो के रूप में आता हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| इसी बीच फील्डर ने स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई मिड विकेट की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
16.3
1
Kaleem Sana To Aaron Jones
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
16.2
1
Kaleem Sana To Corey Anderson
सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को सीधे बल्ले से खेला| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये, एक ही रन मिला है|
16.1
0
Kaleem Sana To Corey Anderson
हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ उसे परख नहीं सके और शरीर पर जाकर लग गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ है|
ओवर की समाप्ति 16 : 174/3
6 रन
  • 415.1
  • 115.2
  • 015.3
  • W 15.4
  • 015.5
  • 115.6
C. Anderson
1 (2)
A. Jones
76 (33)
N. Dutta
2-0-25-1
15.6
1
Nikhil Dutta To Corey Anderson
सिंगल के साथ कोरी ने खोला अपना खाता| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.5
0
Nikhil Dutta To Corey Anderson
विकेट लाइन की गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
कोरी एंडरसन नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
जिस विकेट की तलाश थी कनाडा टीम को वो मिल तो गई है लेकिन क्या ये थोड़ी देर नहीं हो गई? देखना अभी दिलचस्प होगा|
15.4
W
Nikhil Dutta To Andries Gous OUT!
आउट!! कैच आउट!! एंड्रीज़ गुस्ताव 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! निखिल दत्ता के हाथ लगी सफ़लता| लेंथ में छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट खेला| बल्ले के नीचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर एरोन जॉनसन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 173/3 यूएसए|
15.3
0
Nikhil Dutta To Andries Gous
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
15.2
1
Nikhil Dutta To Aaron Jones
सिंगल यहाँ पर आसानी से लेकर स्ट्राइक बदलते हुए बल्लेबाज़|
15.1
4
Nikhil Dutta To Aaron Jones
चौका!! आरोन जोन्स ने लगाया एक और बेहतरीन शॉट!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 168/2
9 रन
  • 014.1
  • 214.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
A. Jones
71 (31)
A. Gous
65 (44)
K. Sana
3-0-27-1
14.6
1
Kaleem Sana To Aaron Jones
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिय| यूएसए को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 27 रनों की दरकार है|
14.5
1
Kaleem Sana To Andries Gous
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.4
1
Kaleem Sana To Aaron Jones
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
14.3
4
Kaleem Sana To Aaron Jones
चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले के बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई चार रनों के लिए|
14.2
2
Kaleem Sana To Aaron Jones
कैच ड्रॉप!! आरोन जोन्स को मिला एक जीवनदान यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का टॉप एज लेती हुई सीधा थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ पर फील्डर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
14.1
0
Kaleem Sana To Aaron Jones
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 14 : 159/2
33 रन
  • 1 WD 13.1
  • 613.1
  • 413.2
  • 1 WD 13.3
  • 1 NB 13.3
  • 2 NB 13.3
  • 613.3
  • 1 WD 13.4
  • 113.4
  • 613.5
  • 413.6
A. Gous
64 (43)
A. Jones
63 (26)
J. Gordon
3-0-44-0
13.6
4
Jeremy Gordon To Andries Gous
चौका!! इसी के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति!! इस ओवर में आए कुल 33 रन जिसने मैच का रुख़ पलटकर रख दिया है| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
13.5
6
Jeremy Gordon To Andries Gous
छक्का!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
13.4
1
Jeremy Gordon To Aaron Jones
कैच ड्रॉप!! छह रनों के लये जा रही थी ये गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन फील्डर ने छलांग लगते हुए एक हाथ से उसे रोक दिया| टीम के लिए पांच रन बचाए हैं| हार्ड लेंथ गेंद पर कड़क पुल शॉट लगाया गया था| फील्डर का एक शानदार स्टॉप देखने को मिला है|
13.4
wd
Jeremy Gordon To Aaron Jones
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| कीपर ने उसे लपका| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
13.3
6
Jeremy Gordon To Aaron Jones
छक्का!!! एक और बार गेंद को मैदान से बाहर भेज दिया है| स्लॉट में गेंद तो फिर उसे भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बल्लेबाज़ से बचना काफी मुश्किल होगा| इस बार गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
13.3
nb
Jeremy Gordon To Andries Gous
एक और नो बॉल!! अगली गेंद फिर से फ्री हिट होगी यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
13.3
nb
Jeremy Gordon To Andries Gous
कैच आउट हुए बल्लेबाज़ लेकिन ये एक नो बॉल हो गई!!! ओह, किस्मत का साथ बल्लेबाज़ को मिल गया| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| गेंदबाजी टीम की ख़ुशी ज्यादा देर की नहीं थी| ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसका खामियाजा उन्हें भुगदना पड़ा है| लेंथ गेंद पर लेग साइड पर शॉट लगाया था जिसे सीमा रेखा के आगे लपक लिया गया था| किस्मत का साथ बल्लेबाज़ को मिला है|
13.3
wd
Jeremy Gordon To Andries Gous
वाइड!!! डाउन द लेग थी गेंद| जोर से उसपर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| बल्ले के काफी पास से होकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| फील्डिंग टीम ने कैच की अपील की| अम्पायर सहमत नहीं दिखे| रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| अल्ट्रा एज ने भी उसे साफ़ कर दिया| नॉट आउट आया फैसला|
13.2
4
Jeremy Gordon To Andries Gous
चौका! इसी के साथ गूस का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया| शानदार बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए खेलते हुए| इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है| ड्रेसिंग रूम से इस बल्लेबाज़ की सराहना की गई है|
13.1
6
Jeremy Gordon To Andries Gous
छक्का! बड़े शॉट्स की बारिश हो रही है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कवर्स की तरफ शॉट लगाया| टाइमिंग इतनी शानदार कि गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
13.1
wd
Jeremy Gordon To Andries Gous
वाइड!!! डाउन द लेग! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
ओवर की समाप्ति 13 : 126/2
20 रन
  • 612.1
  • 612.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 612.6
A. Jones
56 (24)
A. Gous
43 (37)
Bin Zafar
4-0-42-0
12.6
6
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
छक्का! एक बार फिर से मैदान के बाहर चली गई है गेंद| शॉट तो लगा रहे लेकिन इतने बड़े कि गेंद बड़े आराम से मैदान के बाहर चली जा रही है| ऐसा नहीं कि मैदान छोटा है लेकिन दोस्तों शॉट्स लगभग 100 मीटर के ऊपर के लग रहे हैं| क्लीन हिटिंग कही जायेगी| 126/2 यूएसए|
12.5
0
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
12.4
1
Saad Bin Zafar To Andries Gous
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
12.3
1
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
सिंगल के साथ जोन्स का अर्ध शतक पूरा हो गया| महज़ 22 गेंदों पर ये कारनामा अंजाम दिया है| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए कर रहे हैं| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया है| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए काफी तालियाँ बज रही है|
12.2
6
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
एक और छक्का!!! ये गेंद भी मैदान से बाहर चली गई है| जोन्स अब कहाँ रुकने वाले| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| फिर से दूसरी गेंद मंगवाई जायेगी|
12.1
6
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
फ्लैट छक्का सामने की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
ओवर की समाप्ति 12 : 106/2
15 रन
  • 611.1
  • 111.2
  • 411.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 211.6
A. Gous
42 (36)
A. Jones
37 (19)
P. Singh
1-0-15-0
11.6
2
Pargat Singh To Andries Gous
सिंगल के साथ एक और रन ओवर थ्रो के रूप में आया| यानी कुल दो रन इस गेंद पर आये हैं| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया| डीप से फील्डर का खराब थ्रो आया जिसकी वजह से दूसरा रन मिल गया है|
11.5
1
Pargat Singh To Aaron Jones
एक और बार गैप में गेंद को ढकेला और रन हासिल कर लिया है|
11.4
1
Pargat Singh To Andries Gous
सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
11.3
4
Pargat Singh To Andries Gous
चौका! कड़क शॉट सामने की तरफ और इसी के साथ 100 रन भी पार हो गया| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.2
1
Pargat Singh To Aaron Jones
इस बार समझदारी से सिंगल हासिल किया| विकेट लाइन की गेंद को गैप में खेला और एक रन बटोर लिया है|
11.1
6
Pargat Singh To Aaron Jones
छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया!! मिड विकेट के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ जोन्स और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|
ओवर की समाप्ति 11 : 91/2
10 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 610.5
  • 110.6
A. Jones
29 (16)
A. Gous
35 (33)
D. Heyliger
3-0-19-1
10.6
1
Dilon Heyliger To Aaron Jones
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 91/2 यूएसए|
10.5
6
Dilon Heyliger To Aaron Jones
छक्का!!! 103 मीटर लम्बा सिक्स!! मैदान के बाहर पार्किंग लॉट में जाकर गिरी ये गेंद| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
10.4
1
Dilon Heyliger To Andries Gous
सिंगल से इस बार काम चलाया| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
10.3
0
Dilon Heyliger To Andries Gous
शॉर्ट कवर्स पर कप्तान से हुई मिस फील्ड| रन आउट का मौका था लेकिन फील्डर गेंद को लपक ही नहीं पाए| एक समय शॉट लगाने के बाद बल्लेबाज़ गूस दूसरे एंड पर लगभग पहुँच गए थे लेकिन फील्डर के हाथों में अटकी नहीं बॉल जिसकी वजह से उनको भाग्य का साथ मिल गया|
10.2
1
Dilon Heyliger To Aaron Jones
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
10.1
1
Dilon Heyliger To Andries Gous
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! शॉर्ट कवर्स की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 10 : 81/2
14 रन
  • 29.1
  • 49.2
  • 19.3
  • 1 LB 9.4
  • 69.5
  • 09.6
A. Jones
21 (13)
A. Gous
33 (30)
Bin Zafar
3-0-22-0
9.6
0
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हुआ| 10 के बाद 81/2 यूएसए| अब यहाँ से बाक़ी बची 60 गेंदों पर 114 रनों की दरकार है|
9.5
6
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
छक्का!!! डाउन द ट्रैक!! मिड विकेट के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| पिछले एक दो ओवर से अब बड़े शॉट्स आना शुरू हो गए हैं|
9.4
lb
Saad Bin Zafar To Andries Gous
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
9.3
1
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई है गेंद| बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
9.2
4
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की है|
9.1
2
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से दो रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 9 : 67/2
19 रन
  • 1 NB 8.1
  • 1 WD 8.1
  • 68.1
  • 28.2
  • 18.3
  • 1 WD 8.4
  • 68.4
  • 08.5
  • 18.6
A. Jones
8 (8)
A. Gous
33 (29)
N. Dutta
1-0-19-0
8.6
1
Nikhil Dutta To Aaron Jones
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया है| 67/2 यूएसए|
8.5
0
Nikhil Dutta To Aaron Jones
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
8.4
6
Nikhil Dutta To Aaron Jones
छक्का! वाओ, कड़क शॉट खेला है!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
8.4
wd
Nikhil Dutta To Aaron Jones
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
8.3
1
Nikhil Dutta To Andries Gous
सिंगल से काम चलाया है| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
8.2
2
Nikhil Dutta To Andries Gous
दुग्गी!! आउट साइड एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद थर्ड मैन की तरफ| फील्डर ने पीछे भागते हुए उसे फील्ड किया| दो ही रन मिला|
8.1
6
Nikhil Dutta To Andries Gous
छक्का! फ्री हिट गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
8.1
wd
Nikhil Dutta To Andries Gous
वाइड!!! बल्लेबाज़ से काफी दूर रखने के चक्कर में बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
8.1
nb
Nikhil Dutta To Andries Gous
नो बॉल! हाई फुल टॉस| फ्री हिट है अब| गेंदबाज़ के हाथ से छूट गई गेंद| अब अगली गेंद पर उन्हें बचना होगा|
ओवर की समाप्ति 8 : 48/2
3 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 1 LB 7.6
A. Gous
24 (25)
A. Jones
1 (5)
Bin Zafar
2-0-9-0
7.6
lb
Saad Bin Zafar To Andries Gous
लेग बाई के रूप में आया एक रन| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए| बीट हुए और पैड्स को लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
7.5
0
Saad Bin Zafar To Andries Gous
एक डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है|
7.4
1
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.3
0
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7.2
0
Saad Bin Zafar To Aaron Jones
डॉट गेंद!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ है|
7.1
1
Saad Bin Zafar To Andries Gous
ऑफ़ साइड पर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 45/2
4 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • W 6.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 2 WD 6.6
  • 16.6
A. Gous
23 (22)
A. Jones
0 (2)
D. Heyliger
2-0-9-1
6.6
1
Dilon Heyliger To Andries Gous
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.6
wd
Dilon Heyliger To Aaron Jones
वाईड के साथ बाई के रूप में एक रन हासिल हो गया| कीपर इसे ठीक तरह से लपक नहीं सके| बल्लेबाज़ ने उसका फायदा उठाया और एक रन बटोरा|
6.5
0
Dilon Heyliger To Aaron Jones
डॉट गेंद!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं होगा|
6.4
0
Dilon Heyliger To Aaron Jones
एक और आउट स्विंगर गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
आरोन जोन्स नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
6.3
W
Dilon Heyliger To Monank Patel OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट श्रेयस मूववा बोल्ड डिलन हेइलिगर| बड़े विकेट का पतन हुआ| कप्तान मोनंक पटेल महज़ 16 ही रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| डिलन हेइलिगर को मिल गई पहली विकेट| शानदार आउट स्विंगर से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर शॉट लगाने गए थे| स्विंग हुई और आउट साइड एज लेकर सीधा कीपर के दस्तानों में गई गेंद| बल्लेबाज़ खुद से काफी निराश दिखे| 42/2 यूएसए|
6.2
0
Dilon Heyliger To Monank Patel
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
6.1
1
Dilon Heyliger To Andries Gous
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
पॉवर प्ले हुआ समाप्त!! 6 के बाद 41/1 यूएसए, लक्ष्य से 154 रन दूर| गेंदबाजी टीम ने बल्लेबाजों को यहाँ पर बांधकर रखा हुआ है जबकि काफी स्विंग भी इस शाम के समय हमें देखने को मिली है| बल्लेबाजों ने खुद को सम्भाला है लेकिन अब वक़्त है बड़े शॉट्स का यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 6 : 41/1
7 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 15.6
A. Gous
21 (20)
M. Patel
16 (14)
Bin Zafar
1-0-7-0
5.6
1
Saad Bin Zafar To Andries Gous
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5.5
4
Saad Bin Zafar To Andries Gous
चौका! बाहर डाली गई गेंद जिसपर एक अच्छा कट शॉट खेला गया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
5.4
0
Saad Bin Zafar To Andries Gous
टर्न हुई गेंद!! ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
5.3
1
Saad Bin Zafar To Monank Patel
सिंगल!! विकेट लाइन पर रखी गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
5.2
0
Saad Bin Zafar To Monank Patel
शरीर पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| कोई रन नहीं हुआ|
5.1
1
Saad Bin Zafar To Andries Gous
सिंगल के साथ हुई है शुरुआत!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 5 : 34/1
5 रन
  • 1 WD 4.1
  • 34.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 04.6
M. Patel
15 (12)
A. Gous
15 (16)
D. Heyliger
1-0-5-0
4.6
0
Dilon Heyliger To Monank Patel
डॉट बॉल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| महज़ 5 ही रन इस ओवर से आये हैं| जड़ की गेंद पर बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाए| 34/1 यूएसए| अभी तक गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है|
4.5
0
Dilon Heyliger To Monank Patel
स्विंग एंड मिस!! आगे आकर शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए पटेल| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं|
4.4
1
Dilon Heyliger To Andries Gous
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया शॉर्ट कवर्स की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
4.3
0
Dilon Heyliger To Andries Gous
प्ले एंड मिस!! कवर्स की तरफ शॉट लगाने गए लेकिन आगे से घूम गई गेंद| स्विंग अभी भी गेंदबाज़ को मिल रही है| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
4.2
0
Dilon Heyliger To Andries Gous
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कट शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|
4.1
3
Dilon Heyliger To Monank Patel
तीन रन के साथ हुई है शुरुआत| कवर्स की तरफ हवा में गेंद लेकिन सीमा रेखा तक नहीं पहुँच पाएगी| बल्लेबाजों के पास काफी समय था तीन भागने के लिए|
4.1
wd
Dilon Heyliger To Monank Patel
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है| अतिरिक्त गेंद के साथ हुई ओवर की शुरुआत|
ओवर की समाप्ति 4 : 29/1
5 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
A. Gous
14 (13)
M. Patel
12 (9)
J. Gordon
2-0-11-0
3.6
0
Jeremy Gordon To Andries Gous
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं होगा| 30/1 यूएसए|
3.5
0
Jeremy Gordon To Andries Gous
हवा में थी गेंद लेकिन मिस ऑन फील्डर के आगे टप्पा खा गयी| एक अच्छा प्रयास था फील्डर के द्वारा लेकिन गेंद को लपक नहीं पाए| लीडिंग एज लेकर फील्डर की तरफ गई थी गेंद| भाग्यशाली रहे कि फील्डर तक कैरी नहीं की| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
3.4
4
Jeremy Gordon To Andries Gous
चौका!!! चार का न्योता दे बैठे बल्लेबाज़ को और उसका पूरा फायदा उठाया है| लेग स्टम्प के बाहर छोटी गेंद पर पुल शॉट खेला और फाइन लेग से चौका हासिल किया है|
3.3
0
Jeremy Gordon To Andries Gous
एक और शानदार आउट स्विंगर गेंद!! पड़ने के बाद उछाल भी इसमें देखने को मिला| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
3.2
1
Jeremy Gordon To Monank Patel
सिंगल!! डाउन द ग्राउंड!! मिस टाइम हुआ| सामने की तरफ गई गेंद| मिड ऑन फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए उसे रोका| एक ही रन मिला है|
3.1
0
Jeremy Gordon To Monank Patel
प्ले एंड मिस!! शानदार गेंद बोलर द्वारा| पूरी तरह से बल्लेबाज़ को खोलकर रख दिया था यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 24/1
14 रन
  • 02.1
  • 1 WD 2.2
  • 12.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 2 WD 2.5
  • 42.5
  • 12.6
M. Patel
11 (7)
A. Gous
10 (9)
K. Sana
2-0-18-1
2.6
1
Kaleem Sana To Monank Patel
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 24/1 यूएसए|
2.5
4
Kaleem Sana To Monank Patel
फ्रेंच कट और चौका!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद थी, पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग पर गई जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
2.5
wd
Kaleem Sana To Andries Gous
वाईड के साथ बाई के रूप में एक रन हासिल हुआ है| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| कीपर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए उसे हाफ स्टॉप किया| दूर गई गेंद उनसे जहाँ से एक एक रन भाग लिया गया|
2.4
1
Kaleem Sana To Monank Patel
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑन की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| फील्डर का थ्रो गेंदबाजी एंड पर आया लेकिन विकटों पर लगा नहीं|
2.3
4
Kaleem Sana To Monank Patel
चौका! कप्तान मोनंक पटेल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद पर स्क्वायर ड्राइव किया| गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
2.2
1
Kaleem Sana To Andries Gous
सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
2.2
wd
Kaleem Sana To Andries Gous
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर, एक रन वाइड के रूप में आ गया है|
2.1
0
Kaleem Sana To Andries Gous
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 10/1
6 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 11.5
  • 01.6
M. Patel
1 (3)
A. Gous
9 (7)
J. Gordon
1-0-6-0
1.6
0
Jeremy Gordon To Monank Patel
कैच का मौका था गेंदबाज़ के पास अपनी ही फॉलो थ्रू में लेकिन उसे लपक नहीं पाए| हाथों में लगकर नीचे गिर गई गेंद| खुद से काफी निराश दिखे गॉर्डन| हार्ड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला था जिसे गेंदबाज़ लपक नहीं पाए| 10/1 यूएसए|
1.5
1
Jeremy Gordon To Andries Gous
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
1.4
4
Jeremy Gordon To Andries Gous
शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर|
1.3
0
Jeremy Gordon To Andries Gous
प्ले एंड मिस!! आउट स्विंग गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं होगा|
1.2
1
Jeremy Gordon To Monank Patel
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
1.1
0
Jeremy Gordon To Monank Patel
शानदार गेंद के साथ की है शुरुआत!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 1 : 4/1
4 रन
  • 00.1
  • W 0.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
A. Gous
4 (4)
M. Patel
0 (0)
K. Sana
1-0-4-1
0.6
4
Kaleem Sana To Andries Gous
चौका! पहली बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
0.5
0
Kaleem Sana To Andries Gous
प्ले एंड मिस!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
0.4
0
Kaleem Sana To Andries Gous
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.3
0
Kaleem Sana To Andries Gous
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
एंड्रीज़ गुस्ताव नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
0.2
W
Kaleem Sana To Steven Taylor OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! बिना खाता खोले टेलर वापिस लौट गए हैं| स्टीवन तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई थी गेंद, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर मोड़ने गए, गति और स्विंग से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 0/1 यूएसए|
0.1
0
Kaleem Sana To Steven Taylor
आउटस्विंगर के साथ सना ने की है अपने स्पेल की शुरुआत!!! ऑफ़ स्टम्प के थोड़ा बाहर थी गेंद जिसे लीव कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, डलास
  • मौसम साफ़
  • टॉस USA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम यूएसए ने कनाडा को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच Aaron Jones
  • अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ, शरफुददोला, सैम नोगाजस्कि
  • रेफ़री रिची रिचर्ड्सन
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement